Uppsc Ro/Aro

UPPSC RO & ARO Recruitment 2026 : 359 Post Confirmed !!

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती का इंतज़ार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आखिरकार एक अच्छी खबर सामने आई है। लगभग दो साल के लंबे अंतराल के बाद यह भर्ती फिर से शुरू होने की दिशा में बढ़ रही है। हाल ही में सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मिली जानकारी से यह स्पष्ट हुआ है कि उत्तर प्रदेश सचिवालय ने आयोग को फिलहाल 359 पदों का अधियाचन भेज दिया है। इनमें 92 पद समीक्षा अधिकारी (RO) के हैं और 267 पद सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के लिए निर्धारित किए गए हैं। अच्छी बात यह है कि अभी अन्य विभागों से भी रिक्तियों का विवरण आना बाकी है, जिससे कुल पदों की संख्या आगे बढ़ने की संभावना काफी मजबूत है।

आपको याद होगा कि 2023 की भर्ती में रिकॉर्ड 10.76 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने के कारण 11 फरवरी 2024 की परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। इसलिए इस बार यह भर्ती कई अभ्यर्थियों के लिए एक नए अवसर के रूप में देखी जा रही है।

UPPSC RO & ARO Recruitment 2026 :Vacancy Details 

हाल ही में एक आरटीआई (RTI) के जवाब में आयोग ने स्पष्ट किया है कि उसे उत्तर प्रदेश सचिवालय से नई नियुक्तियों के लिए अधियाचन प्राप्त हो गया है। वर्तमान में पदों की स्थिति इस प्रकार है:

Total Posts अब तक आयोग के पास कुल 359 पदों का विवरण पहुँच चुका है।
RO Posts  सचिवालय में RO के 92 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ARO Posts  ARO के लिए कुल 267 पदों का अधियाचन मिला है।
Expected Increase in Posts अन्य सरकारी विभागों से भी रिक्तियों का विवरण प्राप्त किया जा रहा है, जिससे विज्ञापन आने तक इन पदों की संख्या बढ़ने की प्रबल संभावना है।

Watch Full Video Explanation : 

Analysis of Previous Recruitment : 

  • 419 पदों के लिए कुल 10,76,004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
  • 11 फरवरी 2024 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 64 प्रतिशत (6,88,642) अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
  • हालांकि, पेपर लीक होने के कारण उस परीक्षा को निरस्त करना पड़ा था।
  • इसके बाद 25 जुलाई 2025 को दोबारा आयोजित परीक्षा में उपस्थिति घटकर 42.29 प्रतिशत रह गई थी।

Note : आयोग अब इन अनुभवों से सीख लेते हुए आगामी भर्ती को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की कवायद में जुटा है।

A Closer Look at UP-TET 2026 :

इसी समाचार रिपोर्ट में राज्य की एक और बड़ी परीक्षा, UP-TET से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है:

  • आवेदन का आंकड़ा: UP TET के लिए लगभग 15.75 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किए हैं।
  • समय सीमा में विस्तार: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि को 26 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई कर दिया था, जिसके बाद आवेदकों की संख्या में भारी उछाल देखा गया

Preparation Strategies for Aspirants :

चूंकि RO/ARO की परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी बैठते हैं, इसलिए आपकी तैयारी सटीक होनी चाहिए:

  • सामान्य हिंदी: प्रारंभिक परीक्षा में हिंदी का एक पूरा पेपर (60 अंक) होता है जो मेरिट तय करने में बहुत महत्वपूर्ण है। 
  • यूपी स्पेशल और करेंट अफेयर्स: आयोग अब राज्य विशेष (UP Special) जानकारी और पिछले एक वर्ष के करेंट अफेयर्स पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है।
  • नियमित अभ्यास: चूँकि Negative Marking होती है, इसलिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करना अनिवार्य है।

Some Important Links : 

Punjab And Sind Bank LBO Admit Card 2026 Out Click Here to Read
RRB NTPC UG Admit Card 2026 Out Click Here to Read
Punjab and Sind Bank LBO Exam Date 2026 Out Click Here to Read
Delhi Police Driver Result 2026 Out Click Here to Read
DSSSB Various Posts Result 2026 Declared Click Here to Read
BPSSC Home Guard Havildar Exam Date 2026 Out Click Here to Read
SSC GD Admit Card 2026  Out Click Here to Read
SSC JHT Notification 2026 Out Click Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version