Bihar

Bihar Govt. Recruitment 2025 : 1,076 New Vacancies !!

Bihar Goverrnment के Minority Welfare Department द्वारा राज्य के युवाओं और समाज के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य के इतिहास में पहली बार सभी Blocks में  Minority Welfare Officers की नियुक्ति होने जा रही है। इस पूरी नियुक्ति प्रक्रिया को इसी वर्ष दिसंबर महीने तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग के इस ऐतिहासिक कदम से अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का समुचित और सीधा लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में बहुत बड़ी मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त, विभाग में विभिन्न स्तरों के कुल 1076 नए पदों पर नई नियुक्तियां होने वाली हैं, जिसके लिए आधिकारिक प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Bihar Govt. Recruitment 2025 : Overview 

                                            Post Name Number of Vacancies
District Minority Welfare Officer  06
Block Minority Welfare Officer  487
Lower Division Clerk – Headquarters / Directorate-Secretariat Clerical Service  08
Lower Division Clerk – Regional Clerical Service Cadre  14
Lower Division Clerk – Bihar Collectorate Clerical Service Cadre  524
Hostel Manager  37
Total Number of Posts  1076

Recruitment Process and Official Agencies : 

बिहार अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह साफ-सुथरे ढंग से और तेजी से पूरा करने के लिए अपनी तैयारी कर ली है। विभाग की तरफ से इन सभी 1076 पदों को भरने के लिए मांग पत्र  तैयार करके संबंधित भर्ती बोर्ड को भेज दिया गया है। यह नियुक्तियां मुख्य रूप से दो बड़े आयोगों बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के जरिए पूरी की जाएंगी। इन दोनों संस्थाओं को मांग पत्र भेजे जाने के बाद, अब बहुत जल्द ही आवेदन फॉर्म भरने और आगे की परीक्षाओं से जुड़ी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सरकार का पूरा प्रयास है कि दिसंबर की तय समय-सीमा तक चुने गए अधिकारियों और कर्मचारियों को नौकरी पर रख लिया जाए।  

Development of Minority Residential Schools : 

इस बड़े भर्ती अभियान के साथ-साथ राज्य सरकार अल्पसंख्यक Educational Infrastructure को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दे रही है। राज्य में Class 9th to 12th तक के विद्यार्थियों के लिए 22 Minority Residential Schools का निर्माण कार्य इसी वर्ष के भीतर पूरा करा लिया जाएगा।  दरभंगा और किशनगंज जिलों में ऐसे आवासीय विद्यालय पहले से सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, कटिहार, जमुई, कैमूर, नालंदा और मुजफ्फरपुर जिलों में भी आवासीय विद्यालयों के भवनों का निर्माण कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है, जिससे आने वाले समय में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को रहने और  शिक्षा प्राप्त करने की बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी।

Smart Classes in Madrasas : 

शिक्षा के Modernization of Education की दिशा में  विभाग ने राज्य के मदरसों को भी डिजिटल तकनीक और आधुनिक संसाधनों से जोड़ना शुरू कर दिया है। वर्तमान में राज्य के 75 मदरसों में Smart Classes की शुरुआत सफलतापूर्वक कर दी गई है। सरकार का यह भी लक्ष्य है कि बहुत जल्द ही राज्य के अन्य सभी शेष मदरसों में भी इस आधुनिक स्मार्ट क्लास की सुविधा को पूरी तरह से शुरू कर दिया जाए, ताकि समाज के हर वर्ग के बच्चे को आधुनिक और डिजिटल युग की शिक्षा मिल सके।

Some Important Links : 

HPPSC Assitant Professor Recruitment 2026 Click Here
Bihar Police Constable GD Admit Card 2026  Click Here
PGCIL Diploma Trainee Exam Date 2026  Click Here
RRB Paramedical Staff DV Call Letter 2026 Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version