बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर (Bihar Assistant Professor) भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला आया है। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियम (परिनियम), 2026 में संशोधन किया जाएगा। जब तक यह संशोधन पूरा नहीं होता, तब तक 2026 के नियम को रोककर (स्थगित) रखा जाएगा।
राज्यपाल के साथ ‘ऑल पीएचडी होल्डर्स एंड रिसर्च एसोसिएशन’ के प्रतिनिधिमंडल की बातचीत में कई मुख्य मांगों पर सहमति बनी है। इस सहमति के बाद, पिछले 21 दिनों से गर्दनीबाग में धरने (अनशन) पर बैठे शोध छात्रों ने अपना आंदोलन वापस लेने का भरोसा दिया है।

इस नए फैसले के अनुसार, अब असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में अधिकतम उम्र सीमा को 43 वर्ष से बढ़ाकर 55 वर्ष किया जाएगा। इसके साथ ही, भर्ती परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे और इंटरव्यू के दौरान ‘टीचिंग डेमो’ भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है।
Bihar Assistant Professor Recruitment 2026: Overview Table
Feature / Topic | Key Details & Decisions |
State / Location | Patna, Bihar |
Post | Assistant Professor |
Authority Involved | Governor Lt. Gen. Syed Ata Hasnain (Retd.) |
Maximum Age Limit | Increased from 43 years to 55 years (to be reduced gradually after regular recruitment) |
Exam Pattern | Objective / Multiple-Choice Questions proposed |
Additional Test Component | Teaching Demo during Interview |
Committee Decision Time | Committee to be formed within 15 days after consultation with Chief Minister |
PhD Weightage Demand | PhD weightage not to be less than 30 marks |
NET / JRF Marks Demand | Maximum 11 marks demanded for NET/JRF in API score |
Guest Teacher Age Limit Demand | Proposal to allow guest faculty to work up to 65 years of age |
| Selection Process Phases | Written Exam (Objective Questions) + API Score + Interview (with Teaching Demo) |
Key Changes in Bihar Assistant Professor Recruitment Rules
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलावों पर विचार और सहमति बनी है:
- Age Limit Extension: असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति में अधिकतम उम्र सीमा 43 वर्ष से बढ़ाकर 55 वर्ष की जाएगी।धीरे-धीरे नियमित नियुक्ति होने के बाद इसे घटाया जाएगा।
- Objective Questions in Written Exam: नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा कराने और उसे Objective रखने का प्रस्ताव है।
- Teaching Demo in Interview: लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के एकेडमिक परफॉर्मेंस इंडिकेटर (API) स्कोर और लिखित परीक्षा के अंकों को जोड़कर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके आधार पर अभ्यर्थियों को Interview के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें टीचिंग डेमो भी शामिल होगा।
Decision on API Score and PHD Weightage
API स्कोर की गणना को लेकर भी कई प्रमुख बदलावों की मांग रखी गई है और इन पर विचार किया जाएगा:
- School Marks Exclusion: API की गणना में मैट्रिक और इंटरमीडिएट के अंकों को शामिल नहीं करने की मांग पर विचार होगा।
- NET & JRF Points: नेट और जेआरएफ (NET & JRF) के लिए अधिकतम 11 अंकों तक रखने का प्रस्ताव है।
- PhD Weightage Cap: पीएचडी (PhD) के लिए अधिकतम 30 से कम अंक नहीं रखने की मांग रखी गई है।
- Research Publication & Experience: शोध प्रकाशन और अनुभव को भी एपीआई स्कोर में शामिल करने पर विचार किया जाएगा। इसके लिए शोध प्रकाशन और अनुभव की स्पष्ट परिभाषा तय की जाएगी ताकि इसका गलत लाभ न उठाया जा सके।
Formation of Committee and Guest Teachers Issues
मुख्यमंत्री से सलाह लेने के बाद राज्यपाल 15 दिनों के भीतर एक कमेटी बनाएंगे, जो नीचे दी गई मांगों पर फैसला लेगी:
- Guest Assistant Professors Pay: अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसरों को वर्तमान में नियुक्त संविदा असिस्टेंट प्रोफेसरों की तरह न्यूनतम वेतनमान और उस पर महंगाई भत्ता देने की मांग पर समिति विचार करेगी।
- Renewal Process & Service Limit: सभी यूनिवर्सिटीज़ में जॉब रिन्यू करने का नियम एक जैसा हो। साथ ही, डाक्यूमेंट्स, रिसर्च पेपर और अनुभव की जांच के बाद गेस्ट प्रोफ़ेसरों को 65 वर्ष की उम्र तक काम करने का मौका दिया जाए।
- Gradual Age Reduction: इसके अलावा अधिकतम उम्र सीमा को एक साथ कम करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से घटाने और इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियमित बहाली हर वर्ष करने के सुझाव पर भी विचार किया जाएगा।




