Ctet

CTET Admit Card Out, Download Your Admit Card Now!!

जैसे कि आप जानते हैं, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं | परीक्षा अब 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जा रही है | शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए इंतज़ार की घड़ियाँ समाप्त हो गयी हैं | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आधिकारिक तौर पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं |

इस बार आवेदकों कि भारी संख्या को देखते हुए बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है – परीक्षा अब केवल एक दिन के बजाय दो दिनों, यानि 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी | CTET परीक्षा देश के सबसे प्रतिष्ठित पात्रता परीक्षणों में से एक है, जो केंद्रीय विध्यालयों (KVS), नवोदय विध्यालयों (NVS) और अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य है |

एडमिट कार्ड केवल एक दस्तावेज़ नही है, बल्कि यह आपकी महीनों की मेहनत को परीक्षा केंद्र तक ले जाने का प्रवेश द्वार है | इसमें आपका रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता और शिफ्ट की टाइमिंग जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है | उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनिकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें | केंद्र सरकार द्वारा आयोजित कराए जाने वाली यह परीक्षा, शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखो उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी ही महत्वपूर्ण परीक्षा है |

CTET Admit Card Out 2026 : Overview Table 

DescriptionDetails
Organization NameCentral Board Of Secondary Education (CBSE)
Name Of ExamCentral Teach Eligibility Test (CTET)
Post NamePrimary Teacher (Classes 1-5) And Upper Primary Teacher (Classes 6-8)
Total PostEligibility Test (Vacancies Depend On The Recruitment Advertisement)
Admit Card Release DateFebruary 05, 2026
Exam Date :February 7 And 8, 2026
Shift TimingsPaper II (09:30 AM – 12:00 PM)

Paper I (02:30 PM – 05:00 PM)

Age LimitMinimum 17 Years (No Maximum Age Limit)
Selection ProcessWritten Examination (MCQ’s)
Official WebsiteClick Here

CTET Admit Card Out 2026 : Vacancy In Details 

CTET कोई सीधी भर्ती परीक्षा नही है, बल्कि एक योग्यता परीक्षा (Eligibility Test) है | इसे पास करने के बाद आपको एक सर्टिफिकेट मिलता है जिसकी वैधता जीवन भर (Lifetime) के लिए है |

  • Paper I : उन लोगों के लिए जो कक्षा 1 से 5 तक पढाना  चाहते हैं |
  • Paper II : उन लोगों के लिए जो कक्षा 6 से 8 तक पढाना चाहते हैं |
  • इस बार लगभग 140 शहरों में परीक्षा आयोजित की जा रही है, जो बड़े पैमाने पर होने वाली शिक्षा भर्तियों (जैसे DSSSB , KVS) के लिए रास्ता खोलेगी |

CTET Admit Card Out 2026 : Exam Pattern 

Paper I (Classes 1 To 5)

SubjectsNo. Of QuestionsTotal Marks
Child Development And Pedagogy (CDP)3030
Language I (Compulsory)3030
Language II (Compulsory)3030
Mathematics3030
Environmental Studies (EVS)3030
Total150150

Paper II (Classes 6 To 8)

SubjectsNo. Of QuestionsTotal Marks
Child Development And Pedagogy (CDP)3030
Language I (Compulsory)3030
Language II (Compulsory)3030
Mathematics And Science Or Social Studies6060
Total150150

Note : परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है प्रतिएक प्रश्न 1 अंक का है और समय 2.5 घंटे दिया जाएगा |

CTET Admit Card Out 2026 : Step To Download

  1. सबसे पहले आधिकारिक ctet.nic.in पर जाएं |
  2. होमपेज पर ‘Download Admit Card : CTET February 2026’ लिंक पर क्लिक करें |
  3. अपना Application Number और Date Of Birth दर्ज करें |
  4. स्क्रीन पर दिख रहा सिक्यूरिटी पिन भरें और सबमिट बटन दबाएँ |
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें |

CTET Admit Card Out 2026 : Exam Center & Timings 

परीक्षा पुरे भारत के 140 शहरों में आयोजित की जा रही है | उम्मीदवारों को उनके द्वारा व्चुने गए विकल्पों के आधार पर केंद्र आवंटित किये गए हैं |

ShiftPaperReporting TimeExam Timing
Morning ShiftPaper II07 :30 AM09:30 AM To 12:00 PM
Evening ShiftPaper I12 : 30 PM02:30 PM To 05:00 PM

CTET Admit Card Out 2026 : Important Documents

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले सुनिश्चित करे कि आपके पास निम्नलिखित चीजें हैं :

  • एडमिट कार्ड : एक स्पष्ट प्रिंटआउट
  • फोटो आईडी प्रूफ : मूल आधार कार्ड, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस |
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो : कम से कम 2 फोटो (वाही जो फॉर्म में अपलोड की थी) |
  • पेन : अच्छी गुणवत्ता वाला काला या नीला पेन (OMR sheet भरने के लिए ) |
  • प्रतिबंधित वस्तुएं : घड़ी, मोबाइल, कैलकुलेटर, पर्स , या कोई भी धातु की वस्तु अन्दर ले जाना मना है |

CTET Admit Card Out 2026 : Last Minute Preparation Tips 

1. नए टॉपिक पढ़ने से बचें

अब कोई नया टॉपिक शुरू न करें। जो आपने पहले पढ़ा है, उसी का रिविज़न करें।

2. महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर फोकस करें

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित और EVS के महत्वपूर्ण सवालों को दोबारा देखें।

3.मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्न पत्र हल करें

पिछले साल के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट से परीक्षा पैटर्न समझ में आता है।

4. कमजोर विषयों का हल्का रिविज़न करें

जो टॉपिक कमजोर हैं, उन्हें केवल शॉर्ट नोट्स से देखें।

5. समय प्रबंधन का अभ्यास करें

पेपर हल करते समय समय का ध्यान रखें, पहले आसान प्रश्न करें।

6. एडमिट कार्ड और दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें

CTET एडमिट कार्ड, फोटो आईडी और फोटो एक फाइल में रख लें।

7. परीक्षा से एक दिन पहले ज़्यादा पढ़ाई न करें

हल्का रिविज़न करें और समय पर सो जाएं।

8.आत्मविश्वास बनाए रखें

खुद पर भरोसा रखें, शांत दिमाग से परीक्षा दें।

Read Related Blogs

SEBI Assistant Manager Grade A Phase-1 Score Card OutClick Here
SSB HC (Ministerial) 2020 PET / PST Admit Card 2026 – OutClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
SSC Phase 13 Result: Candidates Raise Major Issues MP Police Constable Physical Test Dates Announced Kayik Pravardhan Explained for Exams: All Concepts in One Video Women’s World Premier League: All You Need to Know in One Place Delhi Police Head Ministerial Answer Key Out – Download Now