Mp

MP Teacher Recruitment 2026 Update: Now Only Eligibility Test Required

मध्य प्रदेश (MP) के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की राह अब आसान होने वाली है। शिक्षा विभाग ने उस जटिल प्रक्रिया को खत्म करने का मन बना लिया है जिसमें उम्मीदवारों को पहले पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) और फिर चयन परीक्षा (Selection Test) की दोहरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था ।

Mp Teacher

अब तक की व्यवस्था में, आपको पहले पात्रता परीक्षा पास करनी होती थी, जिसके बाद आप चयन परीक्षा के लिए योग्य होते थे। लेकिन नए प्रस्ताव के अनुसार, अब केवल पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी और इसी के अंकों (Score) के आधार पर सीधे मेरिट लिस्ट तैयार कर भर्ती की जाएगी।

Current Status of the Department : 

मध्य प्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी है। कैग (CAG) की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में लगभग 1 लाख पद खाली हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए विभाग इस साल 30,000 पदों पर भर्ती की योजना बना रहा है, जिसमें से माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों के 5,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जुलाई-अगस्त में शुरू हो सकती है।

Condition Of Schools :

हाल ही में आयी कैग (CAG) की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। रिपोर्ट के मुताबिक:

  • प्रदेश में लगभग 1 लाख पद खाली हैं।
  • 1,895 स्कूल बिना शिक्षकों के चल रहे हैं।
  • 29,116 स्कूलों में केवल एक या दो शिक्षक ही तैनात हैं।

इस नई और सरल प्रक्रिया से उम्मीद है कि इन रिक्त पदों को तेजी से भरा जा सकेगा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा।

Note : पात्रता परीक्षा से ही चयन सूची बनाने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। परीक्षा के अंक आजीवन वैध रहेंगे, अभ्यर्थी चाहे तो अपने स्कोर में सुधार के लिए दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।” — डॉ. संजय गोयल, सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग

Highlights and Benefits : 

DescriptionNew System
Number of Exams Only One (पात्रता परीक्षा)
Validity of ScoresLifetime
Financial Benefitअब केवल एक बार परीक्षा शुल्क देना होगा |
Vacanciesइस साल लगभग 30,000 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है
Score Improvementअभ्यर्थी अपना स्कोर सुधारने के लिए दोबारा परीक्षा दे सकेंगे

How will Candidates Benefit?

  • Saving Time and Effort : दो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करने का तनाव खत्म हो जाएगा।
  • Reduced Financial Burden : सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को दो बार 500-500 रुपये शुल्क देना पड़ता था, जो अब नहीं देना होगा।

  • Direct Recruitment : पात्रता परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले उम्मीदवार सीधे चयन सूची में स्थान पा सकेंगे।

  • Lifetime Validity : एक बार पात्रता परीक्षा पास करने पर उसके अंक हमेशा के लिए मान्य रहेंगे।

Conclusion : 

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल के अनुसार, यह प्रस्ताव मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) को भेजा जा रहा है। इस बदलाव से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और उम्मीदवारों को बार-बार की परीक्षाओं से मुक्ति मिलेगी।

Related Links:

SSC CHSL Tier 2 Exam Date 2026 OutClick Here to Read
SSC JE Tier 2 Exam Date 2026 OutClick Here to Read
UP Lekhpal Mains Exam Date 2026 OutClick Here to Read
SSC JE Tier 1 Result OutClick Here to Read 
UPSC CSE Final Result 2025 OutClick Here to Read
UP Police SI City Intimation Slip 2026 OutClick Here to Read
SSC CHSL Tier 1 Result 2025 OutClick Here to Read
KVS & NVS Tier 2 Exam Dates OutClick Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
RRB ALP Vacancies 2026: Zone-Wise Breakdown Explained Big Supreme Court Decision on Euthanasia in India Delhi Police Viral Notices: What Is the Real Story? India’s First Euthanasia Case Explained Ankit Sir to Start Practice Sets for UP Police