जो भी उम्मीदवार UPSI परीक्षा की तैयारी कर रहे है, उनके लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (UPPRPB) ने UPSI लिखित परीक्षा की तिथि अधिकारिक रूप से जारी कर दी है। यह परीक्षा 14 मार्च 2026 (शनिवार) और 15 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सभी Candidates को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी Latest Updates, Instructions और Guidelines के लिए अधिकारिक Website uppbpb.gov.in पर रोज चेक करते रहें। आज के इस ब्लॉग में हम आपको UPSI परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ बताएंगे। इसके साथ ही आपको OMR Sheet भरने के Process की पूरी और सही जानकारी भी दी जाएगी, ताकि परीक्षा के दिन पर किसी भी तरह की गलती न हो। इसलिए इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें, ताकि आप परीक्षा से पहले पूरी तरह तैयार रहें। साथ ही, इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें, ताकि सभी को सही और समय पर अपडेट मिल सके।
UPSI : Overview
| Category | Details |
|---|---|
| Recruitment Body | Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board |
| Exam Name | UP Police SI Exam 2025 |
| Vacancy | 4543 |
| Post Name | Sub-Inspectors |
| UP Police SI Exam Date 2025 | 14th & 15th March 2026 |
| Mode of Exam | Offline |
| Exam Duration | 2 Hours |
| Total Questions | 160 |
| Total Marks | 400 |
| Negative Marking | No Negative Marking |
| Qualifying Marks | हर विषय मे Minimum 35% Marks & Overall 50% Marks होने चाहिए| |
| Selection Process |
|
| Official Website | uppbpb.gov.in |
Watch Full video Explanation Here:
UPSI : Vacancy Details
| Post Name | Total Vacancy |
| Sub-Inspector (Civil Police) | 4,242 |
| Women Battalion SI / Platoon Commander | 106 |
| SI / Platoon Commander (Armed Police) | 135 |
| SI / Platoon Commander (Special Security Force) | 60 |
UPSI : Eligibility Criteria
| Category | Details |
|---|---|
| Educational Qualification | Candidate must complete their graduation from a recognized university. |
| Nationality | Candidate must be an Indian Citizen. |
UPSI : Selection Process
UP Police Sub Inspector (SI) Recruitment 2025 में Candidates का Selection कई चरणों में किया जाएगा, ताकि अच्छे और Capable Candidates को चुना जा सके। पूरी प्रक्रिया इस तरह से होगी:
1. Written Exam:
सबसे पहले Candidates को Offline लिखित परीक्षा देनी होगा। इस परीक्षा में Objective Type Questions पूछे जाएंगे, जिनमें General Knowledge, Numerical Ability, Hindi और Reasoning Ability जैसे विषय शामिल होंगे। लिखित परीक्षा Qualify करना अगले चरण के लिए जरूरी है।
| Subject | Questions | Marks |
| General Hindi | 40 | 100 |
| Current Affairs Basic Law/Constitution/General Knowledge | 40 | 100 |
| Numerical and Mental Ability | 40 | 100 |
| Mental Aptitude/IQ/Reasoning Ability | 40 | 100 |
| Total | 160 | 400 |
Note:
- हर सेक्शन के मार्क्स और Questions बराबर Weightage रखते हैं, इसलिए सभी Topics को Equally Prepare करना जरूरी है|
- लिखित परीक्षा में प्रत्येक विषय (Section) में 35 प्रतिशत अंक और कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में विफल रहने वाले Candidates भर्ती के लिए पात्र नही होगे।
2. Document Verification:
UPSI Document Verification के दौरान उम्मीदवारों के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जाँच की जाती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और आरक्षण से संबंधित सभी प्रमाण सही और वैध हैं। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज़ और उनकी फोटो-कॉपी साथ लेकर उपस्थित होना होता है।
3. Physical Standard Test (PST)
UPSI में PST (Physical Standard Test) के दौरान उम्मीदवार की लंबाई, छाती (पुरुषों के लिए) और शारीरिक मापदंडों की जाँच की जाती है। इस चरण में देखा जाता है कि उम्मीदवार पुलिस भर्ती में तय किए गए शारीरिक मानकों को पूरा करता है या नहीं।
Male Candidates:
| Category | Height | Chest |
| UR / OBC / SC: | 168 CM | 79-84 CM |
| ST: | 160 CM | 77-82 CM |
Female Candidates:
| Category | Height | Minimum Weight |
| UR / OBC / SC: | 152 CM | 40 KG |
| ST: | 147 CM | 40 KG |
4. Physical Efficiency Test (PET)
UPSI में PET (Physical Efficiency Test) के दौरान उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता की जाँच की जाती है। इसमें दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियाँ कराई जाती हैं, ताकि देखा जा सके कि उम्मीदवार शारीरिक रूप से कितनी अच्छी तैयारी में है।
| Category | Details |
| Male Candidates: | 4.8 KM की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी। |
| Female Candidates: | 2.4 KM की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। |
5. Medical Test
अंत में Candidates का Medical Examination किया जाता है , जिसमें Eyesight, Hearing Capacity, और Overall Health की जांच होती है | Medical test पास करने के बाद ही अंतिम मेरिट लिस्ट में नाम शामिल किया जाता है |
UPSI OMR Sheet Filling Important Instructions:
यह परीक्षा OMR Based लिखित परीक्षा होगी और उत्तर केवल black / blue ball point pen से ही भरने होंगे।
OMR उत्तर शीट पर Pencil, Gel Pen या Ink Pen के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है।
Candidate को OMR शीट पर अपना रोल नंबर , Question Booklet Series और Question Booklet Number सही-सही भरना होगा।
Question Booklet Series (A / B / C / D) को OMR शीट में दिए गए सही Circle को Dark करके भरना अनिवार्य है।
गलत Series या Booklet नंबर भरने पर OMR शीट Reject हो सकती है, जिसकी पूरी Responsibility Candidate की होगी।
एक प्रश्न के लिए केवल एक ही Option भरना है, एक से ज्यादा Option भरने पर उत्तर Invalid माना जाएगा।
अगर कोई Candidate उत्तर बदलता है, Cut / Overwrite करता है या OMR शीट को खराब करता है, तो उसका उत्तर मान्य नहीं होगा।
OMR शीट पर Eraser, Whitener या Correction Fluid का इस्तेमाल Strictly Prohibited है।
प्रश्न पत्र में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद ही OMR भरना शुरू करें।
OMR शीट परीक्षा समाप्त होने के बाद Invigilator को जमा करना जरूरी होगा, OMR शीट अपने साथ ले जाने की अनुमति नहीं है।
अंतिम परिणाम Normalization प्रक्रिया के आधार पर तैयार किया जाएगा, क्योंकि परीक्षा Multiple Shifts में हो रही है।
UPSI Batch & Mock Test :
UPSI 2025 Candidates के लिए रोजगार विद अंकित के द्वारा फ्री UPSI बैच उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें Paid Mini Mock (RWA Exam Booster- फ्री) और 15 Full Paid Mock Tests (सिर्फ ₹99) शामिल हैं। इस बैच में Hindi + Reasoning (Mon, Wed, Fri) और GS + Maths (Tue, Thu, Sat) विषय Cover किए जा रहे हैं। Mini Mock Test 15 जनवरी से खुले है और Full Mock Tests 16 जनवरी 2026 से PDF के साथ उपलब्ध होंगे। यह बैच परीक्षा -लेवल तैयारी, OMR आधारित तैयारी और असली परीक्षा की Feeling के लिए काफी मददगार है।
Related Links :
| UPSI Notification 2025 Full Details | UPSI Exam Date 2025 |



