Jtet

JTET 2026 Update : Jharkhand Government Revises Eligibility Rules !!

झारखंड में शिक्षक बनने की राह देख रहे और सेवा में कार्यरत हजारों शिक्षकों के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। झारखंड JTET की नियमावली में संशोधन करके सरकार ने उन तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण कदम उठाया है | इस बदलाव के माध्यम से न केवल आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है, बल्कि हजारों शिक्षकों को अपनी पात्रता सिद्ध करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी दिया जा रहा है। इस फैसले से राज्य के करीब 25,000 ट्रेनिंग प्राप्त शिक्षकों को बहुत बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

JTET 2026 Update : Overview

Key Parameter Details & Updates
State / Exam Jharkhand / Jharkhand Teacher Eligibility Test (JTET)
Primary Beneficiaries 25,000 in-service trained teachers, B.Ed/D.El.Ed holders, and Para teachers
New Application Deadline Extended to July 20 (Previously June 20)
Maximum Age  Relaxed up to 60 years
Supreme Court Deadline Mandated to pass TET by August 31, 2028 to secure jobs

Technical Issues in JTET Application Process:

राज्य में वर्ष 1994 और 1999 में कई अप्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। बाद में इन शिक्षकों को सरकार की ओर से एक वर्ष का In-service training दी गयी थी। इसके अलावा कई ऐसे शिक्षक भी हैं जिन्होंने DPE उत्तीर्ण किया है और छह महीने का ब्रिज कोर्स पूरा कर चुके हैं। जेटेट नियमावली में इन शिक्षकों के आवेदन करने का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं था। इसके साथ ही B.Ed और D.El.Ed करने वाले उन अभ्यर्थियों को भी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जो कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 में नियुक्त हैं। उम्र सीमा की बाध्यता के कारण भी कई वरिष्ठ शिक्षक इस परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जा रहे थे। 

Key Amendments Coming Into Effect In The New Policy :

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद अब नियमावली में निम्नलिखित प्रमुख बदलाव किए जा रहे हैं:

  • Software Modifications:सेवा के दौरान ट्रेनिंग पाने वाले और बीएड-डीएलएड कर चुके शिक्षक अब बिना किसी तकनीकी बाधा के आवेदन कर सकेंगे। 
  • Age Limit Relaxation: अब 60 वर्ष तक की आयु के शिक्षक भी जेटेट परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।
  • Relief for teachers with bridge courses : DPE पास और 6 महीने का ब्रिज कोर्स करने वाले पैरा टीचर अब फॉर्म भर सकेंगे ।
  • Application Timeline Extension: पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित थी, जिसे अब एक महीना बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 करने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी शिक्षक का फॉर्म न छूटे।

 Clearing The Test Is Mandatory To Secure Jobs :

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, देश भर के ऐसे शिक्षकों के लिए 31 अगस्त, 2028 तक TET पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर कोई शिक्षक इस तय समय सीमा तक JTET  उत्तीर्ण नहीं कर पाता है, तो उसकी सेवा समाप्त  की जा सकती है। राज्य के लगभग 70 हजार शिक्षकों को अपनी नौकरी सुरक्षित रखने के लिए इस परीक्षा को पास करना बेहद जरूरी है। 

Some Important Links : 

DRDO CAPTAM Tier -2 Admit Card 2026 Out Click Here to Read
Bihar B.ED Answer Key 2026 Out Click Here to Read
CUET UG Answer Key 2026 Out Click Here to Read
UP TGT Answer Key 2026 Out Click Here to Read
BSF HCM & ASI Steno Exam Date 2026 Out Click Here to Read

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version