By which process the earth's crust moves, rises or is built up?
किस प्रक्रिया द्वारा पृथ्वी की भूपर्पटी गति करती है, ऊपर उठती है या निर्मित होती है?
वनाच्छादन Afforestation
पटलविरूपण Diastrophism
ज्वालामुखीय Volcanism
अपक्षय Weathering
पटलविरूपण (Diastrophism) I वनाच्छादन अपक्षय और अपरदन द्वारा पृथ्वी की सतह के घिसने की प्रक्रिया है। ज्वालामुखीय पृथ्वी की सतह पर पिघली हुई चट्टान (मैग्मा) के फूटने की प्रक्रिया है।
Question 2:
Which winds blow in the Asian continent almost parallel to the Tibetan highlands at northern latitudes of Himalayas?
कौन-सी पवनें एशियाई महाद्वीप में हिमालय के उत्तरी अक्षांशों पर तिब्बती उच्चभूमि के लगभग समानांतर में चलती हैं ?
दक्षिण पश्चिम पवनें South-westerly winds
जेट धाराएँ Jet streams
उत्तर पश्चिमी पवनें Northwesterly winds
व्यापारिक पवनें Trade winds
जेट धाराएँ - क्षोभमंडल में उच्च ऊंचाई (12,000 मीटर से ऊपर) की पश्चिमी हवाओं की एक संकीर्ण पट्टी है। इनकी गति गर्मियों में लगभग 110 km/h से लेकर सर्दियों में लगभग 184 km/h तक होती है। ध्रुवीय जेट उत्तरी और दक्षिणी दोनों गोलार्थों में 50°-60° अक्षांश रेखाओं बीच स्थित है। उपोष्णकटिबंधीय जेट 30° अक्षांश रेखा के आसपास स्थित है।
Question 3:
If price elasticity of demand is less than one, then the demand for the commodity is said to be ________.
यदि मांग की कीमत लोच (price elasticity of demand) एक से कम है, तो वस्तु की मांग को ________कहा जाता है।
पूर्णतया बेलोचदार Perfectly inelastic
एकात्मक लोचदार Unitary elastic
पूर्णतया लोचदार Perfectly elastic
बेलोचदार Inelastic
बेलोचदार । माँग लोच की कीमत इसकी कीमत में बदलाव के संबंध में किसी उत्पाद की खपत में बदलाव का माप है। यदि कीमत लोच 1 से अधिक है तो वस्तु लोचदार है, यदि 1 से कम है तो यह बेलोचदार है, यदि मूल्य लोच अनंत है तो एक वस्तु पूरी तरह से लोचदार है, और यदि किसी वस्तु की कीमत लोच 0 है तो यह पूरी तरह से बेलोचदार है।
Question 4:
Raman wants to use a rear-view mirror in his vehicle. Which type of mirror should he choose for this?
रमन अपने वाहन में पश्च-हृश्य दर्पण का प्रयोग करना चाहता है। इसके लिए उसे किस प्रकार का दर्पण चुनना चाहिए?
बेलनाकार दर्पण Cylindrical mirror
उत्तल दर्पण Convex mirror
समतल दर्पण Plane mirror
अवतल दर्पण Concave mirror
उत्तल दर्पण। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये दर्पण दूर की वस्तुओं की व्यापक दृश्य क्षेत्र के साथ एक सीधी, आभासी, पूर्ण आकार की छोटी प्रतिबिंब प्रदान करती हैं। उपयोग - धूप का चश्मा, स्ट्रीट लाइट ।
Question 5:
Lactitol is obtained by hydrogenation of which of the following:
लैक्टिटोल (Lactitol) निम्न में से किसके हाइड्रोजनीकरण द्वारा प्राप्त होता है:
लैक्टिक अम्ल Lactic acid
ग्लूकोज Glucose
लैक्टोज Lactose
माल्टोज Maltose
लैक्टोज (मिल्क शुगर) । यह एक डाईसैकेराइड है जो ग्लूकोज और गैलेक्टोज के संघनन से बनता है। उदाहरण : मक्खन, पनीर, क्रीम, ड्राई मिल्क, मिल्क सॉलिड, पाउडर मिल्क और लस्सी ।
Question 6:
Who was the first Indian to participate in the super heavyweight boxing event at the 2020 Olympic Games?
2020 ओलंपिक खेलों में सुपर हैवीवेट बॉक्सिंग स्पर्धा में भाग लेने वाले / वाली प्रथम भारतीय कौन थे / थीं?
अमित पंघाल Amit Panghal
मनीष हर्षित Manish Harshit
साक्षी चौधरीSakshi Chaudhary
सतीश कुमार Satish Kumar
सतीश कुमार। 2020 ओलंपिक खेल - मेजबान शहर - टोक्यो, जापान । आदर्श वाक्य - यूनाइटेड बाय ईमोशन राष्ट्र - 206. रैंक प्रथम संयुक्त राज्य अमेरिका (113 पदक), दूसरा - चीन (89 पदक), 48वां - भारत (7 पदक)।
Question 7:
'The Fall of a Sparrow' is the autobiography of _______.
'द फॉल ऑफ ए स्पैरो' (The Fall of a Sparrow) _______की आत्मकथा है।
कपिल देव Kapil Dev
सलीम अली Salim Ali
राज कपूर Raj Kapoor
अटल बिहारी वाजपेयी Atal Bihari Vajpayee
सलीम अली (भारत के बर्डमैन) । उनकी अन्य पुस्तकें- "द बुक्स ऑफ इंडियन बर्ड्स", "इंडियन हिल बर्ड्स", "ए पिक्टोरियाल गाइड टू द बर्ड्स ऑफ द इंडियन सबकोन्टिनेंट" । अटल बिहारी वाजपेई - "डाइनेमिक ऑफ एन ओपन सोसाइटी", "ट्रेंटी वन पोयम्स" ।
Question 8:
There was a 'Tripartite Struggle' between Gurjara Pratiharas in North India, Palas in East India and ________ in South India.
उत्तर भारत में गुर्जर प्रतिहार, पूर्वी भारत में पाल और दक्षिण भारत में ________ के बीच 'त्रिपक्षीय संघर्ष' था।
चोल Chola
राष्ट्रकूट Rashtrakuta
चेरा Chera
मराठा Maratha
राष्ट्रकूट । उत्तरी भारत पर नियंत्रण के लिए त्रिपक्षीय संघर्ष, जिसे कन्नौज त्रिभुज युद्ध के रूप में भी जाना जाता है, जो नौवीं शताब्दी में हुआ था जिसमें प्रतिहार विजयी हुए थे। राष्ट्रकूट: संस्थापक - दंतिदुर्ग, राजधानी मान्यखेत, गुर्जर प्रतिहारः संस्थापक नागभट्ट-1, राजधानी कन्नौज। पाल: संस्थापक - गोपाल ।
Question 9:
Servants of India Society was the original idea of which of the following leaders?
सर्वेट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी निम्नलिखित में से किस नेता का मौलिक विचार था ?
गोपाल कृष्ण गोखले Gopal Krishna Gokhale
चित्तरंजन दास Chittaranjan Das
बी. आर. अंबेडकर B. R. Ambedkar
लाला लाजपत राय Lala Lajpat Rai
गोपाल कृष्ण गोखले - इन्होंने रानाडे इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स (1908) की स्थापना की थी। उन्होंने एक अंग्रेजी साप्ताहिक समाचार पत्र, द हितवाद (द पीपल्स पेपर) शुरू किया। सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी की स्थापना 1905 में हुई थी । चित्तरंजन दास को देशबंधु के नाम से जाना जाता है। बी. आर. अम्बेडकर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासंघ और स्वतंत्र श्रमिक पार्टी। लाला लाजपत राय - पंजाब नेशनल बैंक ।
Question 10:
The Arctic Ocean is located in the Arctic Circle and stretches around the North Pole. It is connected to the Pacific Ocean by a narrow stretch of shallow water known as the Strait of Scilly.
आर्कटिक महासागर उत्तरी ध्रुव वृत्त में स्थित है तथा यह उत्तरी ध्रुव के चारों ओर फैला है। यह प्रशांत महासागर से छिछले जल वाले एक संकरे भाग से जुड़ा है जिसे जलसंधि के नाम से जाना जाता है।
पाक Pak
बोस्फोरस Bosphorus
हडसन Hudson
बेरिंग Bering
बेरिंग । बोस्पोरुस जलसन्धि एक प्राकृतिक जलसंधि है, जो उत्तर-पश्चिमी तुर्की में स्थित है, जो काला सागर को मर्मारा सागर से जोड़ती है। हडसन जलसंधि मैनिटोबा और ओंटारियो के उत्तरी बंदरगाहों को अटलांटिक महासागर से जोड़ता है। पाक जलसंधि भारत और श्रीलंका के बीच एक जलसंधि है। यह उत्तर पूर्व में बंगाल की खाड़ी को दक्षिण पश्चिम में मन्नार की खाड़ी को जोड़ती है।