उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सहयोग से, 2 जून से 7 जून 2025 तक 'बोधि यात्रा (Bodhi Yatra)' नामक छह दिवसीय फैम ट्रिप का आयोजन कर रहा है| यह यात्रा मेकांग-गंगा सहयोग (Mekong-Ganga Cooperation (MGC) कार्य योजना (2019-2024) के तहत आयोजित की जा रही है| इसमें कम्बोडिया, लाओ पीडीआर, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम (Cambodia, Lao PDR, Myanmar, Thailand, and Vietnam) जैसे पांच आसियान (ASEAN) देशों के 50 प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें ट्रैवल एजेंट्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बौद्ध भिक्षु शामिल हैं| इस यात्रा के दौरान, अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रमुख बौद्ध और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करेगा, जिनमें श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कुशीनगर, सारनाथ, वाराणसी, लखनऊ और आगरा शामिल हैं| मेकांग-गंगा सहयोग (एमजीसी) भारत और पांच आसियान देशों - कंबोडिया, लाओ पीडीआर, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम - के बीच एक सहयोगात्मक पहल है, जो पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा और परिवहन एवं संचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित है|