Full Information About Nabard Office Attendant

Full Information About NABARD Office Attendant

नमस्कार मेरे प्रिय साथियों Rojgar With Ankit (RWA) में आप सबका स्वागत है| यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो सरकारी और निजी क्षेत्र की नौकरियों के बारे में जानकारी देता है, यह प्लेटफॉर्म सरकारी प्रतियोगी की परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी कोर्स कराता है| RWA पर आपको करियर विकल्पों की भी जानकारी मिलती है| आज के इस आर्टिकल में आपको NABARD Office Attendant के बारे मे पूरी जानकारी दी गई हैं| 

अब जानते है कि NABARD OFFICE ATTENDANT क्या होता है:

NABARD जिसकी फुल फॉर्म होती है NATIONAL BANK FOR AGRICULTURE AND RURAL DEVELOPMENT और यह भारत सरकार एक प्रमुख संस्थान है जो कृषि और ग्रामीण विकास के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करता है| NABARD ऑफिस ATTENDANT वह कर्मचारी होते है जो NABARD कार्यालयों मे विभिन्न प्रशासनिक कार्यों का संचालन करते है| उनकी जिम्मेदारियों मे फाइल प्रबंधन, दस्तावेजों की जांच , ग्राहकों मे संपर्क और अन्य कार्यालय कार्य शामिल होते है|

NABARD OFFICE ATTENDANT के लिए आयु सीमा निम्नलिखित है: 

इस पद के लिए उम्मीदवार  की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होती है| 

इस पद के लिए आयु मे छूट भी दी जाती है जो निम्नलिखित  है: 

इस पद के लिए सरकार द्वारा कुछ उम्मीदवारों  को श्रेणियों मे छूट दी जाती है जो की निम्नलिखित है:

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों  को 5 वर्ष की छूट दी जाती है और ओबीसी के उम्मीदवारों  को 3 वर्ष की और PwD को 10 वर्ष की और एक्स सेवा मेन को 3 वर्ष या फिर उनकी सेवा के अनुसार छूट दी जाती है| 

NABARD OFFICE ATTENDANT के पदों के लिए आवेदन शुल्क निम्नलिखित है:

सामान्य और ओबीसी के उम्मीदवारों  के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपए है और SC/ST/PwD के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपए है[intimation charges only] |

NABARD OFFICE ATTENDANT के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित है: 

NABARD ऑफिस अटेंडेंट के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं|

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए और उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।

NABARD OFFICE ATTENDANT के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित है:

 इस पद की चयन प्रक्रिया online टेस्ट और LPT [language proficiency टेस्ट] पर आधारित होती है| 

ONLINE TEST:

  Sr No.

  name of test [objective]

  no of questions

  maximum marks

 duration

 1  test of reasoning  30  30  composite time of 90 minutes
 2  English  language  30   30
 3  general awareness   30  30
 4  numerical ability   30  30
  total  120  120

LANGAUAGE PROFICIENCY TEST:

सभी चयनित/वेटलिस्ट उम्मीदवारों को LANGUAGE PROFIENCY TEST देना होता है और यह परीक्षा उस राज्य की आधिकारिक भाषा में होती है , जिसके लिए उम्मीदवार ने ऑनलाइन आवेदन किया है। यह परीक्षा केवल योग्यताधारित होती है और  जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास नहीं कर पाते है , उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाता है । परीक्षा के विवरण NABARD की वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा के परिणाम के बाद घोषित किए जाते है।

NABARD OFFICE ATTENDANT के लिए पाठ्यक्रम (Syllabus) निम्नलिखित है:

NABARD ऑफिस अटेंडेंट की परीक्षा का पाठ्यक्रम निम्नलिखित विषयों पर आधारित होता है:

सामान्य ज्ञान: भारत और उसके पड़ोसी देशों के बारे में सामान्य ज्ञान, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति, करेंट अफ़ेयर्स।

अंग्रेजी भाषा: समझ, व्याकरण, शब्दावली, और लेखन कौशल।

गणित: बेसिक गणित, अंकगणित, संख्या प्रणाली, प्रतिशत, औसत, आदि।

रीजनिंग: लॉजिकल रीजनिंग, संख्या श्रृंखला, शब्द समस्या, और अन्य।

NABARD OFFICE ATTENDANT POSTS के लिए vacancies निम्नलिखित है:

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने अपनी अधीनस्थ सेवा में कार्यालय परिचारक पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है और  इसमें 108 रिक्तियां हैं।

NABARD OFFICE ATTENDANT SALARY:

नाबार्ड कार्यालय परिचारक की वेतन संरचना ₹10,940 – ₹23,700 प्रति माह के वेतनमान के तहत है और इसके साथ अतिरिक्त भत्ते और लाभ भी मिलते हैं। वेतन का लगभग विवरण इस प्रकार है:

 

 COMPONENT

  AMOUNT [APPROX]

  मूल वेतन  10,940 रुपए
   मकान किराया भत्ता  2,100 रुपए
  महंगाई भत्ता  4,500 रुपए
  परिवहन भत्ता   1,500 रुपए
  कुल 18,000 रुपए- 22,000 रुपए

अतिरिक्त लाभों में चिकित्सा सुविधाएं, पेंशन, gratuity और बीमा कवरेज शामिल हैं।

NABARD OFFICE ATTENDANT के लिए आवेदन कैसे करें?

NABARD ऑफिस अटेंडेंट के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

1]सबसे पहले NABARD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2]उसके बाद recruitment  अनुभाग पर क्लिक करें।

3] recruitment पर दबाने के बाद “ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।

4] उसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

5] दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

6] अंत मे आवेदन पत्र को सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट ले लें।

 

NABARD OFFICE ATTENDANT  के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) कैसे डाउनलोड करें?

NABARD ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए:

1. सबसे पहले NABARD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2.दूसरा  “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।

3. ऐड्मिट कार्ड लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी जानकारी भरें, जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि।

4. उसके बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविषय के लिए उसका प्रिंट निकाल ले ।

 

NABARD  ऑफिस ATTENDANT का परिणाम (Result) कैसे देखे?

NABARD ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा का परिणाम निम्नलिखित तरीके से चेक करें:

1. सबे पहले NABARD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. उसके बाद “Results” लिंक पर क्लिक करें।

3. रिजल्ट्स लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि भरें।

4.अंत मे  परिणाम चेक करें और उसका प्रिंट निकाल ले ।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
What to Do Before the Exam : Essential Preparation Tips for Success. Muzaffarpur Bomb Blast Case : Key Facts . Join the RWA Channel for Shorthand practice and improve your speed. Rajasthan Patwari Final Result 2025 Declared : Check Merit List Now. DRDO CAPTAM 11 Preparation Tips : Join RWA Free Weekly Test Series .