What type of energy conversion takes place in a battery?
बैटरी में किस प्रकार का ऊर्जा रूपांतरण होता है?
रासायनिक ऊर्जा का ध्वनि ऊर्जा में / Chemical energy into sound energy
रासायनिक ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा में / Chemical energy into electrical energy
रासायनिक ऊर्जा का प्रकाश ऊर्जा में / Chemical energy into light energy
यांत्रिक ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में / Mechanical energy into chemical energy
रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में।
ऊर्जा रूपांतरण उपकरणः विद्युत जनरेटर यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में। विद्युत मोटर विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में।
माइक्रोफोन - ध्वनि ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलना।
लाउडस्पीकर - विद्युत ऊर्जा को ध्वनि ऊर्जा में।
सितार - यांत्रिक ऊर्जा को ध्वनि ऊर्जा में बदलना।
Question 2:
Identify the alloy from the following in which lead is a component.
निम्नलिखित में से मिश्रधातु की पहचान कीजिए जिसमें सीसा एक घटक है।
अल्निको / Alcino
निकेल / Nickel
सोल्डर / Solder
कॉन्स्टेंटन / Constantan
सोल्डर एक मिश्र धातु है जो आमतौर पर टिन और सीसा से बनी होती है। अल्निको- एल्यूमीनियम (AI), निकल (NI), और कोबाल्ट (Co)। कॉन्स्टेंटन तांबे-निकल मिश्र धातु का उपयोग इसके उच्च प्रतिरोध के लिए विद्युत कार्य में किया जाता है।
Question 3:
Which of the following is a low-grade brown coal that is soft with high moisture content?
निम्न में से कौन सा एक निम्न श्रेणी का भूरा कोयला है जो उच्च नमी की मात्रा के साथ नरम होता है?
एन्थ्रेसाइट / Anthracite
पीट / Peat
लिग्नाइट / Lignite
बिटुमिनस / Bituminous
लिग्नाइट कोयला या भूरा कोयला, कार्बन की कम से कम सांद्रता वाला निम्नतम श्रेणी का कोयला है। लिग्नाइट का ऊष्मीय मान, कम होता है और इसका उपयोग मुख्य रूप से बिजली उत्पादन में किया जाता है।
Question 4:
Which of the following is the largest source of Vitamin C?
निम्नलिखित में से कौन-सा विटामिन C का सबसे बड़ा स्रोत है?
आलू / Potato
नींबू / Lemon
गाय का दूध / Cow's milk
खीरा / Cucumber
विटामिन C (एस्कॉर्बिक अम्ल) जल में घुलनशील विटामिन, खट्टे फलों (जैसे संतरे, नींबू, कीवीफ्रूट, अमरूद और स्ट्रॉबेरी) में पाया जाता है। यह एक आवश्यक पोषक तत्व है और मानव शरीर द्वारा संश्लेषित नहीं होता है। विटामिन C की कमी से स्कर्वी रोग होता है।
एस्कॉर्बिक अम्ल का सूत्र -
<img src="" style="height:53px; width:134px" />
Question 5:
Leaves contain a green pigment called ___________, which helps leaves to obtain energy from sunlight.
पत्तियों में ___________ नामक हरा वर्णक होता है, जो पत्तियों को सूर्य के प्रकाश से ऊर्जा प्राप्त करने में मदद करता है।
क्लैडोफ़िल / Cladophyll
ज़ैंथोफिल / Xanthophyll
क्लोरोफ़िल / Chlorophyll
कोशिका द्रव्य / Cytoplasm
क्लोरोफिल - क्लोरोफिल में मौजूद तत्व मैग्नीशियम है। साइटोप्लाज्म- कोशिका के अंदर का तरल पदार्थ। यह कोशिका के भीतर संरचनात्मक सहायता प्रदान करने और सिग्नल ट्रांसडक्शन की सुविधा प्रदान करते हुए कोशिकीय चयापचय, परिवहन और भंडारण माध्यम के रूप में कार्य करता है। क्लैडोफिल - प्ररोह (Shoot) प्रणाली जिसमें पत्तियाँ विकसित नहीं होतीं। ज़ैथोफिल पीले रंगद्रव्य हैं जो कैरोटीनॉयड समूह के महत्वपूर्ण प्रभागों में से एक हैं।
Question 6:
Which of the following is not an example of communicable diseases?
निम्नलिखित में से कौन-सा संचारी रोगों का एक उदाहरण 'नहीं' है?
मधुमेह / Diabetes
खाँसी-जुकाम /cough - cold
चेचक / Small Pox
क्षय रोग/ Tuberculosis
संचारी रोग - विषाणु या जीवाणु के कारण होते हैं, जो दूषित सतहों, शारीरिक द्रव पदार्थ, रक्त उत्पादों, कीड़ों के काटने या हवा के संपर्क के माध्यम से एक दूसरे में फैलते हैं।
उदाहरण- HIV, हेपेटाइटिस A, B, और C, खसरा, इन्फ्लूएंजा, कोरोनावायरस और रक्त - जनित बीमारियाँ।
Question 7:
On whose arrest in 1919, people gathered in Jallianwala Bagh?
साल 1919 में किनकी गिरफ्तारी पर लोग जलियांवाला बाग में इकट्ठा हुए?
महात्मा गांधी / Mahatma Gandhi
लाला लाजपत राय / Lala Lajpat Rai
सी आर दास / C. R. Das
डॉ. सत्यपाल और सैफुद्दीन किचलू / Dr. Satyapal and Saifuddin Kichloo
जलियांवाला बाग पंजाब राज्य के अमृतसर जिले में स्थित है। यह स्थान चारों तरफ से दीवारों से घिरा था, जिसमें आने-जाने का सिर्फ एक रास्ता था। यहाँ पर दो स्थानीय लोकप्रिय नेता डॉ. सत्यपाल और सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी के विरोध में 13 अप्रैल, 1919 ई. को वैशाखी के दिन एक सभा का आयोजन चल रहा था। जिस पर सैन्य अधिकारी जनरल डायर ने बिना किसी पूर्व सूचना के अंधाधुन्ध गोलियाँ चलवा दी, जिसमें अनुमानित 379 व्यक्ति मारे गये तथा लगभग 1200 व्यक्ति घायल हुए।
Question 8:
Before being liberated by the Indian Army, Goa was a state.
भारतीय सेना द्वारा आज़ाद कराने से पहले, गोवा एक प्रदेश था।
डेनिश / Danish
पुर्तगाली / Portuguese
स्पेनिश / Spanish
फ्रांसीसी / French
भारतीय सेना द्वारा आजाद कराने से पहले, गोवा एक पुर्तगाली प्रदेश था। 1961ई0 में गोवा एवं दमन-दीव को पुलिस कार्यवाही से तथा दादरा एवं नगर हवेली को अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय द्वारा पुर्तगालियों से प्राप्त कर भारतीय संघ में शामिल किया गया जबकि 1956 में चन्द्रनगर, माहे, कराईकल, यनम एवं पुडुचेरी को फ्रांस से ले लिया गया।
Question 9:
The founders of the Indian National Congress were-
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक थे-
ए.ओ. ह्यूम / A.O. Hume
दादा भाई नौरोजी / Dadabhai Naoroji
फिरोजशाह मेहता / Ferozeshah Mehta
डब्ल्यू . सी. बनर्जी / W. C. Banerjee
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर, 1885 को ए.ओ. ह्यूम द्वारा की गई। इस राजनीतिक दल के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तत्कालीन वायसराय लार्ड डफरिन के दिमाग की उपज थी।
Question 10:
What is Gobi, Kalahari, Atacama, Sahara?
गोबी, कालाहारी, आटाकामा, सहारा क्या है?
मरुस्थल / Desert
चक्रवाती तूफान / Cyclonic storm
शीतोष्ण घास के मैदान / Temperate grasslands
सब्जी के नाम / Names of vegetables
गोबी, कालाहारी, आटाकामा, सहारा विश्व के प्रमुख मरुस्थल (रेगिस्तान) हैं। सहारा मरुस्थल विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है। इसका विस्तार क्षेत्र अलजीरिया, चाड, लीबिया, माली, मरितानिया, नाइजर, सूडान, ट्यूनीशिया, मिश्र तथा मोरक्को तक है। जबकि गोबी, मरुस्थल का विस्तार क्षेत्र मंगोलिया और चीन तक, कालाहारी मरुस्थल का विस्तार क्षेत्र बोत्सवाना (मध्य अफ्रीका) तथा आटाकामा मरुस्थल का विस्तार क्षेत्र उत्तरी चिली (द. अमेरिका) तक है।