Hp

HP 3rd Grade Recruitment : Women Get 25% Reservation

हिमाचल प्रदेश (HP) की महिलाओं के लिए एक महत्खवपूर्ण ख़बर है| मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नाहन में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। जिनमे सबसे महत्वपूर्ण है हिमांचल प्रदेश में महिलाओं के लिए 25% आरक्षण | हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना उनकी सरकार की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

Hp

HP 3rd Grade Recruitment : Overview

SubjectEarlier StatusNew Announcement
तृतीय श्रेणी आरक्षण (Class-3 Reservation)सीमित भागीदारी25% आरक्षण (Reservation)
महिला सम्मान राशि (Financial Aid)₹1,00,000₹2,00,000
पुलिस भर्ती (Police Recruitment)सामान्य प्रक्रियाविशेष सब-इंस्पेक्टर भर्ती (Special SI Recruitment)
पुलिस आरक्षण (Police Dept Reservation)30% (Dec 2023 से लागू)यथावत और सुदृढ़ (Maintained)
  • मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य 2032 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाना है, और इसमें महिलाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।
  • तृतीय श्रेणी की नौकरियों में आरक्षण: अब हिमाचल प्रदेश में क्लास-3 (Third Class) की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 25 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
  • पुलिस भर्ती: महिलाओं के लिए पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) की एक विशेष भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
  • महिला सम्मान राशि में वृद्धि: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा दी जाने वाली सम्मान राशि को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है।
  • प्रशासन में नेतृत्व: मुख्यमंत्री ने गर्व से साझा किया कि प्रदेश के कई जिलों (जैसे लाहुल-स्पीति) में डीसी, एसपी और एसडीएम जैसे मुख्य पदों पर महिलाएं तैनात हैं।

High Lights Of This Announcement :

SubjectDetails
नौकरियों में आरक्षण (Reservation)तृतीय श्रेणी (Class-III) की नौकरियों में महिलाओं को 25% आरक्षण मिलेगा।
पुलिस भर्ती (Police Recruitment)महिलाओं के लिए सब-इंस्पेक्टर की विशेष भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
महिला सम्मान राशि (Financial Aid)सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दी जाने वाली राशि को ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹2 लाख कर दिया गया है।
लक्ष्य (Goal)वर्ष 2032 तक हिमाचल को एक आत्मनिर्भर राज्य बनाना।

Important Facts :

  1. सशक्त नेतृत्व: मुख्यमंत्री ने गर्व से बताया कि प्रदेश के 12 में से 3 जिलों की कमान महिलायों के हाथों में है। विशेष रूप से लाहौल-स्पीति में उपायुक्त (DC), एसपी (SP), एडीएम (ADM) और एसडीएम (SDM) सभी महिला अधिकारी हैं।
  2. शिक्षा में अव्वल: हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की साक्षरता और शिक्षा का स्तर देश में सबसे बेहतर है।
  3. नीतियों पर स्पष्टता: मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि न तो बिजली बोर्ड का निजीकरण होगा और न ही पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बंद किया जाएगा।
  4. आपदा राहत: उन्होंने केंद्र सरकार से मिलने वाली मदद और राज्य की नदियों की रॉयल्टी जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी |

Related Links:

UP Lekhpal Mains Exam Date 2026 OutClick Here to Read
SSC JE Tier 1 Result OutClick Here to Read 
UPSC CSE Final Result 2025 OutClick Here to Read
UP Police SI City Intimation Slip 2026 OutClick Here to Read
SSC CHSL Tier 1 Result 2025 OutClick Here to Read
KVS & NVS Tier 2 Exam Dates OutClick Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
RRB ALP Vacancies 2026: Zone-Wise Breakdown Explained Big Supreme Court Decision on Euthanasia in India Delhi Police Viral Notices: What Is the Real Story? India’s First Euthanasia Case Explained Ankit Sir to Start Practice Sets for UP Police