Mpesb

MPESB Exam Pattern Changed : Big Boost to MP GK, Maths Weightage Reduced

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) भर्ती परीक्षाओं के स्वरूप में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए संयुक्त सेवा पात्रता परीक्षा नियम-2026 का मसौदा तैयार किया गया है। प्रस्तावित व्यवस्था लागू होने के बाद भर्ती परीक्षाओं में मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान, राज्यव्यवस्था और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रश्नों की संख्या बढ़ जाएगी। वहीं गणित और रीजनिंग का भार कुछ कम किया जाएगा।

Mpesb

सबसे Imoprtant बात यह है कि अलग-अलग पदों के लिए आयोजित होने वाली कई भर्ती परीक्षाओं की जगह अब केवल तीन पात्रता परीक्षाएं आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इन परीक्षाओं में प्राप्त स्कोर के आधार पर विभिन्न विभागों में भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इससे भर्ती व्यवस्था को अधिक सरल और व्यवस्थित बनाने की कोशिश की जा रही है।

MPESB Exam Pattern 2026 Changed : Overview 

ParticularsDetails
Exam Conducting BodyMP Employees Selection Board (MPESB)
Proposed RulesCombined Service Eligibility Examination Rules 2026
Total Questions100
MP Related Questions25
Major ChangeIncrease in MP GK Weightage
Eligibility Exams Proposed03
Score Card Validity2 Years
Expected ImplementationOctober 2026

MP General Knowledge Questions Increased: 

प्रस्तावित नियमों के अनुसार 100 अंकों की परीक्षा में 25 प्रश्न मध्य प्रदेश से संबंधित विषयों से पूछे जाएंगे। इनमें मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान, राज्यव्यवस्था और शासकीय योजनाएं शामिल रहेंगी।

अब तक अधिकांश भर्ती परीक्षाओं में मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान से लगभग 10 प्रश्न पूछे जाते थे। नई व्यवस्था लागू होने पर इनकी संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी। इससे उन अभ्यर्थियों को लाभ मिलने की संभावना है जो राज्य से जुड़े विषयों की अच्छी तैयारी करते हैं। यह बदलाव उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश के प्रशासन, इतिहास, भूगोल और सरकारी योजनाओं की बेहतर जानकारी रखने के लिए प्रेरित करेगा।

Reduced Weightage Of Mathematics And Reasoning: 

नए परीक्षा पैटर्न में Mathsऔर Reasoning विषयों का महत्व पूरी तरह समाप्त नहीं किया गया है, लेकिन इनके प्रश्नों का अनुपात पहले की तुलना में कम रखा जाएगा।

पिछले कुछ वर्षों से अभ्यर्थियों द्वारा यह मांग उठाई जा रही थी कि भर्ती परीक्षाओं में राज्य से संबंधित विषयों को अधिक महत्व दिया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है।

Changes In Technical And Engineering Examinations: 

MPESB ने तकनीकी और इंजीनियरिंग पदों की भर्ती परीक्षाओं में भी बदलाव का प्रस्ताव रखा है। इन परीक्षाओं में अब केवल तकनीकी विषयों पर ही नहीं, मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान और तार्किक क्षमता से जुड़े प्रश्न भी शामिल किए जाएंगे। गणित और रीजनिंग का अनुपात यहां भी पहले की अपेक्षा कम रहेगा।

Technical Exam Subjects

Sr.No.Subject Area
1.MP General Knowledge
2.Computer Knowledge
3.Logical Ability
4.Related Technical Subjects

Fifteen Exams May Be Replaced By Three Eligibility Tests

वर्तमान में MPESB विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग भर्ती परीक्षाएं आयोजित करता है। प्रस्तावित नियमों के अनुसार लगभग 15 अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के स्थान पर केवल तीन पात्रता परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

इन पात्रता परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर विभागों द्वारा भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे उम्मीदवारों को बार-बार परीक्षा देने की आवश्यकता कम हो सकती है।

Proposed Eligibility Examinations

ExaminationPurpose
Combined General Eligibility TestGeneral Recruitment Posts
Combined Technical Eligibility TestTechnical Recruitment Posts
Teacher Eligibility TestTeacher Recruitment

Combined General Eligibility Test Pattern:

संयुक्त सामान्य पात्रता परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। इन्हें चार बराबर भागों में विभाजित किया जाएगा।

SubjectQuestions
General Knowledge And Current Affairs25
MP General Knowledge, Polity And Government Schemes25
Mathematics, Logical Ability And Data Analysis25
Computer Knowledge And Language Skills25
Total100

Combined Technical Eligibility Test Pattern:

  • संयुक्त तकनीकी पात्रता परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इसमें 25 प्रश्न मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान, राज्यव्यवस्था और सरकारी योजनाओं से होंगे, जबकि 75 प्रश्न संबंधित तकनीकी विषयों से पूछे जाएंगे।

Technical Eligibility Test Pattern

SubjectQuestions
MP General Knowledge, Polity And Government Schemes25
Related Technical Subjects75
Total100
  •  कृषि, विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित लगभग 15 तकनीकी विषय इस परीक्षा का हिस्सा होंगे।

Teacher Eligibility Test:

तीसरी पात्रता परीक्षा शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्रता निर्धारित करने का कार्य करेगी। इस परीक्षा से संबंधित  पाठ्यक्रम को अंतिम नियम जारी होने के बाद स्पष्ट किया जाएगा।

Score Card Will Be The Basis Of Recruitment:

  • प्रस्तावित नियमों के अनुसार पात्रता परीक्षाओं का परिणाम प्रतिशत स्कोर के रूप में घोषित किया जाएगा। निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को स्कोर कार्ड जारी किया जाएगा।
  • संयुक्त सामान्य पात्रता परीक्षा और संयुक्त तकनीकी पात्रता परीक्षा का स्कोर कार्ड परिणाम घोषित होने वाले वर्ष के बाद अगले दो वर्षों की 31 दिसंबर तक मान्य रहेगा।
  • वहीं शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आजीवन बनी रहेगी।

Suggestions Invited On Draft Rules::

सरकार ने नियमों के मसौदे पर आम नागरिकों और अभ्यर्थियों से सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की हैं। इच्छुक व्यक्ति 5 जून तक अपने सुझाव भेज सकते हैं। इन सुझावों और आपत्तियों की समीक्षा के बाद नियमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रस्तावित व्यवस्था को अक्टूबर 2026 से लागू किए जाने की तैयारी की जा रही है।

Some Important Links : 

Allahabad RO/ARO/CA Recruitment 2026Click Here to Read
RRB Section Controller CBAT Admit Card 2026 OutClick Here to Read
SSC GD Re-Exam 2026 Click Here to Read
HTET Exam Date 2026 OutClick Here to Read
UPSC Annual Exam Calendar 2027 OutClick Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
UP B.Ed Entrance Exam Result Expected by June 15 Apply Now: Allahabad High Court RO/ARO Notification Released TET Mandatory for Teachers Who Haven’t Qualified Yet in UP UP B.Ed Answer Key Coming Soon? Check Latest Update UPPSC GIC Lecturer Exam Date Out – Check Details