January 2025 Current Affairs

  1. साल 2025 के बाद पैदा होने वाले बच्चों की नई पीढ़ी को क्या नाम दिया गया है? जेनरेशन बीटा
  2. मेट्रो रेल नेटवर्क के मामले में भारत किस स्थान पर पहुंचा गया है? तीसरे
  3. किस देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दो-दिवसीय यात्रा पर भारत आये है? अमेरिका
  4. हाल ही में देश में बढ़ती अशांति और सैन्य संघर्ष के बीच आपात काल की घोषणा की है? इक्वाडोर
  5. 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन कहाँ किया जायेगा? भुवनेश्वर
  6. हाल ही में डॉ. राजगोपल चिदंबरम का निधन हो गया , इनका संबंध किस क्षेत्र से था? वैज्ञानिक
  7. राष्ट्रीय सरस मेला 2025 का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा ? केरल
  8. वन संरक्षण के लिए “महाभारत वाटिका” की स्थापना किस राज्य ने की है ? उत्तराखण्ड
  1. हाल ही में किसे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? डॉ.सत्य नारायण साबत
  2. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 सीरीज किसने जीती है? ऑस्ट्रेलिया

January Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. हाल ही किस देश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया है? पाकिस्तान
  2. देश की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती कब मनाई गई? 03 जनवरी
  3. भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिक संस्थान के नए परिसर का उद्‌घाटन कहाँ किया जाएगा? पश्चिम बंगाल
  4. भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (ASSOCHAM) के नए महासचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया? मनीष सिंघल
  5. पहले खो-खों विश्व कप की मेजबानी कौन सा देश करेगा? भारत
  6. राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (NRDC) के 71वें स्थापना दिवस पर किस सुविधा का शुभारभ किया गया? महिला क्लीनिक
  7. 31 वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेस कहां शुरू हुआ? मध्य प्रदेश
  8. नवनियुक्त डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने किस राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ली? ओडिशा
  1. हाल ही में कौन सा देश भीषण जंगल की आग लगने से चर्चा में हैं? बोलिविया
  2. किस मंत्रालय ने “बैंकनेट” ई-नीलामी पोर्टल का शुभारंभ किया? वित्त मंत्रालय

January Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. हाल ही में, ‘संस्कृति उत्सवकिस राज्य में मनाया जा रहा है? उत्तर प्रदेश
  2. हाल ही में, कौन सा राज्य ग्रीन GDP के लिए पारिस्थितिकी तंत्र का मूल्यांकन शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना है? छत्तीसगढ़
  3. हाल ही में, किस देश ने हिंसा में वृद्धि के कारण आपातकाल की स्थिति घोषित की है? त्रिनिदाद और टोबैगो
  4. हाल ही में, ऑपरेशन बुलेट राजा अभियान किसके द्वारा चलाया गया? दिल्ली पुलिस
  1. हाल ही में, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है? भुवनेश कुमार
  2. हाल ही में, कौन सा देश यूरोपीय संघ के शेंजेन क्षेत्र में शामिल हुआ है? रोमानिया और बुल्गारिया
  1. हाल ही में, भारतीय रेलवे का 69वां डिवीजन कौन सा बनेगा? जम्मू रेल डिवीजन
  2. हाल ही में दिवंगत हुए K S मणिलाल कौन थे? टैक्सोनोमिस्ट
  3. हाल ही में, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी 2024 किसे प्रदान की जाएगी? चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
  1. हाल ही में, आठवां ‘कौतिक’ अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कहाँ आयोजित किया जाएगा? नैनीताल (उत्तराखंड)

Current Affairs January Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. हाल ही में, किस देश ने दुनिया की सबसे तेज़ हाई-स्पीड ट्रेन के प्रोटोटाइप का अनावरण किया है? चीन
  2. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की प्रतिमा कहाँ स्थापित की जाएगी? हैदराबाद
  3. हाल ही में जारी ADR की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन हैं? एन चंद्रबाबू नायडू
  4. हाल ही में, केंद्र सरकार ने किस राज्य की प्राकृतिक आपदा को गंभीर प्राकृतिक आपदाघोषित किया है? केरल
  5. हाल ही में, CRPF का कार्यवाहक महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? वितुल कुमार
  1. हाल ही में, 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कहाँ किया गया है? रायपुर
  2. हाल ही में, समुद्र पर भारत के पहले कांच के पुल का उद्घाटन कहाँ किया गया है? तमिलनाडु
  1. हाल ही में, किस देश ने UAV-122 सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया? तुर्की
  2. हाल ही में, संतोष ट्रॉफी 2024-25 का ख़िताब किसने जीता? पश्चिम बंगाल

10.  हाल ही में, किस देश में नया पर्यटक कर लागू किया गया है? रूस 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. हाल ही में, जनवरी 2025 से 2026 तक के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्कका दर्जा किसे दिया गया है? SAIL
  2. हाल ही में, तमु ल्होसार पर्व कहाँ मनाया गया है? नेपाल
  3. हाल ही में, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज कौन बने हैं? जसप्रीत बुमराह
  4. हाल ही में, SWAR प्लेटफॉर्म पहल की शुरूआत किस राज्य में की गई है? गुजरात
  5. हाल ही में, चोल-युग के तमिल शिलालेख की खोज कहाँ की गई है? बेंगलुरु
  6. हाल ही में, किस राज्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष से निपटने के लिए एंटी-डिप्रेडेशन स्क्वॉड (ADS) बनायीं गयी है? असम
  7. हाल ही में, नोरोवायरस के मामलों की पुष्टि कहाँ की गई है? संयुक्त राज्य अमेरिका
  8. हाल ही में चर्चा में रहा “स्टेलारिया बेंगालेंसिस” क्या है? पौधा
  9. हाल ही में चर्चा में रहा “SSI मंत्रा” क्या है? सर्जिकल रोबोट
  10. हाल ही में, “पुजारी ग्रन्थि सम्मान योजना” की घोषणा किसने की है? अरविंद केजरीवाल

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

1

भारत की पहली तटीय-पक्षी पक्षी जनगणना समुद्री राष्ट्रीय उद्यान आयोजित हुयी|

भारत की पहली तटीय (Coastal) और जल पक्षी जनगणना (Water bird census) 3 से 5 जनवरी 2025 तक गुजरात के समुद्री राष्ट्रीय उद्यान (जामनगर) और समुद्री अभ्यारण्य (Samudri e reserve) में आयोजित की गयी।

2

मेट्रो रेल नेटवर्क के मामले में भारत तीसरे स्थान पर पहुँच गया है|

भारत में मेट्रो रेल नेटवर्क की लम्बाई बढ़कर 1000 किलोमीटर तक पहुँच गयी है। इस नेटवर्क के साथ भारत अब चीन और अमेरिका  के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया है।  साल 2014 में मेट्रो रेल नेटवर्क मात्र 248 किलोमीटर था , जिसमे अब लगभग तीन गुना की वृद्धि हो गयी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-मेरठ नमो कॉरिडोर का भी उद्घाटन किया है।

3

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दो-दिवसीय यात्रा पर भारत आये है |

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Advisor) जेक सुलिवन दो दिन की भारत यात्रा पर रविवार को दिल्ली पहुंचे है| वे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोबाल और विदेश मंत्री (Foreign Minister) एस.जयशंकर से मुलाकात करेंगे। और साथ ही हिन्द-प्रशांत (Indo-Pacific Region) क्षेत्र में साझा सुरक्षा प्राथमिकताओं (Shared security priorities) पर चर्चा करेंगे |

4

इक्वाडोर में बढ़ती अशांति और सैन्य संघर्ष के बीच आपात काल की घोषणा की है|

इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ (Daniel Noboa) ने देश में बढ़ती अशांति और सैन्य संघर्ष (Military conflict) के बीच साथ प्रांतों और तीन नगरपालिकाओं (Municipalities) के 60 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की है। आपातकाल का मुख्य कारण देश में बढ़ती अपराध दर (Crime Rate) और संगठित शसक्त समूहों की उपस्थिति है। इक्वाडोर जनवरी 2024 से सरकार द्वारा आतंकवादी करार किये गए संगठित अपराधी समूहों (Organized criminal groups) के साथ सैन्य संघर्ष से जूझ रहा है।

5

18वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन भुवनेश्वर में किया जायेगा|

18वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन 8 से 10 जनवरी 2025 तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित किया जायेगा। इसका विषय-"विकसित भारत में प्रवासी भारतियों का योगदान"  है।

"Contribution of NRI's to Developed India".

6

डॉ. राजगोपल चिदंबरम का निधन हो गया, इनका संबंध वैज्ञानिक क्षेत्र से था|

भारत के वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक (Senior Nuclear Scientist) डॉ. राजगोपाल चिदंबरम का 88 वर्ष की आयु में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। यह भारत के परमाणु कार्यक्रम (Nuclear Program) के प्रमुख वास्तुकारों (Architects) में से एक थे , और इन्होने पोखरण-1(1975) और पोखरण-2(1998) के परमाणु परीक्षणों (Nuclear tests) में अहम् भूमिका निभाई थी। उन्होंने भारत की वैज्ञानिक एवं सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

7

राष्ट्रीय सरस मेला 2025 का आयोजन केरल में किया जायेगा|

राष्ट्रीय सरस मेला  2025 का आयोजन 20 से 31 जनवरी तक केरल के चेंगन्नूर नगरपालिका स्टेडियम में किया जायेगा। इस मेले का आयोजन कुदुम्बश्री मिशन के द्वारा होगा।

उद्देश्य: ग्रामीण उत्पादों को एक एकीकृत मंच पर बढ़ावा देना है।

कुदुम्बश्री मिशन केरल सरकार द्वारा गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण  (Poverty Alleviation and Women Empowerment) के लिए चलाया जा रहा एक कार्यक्रम है।

8

वन संरक्षण के लिए "महाभारत वाटिका" की स्थापना उत्तराखण्ड ने की है |

उत्तराखण्ड सरकार ने हाल ही में हल्द्वानी में 'महाभारत वाटिका' की स्थापना की है।

उद्देश्य (Objective:): प्राचीन भारतीय ग्रंथों के माध्यम से वन संरक्षण और पारिस्थितिकीय जागरूकता (Forest conservation and ecological awareness) को बढ़ावा देना है। महाभारत वाटिका में विभिन्न वृक्षों और पौधों का संरक्षण किया जायेगा , और यह पर्यावरणीय संतुलन (Environmental Balance) बनाये रखने में मदद करेगा। इस परियोजना का उद्घाटन उत्तराखण्ड के वन मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा किया गया है।

9

डॉ.सत्य नारायण साबत को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के अध्यक्ष नियुक्त किये गये है|

उत्तर प्रदेश सरकार ने  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)के अध्यक्ष  के रूप में  डॉ. सत्य नारायण साबत की नियुक्ति की है। डॉ.सत्य नारायण साबत 31 दिसंबर 2024  को पुलिस महानिदेशक (Director General of police) पद से सेवानिवृत्त हुए।|

10

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने जीती है|

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को अंतिम मैच में 6 विकेट से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी  (Border-Gavaskar Trophy) 3-1 से जीत ली है। जिसमे मैन ऑफ़ द मैच (of the match), स्कॉट बोलैंड (Scott Boland) को चुना गया। और जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज (Player of the Series) घोषित किया गया। इसी जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 के लिए क्वालीफाई किया है। फ़ाइनल का मुकाबला  जून में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच में  होगा।

1

पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया है|

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) के अस्थायी सदस्य के रूप में पाकिस्तान सहित, डेनमार्क, ग्रीस, पनामा और सोमालिया है| अपना 2 सालों का कार्यकाल शुरु ‌किया। इन पांच देशों में इक्वाडोर, जापान, माल्टा, मोजाम्बिक, और स्विट्जर लैण्ड का स्थान लिया है।

2

देश की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती 03 जनवरी को मनाई गई|

देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती 3 जनवरी को मनाई गई। सावित्री बाई फुले का जन्म महाराष्ट्र के सतारा में 1831 में हुआ था।  इन्हें समाज सेविका, नारी मुक्ति आदोलन में हिस्सा लेने वाली और देश की पहली अध्यापिका के रूप में जाना जाता है।

3

भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिक संस्थान के नए परिसर का उद्‌घाटन पश्चिम बंगाल में किया जाएगा|

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री (Union Minister for Textiles) श्री गिरिराज सिंह 04 जनवरी 2025 को पश्चिम बंगाल में नादिया के फुलिया में भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Handloom Technology) के नए परिसर का उद्‌घाटन करेंगे। भारत सरकार ने विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नए अत्याधुनिक भवन के निर्माण के लिए 75.95 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

4

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (ASSOCHAM) के नए महासचिव के रूप में मनीष सिंघल को नियुक्त किया गया|

मनीष सिंघल को भारतीय उद्योग एवं व्यापार संगठन (Indian Industry and Trade Organisation) का नया महासचिव नियुक्त किया गया है। ये एक प्रसिद्ध अधिवक्ता और उद्योग पति है। उन्होंने टाटा मोटर्स, आयशर, जैसी कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों (Multinational Companies) के साथ काम किया है। इससे पहले ये भारतीय उद्योग एवं व्यापार महासंघ (फिक्की) के उप महासचिव भी रह चुके हैं।

5

पहले खो-खों विश्व कप की मेजबानी भारत करेगा|

खो-खो फेडरेशन आफ इंडिया (KKFI), अंतर्राष्ट्रीय खो-खो फेडरेशन (International Kho-Kho Federation) के सहयोग  से 2025 में भारत खो-खो विश्व कप का आयोजन करेगा। इस टूर्नामेंट में इंदिरागांधी इंडोर स्टेडियम में 6 महाद्वीपो के 24 देशों की 21 पुरुष और 20 महिला टीमें हिस्सा लेंगी। विश्वकप में दो ट्राफी होंगी- पुरुषों की चैंपियनशिप के लिए नीली ट्राफी और महिलाओं के लिए हरी ट्राफी होगी।

6

राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (NRDC) के 71वें स्थापना दिवस पर महिला क्लीनिक सुविधा का शुभारंभ किया गया।

राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (NRDC) के 71वे स्थापना दिवस पर नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में डिजाइन क्लीनिक सुविधा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैज्ञानिक एवं अनुसंधान परिषद (Scientific and Research Council) के महानिदेशक डॉ. एन. कलईसेल्वी, ने की। यह अत्याधुनिक केन्द्र स्टार्टअप लघु एवं मध्यम उद्यमो की सहायता देने तथा उद्योगो में डिजाइन नवाचार को प्रोत्साहन देने के लिए बनाया गया है।

7

31वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेस मध्य प्रदेश में शुरू हुआ|

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में  3 से 6 जनवरी के बीच 4 दिवसीय 31 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने किया। इस राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (National Children's Science Congress) में देश के 700 से अधिक विद्यार्थी उनके शिक्षक और मेंटर भाग लेंगे। साथ ही बहरीन, साउदी अरब जैसे खाड़ी देशों के छात्र की शामिल होगें।

मुख्य विषय (Main themes)- स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystems for Health and Wellness ) को समझना है।

8

गन्ना प्रजनन संस्थान (कोयम्बटूर) ने गन्ने के रस का पाउडर तैयार किया है।

कोयम्बटूर के गन्ना प्रजनन संस्थान (Sugarcane Breeding Institute) के वैज्ञानिकों ने गन्ने के रस का पाउडर तैयार किया है। यह पाउडर पोषक तत्वों से भरपूर होगा |गन्ने के रस का पाउडर का पैकेट बनाया जाएगा और इसकी वैधता 6 माह होगी। यह नींबू के स्वाद में उपलब्ध होगा ।

9

नवनियुक्त डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

ओडिशा में नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति में ने गुरुवार सुबह भुवनेश्वर में राजभवन में शपथ ली। ओडिशा उच्च न्यायालय (Orissa High Court) के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति (chief justice justice) चक्रधारी शरण सिंह ने उन्हें 27 वें राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई इसी के साथ अजय कुमार भल्ला ने मणिपुर, आरिफ मो० खान ने बिहार राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

10

बोलिविया भीषण जंगल की आग लगने से चर्चा में हैं।

बोलिविया जंगल में लगी आग के कारण चर्चा में है। भारत ने जंगल की आग से जूझ रहे बोलिविया के लिए मानवीय सहायता भेजी है। जिसमें अग्निशमन उपकरण (fire fighting equipment), प्राथमिक चिकित्सा किट (first aid that), दवाइयों और अन्य उपयोगी वस्तुएं है।

1

'संस्कृति उत्सव' उत्तर प्रदेश में मनाया जा रहा है|

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा  राज्य के स्थापना दिवस (state's foundation day) के उपलक्ष्य में 2 जनवरी से 26 जनवरी, 2025 तक 'संस्कृति उत्सव (Sanskriti Utsava)' मनाया जा रहा है|

संस्कृति उत्सव विषय: 'उत्तर प्रदेश पर्व - हमारी संस्कृति-हमारी पहचान' (Uttar Pradesh Parv – Hamari Sanskriti-Hamari Pehchaan)

उद्देश्य: उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को  प्रदर्शित करना और बढ़ावा देना

2

छत्तीसगढ़ ग्रीन GDP के लिए पारिस्थितिकी तंत्र का मूल्यांकन शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना है|

छत्तीसगढ़ वन पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं (forest ecosystem services) को ग्रीन GDP के साथ जोड़ने की पहल शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना है| यह पहल छत्तीसगढ़ के सतत विकास (sustainable developmen) में पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के मूल्यांकन (valuation) को रेखांकित करेगी| छत्तीसगढ़ का 44% भू-भाग वन क्षेत्र (forest area) से आच्छादित है|

3

निदाद और टोबैगो ने हिंसा में वृद्धि के कारण आपातकाल की स्थिति घोषित की है|

त्रिनिदाद और टोबैगो (Trinidad and Tobago) की सरकार ने गिरोह-संबंधी हिंसा (gang-related violence) में वृद्धि के कारण आपातकाल की स्थिति (state of emergency) घोषित की है| सरकार ने गिरोह-विरोधी कार्रवाई (anti-gang crackdown) शुरू किया है. हालांकि कोई कर्फ्यू नहीं होगा, रक्षा बल और पुलिस बिना वारंट के लोगों और परिसरों की तलाशी ले सकेंगे और संदिग्धों को 48 घंटे तक हिरासत में रख सकेंगे|

4

ऑपरेशन बुलेट राजा अभियान दिल्ली पुलिस के द्वारा चलाया गया|

दिल्ली पुलिस ने 1 जनवरी को ऑपरेशन बुलेट राजा (Operation Bullet Raja) अभियान चलाया| यह अभियान  स्टंटबाजों और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ चलाया गया|

5

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश कुमार को नियुक्त किया गया है|

आईएएस अधिकारी भुवनेश कुमार ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India (UIDAI)) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पदभार संभाला| इसी के साथ वह  इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY)) में अतिरिक्त सचिव (Additional Secretary) भी हैं|

6

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024 से प्रवीण कुमार, मनु भाकर, गुकेश डी, हरमनप्रीत सिंह को सम्मानित किया जाएगा|

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (National Sports Awards) 2024 के प्राप्तकर्ताओं की घोषणा की है. ये  पुरुस्कार 17 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति भवन में भारत की  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  द्वारा प्रदान किए जाएंगे|

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) 2024-

गुकेश डी - शतरंज

हरमनप्रीत सिंह - हॉकी

प्रवीण कुमार - पैरा-एथलेटिक्स

मनु भाकर - शूटिंग

द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Award) 2024 विजेता-

नियमित श्रेणी (Regular Category):

सुभाष राणा - पैरा-शूटिंग

दीपाली देशपांडे - शूटिंग

संदीप सांगवान - हॉकी

लाइफटाइम श्रेणी (Lifetime Category):

एस मुरलीधरन - बैडमिंटन

अरमांडो कोलाको – फुटबॉल

7

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोपीय संघ के शेंजेन क्षेत्र में शामिल हुआ है|

1 जनवरी 2025 से  रोमानिया और बुल्गारिया (Romania and Bulgaria) आधिकारिक रूप से यूरोपीय संघ के शेंजेन क्षेत्र (EU's Schengen Area) में शामिल हो गए है| 2022 में ऑस्ट्रिया ने  रोमानिया और बुल्गारिया के शेंजेन क्षेत्र में प्रवेश पर वीटो (veto) लगा दिया था| शेंजेन क्षेत्र में 29 यूरोपीय देश शामिल हैं जिनके बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण नहीं है| 1995 में स्थापित यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिये एक ही देश माना जाता है, जिसमें एकीकृत बाहरी सीमा नियंत्रण (integrated external border controls) और साझा वीज़ा नीतियाँ (common visa policies) लागू है|

8

भारतीय रेलवे का 69वां डिवीजन जम्मू रेल डिवीजन बनेगा|

6 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू रेल डिवीजन (Jammu Railway Division) की आधारशिला (foundation stone) रखेंगे. यह भारतीय रेलवे का 69वां डिवीजन और उत्तर रेलवे जोन (Northern Railway Zone) छठा डिवीजन होगा| अब तक यह उत्तर रेलवे जोन के फिरोजपुर डिवीजन में आता था. उत्तर रेलवे जोन के डिवीजन- दिल्ली, अंबाला, लखनऊ, मुरादाबाद और फिरोजपुर भारतीय रेलवे में कुल 17 जोन और 68 डिवीजन है|

9

दिवंगत हुए K S मणिलाल एक टैक्सोनोमिस्ट थे|

प्रसिद्ध टैक्सोनोमिस्ट और बोटनिस्ट  K S मणिलाल  का केरल के त्रिशूर में निधन हो गया| वनस्पति विज्ञान में उनके योगदान के लिए उन्हें 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया| उन्हें 2012 में नीदरलैंड की रानी बीट्रिक्स (Queen Beatrix of the Netherlands) द्वारा ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑरेंज-नासाउ (Officer of the Order of Orange-Nassau) से सम्मानित किया गया, वे यह सम्मान पाने वाले  पहले एशियाई (Asian) है|

10

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी 2024 चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को प्रदान की जाएगी|

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (National Sports Awards) 2024 के प्राप्तकर्ताओं की घोषणा की है. ये  पुरुस्कार 17 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति भवन में भारत की  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  द्वारा प्रदान किए जाएंगे|

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी (Maulana Abul Kalam Azad (MAKA) Trophy) 2024 विजेता:

समग्र विजेता विश्वविद्यालय (Overall winner University)- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय

प्रथम रनर अप विश्वविद्यालय (1st runner up)- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब

द्वितीय रनर अप विश्वविद्यालय (2nd runner up)- गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर

1

चीन ने दुनिया की सबसे तेज़ हाई-स्पीड ट्रेन के प्रोटोटाइप का अनावरण किया है|

चीन ने  दुनिया की सबसे तेज हाई-स्पीड ट्रेन के प्रोटोटाइप (world's fastest high-speed train prototype), CR450AF बुलेट ट्रेन प्रोटोटाइप का बीजिंग में अनावरण किया| CR450 को CRRC चांगचुन रेलवे वाहनों (CRRC Changchun Railway Vehicles) और CRRC सिफांग कंपनी लिमिटेड (CRRC Sifang Co Ltd) द्वारा विकसित किया गया है| CR450 प्रोटोटाइप में उच्च परिचालन गति, ऊर्जा दक्षता, शोर में कमी और उन्नत ब्रेकिंग प्रदर्शन है|

2

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की प्रतिमा हैदराबाद में स्थापित की जाएगी|

तेलंगाना विधानसभा ने हैदराबाद में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की प्रतिमा (statue) स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है| डॉ. मनमोहन सिंह ने तेलंगाना राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान, 2014 का आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम (Andhra Pradesh Reorganisation Act 2014) संसद में पारित किया गया था|

3

ADR की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू हैं|

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (Association for Democratic Reforms (ADR)) ने एक रिपोर्ट जारी की है. इसके अनुसार,

भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री:

पहला स्थान: एन चंद्रबाबू नायडू, आंध्र प्रदेश (931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति)

दूसरा स्थान: पेमा खांडू, अरुणाचल प्रदेश (332 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति)

तीसरा स्थान: सिद्धरमैया, कर्नाटक (51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति)

भारत के सबसे गरीब मुख्यमंत्री:

पहला स्थान: ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल (15 लाख रुपये की संपत्ति)

दूसरा स्थान: उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर (55 लाख रुपये की संपत्ति)

तीसरा स्थान: पिनराई विजयन, केरल (1.18 करोड़ रुपये की संपत्ति)

4

केंद्र सरकार ने केरल की प्राकृतिक आपदा को 'गंभीर प्राकृतिक आपदा' घोषित किया है|

अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (Inter-Ministerial Central Team- IMCT) के मूल्यांकन पर  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केरल में 30 जुलाई, 2024 को हुए  "वायनाड भूस्खलन (Wayanad landslide)" को 'गंभीर प्राकृतिक आपदा (severe natural disaster)' घोषित किया है| इस से राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (State Disaster Response Fund- SDRF) से मिलने वाली प्रारंभिक सहायता के अतिरिक्त राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (National Disaster Response Fund- NDRF) से भी  वित्तीय सहायता दी जायेगी|

5

CRPF का कार्यवाहक महानिदेशक वितुल कुमार को नियुक्त किया गया है|

IPS अधिकारी वितुल कुमार को  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force- CRPF) का कार्यवाहक महानिदेशक (acting Director General) नियुक्त किया गया है| CRPF के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह 31 दिसंबर, 2024 को सेवानिवृत्त हुए है|

6

विमोचित 'स्टंप्ड' सईद किरमानी की आत्मकथा है|

भारत के 1983 वर्ल्ड कप विजेता विकेटकीपर सैयद किरमानी ने अपनी आत्मकथा (autobiography) "स्टंप्ड: लाइफ बिहाइंड एंड बियॉन्ड द ट्वेंटी-टू यार्ड्स (Stumped: Life Behind and Beyond the Twenty-Two Yards)" लॉन्च की|

इसकी लेखक है- सैयद किरमानी, देबाशीष सेनगुप्ता और दक्षेश पाठक

इसे पेंग्विन के लंदन पब्लिकेशन (Penguin's London publication) ने प्रकाशित किया है|

7

24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में किया गया है|

24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता  (24th National Vanvasi Sports Competition) का आयोजन 27 से 31 दिसम्बर तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में  किया गया| अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संम्बद्ध संस्था वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित की  गई|

8

समुद्र पर भारत के पहले कांच के पुल का उद्घाटन तमिलनाडु में किया गया है|

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कन्याकुमारी में समुद्र पर भारत के पहले धनुषाकार कांच के पुल का उद्घाटन किया  है| 37 करोड़ की लागत से निर्मित यह कांच का पुल 77 मीटर (252 फीट) लंबा और 10 मीटर चौड़ा है, जो दो ऐतिहासिक स्थलों - विवेकानंद रॉक मेमोरियल (Vivekananda Rock Memorial) और 133 फीट ऊंची तिरुवल्लुवर प्रतिमा (Thiruvalluvar statue) को जोड़ता है|

9

तुर्की ने UAV-122 सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया|

तुर्की ने बायरकटर अकिंसी ड्रोन (Bayraktar Akinci drone) से UAV-122 सुपरसोनिक मिसाइल (UAV-122 supersonic missile) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है| UAV-122 एक सुपरसोनिक हवा से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल (air-to-surface ballistic missile) है जिसे पूरी तरह से तुर्की में विकसित किया गया है, इसकी मारक क्षमता 55 किलोमीटर है|

10

विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2024 का ख़िताब मैग्नस कार्लसन और इयान नेपोमनियाचची ने जीता|

विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2024 (World Blitz Chess Championship 2024) का ख़िताब नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen, Norway) और रूस के इयान नेपोमनियाचची (Ian Nepomniachtchi, Russia) ने साझा किया| यह मैग्नस कार्लसन का 8वां ब्लिट्ज ख़िताब है और इयान नेपोमनियाचची का पहला|

महिला वर्ग में:

पहला स्थान: जू वेनजुन, चीन (Ju Wenjun, China)

दूसरा स्थान: लेई टिंगजी, चीन (Lei Tingjie, China)

तीसरा स्थान: आर. वैशाली, भारत (R. Vaishali, India)

1

जनवरी 2025 से 2026 तक के लिए 'ग्रेट प्लेस टू वर्क' का दर्जा SAIL को दिया गया है|

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited (SAIL)) को दूसरी बार  ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट, भारत (Great Place to Work Institute, India) द्वारा जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक के लिए 'ग्रेट प्लेस टू वर्क' प्रमाण  ('Great Place to Work' certification)  दिया गया है| पहली बार SAIL को यह प्रमाण दिसंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक के लिए दिया गया था|

2

तमु ल्होसार पर्व नेपाल में मनाया गया है|

नेपाल में गुरुंग समुदाय (Gurung community) ने  तमु ल्होसार पर्व (Tamu Lhosar festival) मनाया| तमु ल्होसार पर्व, नेपाल के  गुरुंग समुदाय का नया साल का त्यौहार है| यह नेपाली कैलेंडर के अनुसार हर साल पौष (दिसंबर/जनवरी) की 15 तारीख को मनाया जाता है| गुरुंग भाषा में, ‘लो’ का अर्थ वर्ष या उम्र है और ‘सर’ परिवर्तन है|

3

पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत, मध्य प्रदेश से राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 14 बाघों को स्थानांतरित किया जाएगा|

पशु विनिमय कार्यक्रम (animal exchange programme) के तहत, मध्य प्रदेश से राजस्थान (4 बाघ), ओडिशा (2 बाघ) और छत्तीसगढ़ (8 बाघ) में 14 बाघों को स्थानांतरित (relocate) किया जाएगा| बाघों को मध्य प्रदेश के बांधवगढ़, पन्ना, कान्हा और पेंच बाघ अभयारण्यों से स्थानांतरित किया जाएगा|

4

18वीं CEC आइस हॉकी चैंपियनशिप लेह में आयोजित की जा रही है|

18वीं CEC आइस हॉकी चैंपियनशिप (18th CEC Ice Hockey Chamnpionship) का आयोजन 28 दिसंबर से 3 जनवरी, 2025 तक लेह, लद्दाख में किया जा रहा है| चैंपियनशिप का आयोजन  युवा सेवा एवं खेल विभाग लेह (Department of Youth Service & Sports Leh) द्वारा लद्दाख विंटर स्पोर्ट्स क्लब लेह (Ladakh Winter Sports Club Leh) के सहयोग से पुरुषों और महिलाओं के लिए किया जा रहा है|

5

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बने हैं|

जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट (Test cricket) में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज  बने हैं| उन्होंने मेलबर्न में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे मैच में 8484वीं लीगल बॉल पर ट्रैविस हेड का विकेट लेकर अपने 44वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की|

ओवरआल 200 विकेट हासिल करने वाले सबसे तेज गेंदबाज-

  1. वकार यूनिस – 7725 गेंद
  2. डेल स्टेन – 7848 गेंद
  3. कैगिसो रबाडा – 8154 गेंद
  4. जसप्रीत बुमराह – 8484 गेंद
6

SWAR प्लेटफॉर्म पहल की शुरूआत गुजरात में की गई है|

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भाषण और लिखित विश्लेषण संसाधन) प्लेटफॉर्म (SWAR-Speech and Written Analysis Resource platform) नामक एक नई नागरिक-केंद्रित पहल शुरू की है| इसमें नागरिक संचार को बढ़ाने के लिए स्पीच-टू-टेक्स्ट तकनीक (Speech-to-Text technology) को एकीकृत किया गया है|

उद्देश्य: भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करके सुगमता और जीवनयापन में सुधार लाना

7

चोल-युग के तमिल शिलालेख की खोज बेंगलुरु में की गई है|

बेंगलुरु के कम्मासंद्रा गांव में सोमेश्वर मंदिर के पास चोल युग का एक तमिल शिलालेख (Chola-era Tamil inscription) मिला है| भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India (ASI)) के अनुसार यह 11वीं शताब्दी का है और इसमें मंदिर को भूमि दान का रिकॉर्ड  है| ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें पूजा करने के उद्देश्य से सोमेश्वर मंदिर को 12 कंदगम (भूमि की एक इकाई) का दान दर्ज है|

8

असम में मानव-वन्यजीव संघर्ष से निपटने के लिए एंटी-डिप्रेडेशन स्क्वॉड (ADS) बनायीं गयी है|

असम के वन विभाग ने मानव-वन्यजीव संघर्ष से निपटने के लिए असम के मोरीगांव जिले में पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य (Pobitora wildlife sanctuary) के सीमांत क्षेत्रों में एंटी-डिप्रेडेशन स्क्वॉड (anti-depredation squads- ADS) का गठन किया है| वन विभाग ने संरक्षण संगठन अरण्यक (conservation organization Aranyak) के साथ साझेदारी में 13 एंटी-डिप्रेडेशन स्क्वॉड (ADS) का गठन किया है|

उद्देश्य: मानव आवासों में वन्यजीवों के अतिक्रमण से उत्पन्न संघर्षों के दौरान, मानव और पशुओं दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना |

9

नोरोवायरस के मामलों की पुष्टि संयुक्त राज्य अमेरिका की गई है|

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्रों (Centers for Disease Control and Prevention) के आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका के विभिन्न भागों में नोरोवायरस (Norovirus) के मामले बढ़ रहे हैं| नोरोवायरस एक अत्यधिक संक्रामक वायरल संक्रमण है जिसके कारण दस्त और उल्टी होती है. इसके कारण "पेट फ्लू (stomach flu)" या "शीतकालीन उल्टी बग (winter vomiting bug)" होता है.

यह दूषित भोजन और पानी से फैलता है| CDC के अनुसार, नोरोवायरस संयुक्त राज्य अमेरिका में खाद्य जनित बीमारी (foodborne illness) का प्रमुख कारण है, तथा देश में प्रत्येक वर्ष होने वाले ऐसे संक्रमणों में से 58% इसी के कारण होते  है|

10

चर्चा में रहा "स्टेलारिया बेंगालेंसिस" यह एक पौधा है|

शोधकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग जिले में स्टेलेरिया बंगालेंसिस (Stellaria bengalensis) नामक एक नई पौधे की प्रजाति की पहचान की है. यह पौधा कीचड़ वाली ढलानों में 2,245 से 2,450 मीटर की ऊँचाई पर उगता  है|

इस से पहले, मई 2024 में, डॉ. आर्य और उनकी टीम ने केरल के नेल्लियामपथी पहाड़ियों में स्टेलेरिया मैक्लिंटोकिया (Stellaria mcclintockiae) की पहचान की थी| भारत में स्टेलेरिया की लगभग 22 प्रजातियां हैं जो मुख्यतः हिमालयी क्षेत्र में पाई जाती हैं|