Htet Result

HTET Result Delayed But Why? Know The Full Reason

हरियाणा में सरकारी Teacher बनने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। Board Of School Education Haryana (BSEH) द्वारा यह हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) पिछले वर्ष 30 और 31 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का मुख्य परिणाम नवंबर 2025 में ही घोषित कर दिए गए थे, लेकिन घोषित होने के बाद भी लगभग 3000 से 4000 Candidates का अंतिम Result तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से पूरी तरह जारी नहीं हो पाया है और इसे Biometric मिसमैच होने के कारण Hold पर रख दिया गया है।

 

यहाँ उम्मीदवारों के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि HTET कोई सीधी नौकरी की भर्ती परीक्षा नहीं है, बल्कि यह एक Eligibility Test है। इसलिए इस परीक्षा के नोटिफिकेशन में कोई सीधी Vacancies जारी नहीं की जाती हैं। इस परीक्षा को पास करने वाले Candidates को Lifetime Valid पात्रता प्रमाण-पत्र मिलता है। इस सर्टिफिकेट को हासिल करने के बाद ही Candidates हरियाणा सरकार द्वारा समय-समय पर निकाली जाने वाली बंपर Teacher Recruitments (जैसे PRT, TGT और PGT भर्ती) के लिए आवेदन करने के योग्य माने जाते हैं। आक्रोशित Candidates ने सोमवार को भिवानी स्थित Board मुख्यालय का घेराव किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस Protest में न केवल Haryana बल्कि Punjab, Uttar Pradesh, Gujarat और Chandigarh से आए भारी संख्या में Candidates शामिल हुए, जिसके चलते Board कार्यालय के बाहर भारी संख्या में Police बल तैनात करना पड़ा। 

HTET Result: Overview

Parameter Details & Description
Exam Name Haryana Teacher Eligibility Test (HTET)
Conducting Body Board of School Education, Haryana (BSEH), Bhiwani
Exam Dates July 30 and July 31, 2025
Nature of Exam Qualifying / Eligibility Test 
Certificate Validity Lifetime Validity (Eligible for future PRT/TGT/PGT Recruitments)
Primary Reason for Delay Biometric Verification Failure & Fingerprint Mismatch
Affected Candidates More than 3,000 to 4,000 Candidates
Verification Dates Provided June 8 and June 9, 2026 (Last Chance)
Protest Location Board Headquarters, Bhiwani, Haryana
Participating States Haryana, Punjab, Uttar Pradesh, Gujarat, Chandigarh
Official Website  Click  Here

Why is the HTET Result Delayed?

इस पूरे विवाद की मुख्य वजह Biometric Verification प्रक्रिया में आ रही गंभीर दिक्कतें हैं। प्रदर्शन कर रहे Candidates का आरोप है कि उन्हें Board द्वारा कई बार Verification के लिए बुलाया जा चुका है, लेकिन हर बार उनका Biometric सफल नहीं हो पा रहा है। Board ने 8 और 9 जून को अंतिम अवसर देते हुए सभी संबंधित Candidates को भिवानी मुख्यालय में Biometric  के लिए बुलाया था, लेकिन सोमवार को भी भारी संख्या में उपस्थित हुए Candidates के Finger Print मैच नहीं हो पाए। इसी तकनीकी खामी की वजह से करीब 3 से 4 हजार Candidates का परीक्षा परिणाम अब तक रोक कर रखा गया है।

Board Secretary’s Statement 

इस गंभीर तकनीकी समस्या और बढ़ते विरोध प्रदर्शन पर Haryana विद्यालय शिक्षा बोर्ड के Secretary मुनीश शर्मा ने Official बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर भारी बारिश होने और अन्य गंभीर Technical कारणों की वजह से Biometric Data सही तरीके से Capture नहीं हो पाया था।

उन्होंने पीड़ित Candidates को आश्वासन देते हुए कहा है कि जिन अभ्यर्थियों के Fingerprint मैच नहीं हो रहे हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उनकी वास्तविक पहचान को सुनिश्चित करने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्यों की गहनता से जांच की जाएगी। Secretary ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी मामले में कोई गंभीर संदेह उत्पन्न होता है, तो उसकी Forensic जांच भी कराई जाएगी। बोर्ड प्रशासन का कहना है कि पूर्ण और निष्पक्ष सत्यापन प्रक्रिया पूरी होते ही सभी प्रभावित Candidates का रुका हुआ Result तुरंत जारी कर दिया जाएगा।

Some Important Links : 

Bihar B.ED Answer Key 2026 Out Click Here to Read
CUET UG Answer Key 2026 Out Click Here to Read
UP TGT Answer Key 2026 Out Click Here to Read
BSF HCM & ASI Steno Exam Date 2026 Out Click Here to Read
Allahabad RO/ARO/CA Recruitment 2026 Click Here to Read
RRB Section Controller CBAT Admit Card 2026 Out Click Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version