August 2024 Current Affairs

5 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2024 1
5 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2024 2
  1. विश्व व्यापार संगठन के अनुसार, 2023 में वैश्विक कृषि निर्यात में भारत का कौन सा स्थान है? 8वां
  2. हाल ही में, भारतीय सेना के एडजुटेंट जनरल का पदभार किसने ग्रहण किया है? वीरेश प्रताप सिंह कौशिक
  3. हाल ही में, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित विशेष लोक अदालत का आयोजन कहाँ हुआ? नई दिल्ली
  4. हाल ही में एडीबी (एशियाई विकास बैंक) ने भारत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कितनी राशि का ऋण प्रदान किया है? 200 मिलियन डॉलर
  5. हाल ही में केंद्र सरकार ने मालदीव को कितने अतिरिक्त बंदरगाह देने की घोषणा की है? दो
  6. हाल ही में तुर्की ने किस सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर रोक लगाई है? इंस्टाग्राम
  7. हाल ही में गोवा एसेस रेसिंग टीम को किसने खरीदा है? जॉन अब्राहम
  8. भारतीय हॉकी टीम ने 1972 के बाद ओलंपिक में किस देश को हराकर इतिहास रचा है? ऑस्ट्रेलिया
  9. हाल ही में पिंगली वेंकैया की जयंती कब मनायी गई? 2 अगस्त
  10. हाल ही में राज्यपालों के 52वें सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
3 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2024 2
3 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2024 4
  1. हाल ही में, पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक तीनों मेडल किस खेल में जीते हैं? निशानेबाजी
  2. वर्ल्ड वाइड वेब दिवस कब मनाया जाता है? 1 अगस्त 
  3. हाल ही में, भारत ने किस देश के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी की है? वियतनाम 
  4. हाल ही में, सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने किस जाति के भीतर उप-वर्गीकरण की अनुमति दी है? एससी और एसटी 
  5. हाल ही में, विश्व शिल्प शहर की सूची में शामिल होने वाला चौथा भारतीय शहर कौनसा है? कश्मीर
  6. हाल ही में, किस देश को पहला F-16 फाइटर जेट मिला है? यूक्रेन 
  7. हाल ही में, महाराष्ट्र की पहली महिला प्रधान मुख्य वन संरक्षक कौन बनी हैं? शोमिता बिस्वास
  8. हाल ही में, ‘युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य संग्रहालय सम्मेलन’ का उद्घाटन कहाँ हुआ है? दिल्ली 
  9. हाल ही में, पीएमएस मोबाइल ऐप का 4.0 संस्करण किसने लॉन्च किया है? श्री प्रल्हाद वेंकटेश जोशी 
  10. वित्त वर्ष 2024-25 के अनुसार, विश्व का दूसरा सबसे बड़ा एल्यूमिनियम उत्पादक देश कौन सा है? भारत
2 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2024 3
2 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2024 6
  1. हाल ही में, पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक किसने जीता है? स्वप्निल कुसाले 
  2. हाल ही में किस भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने सन्यास लिया है? रोहन बोपन्ना 
  3. हाल ही में, असम राइफल्स के नए महानिदेशक कौन बने हैं? विकास लखेरा 
  4. हाल ही में, सिक्किम के नए राज्यपाल कौन बने हैं? ओम प्रकाश माथुर 
  5. हाल ही में, पहली बार विश्व धरोहर समिति की बैठक के 46वें सत्र की मेजबानी किस देश ने की है? भारत   
  6. हाल ही में, अंब्रेला स्कीम “मिशन शक्ति” की उप-योजना के घटक के रूप में किसे शामिल किया गया है? संबल 
  7. हाल ही में, ‘सुविधा सॉफ्टवेयर संस्करण 1.0’ का शुभारंभ किसने किया है? भारतीय तटरक्षक बल 
  8. हाल ही में, ई-सेहत टेली-परामर्श की पायलट परियोजना किसने शुरू की है? पूर्व सैनिक कल्याण विभाग 
  9. हाल ही में, NCRTC ने नमो भारत यात्रियों के लिए किस बैंक के साथ साझेदारी की है? एयरटेल पेमेंट्स बैंक
  10. हाल ही में, जीएसटी में बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण लागू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य कौन सा बन गया है? उत्तराखंड 
1 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2024 4
1 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2024 8
  1. हाल ही में ‘गोएम विनामूल्य विज येवजन योजना’ किसने प्रारंभ की है? गोवा
  2. हाल ही में देश के पहले भूमिगत संग्रहालय का उद्घाटन कहाँ किया गया है? दिल्ली
  3. हाल ही में, गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन विधेयक)-2024 किस राज्य ने पारित किया है? उत्तर प्रदेश 
  4. हाल ही में ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर मसूद पेज़ेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में कौन शामिल हुआ? नितिन गडकरी 
  5. हाल ही में, मद्रास-कोलंबो रेगाटा के 83वें संस्करण की मेजबानी कौन-सा देश करेगा? श्रीलंका 
  6. एशिया कप 2025 की मेजबानी कौन सा देश करेगा? भारत  
  7. हाल ही में, किस राज्य के पूर्व मंत्री आरिफ अकील का निधन हुआ है? मध्य प्रदेश
  8. विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस कब मनाया जाता है? 30 जुलाई 
  9. ओलंपिक में टेबल टेनिस एकल प्रतियोगिता के राउंड ऑफ 16 में पहुंचने वाली पहली भारतीय कौन बनीं हैं? मनिका बत्रा
  10. हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?  प्रीति सूदन
1

विश्व व्यापार संगठन के अनुसार, 2023 में वैश्विक कृषि निर्यात में भारत का 8वां स्थान है|

भारत ने 2023 में कृषि उत्पादों के दुनिया के आठवें सबसे बड़े निर्यातक (world's eighth largest exporter of agricultural products)  के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी है, जबकि 2022 में निर्यात में 55 बिलियन डॉलर से 51 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। यह स्थिरता शीर्ष दस निर्यातक देशों में से सात में कृषि निर्यात में सामान्य कमी के बीच आई है। WTO की व्यापार सांख्यिकी 2023 रिपोर्ट में बताया गया है कि शीर्ष दस में से केवल तीन देश-ब्राजील, यूरोपीय संघ (ईयू) और थाईलैंड- ने 2023 में अपने कृषि निर्यात में वृद्धि की है। ब्राजील ने 6% की वृद्धि के साथ $157 बिलियन का निर्यात किया, जिससे उसका तीसरा स्थान बरकरार रहा, जबकि यूरोपीय संघ का निर्यात 5% बढ़कर $836 बिलियन हो गया, जिससे उसका शीर्ष स्थान बरकरार रहा। थाईलैंड के निर्यात में 0.2% की वृद्धि हुई, हालांकि यह शीर्ष तीन से बाहर रहा।

2

सेना के एडजुटेंट जनरल का पदभार वीरेश प्रताप सिंह कौशिक ने ग्रहण किया है|

वीरेश प्रताप सिंह कौशिक (Viresh Pratap Singh Kaushik) ने भारतीय सेना के एडजुटेंट जनरल (Adjutant General of the Indian Army) का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे त्रिशक्ति कोर में जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC - General Officer Commanding) के रूप में कार्यरत थे।

3

दलजीत सिंह चौधरी को BSF के DG का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है|

केंद्र सरकार ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF Border Security Force) के डायरेक्टर जनरल (DG) नितिन अग्रवाल और डिप्टी स्पेशल डायरेक्टर जनरल योगेश बहादुर खुरानिया (Deputy Special Director General Yogesh Bahadur Khurania) को पद से हटा दिया। दोनों अधिकारियों को अपने-अपने होम कैडर (नितिन अग्रवाल को केरल और खुरानिया को ओडिशा) रिपोर्ट करने के लिए कहा गया। SSB के DG दलजीत सिंह चौधरी (Daljit Singh Chaudhary) को BSF के DG का अतिरिक्त प्रभार दिया।

4

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए प्राइम एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला को चुना गया है|

भारत ने इंडो यूएस स्पेस मिशन (Indo-US space mission) के लिए अपना प्राइम एस्ट्रोनॉट (prime astronaut) का सिलेक्शन किया। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO Indian Space Research Organization) ने इस मिशन के लिए शुभांशु शुक्ला को मुख्य अंतरिक्ष (chief astronaut) यात्री बनाए जाने की घोषणा की। कैप्टन प्रशांत नायर को इस मिशन के लिए बैकअप के तौर पर चुना गया। मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (HSFC) ने एक्सिओम-4 मिशन के लिए अमेरिका स्थित एक्सिओम स्पेस के साथ अंतरिक्ष उड़ान समझौता (SFA) किया है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु और ग्रुप कैप्टन प्रशांत दोनों को अगस्त के पहले हफ्ते से अमेरिका में मिशन के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। स्पेस मिशन के दौरान चयनित गगनयात्री साइंटिफिक रिसर्च और तकनीकों का परीक्षण करेंगे और स्पेस में आउटरीच एक्टिविटी में भी शामिल होंगे। 38 वर्षीय शुभांशु फाइटर पायलट और कॉम्बैट लीडर हैं। शुभांशु के पास 2000 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव है। उन्होंने अब तक सुखोई-30MKI, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डॉर्नियर और एएन-32 जैसे विमानों को उड़ाया है।

5

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित विशेष लोक अदालत का आयोजन नई दिल्ली में हुआ|

सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) द्वारा आयोजित विशेष लोक अदालत (special Lok Adalat) संपन्‍न हो गई। यह लोक अदालत नई दिल्‍ली में 29 जुलाई से 3 अगस्‍त तक आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य नागरिकों को यथासंभव सरल और त्वरित न्याय (provide justice to the citizens as simple and quick as possible) प्रदान करना है। सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह पहल की है। लोक अदालतें सुलभ और कुशल न्याय प्रदान करती हैं, जो त्वरित और किफायती होती हैं।

6

एडीबी (एशियाई विकास बैंक) ने भारत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 200 मिलियन डॉलर राशि का ऋण प्रदान किया है|

एशियाई विकास बैंक (ADB The Asian Development Bank) ने भारत के आठ राज्यों के 100 शहरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता (solid waste management and sanitation) में सुधार के लिए 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1,700 करोड़ रुपये) का ऋण देने की प्रतिबद्धता जताई है। यह वित्तपोषण स्वच्छ भारत मिशन 2.0 – भारतीय शहरों में व्यापक नगरपालिका अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम का हिस्सा है।

7

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) ने दूसरी बार जेनेट यांग को अध्यक्ष चुना है|

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) ने जेनेट यांग को दोबारा अध्यक्ष चुना। वे 2022 में पहली बार फिल्म एकेडमी की अध्यक्ष बनीं थीं। फिल्म सिटी बोर्ड ने लेस्ली बार्बर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। डेवॉन फ्रैंकलिन को इक्विटी और समावेश समिति का अध्यक्ष बनाया गया। डोना गिग्लियोटी को वित्त समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। लिनेट हॉवेल टेलर पुरस्कार समिति के अध्यक्ष बने। हॉवर्ड ए रोडमैन को शासन समिति का अध्यक्ष बनाया गया। AMPAS की स्थापना 11 मई 1927 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई थी।

8

केंद्र सरकार ने मालदीव को दो अतिरिक्त बंदरगाह देने की घोषणा की है|

केंद्र सरकार ने मालदीव को दो अतिरिक्त बंदरगाह देने की घोषणा की है। अब मालदीव गुड्स एक्सपोर्ट के लिए कांडला सागर (Kandla Sea Port) (INIXY1) और विशाखापट्टनम सागर बंदरगाह (Visakhapatnam Sea Port) (INYTZ1) का इस्तेमाल कर सकेगा। कांडला और विशाखापट्टनम सीमा शुल्क समुद्री बंदरगाहों को इम्पोर्टेंट गुड्स के एक्सपोर्ट के लिए उपयोग में लिया जाएगा। कांडला बंदरगाह भारत के गुजरात के कच्छ जिले में स्थित है। कांडला देश की सबसे बड़ी बंदरगाह है, जिसकी जिम्मेदारी कांडला पोर्ट ट्रस्ट के पास है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के लिए यह बंदरगाह पूरी दुनिया से जुड़ा हुआ है। विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश का इकलौता प्रमुख बंदरगाह है। यह देश की तीसरी सबसे बड़ी बंदरगाह है और पूर्वी तट पर सबसे बड़ा बंदरगाह है।

9

भारत सरकार ने हरित राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारा परियोजना (जीएनएचसीपी) के निर्माण के लिए विश्व बैंक से 500 मिलियन डॉलरऋण सहायता प्राप्त की है|

भारत सरकार और विश्व बैंक (Government of India and the World Bank) ने हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश राज्यों के लिए 781 किलोमीटर की कुल लंबाई में हरित राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारा परियोजना (जीएनएचसीपी Green National Highway Corridor Project (GNHCP)) के निर्माण के लिए 500 मिलियन डॉलर की ऋण सहायता के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जबकि कुल परियोजना लागत 1288.24 मिलियन डॉलर (7,662.47 करोड़ रुपये) है।

10

तुर्की ने इंस्टाग्राम सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर रोक लगाई है|

तुर्किये ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बैन लगा दिया। देश के सूचना प्रौद्योगिकी नियमाक ने बैन की जानकारी दी, लेकिन इसका कोई कारण या अवधि नहीं बताई है। इंस्टाग्राम की शुरुआत केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रेगर ने 2010 में की थी। 2012 में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम को 1 अरब डॉलर खरीद लिया था। 2024 में इंस्टाग्राम की मार्केट वैल्यू लगभग 500 अरब डॉलर है।

1

भारत ने वियतनाम के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी की है

भारत और वियतनाम ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी (comprehensive strategic partnership) को मजबूत करने और सीमा शुल्क (customs duty), कृषि (agriculture), कानूनी (legal), रेडियो और टेलीविजन प्रसारण (Radio and television broadcasting), संस्कृति तथा पर्यटन (Culture and Tourism) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते किए।                                                                                      वियतनाम तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और भारत-वियतनाम द्विपक्षीय व्यापार (India-Vietnam bilateral trade) 15 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

 

राजधानी-  हनोई

राष्ट्रपति-  वी वॉन थुआंग

मुद्रा- दोंग

2

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने एससी और एसटी के भीतर उप-वर्गीकरण की अनुमति दी है|

सुप्रीम कोर्ट ने रिजर्वेशन कोटे (reservation quota) को लेकर अपना 20 साल पुराना फैसला पलट दिया। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ (Chief Justice D Y Chandrachud) के नेतृत्व में सर्वोच्‍च न्‍यायालय में सात न्यायाधीशों की एक पीठ (a bench of seven judges) ने राज्य के विधानमंडल द्वारा अनुसूचित जाति (एससी) scheduled caste और अनुसूचित जनजाति (एसटी) scheduled tribe के भीतर उप-वर्गीकरण (Sub-classification) की अनुमति देने संबंधी फैसला सुनाया।  सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 2004 के ईवी चिन्नैया (EV Chinnaiah) के फैसले को छह के मुकाबले एक मत वाले फैसले से खारिज कर दिया। ईवी चिन्नैया ने अपने फैसले में कहा था कि अनुसूचित जाति के आरक्षण का उप-वर्गीकरण भर्तियों और सरकारी नौकरियों में स्वीकार्य नहीं है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने अपने फैसले में ऐतिहासिक साक्ष्‍य का उल्लेख किया। उन्‍होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति सवर्ण नहीं हैं|  मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इसका उप-वर्गीकरण संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन नहीं है। अनुच्छेद 15 और 16 किसी राज्‍य को एक जाति का उप-वर्गीकरण करने से नहीं रोकते हैं। इससे पहले ईवी चिन्नैया ने अपने फैसले में कहा था कि केवल संसद, न कि राज्य विधानसभाएं, (Only Parliament, not state legislatures,) संविधान के अनुच्छेद 341 के तहत अनुसूचित जाति समझी जाने वाली जातियों को राष्ट्रपति सूची से बाहर कर सकती है।

3

भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ग्लोबल पारंपरिक चिकित्सा केंद्र के संचालन के लिए 85 मिलियन अमेरिकी डॉलर राशि दान करने का निर्णय लिया है|

भारत विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) World Health Organization ग्लोबल पारंपरिक चिकित्सा केंद्र (Global Traditional Medicine Center) जामनगर के संचालन के लिए 10 वर्षों (2022-2032) की अवधि में 85 मिलियन अमेरिकी डॉलर दान करेगा। 

उद्देश्य - पारंपरिक, पूरक और एकीकृत चिकित्सा (advance traditional, complementary and integrative medicine) को साक्ष्य आधारित माध्यमों से आगे बढ़ाना , जिससे जन सामान्य और वैश्विक स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार हो सके।

आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने जिनेवा में डब्ल्यूएचओ (WHO) मुख्यालय में आयोजित एक हस्ताक्षर समारोह के दौरान एक डोनर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर (जीटीएमसी) जामनगर की गतिविधियों को संचालित करने की वित्तीय शर्तों की रूपरेखा सम्मिलित है। समझौते पर आयुष मंत्रालय की ओर से संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची (Permanent Representative Arindam Bagchi) ने हस्ताक्षर किए और डब्ल्यूएचओ की ओर से डॉ. ब्रूस एलवर्ड सहायक महानिदेशक  (Assistant Director General Dr. Bruce Elward) यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज लाइफ डब्ल्यूएचओ ने हस्ताक्षर किए।

4

विश्व शिल्प शहर की सूची में शामिल होने वाला चौथा भारतीय शहर कश्मीर है|

पहला- जयपुर

दूसरा- मामल्लापुरम

तीसरा- मैसूर

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर (Union Territory Jammu and Kashmir) की राजधानी श्रीनगर में आयोजित एक समारोह में कश्मीर शहर को विश्व शिल्प परिषद अंतरराष्ट्रीय (International World Crafts Council ) से विश्व शिल्प शहर ( World Craft City) का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।           विश्व शिल्प परिषद की विश्व शिल्प शहर सूची में शामिल होने वाला कश्मीर चौथा भारतीय शहर (fourth indian city) है। राजस्थान के जयपुर  और तमिलनाडु के मामल्लापुरम को 2015 में और कर्नाटक के मैसूर को 2018 में इस सूची में शामिल किया गया था।       जहां जयपुर, मामल्लापुरम और कश्मीर को विश्व शिल्प शहर का टैग मिला है, वहीं मामल्लापुरम को उसके पत्थर शिल्प stone craft (पत्थर पर नक्काशी के लिए विश्व शिल्प शहर) के लिए मान्यता मिली है.

5

यूक्रेन को पहला F-16 फाइटर जेट मिला है|

अमेरिका ने यूक्रेन (Ukraine) को पहला F-16 फाइटर जेट (First F-16 fighter jet) और नया एयर डिफेंस सिस्टम (new air defense system) सौंपा। यूक्रेन इस फाइटर जेट और डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल रूस के खिलाफ जंग में करेगा। यूक्रेन को पहली बार F-16 फाइटर जेट मिला है।  F-16 फाइटर फॉल्कन अमेरिकी मल्टी रोल फाइट जेट (American multi role fight jet) है, जिसे अमेरिका की जनरल डायनामिक्स ने बनाया है। इसकी स्पीड 2,414 किलोमीटर प्रति घंटा और रेंज 4,220 किलोमीटर तक है। इसमें एडवांस रडार सिस्टम लगा है और ये एडवांस हथियार से लैस होता है। F-16 एक मिनट में करीब 50 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है।  डेनमार्क, नीदरलैंड्स, बेल्जियम और नॉर्वे समेत सभी नाटो सदस्य देश यूक्रेन को 60 से ज्यादा जेट सौंपेंगे। रूस के खिलाफ जारी जंग में यूक्रेन को 130 से ज्यादा F-16 जेट चाहिए।

राजधानी-  कीव

राष्ट्रपति -वोलोदिमिर जेलेन्सकी

6

महाराष्ट्र की पहली महिला प्रधान मुख्य वन संरक्षक शोमिता बिस्वास बनी हैं|

भारतीय वन सेवा अधिकारी (Indian Forest Service Officer) शोमिता बिस्वास (Shomita Biswas) महाराष्ट्र की पहली महिला प्रधान मुख्य वन संरक्षक (Maharashtra's first woman Chief Conservator of Forests) बन गई हैं। उन्होंने नागपुर में इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाला।

7

'युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य संग्रहालय सम्मेलन' का उद्घाटन दिल्ली में हुआ है|

केन्‍द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री (Union Minister of Culture and Tourism) श्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने  दिल्ली के भारत मंडपम में संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य संग्रहालय सम्मेलन' '(State Museum Conference on Yug Yugin Bharat Museum)' का उद्घाटन किया।                         उद्देश्य-  प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की 'युग युगीन भारत संग्रहालय' की कल्‍पना को साकार करने में राज्य संग्रहालयों और केन्‍द्र सरकार के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है, जिसका उद्देश्य विश्‍व की सर्वोत्‍तम कार्य प्रणालियों  (World Best Practices) का उदाहरण प्रस्तुत करना है।

8

पीएमएस मोबाइल ऐप का 4.0 संस्करण श्री प्रल्हाद वेंकटेश जोशी ने लॉन्च किया है|

केन्‍द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद वेंकटेश जोशी (Shri Pralhad Venkatesh Joshi, Union Minister of Consumer Affairs, Food and Public Distribution and New and Renewable Energy) ने मूल्य निगरानी प्रणाली (पीएमएस) price monitoring system मोबाइल ऐप के 4.0 संस्करण (Version 4.0) की शुरुआत करते हुए कहा कि सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने मूल्य निगरानी के अंतर्गत 16 अतिरिक्त वस्तुओं को शामिल किया है।  दैनिक मूल्यों की निगरानी के अंतर्गत पहले से ही 22 वस्तुओं शामिल हैं। अब कुल 38 वस्तुओं के मूल्यों की निगरानी की जाएगी। विभाग 34 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 550 केन्‍द्रों से दैनिक कीमतों की निगरानी कर रहा है। 38 वस्तुओं का कुल सीपीआई भार (total cpi weight) में लगभग 31 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि 22 वस्तुओं का सीपीआई भार 26.5 प्रतिशत है। नई जोड़ी गई 16 वस्तुओं में बाजरा, ज्वार, रागी, सूजी (गेहूं), मैदा (गेहूं), बेसन, घी, मक्खन, बैंगन, अंडा, काली मिर्च, धनिया, जीरा, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और केला शामिल हैं। संजय शुक्ला ने राष्ट्रीय आवास बैंक (National Housing Bank) के प्रबंध निदेशक (Managing Director) के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया है। राष्ट्रीय आवास बैंक के अनुसार, भारत सरकार द्वारा उनके नाम को मंजूरी दिए जाने के बाद संजय शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया

9

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक तीनों मेडल निशानेबाजी में जीते हैं|

भारत को इस बार के ओलिंपिक में तीनों मेडल शूटिंग इवेंट्स में ही मिले हैं। स्वप्निल कुसाले से पहले मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने शूटिंग में ब्रॉन्ज जीता.

  1. मनु भाकर - महिला 10 मीटर एयर पिस्टल - शूटिंग - कांस्य
  1. मनु भाकर और सरबजोत सिंह- 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम - शूटिंग - कांस्य
  1. स्वप्निल कुसाले - पुरुषो 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन - शूटिंग  - कांस्य
10

वर्ल्ड वाइड वेब दिवस 1 अगस्त को मनाया जाता है|

हर साल 1 अगस्त को वर्ल्ड वाइड वेब दिवस (World Wide Web Day) मनाया जाता है। वर्ल्ड वाइड वेब (WWW), जिसे वेब के नाम से भी जाना जाता है, इंटरनेट पर जानकारी का एक विशाल संग्रह है। वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) ऑनलाइन पेजों का एक नेटवर्क है, जो हाइपरलिंक्स के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। इन पेजों का समूह मिलकर वेबसाइट बनाता है। इसकी  शुरुआत 1989 में ब्रिटिश कंप्यूटर वैज्ञानिक टिम बर्नर्स-ली (Tim Berners-Lee) द्वारा की गई थी।

1

सिक्किम के नए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर बने हैं|

ओम प्रकाश माथुर ने सिक्किम के राज्यपाल  (Governor of Sikkim) के रूप में शपथ ग्रहण की। सिक्किम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विश्वनाथ सोमदार (Chief Justice Vishwanath Somdar) ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

2

पहली बार विश्व धरोहर समिति की बैठक के 46वें सत्र की मेजबानी भारत ने की है|

भारत ने पहली बार विश्व धरोहर समिति की बैठक के 46वें सत्र (46th session of the World Heritage Committee) की मेजबानी की। नई दिल्ली के भारत मंडपम (Bharat Mandapam, New Delhi) में आयोजित यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम 1977 में आरंभ हुए विश्व धरोहर सम्मेलन के साथ भारत की दीर्घकालिक सहभागिता की दिशा में एक उपलब्धि साबित हुआ है। विश्व धरोहर सम्मेलन के 46वें सत्र में 24 नए विश्व धरोहर स्थलों को सूचीबद्ध किया गया, जिनमें 19 सांस्कृतिक(cultural), 4 प्राकृतिक(Natural),और 1 मिश्रित (miscellaneous) संपत्ति शामिल हैं। असम का मोईदाम्स (Moidams of Assam) भारत का 43वां विश्व धरोहर स्थल बन गया, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि यह असम का पहला ऐसा सांस्कृतिक स्थल है जिसे यह मान्यता मिली है। चराईदेव जिले में स्थित, मोईदाम्स अहोम राजवंश के दफनाने वाले पवित्र टीले हैं, जो छह शताब्दियों के सांस्कृतिक और स्थापत्य विकास को दर्शाते हैं।

3

कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी भारत करेगा|

भारत 66 साल के अंतराल के बाद कृषि अर्थशास्त्रियों के प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा। भारत, 2 से 7 अगस्त 2024 तक पूसा इंस्टीट्यूट नई दिल्ली (Pusa Institute New Delhi) में कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (32nd International Conference of Agricultural Economists) की मेजबानी करेगा। 66 वर्षों के अंतराल के बाद, भारत फिर से इस प्रतिष्ठित सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसकी मेजबानी उसने पहली बार 1958 में की थी। कृषि अर्थशास्त्र पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हर तीन साल में आयोजित किया जाता है।

4

आर्मी मेडिकल सर्विस की पहली महिला DG साधना सक्सेना बनी हैं|

लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना (Lieutenant General Sadhna Saxena) को आर्मी मेडिकल सर्विस का डायरेक्टर जनरल (Director General of Army Medical Services) बनाया गया है। DG पद पर नियुक्त होने वाली भी वे पहली महिला अधिकारी थीं। साधना वायुसेना की दूसरी महिला मेडिकल ऑफिसर हैं, जो एयर मार्शल रैंक (rank of Air Marshal) तक पहुंची हैं।

5

अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2024’ की मेजबानी भारत करेगा|

6

अंब्रेला स्कीम “मिशन शक्ति” की उप-योजना के घटक के रूप में संबल को शामिल किया गया है|

वन स्टॉप सेंटर (One Stop Center) और वीमेन हेल्पलाइन (Women Helpline) को 15वें वित्त आयोग की अवधि के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण (women's safety and empowerment) के लिए लागू की गई अंब्रेला स्कीम “मिशन शक्ति”( Umbrella Scheme “Mission Shakti”) की उप-योजना “संबल” (“Sambaal”) के घटकों के रूप में शामिल किया गया। अभी तक, सभी 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 816 वन स्टॉप सेंटर को मंजूरी दी गई है जिनमें से 785 ओएससी कार्यशील हैं। वर्तमान में, डब्ल्यूएचएल (WHL) 35 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों (पश्चिम बंगाल को छोड़कर) except West Bengal) में कार्यशील हैं।

7

सुविधा सॉफ्टवेयर संस्करण 1.0’ का शुभारंभ भारतीय तटरक्षक बल ने किया है|

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) (Indian Coast Guard) ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अपने पहले ‘वार्षिक परिचालन समुद्री प्रशिक्षण सम्मेलन’ (First ‘Annual Operational Maritime Training Conference)’के दौरान ‘सुविधा सॉफ्टवेयर संस्करण 1.0’ (‘Feature Software Version 1.0’) का शुभारंभ किया।                                                                                              उद्देश्य- प्रशिक्षण प्रोटोकॉल को बेहतर बनाने तथा भारतीय तटरक्षक बल के सभी कार्य मंचों पर एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए विकसित किया गया है।

8

ई-सेहत टेली-परामर्श की पायलट परियोजना पूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने शुरू की है|

Mrs. Swati Sachin Malik: पूर्व सैनिक कल्याण विभाग ( Ex-Servicemen Welfare Department) ने  देश भर के 12 ईसीएचएस पॉलीक्लिनिकों में इलेक्ट्रॉनिक सेवा ई-स्वास्थ्य सहायता (Electronic Service E-Health Support) और टेली-परामर्श (ई-सेहत) सेवा (Lee-consultation (e-health) service) की पायलट परियोजना शुरू की। नवंबर, 2024 में इसके अखिल भारतीय रोलआउट से पहले इससे ईसीएचएस (ECHS) लाभार्थियों को ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में जाए बिना चिकित्सा उपचार के लिए टेली-परामर्श की सुविधा मिलेगी।

9

NCRTC ने नमो भारत यात्रियों के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी की है|

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) National Capital Region Transport Corporation ने नमो भारत (Namo Bharat) के यात्रियों को बेहतर डिजिटल टिकटिंग अनुभव प्रदान करने के लिए (To provide a better digital ticketing experience) एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी की है। इससे यात्री एयरटेल पेमेंट्स बैंक की ओर से जारी नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC)National Common Mobility Card से नमो भारत ट्रेनों मे यात्रा कर सकेंगे। साथ ही यात्री इस एनसीएमसी से देशभर में अन्य परिवहन प्रणालियों से भी यात्रा कर सकेंगे। जो निर्बाध और कुशल डिजिटल भुगतान के लिए एनसीएमसी स्वीकार करते हैं

 

10

जीएसटी में बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण लागू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य उत्तराखंड बन गया है|

उत्तराखंड अब जीएसटी में बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (Biometric Aadhaar Authentication in GST) लागू करने वाला देश का चौथा (fourth in the country), जबकि उत्तर भारत का पहला राज्य (first state of north india) बन गया है।                                                             इससे पूर्व गुजरात, पुद्दुचेरी व आंध्र प्रदेश में यह व्यवस्था है। राज्य में बायोमेट्रिक आधारित आधार प्रमाणीकरण को क्रियान्वित किये जाने के लिए राज्य कर विभाग के प्रत्येक कार्यालय भवन में जीएसटी सुविधा केंद्र (GST Facilitation Center) स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से दस्तावेजों का सत्यापन व बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण सुनिश्चित किया जाएगा

राजधानी-  देहरादून

राज्यपाल- गुरमीत सिंह

मुख्यमंत्री- पुष्कर सिंह धामी

1

ब्रांड फुटप्रिंट रैंकिंग के अनुसार, भारत का शीर्ष FMCG ब्रांड पारले है|

ब्रांड फुटप्रिंट (Brand Footprint) के नवीनतम संस्करण के अनुसार, कैंटर वर्ल्ड पैनल (Kantar World Panel) की भारत में सबसे अधिक चुने जाने वाले उपभोक्ता ब्रांडों की वार्षिक रैंकिंग  में, पारले प्रोडक्ट्स के स्वामित्व वाला बिस्किट ब्रांड पारले भारत का शीर्ष FMCG ब्रांड बना हुआ है।

2

2024 के लिए वी वेंकय्या पुरालेख पुरस्कार से वी. वेदाचलम को सम्मानित किया गया है|

प्रख्यात तमिल पुरालेखक और इतिहासकार वी. वेदाचलम (Noted Tamil epigraphist and historian V. Vedachalam) को 2024 के लिए वी वेंकय्या पुरालेख पुरस्कार (V Venkayya Epigraphic Award for 2024) से सम्मानित किया गया है।

3

'गोएम विनामूल्य विज येवजन योजना' गोवा ने प्रारंभ की है|

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा में 'गोएम विनामूल्य विज येवजन' ('GoM Free Vij Yavjan') की शुरुआत की। 'गोएम विनामूल्य विज येवजन' योजना प्रधानमंत्री की सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना (Prime Minister's Surya Ghar Free Electricity Scheme) के अनुरूप है। इसका लक्ष्य सौर छत क्षमता को बढ़ाना और आवासीय घरों को अपनी बिजली खुद बनाने के लिए सशक्त बनाना है।

राजधानी-  पणजी (पंजिम)

राज्यपाल- पी एस श्रीधरन

मुख्यमंत्री- प्रमोद सावंत

4

चर्चा में रहा, ओरोपाउच वायरस का संबंध मच्छर से है|

ब्राज़ील में ओरोपाउच वायरस (Oropouche Virus) से पहली मौत दर्ज की गई है| ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि ब्राजील के बाहिया राज्य की 30 साल से कम उम्र की दो महिलाएं इस वायरस का शिकार हुई हैं| दोनों महिलाओं में डेंगू जैसे लक्षण दिखे. यह वायरस सबसे पहली बार 1955 में त्रिनिदाद और टोबैगो में पाया गया था. यह ज्यादातर मच्छरों के काटने से फैलता है|

5

जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत' कॉन्फ्रेंस का आयोजन कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने किया|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में 'जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत' ('Journey Towards Developed India' )के उद्धाटन सत्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने सूर्य घर योजना (sun house plan) में एक-एक घर को 75,000 रुपए देने की घोषणा की। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री यानी CII  (Confederation of Indian Industry)ने इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। कॉन्फ्रेंस में देश के विकास के लिए सरकार के विजन और इस प्रयास में इंडस्ट्री के रोल की रूपरेखा तय की गई। CII भारत की एक गैर-सरकारी, नॉन-प्रॉफिट, इंडस्ट्री लेड एंड इंडस्ट्री मैनेज्ड ऑर्गनाइजेशन है। (CII is a non-government, non-profit, industry led and industry managed organization of India.) यह ऑर्गनाइजेशन भारत की इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट प्रोसेस (Industrial Development Process) में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

6

देश के पहले भूमिगत संग्रहालय का उद्घाटन दिल्ली में किया गया है

दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के परिसर में भूमिगत संग्रहालय (underground museum in the premises of Humayun's Tomb) का उद्घाटन किया गया। यह संग्रहालय मुगल सम्राट की कहानी और उनके जीवन के कम चर्चित पहलुओं को जीवंत करता है। इसे देश का पहला भूमिगत संग्रहालय होने का भी दावा किया गया है।

7

राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना-नेट्स 2.0 पोर्टल धर्मेंद्र प्रधान ने लॉन्च किया है|

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना-नेट्स 2.0 पोर्टल (National Apprenticeship Training Scheme-NETS 2.0 Portal ) लॉन्च किया और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से प्रशिक्षण की राशि के रूप में 100 करोड़ रुपये जारी किए।

उद्देश्य- प्रशिक्षुता का लोकतंत्रीकरण करना (democratizing apprenticeship) , युवा आकांक्षाओं को पूरा करना (Fulfilling youth aspirations) और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। योजना के तहत छह महीने से 18वें महीने की प्रशिक्षुता अवधि के दौरान छात्रों को 45 सौ रुपये प्रति माह प्रदान किए जाएंगे।

8

रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक नई दिल्ली में हुई है|

नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (Defense Acquisition Council(DAC) की बैठक हुई। इसमें सेना के आर्मर्ड फाइटिंग व्हीकल (armored fighting vehicle (AFVs) के लिए एडवांस्ड लैंड नेविगेशन सिस्टम (Advanced Land Navigation System(ALNS) की खरीद के लिए मंजूरी दी। ALNS Mk-II सिस्टम अपने बेहतर एन्क्रिप्शन और स्पूफ-प्रूफ क्षमताओं के लिए जाना जाता है। ALNS की मदद से दुश्मन की सटीक लोकेशन की जानकारी मिल सकेगी। भारतीय तटरक्षक बल के लिए इंटरसेप्टर बोट्स को उथले पानी में काम करने के लिए डिजाइन किया गया। यह बोट्स तटीय निगरानी और गश्ती मिशनों के लिए जरूरी हैं। नई बोट्स बचाव मिशन और मेडिकल इमरजेंसी के दौरान इस्तेमाल की जाएंगी।

9

गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन विधेयक)-2024 उत्तर प्रदेश ने पारित किया है|

उत्तर प्रदेश विधानसभा ने गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन विधेयक) (Prohibition of Unlawful Religious Conversion (Amendment Bill)- 2024 पारित कर दिया है।

 उद्देश्य - सजा को बढ़ाकर इस अधिनियम को और अधिक कठोर बनाना है।

पहले इस कानून के तहत अधिकतम सजा 10 वर्ष और 50 हजार रुपये तक का जुर्माना था। इस विधेयक के तहत राज्य में अवैध धर्म परिवर्तन पर 3 से 10 वर्ष की सजा का प्रावधान किया गया है।

वहीं, सामूहिक धर्म परिवर्तन और विदेशी फंड से धर्म परिवर्तन कराने पर 7 से 14 वर्ष की सजा तय की गई है।

विधेयक में यह भी कहा गया है कि अगर धर्म परिवर्तन के लिए किसी व्यक्ति के जीवन अथवा संपत्ति को खतरे में डाला जाता है, या बल प्रयोग किया जाता है या धर्म परिवर्तन के लिए विवाह किया जाता है या विवाह का वादा किया जाता है, तो ऐसे मामले में कारावास की अवधि 20 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक हो सकती है। विधेयक में कहा गया है कि अगर किसी नाबालिग, महिला या व्यक्ति को बहला-फुसलाकर मानव तस्करी की जाती है तो ऐसे मामले में 20 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 में गैरकानूनी धर्म परिवर्तन के विरूद्ध पहला कानून बनाया था।

 

राजधानी-  लखनऊ

राज्यपाल- आनंदीबेन पटेल

मुख्यमंत्री- योगी आदित्यनाथ

10

ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर मसूद पेज़ेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में नितिन गडकरी शामिल हुए |

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ईरान की राजधानी तेहरान में ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर मसूद पेज़ेशकियान (Iranian President Dr Masoud Pezeshkian) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

Scroll to Top