Bsnl

BSNL Senior Executive Trainee Recruitment 2026

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL-Bharat Sanchar Nigam Limited) ने वर्ष 2026 के लिए Senior Executive Trainee (SET) पदों पर भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर है जो भारत सरकार के अधीन कार्यरत एक प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) में स्थायी और सम्मानजनक करियर की तलाश कर रहे हैं। BSNL Recruitment 2026 के अंतर्गत टेलीकॉम और फाइनेंस स्ट्रीम में कुल 120 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Click Here to download Notification PDF

BSNL देश की अग्रणी दूरसंचार कंपनियों में से एक है, जो वर्षों से भारत के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संचार सेवाएँ प्रदान कर रही है। ऐसे में BSNL में नौकरी पाना न केवल एक सुरक्षित भविष्य की गारंटी देता है, बल्कि करियर ग्रोथ, आकर्षक वेतनमान और सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्रदान करता है। हर वर्ष लाखों युवा BSNL की भर्तियों का इंतजार करते हैं और इस बार जारी की गई BSNL SET Recruitment 2026 Notification ने अभ्यर्थियों की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को आधुनिक तकनीक, प्रोफेशनल ट्रेनिंग और ऑल इंडिया पोस्टिंग का अवसर मिलेगा। BSNL Recruitment 2026 विशेष रूप से इंजीनियरिंग स्नातकों और फाइनेंस प्रोफेशनल्स (CA/CMA) के लिए डिजाइन की गई है, जिससे युवा प्रतिभाओं को संगठन से जोड़ा जा सके।

जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी के साथ-साथ टेक्निकल और मैनेजमेंट क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए BSNL SET 2026 एक आदर्श विकल्प है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 फरवरी 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

BSNL Recruitment 2026 : Overview 

Details Information
Organization Name Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL)
Post Name Senior Executive Trainee (SET)
Total Vacancies 120
Application Mode Online
Application Start Date 05 February 2026
Last Date to Apply 07 March 2026
Job Location Across India
Selection Process CBT, Document Verification, Medical Test
Official Website bsnl.co.in

Watch Full Video Explanation : 

 

BSNL Recruitment 2026 : Post Details

BSNL SET भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 120 पद अधिसूचित किए गए हैं। ये पद Telecom और Finance स्ट्रीम में विभाजित हैं। आरक्षण भारत सरकार के नियमों के अनुसार UR, OBC, SC, ST और EWS श्रेणियों में किया गया है। सबसे अधिक पद Telecom स्ट्रीम (95 पद) में रखे गए हैं, जबकि Finance स्ट्रीम (25 पद) के लिए सीमित रिक्तियां उपलब्ध हैं। 

Stream UR OBC ST SC EWS Total
Telecom 40 25 14 07 09 95
Finance 11 06 04 02 02 25
Total 51 31 18 09 11 120
Stream Posts
Telecom 95
Finance 25
Total 120

BSNL Recruitment 2026 : Important Dates 

BSNL SET Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ नीचे दी गई हैं,

Event / Details Date
Notification Release Date 29 January 2026
Online Application Start 05 February 2026
Last Date for Online Application 07 March 2026
Application Correction (Edit Window) March 2026 (Tentative)
Exam Date 29 March 2026 (Tentative)

Candidates को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि (Last Date) का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। 

BSNL Recruitment 2026 : Eligibility Criteria

BSNL SET Recruitment 2026 में आवेदन करने से पहले Candidates को पात्रता मानदंड को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है। 

Educational qualification: 

For the telecom stream: Candidates के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से BE या B.Tech डिग्री होनी चाहिए।

डिग्री निम्न शाखाओं में से किसी एक में होनी चाहिए:

  • Electronics
  • Electronics & Communication
  • Telecom
  • Electrical
  • Computer Science
  • Information Technology

न्यूनतम 60% अंक आवश्यक हैं।

For the Finance stream: Candidates का CA (Chartered Accountant) या CMA (Cost & Management Accountant) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Age limit: 

Age limit: Details
Minimum Age 21 Years
Maximum Age 30 Years 

Age Relaxation :

आवेदकों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD) को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। 

Category Upper Age Limit
Unreserved / EWS / OBC (CL) 30 Years
OBC (NCL) 33 Years
SC / ST 35 Years
PwBD (General / EWS / OBC) 40 Years
PwBD (OBC) 43 Years
PwBD (SC / ST) 45 Years

BSNL Senior Executive Trainee Salary 2026 :

BSNL Senior Executive Trainee (SET) पद के लिए चयनित Candidates को आकर्षक वेतनमान और भत्ते प्रदान किए जाते हैं। यह पद E-3 IDA Pay Scale के अंतर्गत आता है, जिसमें शुरुआती सैलरी (Salary) के साथ-साथ कई अतिरिक्त लाभ भी शामिल होते हैं। चयनित Candidates को प्रशिक्षण अवधि के बाद BSNL के विभिन्न सर्किलों में नियुक्त किया जाता है। नीचे BSNL SET Salary 2026 का पूरा विवरण दिया गया है।

BSNL Senior Executive Trainee Salary Structure 2026: 

Component Amount
Pay Scale ₹24,900 – ₹50,500
Initial Basic Pay ₹24,900
Estimated In-Hand Salary ₹78,000 – ₹80,000
Allowances IDA, HRA, Perks

Important information related to salary: 

  • BSNL SET पद पर नियुक्त Candidate को E-3 IDA Pay Scale के अनुसार वेतन (Salary) दिया जाता है।
  • प्रारंभिक बेसिक पे ₹24,900 होता है, जो समय-समय पर वार्षिक वेतन (Salary) वृद्धि के साथ बढ़ता है।
  • सभी भत्तों को जोड़ने के बाद Candidates की अनुमानित इन-हैंड सैलरी ₹78,000 से ₹80,000 प्रति माह तक हो सकती है।
  • वेतन (Salary) में IDA, HRA और अन्य सरकारी परिलाभ (Perks) शामिल होते हैं।

BSNL SET Application Fee 2026

Category Application Fee
UR / OBC / EWS ₹2,500
SC / ST / PwBD ₹1,250

How to Apply:

BSNL SET Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन (Online) रखी गई है। Candidates को किसी भी प्रकार का ऑफलाइन फॉर्म भेजने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन करने से पहले  Candidates को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें, ताकि पात्रता, आयु सीमा (Age Limit) और अन्य शर्तों की सही जानकारी मिल सके। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे Step-by-Step है:

Step 1:- सबसे पहले BSNL की Official Website / Official Portal – bsnl.co.in पर जाएं।

Step 2:-होमपेज पर दिए गए BSNL SET Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें और New Registration विकल्प चुनें।

Step 3:-अब अपना नाम (Name), मोबाइल नंबर (Mobile No.), ईमेल आईडी (Email ID )आदि Basic Details भरकर पूरा करें। सफल रजिस्ट्रेशन(Registration) के बाद आपको Login ID और Password प्राप्त होगा।

Step 4:-Login करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी Personal Details (जैसे – जन्म तिथि, पता, श्रेणी आदि) और Educational Qualification Details सावधानीपूर्वक भरें।

Step 5:-इसके बाद निर्धारित फॉर्मेट और साइज में आवश्यक Documents Upload करें।

Step 6:-अब अपनी कैटेगरी के अनुसार Application Fee का ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / Net Banking आदि) से Pay करें।

Step 7:-सभी जानकारी एक बार अच्छे से जांच लें और Final Submit बटन पर क्लिक करें।

Step 8:-आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद Application Confirmation / Application Form का प्रिंटआउट या PDF डाउनलोड करके Future के लिए सुरक्षित रख लें। 

Important Documents:

आवेदन करते समय Candidates के पास नीचे दिए गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी होना अनिवार्य है:

  • हाल ही में खींची गई Passport Size Photograph 
  • Candidates का Signature 
  • Educational Certificates / Marksheets (योग्यता से संबंधित) 
  • Caste Certificate (यदि Candidates आरक्षित श्रेणी से संबंधित है) 
  • PwBD Certificate (यदि दिव्यांग श्रेणी में आवेदन कर रहे हैं)

Note : सभी दस्तावेज निर्धारित साइज और फॉर्मेट में ही अपलोड करें, अन्यथा आवेदन फॉर्म रिजेक्ट किया जा सकता है।

BSNL Recruitment 2026 : Selection Process

BSNL SET Recruitment 2026 में Candidates  का चयन निम्न चरणों (Steps) के आधार पर किया जाएगा:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा – (CBT)
  2. दस्तावेज़ सत्यापन- (Document Verification)

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट (Merit List) तैयार की जाएगी।

BSNL Recruitment 2026 : Exam Pattern 

BSNL SET परीक्षा एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। 

  • BSNL SET परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी।
  • परीक्षा में दो सेक्शन होंगे –
    • Aptitude Test (Reasoning, Quant, General Ability आदि)
    • Technical Subject (पोस्ट से संबंधित तकनीकी विषय)
  • कुल समय 3 घंटे (180 मिनट) मिलेगा।
  • हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे, इसलिए सोच-समझकर उत्तर दें।
  • परीक्षा पास करने के लिए कैटेगरी के अनुसार Minimum Qualifying Marks लाना अनिवार्य है।

BSNL SET Subject-wise Marks Distribution: 

Subject Number of Questions Marks
Written Aptitude 40 40
Main Subject 160 160
Total 200 200
  • Exam Duration: 180 Minutes
  • Negative Marking: 0.25 Marks (हर गलत उत्तर पर)

Minimum Qualifying Marks :   

Category Part-1st Part-2nd Over all
UR 40% 40% 40%
SC / ST / OBC / EWS / PwBD 35% 35% 45%

BSNL Recruitment 2026 : Syllabus 

BSNL Senior Executive Trainee (SET) परीक्षा का पाठ्यक्रम कुल तीन भागों (Sections) में विभाजित किया गया है। परीक्षा में Candidates की तार्किक क्षमता, तकनीकी ज्ञान और वित्तीय समझ का मूल्यांकन किया जाता है।

Part-1st (Aptitude) : 

इस भाग में अभ्यर्थियों की मानसिक क्षमता और गणितीय समझ को परखा जाता है। इसमें निम्नलिखित विषय शामिल होते हैं:

  • रीजनिंग (Reasoning)
  • (Quantitative Aptitude)
  • सामान्य मानसिक योग्यता (General Mental Ability)

Part-2nd (Telecom) : 

यह भाग तकनीकी विषयों पर आधारित होता है और इसमें टेलीकॉम व इंजीनियरिंग से जुड़े मुख्य विषय पूछे जाते हैं। इस सेक्शन में Candidates के कोर टेलीकॉम नॉलेज की जांच की जाती है।

  • Core Telecom Subjects
  • Engineering Subjects से संबंधित प्रश्न 

Part-3rd (Finance) : 

यह भाग वित्त से संबंधित होता है और इसमें Candidates की फाइनेंशियल नॉलेज को परखा जाता है। इसमें शामिल विषय हैं:

  • फाइनेंशियल मैनेजमेंट (Financial Management)
  • अकाउंटिंग (Accounting)
  • ऑडिटिंग (Auditing)

Trending Links:

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version