UP Police Constable (30 June 2024)

Question 1:

जहाँ एक शब्द अनेक अर्थों में प्रयुक्त होता है, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?

  • मानवीकरण

  • यमक

  • वक्रोक्ति

  • श्लेष

Question 2:

अनुच्छेद पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर चुनिए:

"ज़िन्दगी के असली मजे उनके लिए नहीं हैं जो फूलों की छाँह के नीचे खेलते और सोते हैं, बल्कि फूलों की छाँह के नीचे अगर जीवन का कोई स्वाद छिपा है, तो वह भी उन्हीं के लिए हैं जो दूर रेगिस्तान से आ रहे है। जिनका कण्ठ सूखा हुआ है, ओंठ फटे हुए और सारा बदन पसीने से तर है। पानी में जो अमृतवाला तत्त्व है, उसे वह जानता है, जो धूप में खूब सूख चुका है। वह नहीं जो रेगिस्तान में कभी पड़ा ही नहीं है । "

उपर्युक्त गद्यांश में 'अमृतवाला तत्त्व' का क्या तात्पर्य है?

  • जीवन का रहस्य

  • समुद्र से निकला हुआ अमृत

  • जीवन का सार

  • अमृत

Question 3:

अनुच्छेद पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर चुनिए: 
"ज़िन्दगी के असली मजे उनके लिए नहीं हैं जो फूलों की छाँह के नीचे खेलते और सोते हैं, बल्कि फूलों की छाँह के नीचे अगर जीवन का कोई स्वाद छिपा है, तो वह भी उन्हीं के लिए हैं जो दूर रेगिस्तान से आ रहे है। जिनका कण्ठ सूखा हुआ है, ओंठ फटे हुए और सारा बदन पसीने से तर है। पानी में जो अमृतवाला तत्त्व है, उसे वह जानता है, जो धूप में खूब सूख चुका है। वह नहीं जो रेगिस्तान में कभी पड़ा ही नहीं है । "

उपर्युक्त गद्यांश में किस बात के महत्त्व को बताया गया है ?

  • प्रकृति

  • जीवन

  • श्रम

  • भाग्य

Question 4:

अनुच्छेद पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर चुनिए: 
"ज़िन्दगी के असली मजे उनके लिए नहीं हैं जो फूलों की छाँह के नीचे खेलते और सोते हैं, बल्कि फूलों की छाँह के नीचे अगर जीवन का कोई स्वाद छिपा है, तो वह भी उन्हीं के लिए हैं जो दूर रेगिस्तान से आ रहे है। जिनका कण्ठ सूखा हुआ है, ओंठ फटे हुए और सारा बदन पसीने से तर है। पानी में जो अमृतवाला तत्त्व है, उसे वह जानता है, जो धूप में खूब सूख चुका है। वह नहीं जो रेगिस्तान में कभी पड़ा ही नहीं है । "

उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार 'जो धूप में खूब सूख चुका है' वाक्य से क्या अभिप्राय है?

  • बीमार होना

  • कड़ा परिश्रम करना

  • रेगिस्तान में रहना

  • धूप सेंकना

Question 5:

"क्या आप अख़बार पढ़ते हैं?" यह किस प्रकार का वाक्य है ?

  • विधानवाचक

  • संकेतवाचक वाक्य

  • निषेधवाचक वाक्य

  • प्रश्नवाचक वाक्य

Question 6:

महादेवी वर्मा का प्रथम काव्य-संग्रह कौन-सा है ?

  • नीहार

  • रश्मि

  • सान्ध्यगीत

  • नीरजा

Question 7:

'रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे' गीत के रचनाकार इनमें से कौन हैं?

  • साहिर लुधियानवी

  • मुक्तिबोध

  • हरिवंशराय बच्चन

  • अज्ञेय

Question 8:

हिन्दी साहित्य की लब्धप्रतिष्ठित कृति 'कामायनी' के रचनाकार कौन हैं ?

  •  प्रेमचन्द

  • अज्ञेय

  • सुदर्शन

  • जयशंकर प्रसाद

Question 9:

'कामायनी' में कुल कितने सर्ग हैं?

  • 13

  • 16

  • 15

  • 14

Question 10:

इनमें से 'हार की जीत' कहानी के कहानीकार कौन हैं?

  • रांगेय राघव

  • कमलेश्वर

  • यादवेंद्र शर्मा चन्द्र

  • सुदर्शन

Scroll to Top
Exercise Veer Guardian: India & Japan Joint Air Defense Sainik School Admission: What is the Age Limit? SSC JE Eligibility Revised: What Changed for Applicants? One Book for All HP Government Exams – Complete Exam Preparation Guide Indo-German Forum: India and Germany Strengthen Bilateral Partnership