Eligibility Criteria for the RPF Constable Examination:
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होता है:
1. सबसे पहले शैक्षिक योग्यता होती है:
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं कक्षा (मैट्रिक) पास होना चाहिए और उच्च शिक्षा वाले उम्मीदवार भी इस परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं।
2. दूसरा राष्ट्रीयता:
उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
3. उसके बाद शारीरिक मापदंड (Physical Standards) भी जरूरी होते है:
RPF कांस्टेबल परीक्षा के लिए शारीरिक मापदंड महत्वपूर्ण हैं।
For Male Candidates :
| Height (UR/EWS/OBC): | 165 |
| Height (SC/ST ): | 160 |
| Chest (UR/EWS/OBC) : | 80 cm (UNEXPANDED) |
| Chest (UR/EWS/OBC) : | 85 cm (EXPANDED) |
| Chest (SC/ST) : | 76.2 (UNEXPANDED) |
| Chest (SC/ST) : | 81.2 (EXPANDED) |
For Female Candidates :
| Height (UR/EWS/OBC) | 157 |
| Height (SC/ST ) | 152 |
4. शारीरिक दक्षता:
उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भी योग्य होना चाहिए।
Age criteria for the RPF Constable examination:
RPF कांस्टेबल परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा निर्धारित की गई है जो निम्न प्रकार से होती है:
| न्यूनतम आयु सीमा: | 18 वर्ष होती है| |
| अधिकतम आयु सीमा: | 28 वर्ष होती है| |
यह आयु सीमा सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है।
OBC वर्ग के लिए छूट 3 वर्ष की होती है, SC/ST वर्ग के लिए छूट 5 वर्ष की दी जाती है|
आयु की गणना आवेदन पत्र की अंतिम तिथि के आधार पर की जाती है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे आयु सीमा के मानदंडों को पूरा कर रहे हैं।
Application Fees for the RPF Constable examination:
RPF constable परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होता है जैसे की डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग, UPI के माध्यम से किया जा सकता है।
सामान्य और OBC वर्ग के लिए शुल्क: ₹500 है|
SC/ST, महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों के लिए शुल्क: ₹250 है|
जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होते हैं, उन्हें उनके शुल्क का एक हिस्सा वापस कर दिया जाता है।
How to Apply for the RPF Constable examination?
RPF कांस्टेबल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होता है:
1. सबसे पहले पंजीकरण करे:
RPF की आधिकारिक वेबसाइट https://rpf.indianrailways.gov.in/RPF/ पर जाएं और वैध ईमेल और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
2. उसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और उसमे अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, और संपर्क विवरण दर्ज करें।
3. यह करने के बाद दस्तावेज़ अपलोड करें जैसे की पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और आवश्यक प्रमाणपत्र भी अपलोड करें।
4. यह सब करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या नेट बैंकिंग का उपयोग करके शुल्क का भुगतान करें।
5. अंत मे फॉर्म सबमिट करें आवेदन फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें। यह करने के बाद आवेदन फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड और प्रिंट कर लें।
Salary for the RPF Constable examination:
RPF कांस्टेबल का वेतन भारतीय रेलवे में 7वें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित किया जाता है।
मूल वेतन: ₹21,700 प्रति माह होता है इसके अलावा भत्ते भी दिए जाते है जैसे की महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता और अन्य भत्ते जैसे की चिकित्सा सुविधाएं दी जाती है|
कुल वेतन: ₹30,000 से ₹35,000 प्रति माह (सभी भत्तों सहित) होता है औरअन्य लाभ जैसे पेंशन योजना ग्रेच्युटी बीमा कवर भी दिए जाते है|
Selection Process for the RPF Constable examination:
RPF Constable Exam निम्न चरणों में पूरा होता है :
- Written Exam (CBT)
- Physical Efficiency Test (PET)
- Document Verification
- Final selection
Exam Pattern for the RPF Constable examination:
RPF कांस्टेबल परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है:
1.पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का होता है:
यह परीक्षा सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होती है। परीक्षा का विवरण इस प्रकार है:
कुल प्रश्न: 120 होते है और परीक्षा कुल 120 अंकों की होती है परीक्षा को पूरा करने का समय सीमा 90 मिनट होता है|
इसमे निम्नलिखित विषय शामिल होते है:
| सामान्य जागरूकता: | (50 प्रश्न) पूछे जाते है| |
| गणित: | (35 प्रश्न) पूछे जाते है| |
| रीजनिंग: | (35 प्रश्न) पूछे जाते है| |
इस चरण में Negative Marking भी होती है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाते हैं।
Minimum pass percentage for eligibility: UR, EWS and OBC-NCL - 35%, SC & ST - 30%
2. दूसरा चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का होता है:
यह चरण शारीरिक फिटनेस को परखने के लिए आयोजित किया जाता है।
दौड़:
| पुरुष उम्मीदवार: | 1600 मीटर (5 मिनट 45 सेकंड में) पूरी करनी होती है| |
| महिला उम्मीदवार: | 800 मीटर (3 मिनट 40 सेकंड में) पूरी करनी होती है| |
लंबी कूद:
| पुरुष उम्मीदवार: | 14 फीट करनी होती है| |
| महिला उम्मीदवार: | 9 फीट करनी होती है| |
ऊंची कूद:
| पुरुष उम्मीदवार: | 4 फीट तक करनी होती है| |
| महिला उम्मीदवार: | 3 फीट तक करनी होती है| |
3. अंतिम चरण document verification का होता है:
परीक्षा और शारीरिक परीक्षण पास करने वाले उम्मीदवारों के सभी दस्तावेज़ों की जांच की जाती है। इसमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, और अन्य जरूरी दस्तावेज़ शामिल होते हैं।