कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL 2025 Final Result 09.01.2026 जारी किया था, लेकिन उसके बाद कई अभ्यर्थियों की ओर से शिकायतें सामने आईं। उम्मीदवारों का कहना था कि वे कट-ऑफ अंक प्राप्त करने के बावजूद चयन सूची में शामिल नहीं हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने मामले की दोबारा जांच की।
जांच के दौरान SSC ने पाया कि पहले जारी की गई Final Selection List-3 में कुछ तकनीकी और डेटा से जुड़ी त्रुटियाँ थीं। विशेष रूप से, कुछ स्थानों पर उम्मीदवारों की उपलब्धता (Candidate Availability) और कट-ऑफ अंकों में गलत जानकारी प्रकाशित हो गई थी। इसी कारण योग्य उम्मीदवारों के नाम सूची में नहीं आ पाए थे। इन त्रुटियों को सुधारने और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से आयोग ने अब SSC CGL 2025 Final (Revised) Cut Off जारी कर दिया है। यह संशोधित कट-ऑफ पूरी तरह से सही डेटा के आधार पर तैयार की गई है, ताकि सभी पात्र उम्मीदवारों को न्याय मिल सके।
OLD Cut Off Marks Released By SSC
| SSC CGL Tier 1 Cut Off 2025 [JSO] | |
| Category | Cut Off Marks |
| SC | 137.29518 |
| ST | 136.40211 |
| OBC | 153.46108 |
| EWS | 151.58638 |
| UR | 153.46108 |
| OH | 125.16130 |
| HH | 104.04315 |
| VH | 134.15850 |
| Other PwD | 91.01367 |
List 2- Candidates shortlisted in CGLE (Tier-I) for appearing in Tier-II [Paper-I & Paper-II (Statistics)] (for the post of Statistical Investigator Grade-II)
| SSC CGL Tier 1 Cut Off 2025 [Statistical Investigator Gr. II] | |
| Category | Cut Off Marks |
| SC | 137.16184 |
| ST | 130.16987 |
| OBC | 150.51402 |
| EWS | 152.14666 |
| UR | 152.47231 |
| HH | 112.62423 |
| OH | 127.48052 |
New Cut Off Marks Released By SSC
| Category | Cut-off Marks (For Read As) | Candidates Available (For Read As) | Actual Cut-off Marks | Actual Candidates Available |
|---|---|---|---|---|
| SC | 114.97063 | 25,338 | 115.02843 | 25,229 |
| ST | 106.36936 | 11,729 | 106.38576 | 11,722 |
| OBC | 130.36617 | 43,260 | 130.36617 | 43,260 |
| EWS | 127.41630 | 20,268 | 127.41630 | 20,268 |
| UR | 136.83159 | 20,035 | 136.40215 | 20,723 |
| ESM | 92.80460 | 3,511 | 92.82040 | 3,509 |
| OH | 100.87394 | 1,667 | 100.87394 | 1,667 |
| HH | 68.79973 | 1,550 | 68.79973 | 1,550 |
| VH | 72.00006 | 1,615 | 72.05369 | 1,612 |
| Other-PWD | 41.70541 | 1,445 | 40.17527 | 1,487 |
| Total | — | 1,30,418 | — | 1,31,027 |
- आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में यह जानकारी दी गई है कि UR उम्मीदवारों के अतिरिक्त 3,772 SC, 910 ST, 25,319 OBC, 11,014 EWS, 42 ESM, 110 OH, 11 HH, 79 VH तथा 07 Other PwD उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने UR कट-ऑफ अंक प्राप्त किए हैं और साथ ही वे UR आयु सीमा के अंतर्गत आते हैं। इसी कारण आयोग ने इन सभी उम्मीदवारों को उनकी संबंधित श्रेणियों में दर्शाया है।
- आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस सुधार (Correction) के कारण पहले जारी की गई List-III में किसी भी प्रकार का कोई नाम न तो जोड़ा गया है और न ही हटाया गया है, तथा इससे किसी भी उम्मीदवार के परिणाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
- इसके अलावा, आयोग ने बताया है कि CGLE 2025 Tier-I परीक्षा में 14 अक्टूबर 2025 को पुनः (Rescheduled) परीक्षा देने वाले कुछ उम्मीदवारों द्वारा नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को लेकर आपत्तियाँ दर्ज कराई गई थीं। इस संबंध में गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर, इन उम्मीदवारों को उनकी मूल शिफ्ट के साथ जोड़ा गया है और उनके अंकों का उसी अनुसार नॉर्मलाइजेशन किया गया है।
- आयोग ने आगे यह भी कहा है कि CGLE (Tier-I) के लिए 18.12.2025 को जारी किए गए Result Write-up की अन्य सभी जानकारियाँ पूर्ववत ही मान्य रहेंगी।
Click Here To See The Official Notice
SSC CGL Tier-1 Result के बाद आगे क्या?
SSC CGL Tier-1 का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि अब आगे क्या करना है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) Tier-1 परीक्षा को क्वालिफाइंग स्टेज मानता है, यानी इस चरण के अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते, बल्कि इसके आधार पर उम्मीदवारों को Tier-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। जो उम्मीदवार Tier-1 में कट-ऑफ अंक प्राप्त कर लेते हैं, उन्हें अगले चरण यानी SSC CGL Tier-2 परीक्षा में शामिल होना होता है। Tier-2 परीक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इसी के अंक अंतिम चयन में जोड़े जाते हैं। इसलिए Tier-1 का रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को बिना समय गंवाए Tier-2 की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
इसके साथ-साथ उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए, जहां Tier-2 की Exam Date, Admit Card और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी Information जारी की जाती हैं।
