Anthurium, named after a famous flower, is a major festival of which of the following states?
एन्थ्यूरियम, जिसका नामकरण एक प्रसिद्ध फूल के नाम पर हुआ है, यह निम्नलिखित में से किस राज्य का एक प्रमुख पर्व है ?
अरुणाचल प्रदेश / Arunachal Pradesh
नागालैण्ड / Nagaland
मणिपुर / Manipur
मिजोरम / Mizoram
दिल के आकार के एन्थ्यूरियम फूल भारत के मिजोरम राज्य में पाये जाते हैं। इन्हीं फूलों के नाम पर यहाँ 'एन्थ्यूरियम फस्टिवल मनाया जाता है।
Question 2:
Raja Ravi Varma was famous in which field?
राजा रवि वर्मा किस क्षेत्र में प्रसिद्ध थे?
साहित्य / Literature
चित्रकारी / Painting
नृत्य / Dance
संगीत / Music
राजा रवि वर्मा एक प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे इनका जन्म वर्ष 1848 में केरल राज्य में हुआ था । जिन्हें भारतीय कला के इतिहास में महानतम चित्रकारों में गिना जाता है। उन्होंने भारतीय साहित्य संस्कृति और पौराणिक कथाओं ( महाभारत और रामायण) और उनके पात्रों का जीवन चित्रण किया है। सन् 1904 ई. में ब्रिटिश इंडिया के वायसराय लार्ड कर्जन ने इन्हें ब्रिटिश एम्परर की ओर से कैसर-ए-हिन्द स्वर्ण पदक से सम्मानित किया तथा उनके सम्मान में मवेलीकारा, केरल में एक 'फाइन आर्ट्स' कालेज की स्थापना किया गया।
Question 3:
Which famous person has written the book 'An Unsuitable Boy'?
किस सुप्रसिद्ध व्यक्ति ने 'एन अनसूटेबल बॉय' नामक पुस्तक लिखी है ?
शत्रुधन सिन्हा / Shatrughan Sinha
खुशवंत सिंह / Khushwant Singh
करन जौहर / Karan Johar
शाहरूख खान / Shahrukh Khan
एन अनसूटेबल बॉय' (An Unsuitable Boy) नामक पुस्तक प्रसिद्ध 'भारतीय फिल्म इंडस्ट्री' के फिल्म निर्देशक 'करण जौहर' द्वारा लिखित एक आत्मकथात्मक पुस्तक है। प्रसिद्ध उपन्यास 'ट्रेन टू पाकिस्तान' (Train To Pakistan) सुप्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार खुशवंत सिंह का 1956 में अमेरिका के ग्रोव प्रेस अवार्ड से पुरस्कृत उपन्यास है। 'ए सुटेबल बॉय' नामक प्रसिद्ध पुस्तक के रचयिता विक्रम सेठ है।
Question 4:
When is National Navy Day celebrated in India?
भारत में राष्ट्रीय नौसेना दिवस कब मनाया जाता है?
12 दिसम्बर / 12 December
12 नवंबर / 12 November
15 जुलाई / 15 July
4 दिसम्बर / 4 December
भारतीय नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष 4 दिसम्बर को मनाया जाता है। यह 1971 की जंग में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर जीत की याद में मनाया जाता है। भारतीय नौसेना को 'द रायल इंडियन नेवी' के नाम से जाना जाता था जिसे 1954 से भारतीय नौसेना के नाम से जाना जाता है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है इस समय नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह है। नौ सेना दिवस 2021 की थीम 'स्वर्णिम विजय वर्ष' है।
Question 5:
Who is the only Indian to receive the highest civilian award of both India and Pakistan?
भारत और पाकिस्तान दोनों के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त करने वाले एकमात्र भारतीय कौन हैं?
V. P. सिंह / V.P Singh
चरण सिंह / Charan Singh
इंदिरा गांधी / Indira Gandhi
मोरारजी देसाई / Morarji Desai
भारत और पाकिस्तान दोनों के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त करने वाले एकमात्र भारतीय मोरारजी देसाई थे। ये भारत के चौथे प्रधानमंत्री भी थे।
वर्ष 1990 में पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'निशान-ए- पाकिस्तान' से इन्हें नवाजा गया । तथा वर्ष 1991 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'भारत रत्न' भी इन्हें प्रदान किया गया ।
Question 6:
Which of the following countries is a permanent member of the United Nations Security Council?
निम्नलिखित में से कौन सा देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है?
जापान / Japan
चीन / China
भारत / India
कनाडा / Canada
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) संयुक्त राष्ट्र के 6 मुख्य अंगों में से एक है, (संयुक्त राष्ट्र के अन्य 5 अंग- संयुक्त राष्ट्र महासभा, ट्रस्टीशिप परिषद, आर्थिक और सामाजिक परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय एवं सचिवालय) | UNSC की स्थापना 1945 में हुई, इसका मुख्यालय न्यूयार्क में है। UNSC के पाँच स्थाई सदस्य संयुक्त राज्य अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन है तथा इसके दस अस्थाई सदस्य हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दो वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना जाता है। भारत को जनवरी 2021 में UNSC के अस्थायी सदस्य के रूप में दो वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना गया है।
Question 7:
In which country is the headquarters of the World Bank located?
विश्व बैंक का मुख्यालय किस देश में स्थित है ?
जापान / Japan
यू. एस. ए. / USA
इंग्लैंड / England
रूस / Russia
विश्व बैंक संयुक्त राष्ट्र की ऋण प्रदान करने वाली एक विशिष्ट संस्था है जिसे अन्तर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD), के नाम से भी जाना जाता है । इसका उद्देश्य सदस्य देशों की अर्थव्यवस्थाओं को एक वृहद वैश्विक अर्थव्यवस्था में शामिल करना विकासशील देशों में गरीबी उन्मूलन के लिए प्रयास करना है तथा इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी सी (अमेरिका) में अवस्थित है।
Question 8:
Who was the first chairman of ISRO?
इसरो के पहले अध्यक्ष कौन थे?
होमी के. भाभा Homi K. Bhabha
सी.वी. रमन / C.V. Raman
विक्रम साराभाई / Vikram Sarabhai
कस्तूरीरंगन / Kasturirangan
इसरो के पहले अध्यक्ष विक्रम साराभाई थे। वर्तमान में इसरो के अध्यक्ष के. सिवान है। इसरो की स्थापना 15 अगस्त, 1969 को हुई ।
Question 9:
Nixon Gold Cup is related to which sport?
निक्सान गोल्ड कप किस खेल से संबंधित है?
बैडमिंटन / Badminton
फुटबॉल / Football
बास्केटबॉल / Basketball
वॉलीबॉल / Volleyball
निक्सान गोल्ड कप फुटबॉल से संबंधित है
Question 10:
Dr. Bindeshwar Pathak is related to which of the following?
डॉ. बिंदेश्वर पाठक इनमें से किससे संबंधित हैं?
बचपन बचाओ आन्दोलन / Save childhood movement
कृषि समुदाय / Agricultural community
महिला आन्दोलन / Women's movement
सुलभ शौचालय आन्दोलन / Accessible toilet movement
डॉ. बिन्देश्वर पाठक (02 अप्रैल 1943) विश्वविख्यात भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं उद्यमी है। ये सुलभ शौचालय आन्दोलन से संबंधित हैं।
इन्होंने सन् 1970 में सुलभ इन्टरनेशनल की स्थापना की।