सहायक प्रोफेसर (विज्ञापन संख्या-51) भर्ती परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। इस परीक्षा की पुनः परीक्षा (Re-Exam) की तिथियां आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई हैं। परीक्षा का आयोजन 18 और 19 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। दोनों दिनों में परीक्षा दो शिफ्ट में होगी—पहली शिफ्ट सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।
UPHESC Assistant Professor : Exam Schedule Overview
परीक्षा निगरानी के लिए Integrated Command Control Room की शुरुआत
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक अत्याधुनिक Integrated Command Control Room की स्थापना की गई है। इसका उद्घाटन आयोग के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस कंट्रोल रूम के माध्यम से आगामी परीक्षाओं के सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा कक्षों में लगे कैमरों से अभ्यर्थियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, साथ ही केंद्र के आसपास होने वाली गतिविधियों को भी नियंत्रित किया जाएगा।
इसके अलावा, अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति और सत्यापन की लाइव जानकारी आयोग तक पहुंचेगी। यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता पाई जाती है, तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य नकल रहित, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली को सुनिश्चित करना है।
उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) द्वारा सहायक प्रोफेसर परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न जिलों में किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 53 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
Agra
Meerut
Lucknow
Prayagraj
Gorakhpur
Varanasi
UPHESC Assistant Professor : How To Check City Details?
सबसे पहले UPHESC की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर “ City Details ” या “ Check You City” लिंक पर क्लिक करें।
अब आपको अपना Registration Number और Date of Birth/Password दर्ज करके लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आपका City Details स्क्रीन पर दिखाई देगा।
City Details में आपको Exam City का नाम और पूरा पता मिल जाएगा।