National Testing Agency (NTA) ने 3 May 2026 को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा को Cancel कर दिया है। यह फैसला Government of India और Central Investigation Agencies की Reports के बाद लिया गया है। NTA के अनुसार Exam Process में Transparency और Fairness को लेकर Concerns सामने आए थे, इसलिए Students के हित में Re-Exam कराने का निर्णय लिया गया है। NTA ने बताया कि 8 May 2026 को इस मामले को Central Agencies के पास Independent Verification और Investigation के लिए भेजा गया था।

Investigation Agencies द्वारा दी गई Findings और Reports को देखने के बाद यह तय किया गया कि वर्तमान Exam Process को जारी नहीं रखा जा सकता। अब NEET (UG) 2026 परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी । Re-Exam की नई तारीखें बाद में Official Website neet.nta.nic.in और Official Notifications के माध्यम से जारी की जाएंगी। Students को सलाह दी गई है कि वे केवल Official Sources पर ही भरोसा करें और Social Media पर चल रही गलत या Unverified News से बचें।
Watch Full Video Explanation Here :
Relief for Students- No Fresh Registration Needed:
Government of India ने इस पूरे मामले की Comprehensive Inquiry के लिए Case को Central Bureau of Investigation (CBI) को भी भेज दिया है। NTA ने कहा है कि वह CBI Investigation में पूरा सहयोग करेगा और सभी जरूरी Documents, Records और Information उपलब्ध कराएगा। NTA ने यह भी कहा कि यह फैसला Students के हित में लिया गया है। Agency मानती है कि Re-Exam होने से Students और Parents को परेशानी होगी, लेकिन अगर यह कदम नहीं उठाया जाता तो Exam System पर भरोसे की जगह और ज्यादा नुकसान हो सकता था।
Students के लिए सबसे राहत वाली बात यह है कि उन्हें दोबारा Registration करने की जरूरत नहीं होगी। मई 2026 Cycle में जो Registration Data, Candidate Details और Exam Centres पहले चुने गए थे, वही Re-Exam में भी Valid रहेंगे। इसके अलावा NTA ने साफ कहा है कि Re-Exam के लिए कोई Additional Examination Fee नहीं ली जाएगी। जिन Students ने पहले ही Fee जमा कर दी है, उनकी Fees Refund की जाएगी। Exam NTA के Internal Resources का उपयोग करके दोबारा आयोजित किया जाएगा।
Important Instructions for Candidates:
- Admit Card को भी फिर से जारी किया जाएगा। New Admit Card Release Schedule और Re-Exam Date Official Channels के जरिए आने वाले दिनों में घोषित की जाएगी। इसलिए सभी Candidates को नियमित रूप से Official Website neet.nta.nic.in चेक करते रहना चाहिए।
- Helpline और Contact Details भी जारी की गई हैं ताकि Students अपनी Queries पूछ सकें। Official Helpline Numbers हैं: 011-40759000 और 011-69227700। Official Email है: neet-ug2026@nta.ac.in।
- Students और Parents को सलाह दी गई है कि वे Panic न करें, Official Updates का इंतजार करें और अपनी तैयारी जारी रखें।
NEET (UG) 2026 Exam Pattern:
| Subject | Number of Questions | Marks | Exam Timing | Question Type |
|---|---|---|---|---|
| Physics | 45 | 180 |
02:00 PM to 05:00 PM | MCQ (Single Correct Answer) |
| Chemistry | 45 | 180 | ||
| Biology (Botany & Zoology) | 90 | 360 | ||
| Total | 180 | 720 | 3 Hours | Objective Type |
Important Instructions:
| Response / Situation | Marks Awarded |
|---|---|
| Correct Answer | +4 Marks |
| Wrong Answer | -1 Mark |
| Unanswered Question | 0 Marks |



