नमस्कार मेरे प्रिय साथियों Rojgar With Ankit (RWA) में आप सबका स्वागत है| यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो Sarkari Naukari के बारे में जानकारी देता है, यह प्लेटफॉर्म Sarkari Naukari की परीक्षाओं की तैयारी के लिए Free और Paid Courses कराता है| Rojgar With Ankit (RWA) पर आपको कैरियर विकल्पों की भी जानकारी मिलती है| आज के इस Blog में आपको MP Police Constable Examination के बारे मे पूरी जानकारी दी गई हैं जैसे की आयु सीमा, पात्रता, मापदंड शैक्षणिक योग्यता आदि जो आपको इस परीक्षा मे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी| नीचे दिए गए Blog मे इन सब मानदंडों की ही बात की गई है इन्हे अच्छे से पढे और परीक्षा के बारे मे सारी जानकारी ले|
यह एक महत्वपूर्ण परीक्षा होती है, जो राज्य में पुलिस बल में Constable पद के लिए उम्मीदवारों को नियुक्त करती है| इस भर्ती के अंदर उम्मीदवारों को पुलिस बल में शामिल होकर कानून व्यवस्था को बनाया रखना होता हैं, अपराधों को रोकती है और राज्य की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का मौका मिलता है|

MP Police Constable: Overview Table
| Particular | Details |
| Exam Name | MP Police Constable Recruitment Test 2025 |
| Conducting Body | MPESB |
| Post | Constable (GD & Radio Operator) |
| Vacancies | 7,500 |
| Exam Dates | 30 Oct to 15 Dec 2025 |
| MP Police Constable Result Date | 25 January 2026 |
| Qualified Candidates | 59,438 |
| Selection Process | Written Exam, PET/PST, Medical |
| Official Website | Click Here |
MP Police Constable Department Profile :
MP Police Constable का कार्य राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। Constable का काम गश्त लगाना, अपराधियों की गिरफ्तारी करना, ट्रैफिक नियंत्रित करना और आपातकालीन स्थितियों में जल्दी कार्रवाई करना होता है। यह पद सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए जिम्मेदार होता है।
MP Police Constable Job Location :
MP Police Constable की तैनाती राज्य के विभिन्न जिलों और शहरों में की जाती है। तैनाती का स्थान समय-समय पर बदल सकता है और इसमें छोटे- बड़े शहरों, ग्रामीण क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों पर तैनाती शामिल हो सकती है।
MP Police Constable Job Timing :
इसमे सामान्यत: कार्य समय 8 घंटे होता है, लेकिन यह परिस्थितियों और ड्यूटी शिफ्ट के आधार पर बदल सकता है। पुलिस बल में काम करने के कारण कभी-कभी ड्यूटी के घंटे बढ़ सकते हैं, विशेषकर त्योहारों या आपातकालीन स्थितियों में।
MP Police Constable Upper Grade & Lower Grade :
Upper Grade के पदों मे पुलिस अधिकारी (Sub Inspector, Inspector आदि) शामिल होते हैं जो पुलिस बल का नेतृत्व करते हैं, सुरक्षा योजनाओं का प्रबंधन करते हैं और अभियानों की निगरानी करते हैं और Lower Grade पदों में Constable, जो सुरक्षा कार्यों का संचालन करते हैं, गश्त करते हैं और स्थानीय पुलिस थानों में प्रशासनिक कार्य करते हैं जैसे पद शामिल होते है ।
