Vande Mataram Guidelines 2026

Vande Mataram Guidelines 2026: A Complete Overview of the New Norms and Protocols

भारत सरकार के गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) द्वारा हाल ही में एक महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके अनुसार अब सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में राष्ट्रगान (National Anthem) से पहले 3 मिनट का ‘वंदे मातरम्’ गाया जाएगा। यह निर्णय देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने तथा स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

 

Vande Mataram Guidelines 2026: Overview 

Particulars Details
Issued By Ministry of Home Affairs (MHA)
Applicable In Schools, Government Programs
Order Date 28 January 2026 (As per guidelines)
Song Duration 3 Minutes 10 Seconds (All 6 Stanzas)
National Anthem Duration 52 Seconds
Compulsory Yes, before National Anthem
Penalty for Not Singing No legal punishment mentioned

What Are New Guidelines? 

नई गाइडलाइन के अनुसार, जब भी किसी सरकारी कार्यक्रम, स्कूल समारोह या राष्ट्रीय अवसर पर जन गण मन (National Anthem) गाया जाएगा, उससे पहले वंदे मातरम् (Vande Mataram) अनिवार्य रूप से गाया जाएगा। पहले केवल इसके पहले दो अंतरे ही गाए जाते थे, लेकिन अब निर्देश है कि सभी 6 अंतरे पूरे 3 मिनट 10 सेकंड में गाए जाएँ। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि युवाओं में देशभक्ति, संस्कृति और इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़े।

First Instruction: Order of Singing 

गाइडलाइन का पहला और सबसे महत्वपूर्ण निर्देश यह है कि यदि वंदे मातरम् और जन गण मन दोनों गाए जाएँ, तो वंदे मातरम् पहले गाया जाएगा। 

  • पहले Vande Mataram 
  • उसके बाद National Anthem 

Duration and Format : 

Song Duration Format
Vande Mataram 3 Minutes 10 Seconds All 6 Stanzas
National Anthem 52 Seconds Full Version

गाइडलाइन के अनुसार ‘वंदे मातरम्’ के सभी अंतरे पूरे और सही लय (proper rhythm) में गाए जाएँगे। 

Standing Rules :

राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के दौरान सभी लोगों को सावधान (Attention Position) की मुद्रा में खड़ा होना होगा।

लेकिन छूट कब मिलेगी?

  • यदि ‘वंदे मातरम्’ या ‘जन गण मन’ किसी डॉक्यूमेंट्री या फिल्म के हिस्से के रूप में चलाया जा रहा हो। 
  • ऐसी स्थिति में खड़े होना अनिवार्य नहीं होगा, क्योंकि इससे फिल्म की प्रस्तुति में बाधा आ सकती है। 

The Impact of Not Singing :

गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति (वंदे मातरम्) नहीं गाता है, तो उसके लिए कोई कानूनी सजा या दंड का प्रावधान नहीं है। यह नियम अधिकतर सांस्कृतिक और नैतिक जिम्मेदारी (Moral Responsibility) के रूप में लागू किया गया है। 

Implementation In Schools : 

School Type Implementation
Government Schools Mandatory Collective Singing
Private Schools Expected to Follow
Morning Assembly Vande Mataram before National Anthem

सरकारी स्कूलों में दिन की शुरुआत सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन से होगी। स्कूल प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि विद्यार्थी इसके शब्दों और अर्थ को समझें। 

History of Vande Mataram:

अब बात करते हैं  वंदे मातरम् के इतिहास की, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से गहराई से जुड़ा हुआ है। वंदे मातरम् की रचना 1870 के दशक में महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी। यह गीत उनके उपन्यास ‘आनंदमठ’ (Anandamath) में शामिल था। मूल धुन (original tune) रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा दी गई थी, जबकि वर्तमान में जो धुन प्रचलित है, वह बाद में संशोधित की गई। 

National Song Status :  

Year Event
1870 Composition by Bankim Chandra
1905 Became Symbol of Freedom Movement
1950 Given status of National Song

24 जनवरी 1950 को संविधान सभा (Constituent Assembly) ने वंदे मातरम् को राष्ट्रीय गीत (National Song) का दर्जा दिया। भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा था कि वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान सम्मान दिया जाएगा। 

Role in Freedom Struggle :

1905 में बंगाल विभाजन के दौरान वंदे मातरम् ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन का नारा बन गया। स्वतंत्रता सेनानी जेल जाते समय, लाठीचार्ज सहते समय और यहाँ तक कि फांसी पर चढ़ते समय भी यही गीत गाते थे। यह गीत उस समय National Unity and Resistance का प्रतीक बन गया था।

International Recognition : 

Year Recognition
2002 Ranked 2nd Most Popular Song (BBC Survey)
1907 Printed on First Indian Flag in Germany

2002 में BBC World Service द्वारा किए गए एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे में (वंदे मातरम्) को दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय गीत बताया गया। 1907 में जर्मनी में जब भारत का पहला तिरंगा फहराया गया, तब उसके बीच में (वंदे मातरम्) लिखा था। 

Why is This Decision Important?

यह निर्णय केवल एक प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि यह देश की सांस्कृतिक पहचान (Cultural Identity) को मजबूत करने का प्रयास है।

 Main Objectives:

  1. नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ना | 
  2. देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना | 
  3. राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान विकसित करना | 
  4. Unity and Integrity को मजबूत करना | 

Difference Between National Song and National Anthem: 

Basis National Song National Anthem
Name Vande Mataram Jana Gana Mana
Written By Bankim Chandra Chattopadhyay Rabindranath Tagore
Status Given 1950 1950
Duration 3 Min 10 Sec 52 Sec
Legal Obligation No strict penalty Must show respect

Public Reaction and Opinion : 

इस निर्णय पर समाज के विभिन्न वर्गों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ आई हैं।

  • कई लोगों ने इसे देशभक्ति को मजबूत करने वाला कदम बताया। 
  • कुछ लोगों ने इसे वैकल्पिक (optional) रखने की बात कही। 
  • शिक्षकों और अभिभावकों ने कहा कि बच्चों को इसका अर्थ भी समझाया जाना चाहिए, केवल रटवाया नहीं जाना चाहिए। 

Trending Links:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version