Historic Move: Army Plans Women'S Induction Into Territorial Army Units

Historic Move: Army Plans First-Ever Induction into Territorial Units

भारत मे महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। अब सेना भी इस बदलाव का हिस्सा बन गई है| पहली बार Territorial Army में महिलाओं को शामिल करने की  तैयारी की जा रही है। यह एक बहुत बड़ा Step है, क्योंकि Territorial Army देश की सुरक्षा, Emergency Situations और National duties में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शुरुआत में महिलाओं की भर्ती कुछ Selected Battalions तक ही रहेगी, लेकिन आगे यह संख्या और बढ़ सकती है| सरकार का लक्ष्य है कि धीरे-धीरे महिलाओं के लिए Army में और अधिक Opportunities खोली जाए।

History of the Territorial Army:

Territorial Army अपने वर्तमान स्वरूप मे 18 August 1948 को अस्तित्व में आई थी। इसका Formal Inauguration October 1949मे हुआ था। उस समय इसे भारत के Governor General C. Rajagopalachari ने लॉन्च किया था। Territorial Army को Citizens Army भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें कई लोग अपनी Regular Jobs के साथ भी काम करते हैं, और आवश्यकता पड़ने पर देश की सेवा के लिए रिपोर्ट करते हैं। इसकी Training Standards और Review Regular Basis पर होते हैं।

Army Considers Induction Of Women Cadres In Territorial Army Battalions

नारी शक्ति को बढ़ावा सरकार की सोच:

Government कई सालों से Women Empowerment और Women Involvement पर focus कर रही है। March 2022 में राज्यसभा में भी पूछा गया था कि महिलाओं को Territorial Army में क्यों शामिल नहीं किया जा रहा। तब से इस दिशा में काम शुरू हुआ। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि महिलाओं को Territorial Army में शामिल करने का फैसला एक Well-Planned और Developing Process का हिस्सा है। इसका मुख्य कारण यह है कि समय के साथ Society और Army दोनों में बढ़ता बदलाव महिलाओं को नए अवसर देने की मांग कर रहा है।

अभी भारतीय सेना में महिलाएँ कई जगह काम कर रही हैं। Medical Services के अलावा वे Engineers Corps, Signals Corps, Army Air Defense, Army Aviation, Intelligence Corps, Judge Advocate General Branch और Army Education Corps जैसी कई Branches में officer बनकर सेवा दे रही हैं। इन सभी Branches में महिला Officers ने अपनी क्षमता, मेहनत और leadership कई बार साबित की है।

Territorial Army का मूल उद्देश्य क्या है?

Territorial Army की स्थापना “Citizen Soldiers” के concept पर हुई थी। इसका purpose है:

  •  National emergencies के समय पर Regular Army को support करना|
  • Internal security और Community Service में योगदान देना|
  • प्राकृतिक आपदाओं के दौरान (Natural Catastrophes) मदद करना|
  • विकास के लिए गतिविधियों में भाग लेना|
  •  Territorial Army उन Citizens को मौका देती है जो Army की Uniform पहनकर देश की सेवा करना चाहते है, पर full-time Army career नहीं चुन सकते।

Pilot Project के फायदे:

शुरुआत में महिलाओं को केवल कुछ बटालियनों में लेने का कारण यह है कि:

  • उन बटालियनों की ज़रूरतें और Environment पहले Study किया जाएगा|
  • Training, Accommodations, Duty conditions का Analysis किया जाएगा|
  • Women officers और Soldiers की तैनाती कैसे हो, यह समझा जाएगा|
  • Pilot Project successful होने पर, बाकी बटालियनों में भी महिलाओं को शामिल किया जाएगा।

महिलाओं के लिए यह मौका इसलिए बहुत ज़रूरी है क्योंकि इससे उन्हें सेना में नया रास्ता मिलेगा। कई महिलाएँ आर्मी में जाना चाहती हैं, लेकिन उनके पास कम मौके होते हैं। अब वे अपनी सामान्य नौकरी करते हुए भी देश की सेवा कर सकती हैं, क्योंकि प्रादेशिक सेना पार्ट-टाइम काम करती है। यह कदम महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है और समाज में यह संदेश जाएगा कि महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।

उनकी ताकत, अनुशासन और मेहनत देश की सुरक्षा को और मजबूत बनाएगी और सेना को एक नया बल मिलेगा। Government ने साफ कहा है कि समय के साथ महिलाओं की भागीदारी बढ़ानी जरूरी है। समाज बदल रहा है और रक्षा बल भी आधुनिक हो रहे हैं इसलिए महिलाओं को Territorial Army में शामिल करना एक Natural and Progressive Step है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी बताया कि यह long-term process का हिस्सा है। इसे ध्यान से और चरण दर चरण लागू किया जा रहा है।

महिलाओं को पहली बार Territorial Army में शामिल करने का फैसला India के Defence System के लिए Historic Moment है। यह न सिर्फ Women Empowerment को बढ़ाएगा बल्कि Nation को एक नया Disciplined and Powerful Force भी देगा। शुरुआत में यह small-scale process होगा, लेकिन भविष्य में इस क्षेत्र में महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। यह decision साबित करेगा कि Indian women किसी भी uniform में- Army, Police, या Civil service हर जगह अपनी ताकत दिखाने में Capable हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
IAS Hindi Medium Course on RWA: When Will It Start? Geeta Mahotsav 2026: Haryana Set to Host a Grand Celebration HTET Result 2026: One Rule Creates Stir as 1,980 Candidates Are Out UPTET Result: What Will Change in the Data of 60,000 Candidates? What is AASU GES? Know Its Meaning and Key Details