Rrb

RRB ALP 2025 Vacancy Update : Railway Increased Assistant Loco Pilot Posts !!

भारतीय रेलवे (RRB) में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) का पद देश के तकनीकी युवाओं के लिए सबसे प्रतिष्ठित और आकर्षक करियर अवसरों में से एक है। ट्रेनों के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने में लोको पायलट के सहायक के रूप में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। हाल ही में, रेलवे बोर्ड ने अपनी Official अधिसूचना  के तहत देश भर के विभिन्न ज़ोनों के लिए भर्ती निकाली थी। नए शुद्धिपत्र के बाद, बोर्ड ने कुल पदों की संख्या को बढ़ाकर 10,970 कर दिया है, जिससे सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए चयन के अवसर और अधिक बढ़ गए हैं। कड़े मानसिक, तकनीकी और A-1 स्तर के मेडिकल के कारण इस परीक्षा को पास करने के लिए सटीक रणनीति और श्रेष्ठ  तैयारी की आवश्यकता होती है। 

RRB ALP 2025 Vacancy Update : Overview 

Feature Details
Exam Conducting Body Railway Recruitment Boards (RRB)
Notification Number CEN No. 01/2025 (ALP)
Post Name Assistant Loco Pilot (ALP)
Initial Vacancies 9,970
Revised Vacancies 10,970 (+1000 posts increased)
Pay Level Level 2 (as per 7th Central Pay Commission) – Initial Pay ₹19,900/-
Medical Standard A-1 (Strict medical fitness required)
Age Limit 18 – 30 years (as on 01-07-2025)
Selection Process
  • CBT-1
  • CBT-2
  • CBAT (Aptitude Test)
  • Document Verification (DV) 
  • Medical Examination

RRB ALP 2025 Vacancy Update : Important Dates

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी की गई आधिकारिक तिथियां नीचे दी गई हैं: 

Event Date
Date of Indicative Notice in Employment News 29-03-2025
Starting Date for Online Application Submission 12-04-2025
Last Date for Online Application Submission 11-05-2025 (up to 11:59 PM)
Last Date for Payment of Application Fee 13-05-2025 (up to 11:59 PM)
Application Modification Window Period From 14-05-2025 to 23-05-2025
Date of Corrigendum No. 2 (Vacancy Increase) 21-05-2026
CBT 02 Exam Date 2nd and 6th May 2025

RRB ALP 2025 Vacancy Update :  Vacancies In Detail  

रेलवे भर्ती बोर्ड ने शुद्धिपत्र संख्या 2 के तहत कुल रिक्तियों की संख्या को 9,970 से बढ़ाकर 10,970 कर दिया है। इसका सीधा मतलब है कि पूरे देश में 1,000 नए पदों को जोड़ा गया है। कुछ चुनिंदा रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB Zones) में पदों की संख्या में जो बदलाव किया गया है, उसका पूरा विवरण नीचे दी गई तालिका में है:

RRB / Zone Previous Category-wise Vacancies Previous Total Revised Category-wise Vacancies Revised Total
Bhubaneswar 
  • UR: 454
  • SC: 205
  •  ST: 119
  • OBC: 121
  • EWS: 29
928
  • UR: 646
  • SC: 270
  • ST: 154
  • OBC: 193
  • EWS: 92
1355
Bilaspur 
  • UR: 228
  • SC: 86
  •  ST: 43
  • OBC: 155
  • EWS: 56
568
  • UR: 435
  • SC: 160
  • ST: 79
  • OBC: 288
  • EWS: 106
1068
Secunderabad 
  • UR: 216
  • SC: 80
  •  ST: 40
  • OBC: 144
  • EWS: 53
533
  • UR: 246
  • SC: 91
  • ST: 45
  • OBC: 164
  • EWS: 60
606

Note : इसके अलावा बाकी बचे हुए 17 RRB जोनों की रिक्तियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वे अपने पुराने पदों के अनुसार ही यथावत रहेंगी। 

RRB ALP 2025 Vacancy Update : Selection Process  

RRB ALP की चयन प्रक्रिया काफी कड़ी होती है क्योंकि इसमें लोको पायलट की मानसिक और शारीरिक क्षमता दोनों की गहराई से जांच की जाती है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 5 चरण होते हैं:

  1. प्रथम चरण सीबीटी (CBT-1): यह केवल एक स्क्रीनिंग टेस्ट होता है, जिसका उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों को छांटना है। इसके अंक फाइनल मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाते हैं।
  2. द्वितीय चरण सीबीटी (CBT-2): यह पूरी भर्ती का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। इसके दो भाग होते हैं Part A (जिसके अंकों पर फाइनल मेरिट बनती है) और Part B (जो केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है)।
  3. कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण (CBAT): इसे आमतौर पर ‘साइकॉलॉजिकल टेस्ट’ भी कहा जाता है। इसमें केवल वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जो CBT-2 को पास करते हैं।
  4. दस्तावेज़ सत्यापन : इस चरण में सफल उम्मीदवारों के सभी मूल प्रमाणपत्रों की सत्यता की जांच की जाती है।
  5. चिकित्सा परीक्षण : चूंकि यह लोको पायलट का पद है, इसलिए इसमें A-1 मेडिकल स्टैंडर्ड होना अनिवार्य है (जैसे कि बिना चश्मे के 6/6 दृष्टि होना)। 

Latest Updates on RRB ALP Exam 2025 :

चूंकि यह भर्ती अप्रैल 2025 में निकाली गई थी, इसलिए इसके एप्लिकेशन  की प्रक्रिया मई 2025 में ही पूरी कर ली गई थी। हाल ही में 21 मई 2026 को रेलवे भर्ती बोर्ड ने आधिकारिक रूप से शुद्धिपत्र संख्या 2 जारी कर रिक्तियों को बढ़ाया है।  इस भर्ती की प्रथम चरण परीक्षा (CBT-1) आयोजित की जा चुकी है और अब बोर्ड इसके परिणाम और अगले चरण यानी द्वितीय चरण सीबीटी (CBT-2) के आयोजन की दिशा में बढ़ रहा है। जो उम्मीदवार CBT-1 के निर्धारित कट-ऑफ को पार करेंगे (जो कि प्रत्येक RRB ज़ोन की कुल रिक्तियों का 15 गुना चुने जाएंगे), उन्हें ही CBT-2 परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।

RRB ALP 2025 Vacancy Update : Exam Pattern

CBT-1

Feature Details
Purpose of CBT-1 CBT-1 is only a screening exam conducted to shortlist eligible candidates for CBT-2 based on normalized marks and merit. Shortlisting will be done among candidates who have selected the same RRB only.
Final Merit Consideration Marks obtained in CBT-1 will not be counted while preparing the final merit panel.
Exam Duration 60 Minutes
Total Questions 75 Questions
Maximum Marks 75 Marks (1 mark for each question)
Negative Marking 1/3rd mark will be deducted for every wrong answer.
Normalization of Marks Normalization of marks will be done for CBTs conducted in multiple shifts.
Minimum Qualifying Percentage UR & EWS – 40% OBC (NCL) – 30% SC – 30% ST – 25% (Applicable to Ex-Servicemen candidates according to their category as well)
Standard of Questions Questions will generally be based on the educational standards and minimum technical qualifications prescribed for the post. All questions will be objective type with multiple-choice answers.

CBT-2

Section Details
Part-A Time: 90 Minutes

 Total Questions: 100

Purpose of Part-A Only the marks obtained in Part-A are considered for preparing the Final Merit List. It carries a weightage of 70% in the final selection.
Subjects Included in Part-A Mathematics, General Intelligence & Reasoning, and Basic Science & Engineering 
Part-B Time: 60 Minutes 

Total Questions: 75

Purpose of Part-B Part-B is only a qualifying test. Candidates from all categories (UR/SC/ST/OBC) must score at least 35% marks to qualify. If a candidate fails in Part-B, they will be disqualified from further stages regardless of their Part-A score.

Some Important Links : 

UPSC Annual Exam Calendar 2027 Out Click Here to Read
Rajasthan CET 2026 : New Rules and Negative Marking Update Click Here to Read
NFL Field Representative Recruitment 2026 Click Here to Read
EMRS Tier 2 Answer Key 2026 Out Click Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version