At which place in Kurukshetra is the Sugarcane Mill?
कुरुक्षेत्र में किस स्थान पर गन्ना मिल है?
बबैन Babain
पेहवा Pehwa
लाडवा Ladwa
शाहबाद मारकण्डा Shahbad Markanda
कुरुक्षेत्र वह भूमि है जहाँ सदियों पूर्व महाराजा कुरु ने सोने का हल चलाकर किसानों को कृषि करने की प्रेरणा दी थी। आज इस जिले को कृषि उत्पादन में महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। यहाँ की भूमि उपजाऊ है तथा गेहूँ व धान की फसल के लिए उत्तम है। इस जिले की मुख्य फसलें गेहूँ, धान व गन्ना है। गन्ना इस जिले की नकदी फसल है। शाहबाद मारकण्डा में गन्ना मिल की स्थापना इसी उद्देश्य से की गई है।
Question 2:
What is the area of Haryana?
हरियाणा का क्षेत्रफल कितना है?
51,206 वर्ग किलो मीटर 51,206 sq. km.
49,105 वर्ग किलो मीटर 49,105 sq. km.
44,212 वर्ग किलो मीटर 44,212 sq. km.
36,154 वर्ग किलो मीटर 36,154 sq. km.
हरियाणा का क्षेत्रफल 44,212 वर्ग किमी. है तथा 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी कुल जनसंख्या 2,53,51,462 है। क्षेत्रफल की दृष्टि से केरल, गोवा, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर को छोड़कर भारत के शेष प्रदेश हरियाणा से बड़े हैं।
Question 3:
When did Mahmud Ghaznavi attack Thaneshwar?
महमूद गजनवी ने थानेश्वर पर कब आक्रमण किया था?
1016 ई. में In 1016 A.D.
1013 ई. में In 1013 A.D.
1014 ई. में In 1014 A.D.
1017 ई. में In 1017 A.D.
1014 ई. में महमूद गजनवी ने थानेश्वर पर आक्रमण करके चक्रतीर्थ स्वामिन की मूर्ति तथा अनेक मंदिरों को नष्ट भ्रष्ट किया। हरियाणा के तोमर शासक ने गजनवियों को भगाने के लिए अन्य भारतीय शासकों से सहायता माँगी किन्तु किसी ने भी उसकी सहायता नहीं की।
Question 4:
In which districts of Haryana have special environmental courts been established?
हरियाणा के किन जिलों में विशेष पर्यावरण न्यायालयों की स्थापना की गई है?
भिवानी व यमुनानगर Bhiwani and Yamunanagar
सिरसा व जीन्द Sirsa and Jind
फरीदाबाद व हिसार Faridabad and Hisar
रेवाड़ी व महेन्द्रगढ़ Rewari and Mahendragarh
फरीदाबाद व हिसार में दो विशेष पर्यावरण न्यायालयों की स्थापना की गई है। ये न्यायालय पर्यावरणीय अधिनियमों के अंतर्गत आने वाले मामले निपटाएंगे। इसके अतिरिक्त जनता की सुविधा के लिए करनाल में भी कैम्प कोर्ट लगाया जाता है।
Question 5:
Which of the following natural parts of Haryana is the largest?
हरियाणा का निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकृति भाग सबसे बड़ा है?
अरावली की पहाड़ियों का शुष्क मैदानी भाग Dry plains of Aravalli Hills
मैदानी भाग Plains
शिवालिक का पहाड़ी भाग Hilly part of Shivalik
रेतीला भाग Sandy part
मैदानी क्षेत्र प्रदेश का सबसे बड़ा भाग है। यह उत्तर से दक्षिण तक फैला हुआ हैं। इस भाग में गर्मियों में अधिक गर्मी तथा सर्दियों में अधिक सर्दी पड़ती है। यहाँ वर्षा भी अच्छी होती है। इसीलिए मैदानी क्षेत्र में शीशम, पीपल, बड़, आम, नीम तथा जामुन के वृक्ष पाए जाते हैं। इसी भाग में वीवीपुर तथा नजफगढ़ की प्रसिद्ध झीलें स्थित है।
Question 6:
Excavations carried out in which ancient historical town in Sonipat district have yielded earthenware from the Mahabharata period?
सोनीपत जिले में स्थित किस प्राचीन ऐतिहासिक कस्बे में की गई खुदाई से
महाभारत कालीन मिट्टी के बर्तन प्राप्त हुए हैं?
खेड़ी गुज्जर Khedi Gujjar
गोहाना Gohana
राई Rai
गन्कौर Gankaur
खेड़ी गुज्जर एक पुराना ऐतिहासिक स्थल है जो सोनीपत के लगभग 25 किमी. उत्तर-पश्चिम में स्थित है। किसी समय यह यमुना के किनारे पर स्थित था। यमुना नदी अब इस गाँव से 30 किमी. दूर पूर्व में है। स्थानीय लोगों का विश्वास है कि यह स्थान मायनाकोय, सतकुम्भा तथा जलालाबाद आदि विभिन्न नामों से जाना जाता रहा है। इस स्थान पर की गई खुदाई से महाभारत काल के मिट्टी के बर्तन प्राप्त हुए है। मिट्टी के टीले में अनेक स्थानों पर बहुमंजिली इमारतों के अवशेष भी मौजूद हैं।
Question 7:
Which is the state sport of Haryana?
हरियाणा का राजकीय खेल कौन-सा है?
कुश्ती wrestling
कबड्डी kabaddi
हॉकी hockey
क्रिकेट cricket
कुश्ती/पहलवानी ( रेसलिंग) वास्तव में हरियाणा का राजकीय खेल है। इस राज्य में कुश्ती की परंपरा काफी पुरानी है। हरियाणा ने भारत को कुछ अच्छे पहलवान भी दिए हैं। इन पहलवानों में सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त, साक्षी मलिक, विनेश फोगत, गीता फोगत और बबीता कुमारी शामिल हैं।
Question 8:
Which of the following ancient poets is not related to Haryana?
निम्नलिखित में से कौन-सा प्राचीन कवि हरियाणा से संबंधित नहीं है?
महात्मा हरिदास Mahatma Haridas
वीरभान Veerbhan
बनारसीदास Banarasidas
नरोत्तम दास Narottam Das
प्राचीन कवि हरियाणा से संबंधित है। पुष्पपंत, संत उधोदास, वीरभान जैन कवि मालदेव, महात्मा हरिदास, संत नित्यानंद, बनारसी दास, जैन कवि सूरदास निश्चल दास, बनवारीदास कवि उम्मेद और मस्तराम आदि ऐसे उल्लेखनीय हैं परंतु नरोत्तमदास का संबंध प्राचीन कवियों में नहीं है।
Question 9:
Basically, Haryanvi language is considered to be a form of which main dialect?
मूलत: हरियाणवी भाषा को किस मुख्य बोली का रूप माना जाता है?
पाली Pali
कौरवी Kauravi
मिश्रित Mixed
भोजपुरी Bhojpuri
राष्ट्रभाषा हिन्दी का जन्म हरियाणवी बोली से हुआ है। भाषाविद् कौरवी को ही खड़ी बोली का पर्याय रूप मानते हैं। जो हरियाणा की बोली रूप है। इसके विस्तार का कारण इसकी सामर्थ्य शक्ति, इसकी आकृति प्रकृति, भाषा संरचना और व्याकरणिक स्थितियाँ हैं।
Question 10:
Who were the main writers who used Haryanvi in Jain poetry?
जैन काव्यधारा में हरियाणवी का प्रयोग करने वाले प्रमुख साहित्यकार थे?
श्रीधर Shridhar
नित्यानंद Nityanand
बंसीलाल Bansilal
जैतराम Jaitram
हरियाणा भाषा को समृद्ध करने में नाथ और जैन कवियों का विशिष्ट योगदान रहा है, जिनमें चौरंगीनाथ (पूर्णभगत) हरियाणा के मूल निवासी थे इनका तपोस्थल बोहर था। ये गोरखनाथ के समकालीन थे। इनकी वाणी में ठेठ हरियाणवी का सुंदर प्रयोग मिलता है। जैन काव्यधारा में पुष्पपंत व श्रीधर प्रसिद्ध रहे।