Full Information About Ntpc 10+2 Under Graduation Examination

Full Information About Railway NTPC 10+2 Under Graduate Examination

सभी मेरे प्रिय साथियों को नमस्कार| RWA [ROJGAR WITH ANKIT] के यूट्यूब चैनल मे आप सबका स्वागत है, यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहा आपको हर सरकारी निजी exams की जानकारी दी जाती है| यह एक प्लेटफॉर्म ही नहीं बल्कि करोड़ों बच्चों का सपना है| यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो हर बच्चों को कम से कम कीमतों मे शिक्षा प्रदान कराता है| और आज के इस आर्टिकल मे हम बात करने वाले है RAILWAY NTPC 10+2 UNDER GRADUATE परीक्षा की बात करेंगे| और इस आर्टिकल मे आपको इस परीक्षा की सारी जानकारी दी जाएगी जैसे की परीक्षा के लिए आयु, exam पैटर्न, syllabus, eligibility criteria, सैलरी, vacancies आदि| 

 

आइये जानते है की RAILWAY NTPC 10+2 UNDER GRADUTE परीक्षा क्या होती है:

Table of Contents

यह परीक्षा RRB [RAILWAY RECRUITMENT BOARD] द्वारा NTPC [NON-TECHNICAL POPULAR CATEGORIES] के अंदर 10+2 स्तर के उम्मीदवारों  के लिए भर्ती की जाती है| इसमे विभिन्न पदों के लिए आवेदन की सुविधा होती है| इसके अंदर जॉब प्रोफाइल जैसे जूनियर क्लर्क, अकाउंट क्लर्क, traffic assistant, गुड्स गार्ड आदि शामिल है|

 

RAILWAY NTPC 10+2 UNDER GRADUTE के लिए आयु सीमा निम्नलिखित है:

न्यूनतम आयु [MINIMUM AGE]: 18 वर्ष होना आवश्यक है|

अधिकतम आयु [MAXIMUM AGE] : 33 वर्ष होनी चाहिए| 01/01/2025 के अनुसार

 

RAILWAY NTPC 10+2 UNDER GRADUTE के लिए आयु सीमा मे छूट निम्नलिखित है: 

इस परीक्षा मे कुछ श्रेणियों के उम्मीदवारों  को छूट भी दी जाती है जैसे SC/ST के उम्मीदवारों  को 5 वर्ष की छूट दी जाती है, ओबीसी को 3 वर्ष की छूट, और PwD की श्रेणियों के उम्मीदवारों  को 10 वर्ष की छूट दी जाती है|

 

IMPORTANT DATE:

 आवेदन शुरू: 21/09/2024
 आवेदन करने की अंतिम तिथि:  27/10/2024
 शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि:  29/10/2024
 CORRECTION/ MODIFIED फॉर्म  30/10/2024 से 06/11/2024 तक

 

RAILWAY NTPC 10+2 UNDER GRADUTE के लिए आवेदन शुल्क निम्नलिखित हैं: 

सामान्य/ ओबीसी/ EWS के उम्मीदवारों  के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है|

SC/ST/PH/ महिला उम्मीदवारों  के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है|

स्टेज-1 की परीक्षा मे appear होने के बाद: 

UR/ओबीसी/ EWS FEE को वापसी कर दिया जाता है: 400 रुपए 

SC/ST/PH/FEMALE FEE को वापसी कर दिया जाता है: 250 रुपए 

आवेदन शुल्क का भुगतान online माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग द्वारा किया जाता है: 

 

RAILWAY NTPC 10+2 UNDER GRADUTE के लिए vacancies निम्नलिखित हैं: 

RAILWAY NTPC 10+2 UNDER GRADUTE के लिए कुल 3445 पोस्ट पर vacancies निकाली गई है|

पोस्ट का नाम

कुल पोस्ट

Commercial Cum Ticket Clerk2022
Train Clerk72
Accounts Clerk Cum Typist361
Junior Clerk Typist990

RAILWAY NTPC 10+2 UNDER GRADUTE के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित हैं:

आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरणों का समावेश है:

1. सबसे पहला चरण सीबीटी[CBT] स्क्रीनिंग टेस्ट का होता है|

2.  दूसरा चरण सीबीटी [CBT] मुख्य परीक्षा का होता है|

3. कुछ पोस्ट के लिए तीसरा चरण टाइपिंग टेस्ट/स्किल टेस्ट (यदि लागू हो) तो होता है|

4.  चौथा चरण दस्तावेज़ सत्यापन का होता है|

5. अंतिम चरण चिकित्सकीय परीक्षण का होता है| 

 

RAILWAY NTPC 10+2 UNDER GRADUTE के लिए पात्रता मानदंड [ELIGIBILITY CRITERIA] निम्नलिखित है:

  1. उम्मीदवार  को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए
  2. उम्मीदवार  भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  3. उम्मीदवार  को आरआरबी द्वारा निर्धारित चिकित्सकीय मानदंडों को पूरा करना होगा

 

RAILWAY NTPC 10+2 UNDER GRADUTE के लिए परीक्षा पैटर्न [exam pattern] निम्नलिखित है:

यह परीक्षा दो चरणों मे विभाजित होती है: 

1.पहला चरण  कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) चरण-I का होता है :

इसमे कुल प्रश्न: 100 होते है और यह कुल 100 अंकों का होता है और इसको पूरा करने का समय 90 मिनट का होता है 

इसमे नकारात्मक अंकन: 1/3 भी होते है| 

 

2. दूसरा चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) चरण-II होता है:

इसमे भी कुल प्रश्न: 120 होते है और यह भी कुल 120 अंकों का होता है और इसको भी पूरा करने का समय: 90 मिनट का होता है|

इसमे नकारात्मक अंकन: 1/3 होते है| 

 

RAILWAY NTPC 10+2 UNDER GRADUTE परीक्षा के लिए SYLLABUS निम्नलिखित है:

सामान्य जागरूकता:

-भारतीय इतिहास और संस्कृति

-विज्ञान और प्रौद्योगिकी

-भारत का भूगोल

-करंट अफेयर्स

-भारतीय संविधान

गणित:

-अंकगणितीय गणना

-त्रिकोणमिति

-बीजगणित

-ज्यामिति

-समय और कार्य

-प्रतिशत

तार्किक योग्यता:

-कोडिंग और डिकोडिंग

-विश्लेषणात्मक सोच

-दिशा और दूरी

-अंकगणितीय तर्कशक्ति

-वेन आरेख

 

RAILWAY NTPC 10+2 UNDER GRADUTE उम्मीदवारों  के लिए वेतनमान कितना होता है? 

आरआरबी एनटीपीसी के विभिन्न पदों का वेतनमान निम्नलिखित है:

-जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: ₹19,900 + अन्य भत्ते दिए जाते है| 

-अकाउंट क्लर्क सह टाइपिस्ट: ₹19,900 + अन्य भत्ते दिए जाते है|

-ट्रैफिक असिस्टेंट: ₹25,500 + अन्य भत्ते दिए जाते है|

-गुड्स गार्ड: ₹29,200 और अन्य भत्ते प्रदान किए जाते हैं|

-सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: ₹29,200 और अन्य भत्ते दिए जाते हैं|

 

RAILWAY NTPC 10+2 UNDER GRADUTE परीक्षा के लिए उम्मीदवार  आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश करें।

2. वेबसाईट पर जाने के बाद पंजीकरण करे : एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करें।

3. पंजीकरण करने के बाद उम्मीदवार  ऑनलाइन फॉर्म भरें और आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।

4. ONLINE फॉर्म भरने के बाद दस्तावेज़ अपलोड करें जिसमे उमीदवार आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर आदि अपलोड करें।

5. दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है ।

6. यह सब करने के बाद उमीदवार फॉर्म जमा करें और फॉर्म को दोबारा चेक करें और सबमिट कर दें।

7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट लें और उसको भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

 

RAILWAY NTPC 10+2 UNDER GRADUTE परीक्षा के लिए उम्मीदवार प्रवेश पत्र [admit कार्ड]  कैसे डाउनलोड करें?

1. सबसे पहले उम्मीदवार  आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2.उसके बाद  प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।

3. प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

4. यह सब करने के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

 

RAILWAY NTPC 10+2 UNDER GRADUTE परीक्षा के लिए उम्मीदवार  परिणाम [result] कैसे देखे?

1. सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. उसके बाद परिणाम सेक्शन में जाएं।

3. परिणाम सेक्शन मे जाने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।

4. जैसे ही रोल नंबर दर्ज करेंगे वैसे ही परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

5. परिणाम प्रदर्शित होने के बाद इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका  प्रिंट आउट निकाल लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Table of Contents

Index
Scroll to Top
58th Gyanpeeth Purskar India-Bangladesh Trade Restrictions Imposed Article 143 (अनुच्छेद 143) Kinkartvyavimudh Ka Arth RO/ARO Typing Test