9 जुलाई 2025 को पेरिस (Paris) में हुए विश्व धरोहर समिति के 47वें सत्र (47th session of the World Heritage Committee) के दौरान, यूनेस्को ने तीन अफ़्रीकी स्थलों को “ख़तरे में विश्व धरोहर” सूची (UNESCO World Heritage in Danger List) से हटाया है|
यह 3 स्थल है:
- मेडागास्कर के अत्सिनानाना वर्षावन (Rainforests of the Atsinanana, Madagascar)-
इसकी समृद्ध जैव विविधता के कारण इसे 2007 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था और 2010 में अवैध कटाई, वनों की कटाई और कीमती लकड़ियों की तस्करी के कारण इसे संकटग्रस्त सूची में डाल दिया गया था.
- अबू मेना, मिस्र (Abu Mena, Egypt)-
1979 में एक ऐतिहासिक ईसाई तीर्थस्थल (historic Christian pilgrimage site) और प्रारंभिक मठवाद के प्रतीक (symbol of early monasticism) के रूप में अंकित, इसे 2001 में आस-पास की कृषि पद्धतियों के कारण भूजल स्तर में वृद्धि के कारण प्राचीन संरचनाओं को नुकसान पहुँचने के कारण खतरे की सूची में डाल दिया गया था.
- ग़दामेस का पुराना शहर, लीबिया (Old Town of Ghadamès, Libya)-
अनूठी रेगिस्तानी वास्तुकला (unique desert architecture) और अफ्रीका व भूमध्य सागर से जुड़े सांस्कृतिक संबंधों (cultural ties across Africa and the Mediterranean) के लिए 1986 में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त.
संघर्ष, जंगल की आग और बाढ़ के कारण इसे 2016 में संकटग्रस्त घोषित किया गया था.