Lakhpati Beti Yojana

Lakhpati Beti Yojana 2026 : Betiyon Ki Shiksha Aur Vikas Ke Liye Ek Aham Kadam

दिल्ली सरकार ने बेटियों की पढ़ाई और उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक नई और महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी है, जिसका नाम है Lakhpati Beti Yojana। इस योजना के तहत दिल्ली में जन्म लेने वाली बेटियों को उनकी Graduation (स्नातक) पूरी करने पर लगभग ₹1,00,000 की राशि दी जाएगी। यह राशि सरकार द्वारा समय-समय पर बैंक में जमा की जाएगी और बाद में ब्याज सहित (Interest) प्रदान की जाएगी। दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना पर अपनी मुहर लगा दी है और सरकार इस पर लगभग ₹160 करोड़ खर्च करेगी। यह योजना पहले से चल रही Ladli Yojana (लाडली योजना) की जगह लागू की जाएगी।  

Delhi Board

Lakhpati Beti Yojana 2026: Overview 

ParticularDetails
Scheme NameLakshpati Beti Yojana
Launched ByDelhi Government
BeneficiariesDelhi में जन्मी बेटियां
Benefit Amount₹1,00,000 (Interest सहित)
Total Budget₹160 Crore
Payment ModeBank Transfer (Direct Benefit)
Previous SchemeLadli Yojana

Background of the Scheme : 

दिल्ली में वर्ष 2008 में Ladli Yojana शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य भी बेटियों को आर्थिक सहायता देना था। लेकिन कई मामलों में यह देखा गया कि पंजीकृत लाभार्थियों को समय पर राशि नहीं मिल पाई। आंकड़ों के अनुसार, लाखों बेटियां योजना में पंजीकृत थीं, लेकिन भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावी नहीं रही।

इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पुरानी योजना की समीक्षा की और अब उसे नए स्वरूप में Lakshapathi Beti Yojana के रूप में लागू करने का निर्णय लिया है, ताकि लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से बेटियों तक पहुंच सके।

Lakhpati Beti Yojana 2026 : Objectives

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके प्रमुख लक्ष्य निम्नलिखित हैं:

  • बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना | 
  • Graduation तक पढ़ाई सुनिश्चित करना | 
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता देना | 
  • स्कूल ड्रॉपआउट दर कम करना | 
  • बेटियों को आत्मनिर्भर (Self Dependent) बनाना | 

सरकार चाहती है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी बेटी अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। 

How will the Scheme Work?

इस योजना के तहत सरकार दिल्ली में जन्म लेने वाली बच्चियों के नाम से बैंक में धनराशि जमा करेगी। यह राशि अलग-अलग चरणों में जमा की जाएगी। जब बेटी अपनी Graduation पूरी कर लेगी, तब उसे लगभग ₹1 लाख की राशि (Interest सहित) प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे उसके बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

Lakhpati Beti Yojana 2026 : Eligibility Criteria 

हालांकि योजना की विस्तृत गाइडलाइन अभी जारी होनी बाकी है, लेकिन संभावित पात्रता शर्तें इस प्रकार हो सकती हैं:

  • बेटी का जन्म दिल्ली में हुआ हो | 
  • परिवार दिल्ली का स्थायी निवासी हो | 
  • परिवार की आय निर्धारित सीमा के अंदर हो सकती है | 
  • बेटी की पढ़ाई नियमित रूप से जारी हो | 
  • Graduation पूरा करना अनिवार्य होगा | 

सरकार जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) जारी करेगी, जिसमें सभी शर्तें स्पष्ट होंगी।

Financial Impact : 

सरकार ने इस योजना के लिए लगभग ₹160 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। यह एक बड़ी राशि है, जो दर्शाती है कि सरकार बेटियों की शिक्षा को लेकर गंभीर है।

यदि हर वर्ष हजारों बेटियां Graduation पूरी करती हैं, तो उन्हें यह राशि उनके करियर की शुरुआत में एक मजबूत आर्थिक आधार देगी। यह पैसा आगे की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी या किसी छोटे व्यवसाय (Startup) की शुरुआत में भी मददगार हो सकता है।

Benefits of the Scheme : 

इस योजना के कई सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं:

  1. Higher Education Promotion – बेटियां Graduation तक पढ़ाई करने के लिए प्रेरित होंगी। 
  2. Financial Security – परिवारों को आर्थिक सहयोग मिलेगा। 
  3. Women Empowerment – महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। 
  4. Social Change – समाज में बेटियों के प्रति सोच में बदलाव आएगा। 

यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Difference Between Ladli Yojana and Lakhpati Beti Yojana : 

BasisLadli YojanaLakhpati Beti Yojana
Launch Year20082026
Benefit Structureअलग-अलग चरणों में सहायताGraduation पर ₹1 लाख
Payment Issueकई मामलों में देरीDirect Transfer की व्यवस्था
Current StatusReplace की गईनई योजना लागू

Application Process : 

सरकार ने संकेत दिया है कि आवेदन से लेकर भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया Online Mode में होगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और प्रक्रिया सरल होगी।

संभावित प्रक्रिया इस प्रकार हो सकती है:

  1. Official website पर registration करना |
  2. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना |
  3. Verification process  पूरा करना |
  4. Graduation पूरी होने पर final claim  करना | 

Trending Links:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
RWA Testimonial: A New Student from WB Shares Their Success Journey SSC Asked a New Pattern Question: Check What Surprised Aspirants CUET 3.0 Pravesh Batch Me Admission Kaise Lein? Complete Online Registration Guide UPPSC Interview Personality Development Session by Amar Chaudhary Sir: Boost Your Final Selection Chances Rajasthan Budget 2026 to Be Presented Today: Key Announcements and Expectations Ahead