- राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 2024 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कितने शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित करेंगी? 50
- हाल ही में TCS ने डिजिटल इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए किस देश में पेस स्टूडियो लॉन्च किया है? फिलीपींस
- हाल ही में दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाली मनु भाकर के नाम पर शूटिंग रेंज कहाँ स्थापित की गई है? ग्वालियर
- हाल ही में किस राज्य ने महिलाओं के लिए विवाह योग्य न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष निर्धारित की है? हिमाचल प्रदेश
- हाल ही में ‘हीरोज ऑफ द इंडियन एयर फोर्स-वॉल्यूम-I’ नामक कॉमिक्स का विमोचन किसने किया है? वी आर चौधरी
- हाल ही में किसने भारत में अपना कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) संचालित शॉपिंग असिस्टेंट ‘रूफस’ लॉन्च किया है? अमेज़न
- महिलाओं की एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी 2024 कहाँ आयोजित की जाएगी? बिहार
- कार्यस्थलों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किस पोर्टल की शुरुआत की गई है? She-Box पोर्टल
- हाल ही में देश के पहले एक ही स्थान पर खेल परिसर और खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन कहाँ किया गया है? राजगीर
- हाल ही में “सेवानिवृत्त खिलाड़ी सशक्तिकरण प्रशिक्षण” (रीसेट) कार्यक्रम का शुभारंभ किसने किया है? मनसुख मांडविया
August 2024 Current Affairs
- हाल ही में रेलवे बोर्ड के पहले दलित अध्यक्ष और CEO कौन बने हैं? सतीश कुमार
- हाल ही में किस योजना की 10वीं वर्षगांठ मनाई गई है? जन धन योजना
- अंतर्राष्ट्रीय फार्मा एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदर्शनी, IPHEX 2024 का उद्घाटन कहाँ किया गया? ग्रेटर नोएडा
- हाल ही में उत्तर रेलवे ने लखनऊ डिवीजन के कितने रेलवे स्टेशनों को नए नाम दिए हैं? 8
- हाल ही में किस मंत्रालय ने स्वैच्छिक वाहन आधुनिकीकरण कार्यक्रम शुरू किया है? सड़क परिवहन मंत्रालय
- हाल ही में भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने हैजा से बचाव के लिए किस नाम से ओरल वैक्सीन विकसित किया है? हिलचोल-आर
- हाल ही में भारतीय दल ने 17वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में कुल कितने पदक जीते? 5 पदक
- हाल ही में किस देश में पहली बार महिला सरकारी प्रवक्ता की नियुक्ति हुई है? ईरान
- हाल ही में चर्चा में रहा, न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम (NILP) किस मंत्रालय से संबंधित है? शिक्षा मंत्रालय
- हाल ही में असम में पहली बार मिथुन (बोस फ्रंटलिस) की उपस्थिति दर्ज की गई है, यह क्या है? अर्ध-जंगली जानवर
- हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का अगला अध्यक्ष किसे चुना गया है? जय शाह
- हाल ही में मुतमिज़ मुरुगन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 2024 कहाँ संपन्न हुआ? तमिलनाडु
- हाल ही में 8वें धर्म धम्म सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया? अहमदाबाद
- 2024 आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी कौन करेंगी? हरमनप्रीत कौर
- हाल ही में एम. मोहन का निधन हुआ है, वे कौन थे? फिल्म निर्देशक
- हाल ही में चर्चा में रही, ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ किस राज्य से संबंधित है? हिमाचल प्रदेश
- विश्व जल सप्ताह 2024 कब से कब तक मनाया जा रहा है? 25-29 अगस्त
- हाल ही में 24वां अंतर्राष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्कार समारोह कहाँ आयोजित किया गया? दुबई
- हाल ही में खबरों में रही ‘ओरंगुटान कूटनीति’ किस देश से संबंधित है? मलेशिया
- हाल ही में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के महानिदेशक पद पर किसे नियुक्त किया गया है? बी श्रीनिवासन
- हाल ही में किन दो राज्यों में श्रीकृष्ण गमन पथ बनने की घोषणा की गई है? राजस्थान और मध्यप्रदेश
- हाल ही में यूनिवर्सल पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी देने वाला पहला राज्य कौन सा है? महाराष्ट्र
- हाल ही में दूसरे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज़ (आईएसएमआर) की मेजबानी किस देश ने की है? सिंगापुर
- हाल ही में टेक्सास आर्थिक विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? अरुण अग्रवाल
- हाल ही में माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने का नया रिकॉर्ड बनाने वाले तेगबीर सिंह किस राज्य से सम्बंधित हैं? पंजाब
- हाल ही में पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक कौन बनें हैं? गोपीचंद थोटाकुरा
- हाल ही में किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री सलीम अल-होस का निधन हुआ है? लेबनान
- हाल ही में ITBP के अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर किसे नियुक्त किया गया है? संजीव रैना
- हाल ही में ‘राइट टू डिस्कनेक्ट’ कानून किस देश में लागू हुआ है? ऑस्ट्रेलिया
- हाल ही में मदर टेरेसा की कौन सी जयंती मनाई गई है? 114वीं
- हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किस राज्य के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित किया है? महाराष्ट्र
- हाल ही में किस एप के संस्थापक पावेल ड्यूरोव को गिरफ्तार किया गया है? टेलीग्राम
- हाल ही में कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के सचिव का पदभार किसने संभाला है? दीप्ति गौर मुखर्जी
- हाल ही में किस राज्य में एक बच्चे में वैक्सीन-व्युत्पन्न पोलियो (VDP) की पहचान की गई है? मेघालय
- हाल ही में गोल्डमैन सैक्स ने 2024 में भारत की जीडीपी के कितने प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है? 6.7%
- हाल ही में एशिया जूनियर चैंपियनशिप 2024 में अंडर-15 बालिका एकल का खिताब किसने जीता है? तन्वी पत्री
- हाल ही में किस देश ने टिकटॉक से प्रतिबंध हटा दिया है? नेपाल
- U17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं? 10
- हाल ही में दक्षिण भारत की पहली आदिवासी लाइब्रेरी ‘कानू’ का उद्घाटन कहाँ हुआ है? कर्नाटक
- हाल ही में चर्चा में रही, ई-पत्रिका ‘सपनों की उड़ान’ किस मंत्रालय से सम्बंधित है? शिक्षा मंत्रालय
- हाल ही में किस देश की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने चार एमओयू/समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं? यूक्रेन
- हाल ही में भारत के पहले रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट रूमी-1 का प्रक्षेपण किस शहर से किया गया है? चेन्नई
- हाल ही में सरकारी कर्मचारियों के लिए युनिफाइड पेंशन स्कीम में 25 वर्ष की सेवा पूरी करने पर कितने प्रतिशत पेंशन दी जाएगी? 50%
- हाल ही में किस मंत्रालय के तहत डाक विभाग ने दीन दयाल स्पर्श योजना शुरू की है? केंद्रीय संचार मंत्रालय
- हाल ही में बंधन बैंक ने किसके लिए “अवनि बचत खाता” लॉन्च किया है? महिला ग्राहक
- हाल ही में भारत के किस क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की है? शिखर धवन
- हाल ही में भारत ने पहली बार किस स्पर्धा में एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया है? सर्फिंग
- हाल ही में किस देश ने भारतीय नागरिकों को 6 महीने के लिए वीजा-फ्री यात्रा की अनुमति दी है? श्रीलंका
- हाल ही में बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किस टीम को हराया है? पाकिस्तान
- हाल ही में, किस संगठन ने अमेज़न के पुनर्वनीकरण के लिए विश्व का पहला कार्बन निष्कासन बॉन्ड जारी किया है? विश्व बैंक
- हाल ही में भारत के पहले विज्ञान रत्न अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया है? गोविंदराजन पद्मनाभन
- हाल ही में भारत और किस देश ने द्विपक्षीय और गैर-बाध्यकारी आपूर्ति व्यवस्था की सुरक्षा का समझौता किया है? अमेरिका
- हाल ही में यूट्यूब पर सबसे तेज़ 10 लाख सब्सक्राइबर्स का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड किस फुटबॉलर ने बनाया है? क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार महिला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा? 2026
- हाल ही में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कब मनाया गया? 23 अगस्त
- हाल ही में नए केंद्रीय गृह सचिव कौन बनें हैं? गोविंद मोहन
- हाल ही में नैसकॉम के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? राजेश नांबियार
- हाल ही में एक्स (X) ने किस देश में अपना परिचालन “तुरंत प्रभाव से” बंद करने की घोषणा की है? ब्राजील
- हाल ही में किस देश में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची प्रतिमा ‘स्टैचू ऑफ यूनियन’ की प्राण प्रतिष्ठा की गई? अमेरिका
- हाल ही में आईसीआरटी प्रतिष्ठित गोल्ड पुरस्कार से सम्मानित ‘रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म प्रोजेक्ट’ किस राज्य से संबंधित है? केरल
- हाल ही में चर्चा में रहा, MUDA घोटाला किस राज्य से संबंधित है? कर्नाटक
- हाल ही में चर्चा में रहा, रणथंभौर टाइगर रिजर्व कहाँ स्थित है? राजस्थान
- राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार किस मंत्रालय से सम्बंधित हैं? खान मंत्रालय
- हर साल सद्भावना दिवस किसकी जयंती पर मनाया जाता है? राजीव गांधी
- हाल ही में 60 फेयर प्राइस शॉप्स को किसमें बदलने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है? जन पोषण केंद्र
- हाल ही में किस राज्य ने ‘मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना’ शुरू की है? हिमाचल प्रदेश
- हाल ही में दो दिवसीय ‘भारत-ईयू ट्रैक 1.5’ सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? नई दिल्ली
- हाल ही में किस देश को ग्रीन अमोनिया की आपूर्ति के लिए भारत ने पहले समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? जापान
- हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यम विकास अभियान योजना’ की घोषणा की है? उत्तर प्रदेश
- हाल ही में आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप के नौवें संस्करण को किस देश से संयुक्त अरब अमीरात स्थानांतरित किया है? बांग्लादेश
- . हाल ही में भारत और किस देश ने नागपट्टिनम और जाफना के बीच फेरी सेवा फिर से शुरू की है? श्रीलंका
- हाल ही में किस देश में स्थित शिवेलुच ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है? रूस
- हाल ही में किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कलैग्नार एम करुणानिधि की जन्म शताब्दी पर एक स्मारक सिक्का जारी किया गया है? तमिलनाडु
- हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किस योजना की शुरुआत की? मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना
- हाल ही में भारतीय छात्र दल ने 17वें अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड (आईईएसओ) 2024 में कितने स्वर्ण पदक जीते हैं? 3
- हाल ही में किस राज्य ने रत्नागिरी स्थित मेसोलिथिक युग के प्राचीन स्मारक को ‘संरक्षित स्मारक’ घोषित किया है? महाराष्ट्र
- हाल ही में किस सेना के पूर्व चीफ जनरल सुंदरराजन पद्मनाभन का निधन हुआ है? भारतीय सेना
- वर्ष 2024 में विश्व संस्कृत दिवस कब मनाया गया? 19 अगस्त
- हाल ही में मंकीपॉक्स का केस किस देश में मिला है? फिलीपींस
- हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री अनवर बिन इब्राहिम तीन दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे? मलेशिया
- 11वीं बार झंडा फहराने वाले तीसरे प्रधानमंत्री कौन हैं? नरेंद्र मोदी
- हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया है? पर्वतनेनी हरीश
- कृषि तथा सम्बद्ध विज्ञान में उच्च शिक्षा के लिए आसियान-भारत फैलोशिप किसने लांच की है? शिवराज सिंह चौहान
- तीसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन की मेजबानी कौन करेगा? भारत
- हाल ही में नलिन प्रभात को किस राज्य के स्पेशल DG के रूप में नियुक्त किया गया है? जम्मू-कश्मीर
- हाल ही में चर्चा में रही हिम-उन्नति योजना किस राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है? हिमाचल प्रदेश
- हाल ही में आयी हुरून इंडिया के अनुसार, भारत की सबसे प्रभावशाली महिला कौन है? रोशनी नादर मल्होत्रा
- हाल ही में फ्लड वॉच इंडिया 2.0 ऐप किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च की गई है? जल शक्ति मंत्रालय
- पैरालंपिक्स 2024 का आयोजन किस शहर में किया जाएगा? पेरिस
- 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड किसे मिला है? गुलमोहर
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 2024 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित करेंगी|
5 सितंबर, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत में शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 50 शिक्षकों को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 का उद्देश्य उन शिक्षकों के उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देना और उनका सम्मान करना है जिन्होंने अपने छात्रों के जीवन और भारत में व्यापक शैक्षिक परिदृश्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। इस पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक रजत पदक और प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
TCS ने डिजिटल इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए फिलीपींस में पेस स्टूडियो लॉन्च किया है|
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने मनीला, फिलीपींस में TCS पेस स्टूडियो लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अनुकूलित समाधान बनाने और डिजिटल नवाचार को चलाने के लिए ग्राहकों के साथ सह-नवाचार करना है।
राजधानी- मनीला
मुद्रा- पेसो
पाकिस्तान के ईसाई व्यक्ति को भारत की नागरिकता मिली है|
नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) इस साल देश में लागू हो गया है। इसी के तहत अब गोवा में रहने वाले पाकिस्तान के एक ईसाई वरिष्ठ नागरिक को भारत की नागरिकता दे दी गई है।
दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाली मनु भाकर के नाम पर शूटिंग रेंज ग्वालियर में स्थापित की गई है|
ग्वालियर शहर में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मनु भाकर के नाम पर शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया, जिन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीते हैं।
हिमाचल प्रदेश ने महिलाओं के लिए विवाह योग्य न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष निर्धारित की है|
हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने महिलाओं के लिए विवाह योग्य न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने संबंधी विधेयक पारित किया ।
राजधानी- शिमला
राज्यपाल- शिव प्रताप शुक्ला
मुख्यमंत्री - सुखविंदर सिंह सुक्खू
हीरोज ऑफ द इंडियन एयर फोर्स-वॉल्यूम-I' नामक कॉमिक्स का विमोचन वी आर चौधरी ने किया है|
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने वायु भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘हीरोज ऑफ द इंडियन एयर फोर्स-वॉल्यूम-I’ नामक कॉमिक्स का विमोचन किया।
उद्देश्य - युवाओं को वायुसेना के गौरवशाली इतिहास के बारे में शिक्षित करना और उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।
इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा भारत के सर्वश्रेष्ठ लघु वित्त बैंक के पुरस्कार से जन स्मॉल फाइनेंस बैंक को सम्मानित किया गया है|
अमेज़न भारत में अपना कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) संचालित शॉपिंग असिस्टेंट 'रूफस' लॉन्च किया है|
अमेज़न ने भारत में ग्राहकों के लिए AI असिस्टेंट रुफ़स लॉन्च किया है, जो खरीदारों को उत्पाद की सिफ़ारिशें पाने, ग्राहकों की प्रतिक्रियाओं की तुलना करने आदि में मदद करेगा। यह अभी बीटा मोड में उपलब्ध है।
वर्ष 2024 में, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक का आयोजन इस्लामाबाद में होगा|
पाकिस्तान ने इस वर्ष अक्टूबर महीने में इस्लामाबाद में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organization (SCO) की बैठक में भागीदारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को औपचारिक निमंत्रण दिया है। एस सी ओ के नौ सदस्य देशों में भारत, ईरान, कजाख्स्तान, चीन, किर्गिज़ गणराज्य, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल है।
SBI के अध्यक्ष का पदभार चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने ग्रहण किया|
चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने बुधवार, 28 अगस्त को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने दिनेश खारा का स्थान लिया, जो 27 अगस्त को रिटायर्ड हो गए। परंपरा के अनुसार, अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति SBI के सेवारत मैनेजिंग डायरेक्टर्स में से किसी एक की होती है।
रेलवे बोर्ड के पहले दलित अध्यक्ष और CEO सतीश कुमार बनें हैं|
इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस इंजीनियर्स (IRSME) अधिकारी सतीश कुमार को रेलवे बोर्ड का नया अध्यक्ष और CEO बनाया गया है। वह रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष बनने वाले पहले दलित हैं। सतीश कुमार रेलवे बोर्ड की मौजूदा CEO जया वर्मा सिन्हा की जगह लेंगे।
जन धन योजना की 10वीं वर्षगांठ मनाई गई है|
10 साल पहले 28 अगस्त, 2014 को प्रधानमंत्री जन-धन योजना शुरू की गई थी। देश में इस समय 53.13 करोड़ जन-धन अकाउंट हैं। इनमें करीब 2.3 ट्रिलियन रुपए पड़े हुए हैं। इनमें से करीब 80 फीसदी अकाउंट एक्टिव हैं। अगस्त, 2024 तक इन अकाउंट का औसत बैलेंस 4352 रुपए हो गया है, जो कि मार्च, 2015 में 1,065 रुपए था। जन-धन योजना में एक लाख रुपए का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और 30 हजार रुपए का लाइफ कवर भी मिलता है। वहीं, इस योजना में लाभार्थी को 10 हजार रुपए की ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलती है। साथ ही जन-धन अकाउंट खुलने के बाद लाभार्थी को रूपे डेबिट कार्ड भी मिलता है। इसके साथ ही जन-धन अकाउंट आप बैंक के अलावा पोस्ट ऑफिस में भी खुलवा सकते हैं। इसके लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड होना जरूरी है।
अंतर्राष्ट्रीय फार्मा एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदर्शनी, IPHEX 2024 का उद्घाटन ग्रेटर नोएडा में किया गया|
केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत स्वास्थ्य सेवा का एक विश्वस्तरीय किफायती गंतव्य और फार्मा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी देश के रूप में उभरा है। केन्द्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में फार्मा एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन -दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फार्मा एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदर्शनी (IPHEX 2024) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय फार्मास्यूटिकल उद्योग से दुनिया के स्वास्थ्य सेवा का संरक्षक बनने की दिशा में काम करने का आग्रह किया।
उत्तर रेलवे ने लखनऊ डिवीजन के 8 रेलवे स्टेशनों के नए नाम दिए हैं|
उत्तर प्रदेश में उत्तर रेलवे ने आठ रेलवे स्टेशनों को नए नाम दिए हैं। संबद्ध अधिकारियों ने परिवर्तित नामों का अनुमोदन किया है। ये स्टेशन लखनऊ डिवीजन के हैं। इनमें कासिमपुर हाल्ट को अब जायस सिटी के नाम से जाना जाएगा। जायस को गुरु गोरखनाथ धाम का नया नाम दिया गया है। इसी तरह मिश्रौली का नाम बदलकर मां कालीकल धाम किया गया है। बानी स्टेशन अब स्वामी परमहंस और निहालगढ़ को महाराज बिजली पासी के रूप में जाना जाएगा। अकबरगंज को मां अहोरवा भवानी धाम, वजीरगंज हाल्ट को अमर शहीद भाले सुलतान और फुरसतगंज का नाम बदलकर कापेश्वर नाथ धाम किया गया है
सड़क परिवहन मंत्रालय ने स्वैच्छिक वाहन आधुनिकीकरण कार्यक्रम शुरू किया है|
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने देश भर में अयोग्य प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रणाली बनाने के लिए स्वैच्छिक वाहन आधुनिकीकरण कार्यक्रम या वाहन स्क्रैपिंग नीति शुरू की है। कार्यक्रम और नीति को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधाओं और स्वचालित परीक्षण स्टेशनों के नेटवर्क के माध्यम से लागू किया जाएगा।
उद्देश्य - कबाड़ हो चुके निजी स्वामित्व वाले वाणिज्यिक और यात्री वाहनों को हटाने उनकी जगह कम प्रदूषण वाले नए वाहनों को लाने की रणनीति तैयार करना ।
भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने हैजा से बचाव के लिए हिलचोल-आर नाम से ओरल वैक्सीन विकसित किया है|
भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने हैजा से बचाव के लिए एक नया ओरल वैक्सीन विकसित किया है। हिलचोल-आर नाम का यह टीका हिल्मेन लैबोरेट्रीज से लाइसेंस के तहत विकसित किया गया है।
भारतीय दल ने 17वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में कुल 5 पदक जीते|
पांच विद्यार्थियों के भारतीय दल ने ब्राजील में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर 17वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में एक स्वर्ण तथा चार रजत पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता रियो डी जनेरियो के वासूरस में 17 से 26 अगस्त, 2024 तक आयोजित की गई थी। बेंगलुरु के दक्ष तायलिया ने सोने का तमगा हासिल किया है, जबकि पुणे के आयुष कुठारी और सानिध्य सराफ, हैदराबाद के बानीब्रता माजी तथा बिहार के पाणिनि ने रजत पदक जीते हैं। पदक तालिका में भारत आठवें स्थान पर रहा। भारत अगले वर्ष अगस्त में मुंबई में अगले अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड की मेजबानी करेगा।
ईरान में पहली बार महिला सरकारी प्रवक्ता की नियुक्ति हुई है|
ईरान में पहली बार महिला सरकारी प्रवक्ता (government spokesperson) की नियुक्ति हुई है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के सुझाव और कैबिनेट मंत्रियों की मंजूरी के साथ फतेमेह मोहजेरानी को पहली महिला सरकारी प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है।
राजधानी- तेहरान
मुद्रा- ईरानी रियाल
चर्चा में रहा, न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम (NILP) शिक्षा मंत्रालय से संबंधित है|
शिक्षा मंत्रालय ने न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम (NILP New India Literacy Program) के तहत ‘साक्षरता’ और ‘पूर्ण साक्षरता’ को परिभाषित किया। उद्देश्य - पूरे भारत में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के बीच साक्षरता को बढ़ावा देना है।
यह 2022-2027 के लिए 1037.90 करोड़ रुपये के बजट के साथ एक केंद्र प्रायोजित योजना है। NILP के पांच घटक हैं: बुनियादी साक्षरता, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल, और निरंतर शिक्षा।
लाभार्थियों की पहचान घर-घर सर्वेक्षण और मोबाइल ऐप पंजीकरण के माध्यम से की जाती है। योजना शिक्षण के लिए स्वयंसेवकों पर निर्भर करती है और DIKSHA प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करती है।
असम में पहली बार मिथुन (बोस फ्रंटलिस) की उपस्थिति दर्ज की गई है, यह अर्ध-जंगली जानवर है|
असम ने पहली बार दीमा हसाओ में मिथुन, एक अर्ध-जंगली जानवर की उपस्थिति दर्ज की है। पहले, मिथुन को पशुधन जनगणना में “अन्य” श्रेणी के अंतर्गत गिना जाता था। मिथुन अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड का राज्य पशु है और मिजोरम और मणिपुर में भी पाया जाता है। ICAR-नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन मिथुन के वैज्ञानिक खोज टीम का हिस्सा थे। ग्रामीणों ने मिथुन की आबादी में पिछली गिरावट की सूचना दी। यह खोज पारिस्थितिक पर्यटन और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा दे सकती है। खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सितंबर 2023 में मिथुन को मांस पशु के रूप में मान्यता दी।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का अगला अध्यक्ष जय शाह को चुना गया है|
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह निर्विरोध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अगले अध्यक्ष चुने गए हैं। वह एक दिसंबर 2024 से आईसीसी अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। फिलहाल ग्रेग बार्कले वर्तमान आईसीसी अध्यक्ष हैं, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त होगा। जय शाह के निर्विरोध चयन के बाद आईसीसी ने कहा है कि वो इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। सिर्फ उन्होंने ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। जबकि वर्तमान अध्यक्ष बार्कले ने खुद को इस रेस से अलग कर लिया था। इस तरह 35 वर्षीय जय शाह सबसे कम उम्र के आईसीसी अध्यक्ष बन जाएंगे। जय शाह पांचवें भारतीय हैं, जो आईसीसी अध्यक्ष बने हैं। शाह से पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन. श्रीनिवासन और शशांक मनोहर आईसीसी का नेतृत्व कर चुके हैं।
मुतमिज़ मुरुगन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 2024 तमिलनाडु में संपन्न हुआ|
हाल ही में तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में पलानी में मुतमिज़ मुरुगन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ, जो तमिल संस्कृति और आध्यात्मिकता को परिलक्षित करता है। इसमें समग्र विश्व से एक लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। सम्मेलन आयोजन के उद्देश्यों में मुरुगन उपासना के मूल सिद्धांतों का प्रसार करना, उनके दार्शनिक सिद्धांतों को प्राप्य बनाना, विश्व में व्याप्त सभी श्रद्धालुओं को एकजुट करना एवं पुराणों व तिरुमुरै की शिक्षाओं का प्रचार करना शामिल है। भगवान मुरुगन, जिन्हें कार्तिकेय, स्कंद या सुब्रह्मण्य के नाम से भी जाना जाता है, एक हिंदू देवता हैं। वह भगवान शिव और देवी पार्वती की संतान हैं, जिन्हें षट्मुखी और मोर को सवारी के रूप में धारण किये दर्शाया जाता है। मुरुगन तमिलनाडु में प्रमुख हिंदू देवता हैं। उनकी भारत के अन्य क्षेत्रों एवं मलेशिया, सिंगापुर, मॉरीशस, रीयूनियन द्वीप व श्रीलंका में भी उपासना की जाती है।
राजधानी- चेन्नई
राज्यपाल- रविन्द्र नारायण रवि
मुख्यमंत्री- एम॰ के॰ स्टालिन
8वें धर्म धम्म सम्मेलन का आयोजन अहमदाबाद शहर में किया गया|
हाल ही में इंडिया फाउंडेशन द्वारा गुजरात विश्वविद्यालय के सहयोग से अहमदाबाद में 8वें धर्म धम्म सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ थे|
वर्ष 2024 के सम्मेलन की थीम - “धर्म और धम्म में ब्रह्मांड विज्ञान (Cosmology in Dharma and Dhamma)” है।
यह सम्मेलन इंडिया फाउंडेशन की एक पहल है, जिसका उद्देश्य धर्म (हिंदू) और धम्म (बौद्ध) दृष्टिकोणों के बीच आवश्यक पहचान को उजागर करना है।
इंडिया फाउंडेशन एक स्वतंत्र अनुसंधान केंद्र है, जो भारतीय राजनीति के मुद्दों, चुनौतियों और अवसरों पर केंद्रित है।
सम्मेलन का उद्देश्य विचारों के आदान-प्रदान को सुगम बनाना तथा हिंदू व बौद्ध सभ्यताओं के बीच सद्भाव को बढ़ावा देना है और सहस्राब्दियों से उनकी प्रासंगिकता पर ज़ोर देना है।
2024 आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी|
स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर संयुक्त अरब अमीरात में आगामी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय दल की कप्तान होंगी। अन्य खिलाड़ियों में शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, विकेट कीपर रिचा घोष, पूजा वस्त्रकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालान हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव और साजना सजीवन शामिल हैं। विकेट कीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया और ऑलराउंडर स्पिन गेंदबाज श्रेयांका पाटिल को भी टीम में शामिल किया गया है। इस स्पर्धा का नौवां संस्करण दुबई और शारजाह में 3 से 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा। भारत ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में है।
एम. मोहन का निधन हुआ है, वे फिल्म निर्देशक थे|
प्रसिद्ध मलयालम फिल्म निर्देशक मोहन का कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। मानवीय रिश्तों के चित्रण और मानवीय भावनाओं की जटिलताओं की खोज के लिए प्रसिद्ध मोहन के पात्रों ने आम लोगों के तीव्र आंतरिक संघर्षों को दर्शाया। उन्होंने शालिनी एंटे कूट्टुकारी, एलक्कनगल, मंगलम नेरुन्नु, पक्षे, एडवेला और रंडू पेनकुट्टिकल जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया।
चर्चा में रही, 'मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना' हिमाचल प्रदेश से संबंधित है|
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 'मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना' के लिए सालाना 53.21 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
उद्देश्य - विधवाओं, निराश्रित महिलाओं, तलाकशुदा महिलाओं और विकलांग माता-पिता को उनके बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
राजधानी- शिमला
राज्यपाल- शिव प्रताप शुक्ला)
मुख्यमंत्री- सुखविंदर सिंह सुक्खू
विश्व जल सप्ताह 25 से 29 अगस्त 2024 तक मनाया जा रहा है|
विश्व जल सप्ताह 2024 25-29 अगस्त, 2024 तक मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम स्टॉकहोम इंटरनेशनल वाटर इंस्टीट्यूट (SIWI) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जो जल-संबंधी अनुसंधान और नीति में अग्रणी संस्थान है। इस सम्मेलन का उद्देश्य एक समावेशी, व्यावहारिक आयोजन बनना है जो विविध हितधारकों को एक साथ लाता है। यह वैश्विक परिवर्तन के लिए एक उपकरण के रूप में पानी का उपयोग करने और प्रभावी जल सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध व्यक्तियों और संगठनों को लक्षित करता है। विश्व जल सप्ताह 2024 का विषय- "सीमाओं को पाटना: शांतिपूर्ण और सतत भविष्य के लिए जल"
Theme - 'Bridging Borders: Water for a Peaceful and Sustainable Future'
24वां अंतर्राष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्कार समारोह दुबई में आयोजित किया गया|
24वां अंतर्राष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्कार समारोह 26 अगस्त, 2024 को मिलेनियम प्लाजा दुबई में आयोजित किया गया, जो इस प्रतिष्ठित मानवतावादी की 114वीं जयंती का प्रतीक है।
एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के अध्यक्ष पद से मोहनलाल ने इस्तीफा दिया है|
एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) Association of Malayalam Movie Artistes (AMMA) की कार्यकारी समिति को अपने सदस्यों के खिलाफ महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के बढ़ते आरोपों के बीच भंग कर दिया गया। अध्यक्ष और वरिष्ठ अभिनेता मोहनलाल सहित समिति के सभी 17 सदस्यों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है, क्योंकि अभिनेताओं के निकाय की एक आपातकालीन ऑनलाइन बैठक में निर्णय लिया गया था कि समिति को भंग कर दिया जाना चाहिए क्योंकि पदाधिकारियों सहित इसके सदस्यों के खिलाफ यौन शोषण और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं।
खबरों में रहा 'ऑपरेशन हीरोफ' पाकिस्तान से संबंधित है|
राजस्थान और मध्यप्रदेश में श्रीकृष्ण गमन पथ बनने की घोषणा की गई है|
26 अगस्त को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण गमन पथ बनाने की घोषणा की। भगवान कृष्ण की जन्म स्थली से लेकर उनके शिक्षा ग्रहण करने के स्थान को एक धार्मिक सर्किट के जरिए जोड़ा जाएगा। यह काम राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार मिलकर करेगी। भगवान कृष्ण के गमन पथ को जल्दी ही तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। मध्यप्रदेश के उज्जैन के सांदीपनि में भगवान कृष्ण ने शिक्षा हासिल की है।
जानापाव (एमपी) में भगवान परशुराम ने उन्हें सुदर्शन चक्र दिया। धार के पास अमझेरा में भगवान का रुक्मिणी हरण को लेकर युद्ध हुआ। ऐसे स्थलों को सरकार पर्यटन स्थल बनाने जा रही है। भरतपुर, कोटा, झालावाड़ के रास्ते छोटे-छोटे गांवों से होते हुए उज्जैन को चिन्हित किया गया।
यूनिवर्सल पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी देने वाला पहला राज्य महाराष्ट्र बना है|
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रदेश में यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू करने की मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र UPS लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना। 24 अगस्त को केंद्र सरकार ने न्यू पेंशन स्कीम (NPS) में सुधार कर UPS लागू करने की घोषणा की। यूनिफाइड पेंशन स्कीम को 1 अप्रैल 2025 से लागू किया जाएगा। UPS पूरी तरह कॉन्ट्रिब्यूटरी फंडेड स्कीम है, जिसमें कर्मचारियों को NPS की तरह बेसिक सैलरी+DA का 10% कॉन्ट्रिब्यूट करना पड़ेगा। ओल्ड पेंशन स्कीम अनफंडेड कॉन्ट्रिब्यूटरी स्कीम थी, जिसमें कर्मचारियों को किसी भी तरह का कॉन्ट्रिब्यूशन नहीं करना होता था।UPS में OPS और NPS दोनों के लाभ शामिल हैं। UPS इस साल मार्च से प्रभावी होगी और राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।
राजधानियाँ- मुंबई
राज्यपाल- सी.पी. राधाकृष्णन
मुख्यमंत्री- एकनाथ शिंदे
दूसरे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज़ (आईएसएमआर) की मेजबानी सिंगापुर ने की है|
अपने रणनीतिक संबंधों को व्यापक और गहरा करने के निरंतर प्रयास में, दूसरी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज (आईएसआरएम) बैठक 26 अगस्त 2024 को सिंगापुर में आयोजित की गई थी। पहली भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक 17 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। आईएसएमआर एक उच्च-स्तरीय मंच है जो दोनों देशों को रिश्तों के संपूर्ण आयाम पर चर्चा करने और द्विपक्षीय संबंधों के लिए भविष्य के एजेंडे निर्धारित करने के लिए एक तंत्र प्रदान करता है।
राजधानी- सिंगापुर नगर
मुद्रा- सिंगापुर डॉलर
टेक्सास आर्थिक विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में अरुण अग्रवाल को नियुक्त किया गया है|
टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने डलास स्थित भारतीय-अमेरिकी उद्यमी अरुण अग्रवाल को टेक्सास आर्थिक विकास निगम (TEDC) के निदेशक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस भूमिका में टेक्सास को घरेलू और वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख व्यावसायिक गंतव्य के रूप में विपणन करना शामिल है। अग्रवाल की नियुक्ति विविधता के प्रति टेक्सास की प्रतिबद्धता और महत्वपूर्ण आर्थिक पदों पर भारतीय-अमेरिकी नेताओं के बढ़ते प्रभाव को उजागर करती है।
माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने का नया रिकॉर्ड बनाने वाले तेगबीर सिंह पंजाब से सम्बंधित हैं|
पंजाब के रोपड़ के 5 वर्षीय तेगबीर सिंह ने माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने का नया रिकॉर्ड बनाया है। माउंट किलिमंजारो अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है। यह तंजानिया में 19,340 फीट (5,895 मीटर) से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित है। तेगबीर ने सर्बिया के ओगनजेन जिवकोविच के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। ओगनजेन ने 5 साल की उम्र में माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
राजधानी- चण्डीगढ़
राज्यपाल- गुलाब चन्द कटारिया
मुख्यमन्त्री - भगवंत मान
पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद थोटाकुरा बनें हैं|
भारत के पहले नागरिक अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद थोटाकुरा का 26 अगस्त, 2024 को दिल्ली में उनके लौटने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। थोटाकुरा ने अमेज़ॅन के जेफ बेजोस द्वारा स्थापित ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड-25 (एनएस-25) मिशन में शामिल होकर इतिहास रच दिया, राकेश शर्मा के 1984 के मिशन के बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय नागरिक बन गए। उनकी यात्रा लगभग दस मिनट तक चली, जिसमें अधिकतम 105 किमी की ऊँचाई तक पहुँचे। थोटाकुरा की यात्रा पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक के रूप में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। NS-25 मिशन के दौरान, उन्होंने और पाँच अन्य क्रू सदस्यों ने एक संक्षिप्त लेकिन यादगार अंतरिक्ष उड़ान का आनंद लिया।
भारतीय पुरुष सर्फिंग टीम ने तीसरी एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2024 में रजत पदक जीता है|
स्वर्ण पदक विजेता - जापान
भारतीय पुरुष सर्फिंग टीम ने मालदीव के थुलुस्धू में आयोजित तीसरी एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2024 में ऐतिहासिक रजत पदक जीता। मालदीव 17 से 27 अगस्त 2024 तक थुलुस्धू द्वीप पर तीसरी एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2024 की मेजबानी कर रहा है। तीसरी एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप जापान के आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए एक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी है। सर्फिंग खेल को पहली बार 2026 एशियाई खेलों में एशियाई खेलों में शामिल किया जाएगा। तीसरी एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2024 में पांच स्पर्धाओं में 20 देशों के 100 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया। इन स्पर्धाओं में पुरुष और महिला ओपन डिवीजन, एक जूनियर वर्ग और एएसएफ मारुहाबा कप नामक एक टीम स्पर्धा शामिल थी। जापान ने 58.40 अंकों के साथ स्वर्ण और मारुहाबा कप जीता। कमली पी, अजीश अली, श्रीकांत डी और संजय सेल्वामणि की भारतीय पुरुष टीम ने 24.13 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। चीनी ताइपे (ताइवान) ने 23.93 अंकों के साथ तीसरा स्थान और कांस्य पदक जीता।
वसंतराव चव्हाण का निधन हुआ है, वे नेता थे|
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सासंद वसंत चव्हाण का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। 70 वर्षीय वसंत महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा सीट से सांसद थे।
लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री सलीम अल-होस का निधन हुआ है|
लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री सलीम अल-होस का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने तीन दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की है। अल-होस चार बार लेबनान के प्रधानमंत्री रहे।
राजधानी- बेरूत
मुद्रा- लेबनानी पाउंड
ITBP के अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर संजीव रैना को नियुक्त किया गया है|
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी - Indo Tibetan Border Police) के 1987 बैच के अधिकारी संजीव रैना को चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी Line of Actual Control (LAC) ) की पहरेदारी करने वाले बल का अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) नियुक्त किया गया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित किया है|
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने हाल ही में मौजूदा सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान लखपति बनी 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र दिए और उनका अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने देश भर की लखपति दीदियों से बातचीत भी की। श्री मोदी ने 2,500 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड जारी किया, जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा। उन्होंने 5,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण भी वितरित किए, जिससे 2.35 लाख एसएचजी के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा। लखपति दीदी योजना की शुरुआत से अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है और सरकार ने तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य रखा है।
राजधानियाँ- मुंबई
राज्यपाल- सी.पी. राधाकृष्णन
मुख्यमंत्री- एकनाथ शिंदे
टेलीग्राम के संस्थापक पावेल ड्यूरोव को गिरफ्तार किया गया है|
लोकप्रिय मैसेजिंग एप्लिकेशन टेलीग्राम के संस्थापक और सीईओ पावेल ड्यूरोव को पेरिस के बाहर ले बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा है कि ड्यूरोव की गिरफ्तारी टेलीग्राम प्लेटफॉर्म से जुड़े अपराधों से संबंधित वारंट के तहत की गई। जांच टेलीग्राम पर मॉडरेटर की कमी पर केंद्रित थी जो आपराधिक गतिविधि की अनुमति देती थी। ड्यूरोव की गिरफ्तारी के बाद फ्रांस में रूसी दूतावास स्थिति के बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करने के लिए तत्काल कदम उठा रहा है। पावेल ड्यूरोव (Telegram CEO Pavel Durov) एक रूसी नागरिक हैं। पावेल ने 2013 में टेलीग्राम की स्थापना की थी। टेलिग्राम ने काफी तेजी से प्राइवेसी, एन्क्रिप्शन पर काम किया था।
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के सचिव का पदभार दीप्ति गौर मुखर्जीने संभाला है|
दीप्ति गौर मुखर्जी ने कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के सचिव का पदभार संभाला है। उन्होंने मनोज गोविल का स्थान लिया है, जिन्होंने हाल ही में व्यय सचिव का पदभार संभाला है।
मेघालय में एक बच्चे में वैक्सीन-व्युत्पन्न पोलियो (VDP) की पहचान की गई है|
हाल ही में मेघालय में एक बच्चे में वैक्सीन डिराइव्ड पोलियो अर्थात् वैक्सीन-व्युत्पन्न पोलियो (VDP Vaccine-derived polio) की पहचान की गई। VDP तब होता है जब ओरल पोलियो वैक्सीन (OPV oral polio vaccine) में प्रयुक्त पोलियोवायरस का कमज़ोर (क्षीण) उपभेद उत्परिवर्तित हो जाता है और पक्षाघात उत्पन्न करने की क्षमता पुनः प्राप्त कर लेता है। VDP आमतौर पर कम टीकाकरण/वैक्सीनेशन कवरेज़, गैर-स्वच्छता वाले क्षेत्रों में या प्रतिरक्षाविहीन व्यक्तियों में होता है। VDP के 90% से अधिक मामले OPV में मौजूद वाइल्ड पोलियोवायरस टाइप 2 (WPV2) के कारण उत्पन्न होते हैं। भारत सरकार वैक्सीन-संबद्ध पक्षाघातकारी पोलियोमाइलाइटिस (Vaccine-Associated Paralytic Poliomyelitis- VAPP) को पोलियो के रूप में सूचीबद्ध नहीं करती है, क्योंकि इससे जुड़े मामले बहुत ही कम देखे जाते हैं और इनसे दूसरों को बहुत कम या कोई खतरा नहीं होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया था। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सामने इस नवीन मामले से भारत की पोलियो मुक्त स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
राजधानी- अइज़ोल
राज्यपाल- कमभमपति हरिबाबू
मुख्यमंत्री- लालदुहावमा
गोल्डमैन सैक्स ने 2024 में भारत की जीडीपी के 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है|
गोल्डमैन सैक्स ग्रुप ने साल 2024 और 2025 के लिए भारत के जीडीपी अनुमान को घटाने का फैसला किया है। गोल्डमैन सैक्स ने 20 बेसिस प्वाइंट की कटौती करते हुए 2024 में जीडीपी के 6.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। गोल्डमैन सैक्स अगले कैलेंडर ईयर 2025 के लिए अपने जीडीपी अनुमान को घटा दिया है और बैंक का मानना है कि अगले वर्ष 6.4 फीसदी के दर से भारतीय अर्थव्यवस्था ग्रोथ दर्ज करेगी।
एशिया जूनियर चैंपियनशिप 2024 में अंडर-15 बालिका एकल का खिताब तन्वी पत्री ने जीता है|
भारत की शीर्ष जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पत्री ने चीन के चेंगदू में एशिया अंडर-17 और अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप में अंडर-15 बालिका एकल का खिताब जीता। तन्वी ने फाइनल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त वियतनाम की गुयेन थी थू ह्यूज़ेन को 22-20, 21-11 से हराया। 13 वर्षीय शटलर ने एक भी गेम गंवाए बिना खिताब जीता। इससे पहले, सेमीफाइनल में तन्वी ने थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त कुंगकेव काकानिक को 21-19, 21-10 के स्कोर से हराया था। अंडर-17 लड़कों के एकल में ज्ञान दत्तू टीटी इंडोनेशिया के रादिथ्या बायु वर्धना से 9-21, 21-13, 21-13 के स्कोर से हार गए और उनको कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
लद्दाख में पांच नए जिलों का गठन किया जायेगा|
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाये जाने की घोषणा की है| केंद्र सरकार ने लद्दाख में ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग नामक पांच नए जिलों का गठन करने का निर्णय लिया है|
उद्देश्य - क्षेत्रीय विकास को गति देना और स्थानीय लोगों को प्रशासनिक सेवाएं उनकी दहलीज तक पहुंचाना है|
फिलहाल लद्दाख में केवल दो जिले हैं - लेह और कारगिल. दोनों जिलों के पास अपनी स्वायत्त जिला परिषदें हैं|
नेपाल ने टिकटॉक से प्रतिबंध हटा दिया है|
टिकटॉक भारत से लेकर अमेरिका तक बैन है| लेकिन हालही में भारत का पड़ोसी देश नेपाल ने टिकटॉक से बैन हटा दिया है|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने ‘विज्ञान धारा’ को मंजूरी दी है|
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद कहा, 15वें वित्त आयोग की 2021-22 से 2025-26 की अवधि के दौरान विज्ञान धारा के लिए प्रस्तावित परिव्यय 10,579 करोड़ रुपये है| इस योजना के तीन व्यापक घटक हैं जिनमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थागत और मानव क्षमता निर्माण; अनुसंधान और विकास तथा नवाचार, प्रौद्योगिकी विकास एवं तैनाती शामिल हैं|
दक्षिण भारत की पहली आदिवासी लाइब्रेरी 'कानू' का उद्घाटन कर्नाटक में हुआ है|
दक्षिण भारत की पहली आदिवासी लाइब्रेरी 'कानू' का उद्घाटन चामराजनगर जिले के बीआर हिल्स में किया गया। सोलीगा भाषा में 'कानू' का मतलब सदाबहार जंगल होता है। यह पहला दक्षिण भारतीय आदिवासी ज्ञान केंद्र होगा।
राजधानी- बेंगलुरु
राज्यपाल- थावरचंद गहलोत
मुख्यमंत्री- सिद्दारमैया
यूक्रेन की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने चार एमओयू/समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं|
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए चार समझौता ज्ञापन (एमओयू)/समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 21-23 अगस्त 2024 तक पोलैंड और यूक्रेन की दो देशों की यात्रा पर थे। जनवरी 1992 में यूक्रेन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने के बाद प्रधान मंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा किसी भी भारतीय प्रधान मंत्री की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशेष ट्रेन 'रेल फोर्स वन' से पोलैंड की यात्रा के समाप्ति के बाद 23 दिसंबर को सात घंटे के संक्षिप्त आधिकारिक दौरे पर यूक्रेन पहुंचे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कीव में यूक्रेन की अपनी सात घंटे की संक्षिप्त यात्रा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने युद्ध की स्थिति और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और बाद में एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया। पीएम मोदी की यात्रा के दौरान चार समझौतों/एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। ये हैं -
कृषि और खाद्य उद्योग में सहयोग;
चिकित्सा उत्पादों के विनियमन में सहयोग;
उच्च प्रभाव वाले सामुदायिक विकास से जुड़ीपरियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए भारतीय मानवीय अनुदान सहायता; और 2024-2028 की अवधि के लिए सांस्कृतिक सहयोग हेतु कार्यक्रम।
राजधानी- कीव
मुद्रा- रिव्निया
भारत के पहले रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट रूमी-1 का प्रक्षेपण चेन्नई से किया गया है|
भारत ने अपना पहला रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट RHUMI 1 लॉन्च किया। चेन्नई के थिरुविदंधई से मोबाइल लॉन्चर के जरिए रॉकेट की लॉन्चिंग हुई। 50 पीको उपग्रह और तीन क्यूब उपग्रहों को लेकर गए इस रॉकेट को मोबाइल ट्रेजेक्ट्री का इस्तेमाल कर प्रक्षेपित किया गया। इस रॉकेट ने लगभग 35 किलोमीटर ऊंचाई तक उडान भरी और यह कई प्रयोग करने के बाद कुछ ही क्षणों के भीतर पृथ्वी पर वापस लौट आया। RHUMI 1 रॉकेट जेनेरिक फ्यूल बेस्ड हाइब्रिड मोटर और इलेक्ट्रिकली ट्रिगर पैराशूट सिस्टम से लैस है। रॉकेट को फ्लेक्सिबिलिटी और रियूजेबल पर फोकस करते हुए खास तरह से डिजाइन किया गया है। हाइब्रिड रॉकेट RHUMI 1 में इको-फ्रेंडली और कॉस्ट इफेक्टिव मैकेनिज्म है, जिसमें CO2 ट्रिगर पैराशूट सिस्टम लगा है। इसकी मदद से रॉकेट के कंपोनेंट सुरक्षित समुद्र पर वापस लैंड कर सकते हैं, जिससे अंतरिक्ष लॉन्च की लागत कम होगी।
सरकारी कर्मचारियों के लिए युनिफाइड पेंशन स्कीम में 25 वर्ष की सेवा पूरी करने पर 50% प्रतिशत पेंशन दी जाएगी|
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए युनिफाइड पेंशन स्कीम को स्वीकृति दी है जिसमें निश्चित पेंशन का प्रावधान किया गया है। इस योजना के अंतर्गत 25 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद अंतिम 12 महीनों के मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन दिया जाएगा। इसके अलावा योजना में कर्मचारी के निधन के बाद परिवार पेंशन 60 प्रतिशत कर दी गई है। न्यूनतम 10 वर्ष की नौकरी के बाद सेवानिवृत्त होने पर कम से कम दस हज़ार रूपए पेंशन की गारंटी होगी। सुनिश्चित पेंशन, परिवार पेंशन और न्यूनतम पेंशन पर महंगाई भत्ता भी देय होगा जो औद्योगिक कर्मियों पर लागू अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित होगा। सेवानिवृत्ति पर उपदान यानी ग्रैच्युटी के अलावा एकमुश्त राशि का भुगतान भी किया जाएगा। श्री वैष्णव ने कहा कि इस योजना से लगभग 23 लाख सरकारी कर्मियों को लाभ होगा। यह योजना अगले वर्ष की पहली अप्रैल से लागू होगी।
केंद्रीय संचार मंत्रालय के तहत डाक विभाग ने दीन दयाल स्पर्श योजना शुरू की है|
केंद्रीय संचार मंत्रालय के तहत डाक विभाग ने देश के छात्रों के बीच टिकटों में अनुसंधान और छात्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए दीन दयाल स्पर्श योजना शुरू की है।
छात्रवृत्ति का उद्देश्य - छोटी उम्र से ही बच्चों में डाक टिकट संग्रह का शौक पैदा करना है। फिलेटली का तात्पर्य डाक टिकटों के संग्रह और अध्ययन से है।एक शौक के रूप में, फिलाटेली में डाक टिकटों को इकट्ठा करना, प्राप्त करना, व्यवस्थित करना, सूचीबद्ध करना, भंडारण करना, प्रदर्शित करना और उन्हें या संबंधित उत्पादों को विषयगत क्षेत्रों में बनाए रखना शामिल है।
दीन दयाल स्पर्श (शौक के रूप में टिकटों में योग्यता और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्ति) योजना एक अखिल भारतीय योजना है जो किसी मान्यता प्राप्त स्कूल के छठी, सातवीं,आठवीं और नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए खुली है। छात्रवृत्ति के लिए केवल उन छात्रों का चयन किया जाएगा जो किसी फिलैटली क्लब के सदस्य हैं या जिनके पास फिलैटली जमा खाता है।फिलैटली को शौक के तौर पर अपनाने वाले छात्रों को अखिल भारतीय स्तर पर 920 छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जाएंगी। प्रत्येक डाक सर्कल कक्षा VI, VII, VIII और IX में से प्रत्येक के 10 छात्रों को अधिकतम 40 छात्रवृत्तियाँ प्रदान करेगा। छात्रवृत्ति राशि 6000 रुपये प्रति वर्ष है, और इसका भुगतान त्रैमासिक किया जाएगा। छात्रवृत्ति के लिए चयन एक वर्ष के लिए किया जाएगा, और छात्र योजना के नियमों और शर्तों को पूरा करने के अधीन अगले वर्ष आवेदन कर सकते हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने 25 वर्षों बाद पोलियो का पहला मामला गाजा में दर्ज किया है|
संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी ने फिलिस्तीन शरणार्थियों को चेतावनी दी है कि गजा में मानवीय सहायता में देरी से बच्चों में पोलियो का खतरा हो सकता है। एजेंसी के कमिश्नर-जनरल, फिलिप लाज़ारिनी ने सोशल मीडिया पर इस बात पर जोर दिया कि गजा में वैक्सीन के लिए उचित तापमान बनाए रखने की सुविधा अपर्याप्त है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गजा में एक 10 महीने के बच्चे में पोलियो ड्रॉप का परीक्षण किया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरस ने घोषणा की कि संयुक्त राष्ट्र गजा में 10 साल से कम उम्र के छह लाख 40 हजार से अधिक बच्चों को टीका लगाने के लिए महीने के अंत में दो चरण में टीकाकरण अभियान शुरू करने की योजना बना रहा है। इस बीच हमास ने टीकाकरण प्रयासों को सफल बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र से संघर्ष विराम का आह्वान किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि पिछले साल अक्टूबर में संघर्ष शुरू होने से पहले गाजा 25 वर्षों तक पोलियो मुक्त था।
बंधन बैंक ने महिला ग्राहक के लिए "अवनि बचत खाता" लॉन्च किया है|
कोलकाता स्थित भारतीय निजी क्षेत्र के बैंक बंधन बैंक ने महिला ग्राहकों के लिए एक विशेष बचत खाता, अवनि का शुभारंभ किया है। बैंक ने अपने 9वें स्थापना दिवस पर, दो नए उत्पादों का शुभारंभ किया-अवनी और बंधन बैंक्स डिलाइट नामक एक ग्राहक वफादारी उत्पाद। बंधन बैंक एक महिला केंद्रित बैंक है और इसके ग्राहकों में से 73% महिलाएं हैं। बंधन बैंक का अवनि उत्पाद जनता से जमा राशि जुटाने का बैंक का एक प्रयास है। हाल ही में, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों से नवीन और आकर्षक उत्पादों की पेशकश करके घरेलू बचत जुटाने का आग्रह किया।
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की है|
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की। शिखर पहली बार 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में शामिल हुए थे। 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने आखिरी वनडे खेला था, तब से उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी। शिखर ने 2011 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया था और टेस्ट टीम में उन्हें 2013 में जगह मिली। 34 टेस्ट में 40.61 के औसत से धवन ने 2315 रन बनाए। 167 वनडे मैचों में 44.11 के औसत से 7436 रन बनाए। 68 टी-20 मैचों में उन्होंने 27.92 के औसत से 1759 रन बनाए हैं।
भारत ने पहली बार सर्फिंग स्पर्धा में एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया है|
भारत ने मालदीव में एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में क्वालीफाई कर आगामी एशियाई खेलों के लिए सर्फिंग स्पर्धा में पहली बार अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। अब भारतीय खिलाड़ी वर्ष 2026 में जापान में होने वाले एशियाई खेलों में सर्फिंग में चुनौती पेश कर सकेंगे। सर्फिंग में आठ भारतीय खिलाड़ियों ने चार श्रेणियों में मजबूत उपस्थिति दर्ज की। अंडर-18 में किशोर कुमार सेमीफाइनल तक पहुंचे। हरीश मुथु क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
श्रीलंका ने भारतीय नागरिकों को 6 महीने के लिए वीजा-फ्री यात्रा की अनुमति दी है|
श्रीलंका सरकार ने 35 देशों के नागरिकों को 6 महीने के लिए वीजा-फ्री यात्रा की अनुमति देने की घोषणा की है। इनमें भारत, ब्रिटेन और अमेरिका सहित कई प्रमुख देश शामिल हैं। श्रीलंका की टूरिज्म मिनिस्ट्री के सलाहकार हरिन फर्नांडो के अनुसार यह नीति अगले छह महीनों के लिए लागू होगी। वीजा-फ्री यात्रा की सुविधा पाने वाले देशों में भारत, ब्रिटेन, चीन, अमेरिका, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, पोलैंड, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई, नेपाल, इंडोनेशिया, रूस और थाईलैंड शामिल हैं।
इसके अलावा, मलेशिया, जापान, फ्रांस, कनाडा, चेक गणराज्य, इटली, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, इज़राइल, बेलारूस, ईरान, स्वीडन, दक्षिण कोरिया, कतर, ओमान, बहरीन और न्यूजीलैंड के नागरिक भी वीजा- फ्री नीति का फायदा उठा सकते हैं। इससे पहले श्रीलंका में अराइवल पर वीजा चार्ज बढ़ाने को लेकर विवाद हुआ। हालांकि, भारत, चीन, रूस, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया से आने वाले पर्यटकों को पहले से ही श्रीलंका में मुफ्त वीजा की सुविधा मिल रही थी। श्रीलंका सरकार की यह पहल देश में पर्यटन को देने और अधिक से अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से की गई है। श्रीलंका को पहले सीलोन के नाम से जाना जाता था। आधिकारिक तौर पर इसका नाम डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका है।
राजधानी- श्री जयवर्धनेपुरा
मुद्रा- श्रीलंकाई रुपया (LKR)
नाइट फ्रैंक के प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में संपत्ति मूल्य वृद्धि के मामले में मुंबई को दूसरा स्थान मिला है|
पहला - मनीला
देश में प्रॉपर्टी के दाम हर महीने बढ़ रहे हैं। ऐसे में एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई और नई दिल्ली में रियल एस्टेट की कीमतों में सालाना आधार पर क्रमश: 13% और 10.6% की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि बेंगलुरु में मामूली 3.7% की वृद्धि देखी गई है। वैश्विक स्तर पर, मनीला 26% की वृद्धि के साथ नाइट फ्रैंक के प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में शीर्ष पर है वहीं मुंबई दूसरे नंबर पर। प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक द्वारा जारी अंतरराष्ट्रीय सूचकांक ‘प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स जो दुनिया भर के 44 शहरों में प्राइम आवासीय कीमतों के उतार-चढ़ाव पर नजर रखता है। यह सूचकांक स्थानीय मुद्रा में कीमतों पर नजर रखता है।
भारत के पहले विज्ञान रत्न अवॉर्ड से गोविंदराजन पद्मनाभन को सम्मानित किया गया है|
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 अगस्त को 33 लोगों को राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया। बायोकेमिस्ट गोविंदाराजन पद्मनाभन को साइंस के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विज्ञान रत्न अवॉर्ड मिला। ISRO की चंद्रयान टीम को विज्ञान टीम अवॉर्ड से नवाजा गया। पुरस्कार सेरेमनी में 18 युवा वैज्ञानिकों को 'विज्ञान युवा शांति स्वरूप भटनागर' अवॉर्ड दिया गया। 13 विजेताओं को 'विज्ञान श्री' अवॉर्ड मिले। 'विज्ञान रत्न’ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देने के लिए दिया गया। ‘विज्ञान श्री’ विशिष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए दिया गया। केंद्र सरकार ने पद्म पुरुस्कार की तर्ज पर देश में विज्ञान अवॉर्ड को शुरू करते हुए जनवरी में नेशनल साइंस अवार्ड की शुरुआत की। इसमें विजेताओं को एक पदक और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। नेशनल साइंस अवॉर्ड में कैश नहीं दिया जाता है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पद्म पुरस्कार और अन्य राष्ट्रीय पुरस्कारों के तर्ज पर 'राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (RVP)' की शुरुआत की है। RVP में 4 तरह के पुरस्कार को दिए जाते हैं- विज्ञान रत्न पुरस्कार, विज्ञान श्री पुरस्कार, विज्ञान टीम पुरस्कार और विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर। विज्ञान रत्न पुरस्कार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में किये गए पूरे जीवन की उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देता है। विज्ञान श्री पुरस्कार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को मान्यता देता है। विज्ञान टीम पुरस्कार, तीन या अधिक वैज्ञानिकों/शोधकर्त्ताओं/नवप्रवर्तकों की टीम को दिये जाएंगे, जिन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में एक टीम में काम करते हुए असाधारण योगदान दिया है। विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर (VY-SSB) पुरस्कार, युवा वैज्ञानिकों (अधिकतम 45 वर्ष) के लिये भारत में सर्वोच्च बहुविषयक विज्ञान पुरस्कार हैं। VY-SSB का नाम वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के संस्थापक और निदेशक शांति स्वरूप भटनागर के नाम पर रखा गया है, जो एक प्रसिद्ध रसायनज्ञ थें।
भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय और गैर-बाध्यकारी आपूर्ति व्यवस्था की सुरक्षा का समझौता किया है|
भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय और गैर-बाध्यकारी आपूर्ति व्यवस्था की सुरक्षा का समझौता (bilateral and non-binding security of supply arrangement) किया है। यह दोनों देशों को राष्ट्रीय सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक दूसरे से आवश्यक औद्योगिक संसाधन प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।इस समझौते से अमरीका और भारत राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रोत्साहन देने वाली वस्तुओं और सेवाओं के लिए आपसी सहायता प्रदान करने पर सहमत हैं।
राजधानी- वॉशिंगटन डी॰ सी॰
मुद्रा- यूएस डॉलर
यूट्यूब पर सबसे तेज़ 10 लाख सब्सक्राइबर्स का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाया है|
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूट्यूब पर सबसे तेज एक मिलियन यानी 10 लाख सब्सक्राइबर्स का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। रोनाल्डो ने बुधवार, 21 अगस्त को अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किए। चैनल पे एक दिन से भी कम समय में 13 मिलियन (1.3 करोड़) से अधिक सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं।यूट्यूब 10 लाख सब्सक्राइबर वाले चैनल को गोल्ड बटन भेजता है और रोनाल्डो के चैनल ने 90 मिनट में ही यह मार्क पार कर लिया था। यूट्यूब ने 6 घंटे में ही उनके घर गोल्ड बटन भी भेज दिया। रोनाल्डो ने अपने चैनल को डेब्यू करने के साथ कई वीडियो डाले, जिसमें एक टीजर ट्रेलर और अपनी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ फन क्विज गेम शामिल है। रोनाल्डो के 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर 112.5 मिलियन (11.25 करोड़), फेसबुक पर 170 मिलियन (17 करोड़ ) और इंस्टाग्राम पर 636 मिलियन (63.6 करोड़) फॉलोअर्स हैं। रोनाल्डो दुनिया के सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीट है। फोर्ब्स के हिसाब से रोनाल्डो की कुल संपत्ति 260 मिलियन डॉलर (2.18 हजार करोड़) है। वह 1 बिलियन डॉलर (8.39 हजार करोड़) से अधिक कमाने वाले पहले फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं।
लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार महिला टेस्ट मैच 2026 में खेला जाएगा|
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पुष्टि की है कि लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में पहला महिला टेस्ट मैच वर्ष-2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त को मनाया गया|
भारत के लिए 23 अगस्त देश की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण दिन है, जो चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता के बाद पहली बार मनाया गया|चंद्रयान-3 मिशन के तहत भारत ने मिशन के साथ भेजे गए ‘विक्रम’ लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जिस स्थान पर लैंड कराया था उसे शिव शक्ति पॉइंट (Shiv Shakti Point) का नाम दिया गया था| राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024 की थीम - "चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा" (Touching Lives while Touching the Moon: India’s Space Saga)
नए केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन बनें हैं|
सीनियर IAS ऑफिसर गोविंद मोहन ने 22 अगस्त को नए केंद्रीय गृह सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने अजय कुमार भल्ला का स्थान लिया, जिनका 5 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। गोविंद मोहन इससे पहले गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में काम कर चुके हैं।
नैसकॉम के अध्यक्ष के रूप में राजेश नांबियार को नियुक्त किया गया है|
आईटी उद्योग निकाय नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) ने राजेश नांबियार को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है|
वाराणसी में नदी संरक्षण हेतु भारत-डेनमार्क और IIT ने अनूठी पहल शुरू की है|
यह गठबंधन भारत सरकार (जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (आईआईटी-बीएचयू) और डेनमार्क सरकार के बीच एक अनूठी त्रिपक्षीय पहल है, जिसका उद्देश्य छोटी नदियों के संरक्षण और प्रबंधन में उत्कृष्टता लाना है।
एक्स (X) ने ब्राजीलश में अपना परिचालन “तुरंत प्रभाव से” बंद करने की घोषणा की है|
एलन मस्क के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने ब्राजील में अपना परिचालन “तुरंत प्रभाव से” बंद करने की घोषणा की है|
राजधानी- ब्रासीलिया
मुद्रा- ब्राजीलियाई रियल
क्रोएशिया ने वर्ष 2025 से अनिवार्य सैन्य सेवा लागू करने की घोषणा की है|
क्रोएशिया अगले साल 1 जनवरी से दो महीने की अनिवार्य सैन्य सेवा फिर से शुरू करेगा, यह कदम यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रामकता के साथ-साथ बाल्कन में स्पष्ट हथियारों की दौड़ और सैन्य निर्माण के बाद यूरोप में बढ़े तनाव के बीच उठाया गया है, जो 1990 के दशक में खूनी युद्ध से गुजरा था।
चर्चा में रहा, MUDA घोटाला कर्नाटक से संबंधित है|
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर जमीन आवंटन में गड़बड़ी के संगीन आरोप लगाए गए हैं। यह मामला मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA Mysore Urban Development Authority) से जुड़ा है। विवाद इस बात पर है कि सिद्धरमैया के पिछले मुख्यमंत्री काल में उनकी पत्नी बी.एम. पार्वती को मुआवजे के तौर पर जमीन दी गई थी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सिद्धरमैया और उनकी सरकार पर जमीन घोटाले का आरोप लगाया है। BJP उनके इस्तीफे की मांग कर रही है और इसके लिए अभियान चला रही है।
राजधानी- बेंगलुरु
राज्यपाल- थावरचंद गहलोत
मुख्यमंत्री- सिद्दारमैया
सतारा जिले के मन्याचीवाड़ी गांव को महाराष्ट्र का पहला 'सोलर विलेज' घोषित किया गया है|
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सतारा जिले के मान्याचिवाड़ी में राज्य के पहले ‘सोलर विलेज’ का उद्घाटन किया।
लक्ष्य - नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करना है।
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना ने बिजली बिल कम करने में मदद की है, जबकि मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के तहत सौर पंप सेट के लिए 90-95% सब्सिडी प्रदान की जाती है। अगले 1.5 वर्षों में 12,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पन्न की जाएगी, जिससे किसानों के लिए मुफ्त दिन की बिजली सुनिश्चित होगी।
चर्चा में रहा, रणथंभौर टाइगर रिजर्व राजस्थान में स्थित है|
वन विभाग ने एक साहसिक रैली के दौरान रणथंभौर टाइगर रिजर्व (आरटीआर) में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए 14 एसयूवी मालिकों पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। रणथंभौर टाइगर रिजर्व राजस्थान के सवाई माधोपुर से 14 किमी दूर अरावली और विंध्य पर्वतमाला के जंक्शन पर स्थित है।
राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार खान मंत्रालय से सम्बंधित हैं|
राष्ट्रपति ने 12 श्रेणियों में 21 भू-वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार प्रदान किए। 1966 में खनन मंत्रालय द्वारा संस्थापित भू-विज्ञान के क्षेत्र में दिया जाने वाला राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार प्राचीन और अत्यधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है।
पुरस्कारों का उद्देश्य - भू-विज्ञान-खनिज अनुसंधान तथा अन्वेषण, खनन प्रौद्योगिकी तथा खनिज के लाभ और मौलिक भू-विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों तथा महत्वपूर्ण योगदान के लिए वैज्ञानिकों को सम्मानित करना है।
हर साल सद्भावना दिवस राजीव गांधी की जयंती पर मनाया जाता है|
भारत में हर साल 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है. इसे आमतौर पर सद्भाव दिवस के रूप में जाना जाता है| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 80वां जन्मदिन 20 अगस्त 2024 को है. यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिवस है| राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत की विविध आबादी के बीच राष्ट्रीय एकीकरण, शांति और सार्वजनिक सद्भाव के लिए प्रयास किया था|
60 फेयर प्राइस शॉप्स को जन पोषण केंद्र में बदलने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है|
खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 60 फेयर प्राइस शॉप्स (FPS), जिन्हें राशन की दुकानें भी कहा जाता है, को 'जन पोषण केंद्रों' में बदलने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया ।
उद्देश्य - इन केंद्रों में न्यूट्रिशन यानी पोषण की पहुंच में सुधार करना है।
प्रोजेक्ट के तहत FPS डीलरों को सब्सिडी वाले अनाज के अलावा अपने स्टॉक में विविधता लाने की अनुमति दी गई है। इस प्रोजेक्ट से बनी दुकानों में बाजरा, दाल, डेयरी प्रोडक्ट्स और दैनिक जरूरत की चीजें रखी जा सकती हैं।इस पहल के तहत, 60 FPS SIDBI से क्रेडिट की फैसिलिटी मिलेंगी। इसके अलावा, उड़ान (udaan) से विभिन्न स्टेपल और FMCG कैटेगरी में 3,500 से अधिक प्रोडक्ट्स तक पहुंच मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश ने 'मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना' शुरू की है|
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्कूली बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए 'मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना' शुरू की। साथ ही राज्य शैक्षिक और प्रशासनिक प्रणाली में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को मुफ्त टैबलेट प्रदान करने की योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री बाल पोषाहार आहार योजना केवल सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए है। नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को सप्ताह में एक बार उबले अंडे या फल उपलब्ध कराए जाएंगे। ताजे फल बच्चों की पसंद के आधार पर स्थानीय बाजारों से लिए जाएंगे। यह योजना मौजूदा मध्याह्न भोजन योजना की पूरक होगी और सरकारी स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए बनाई गई है। इसमें राज्य के 15,181 सरकारी स्कूल के लगभग 5,34,293 छात्र लाभार्थी होंगे। राज्य सरकार ने 2024-25 के लिए 'मुख्यमंत्री बाल पोष्टिक आहार योजना' के लिए 12.75 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके अलावा, सरकार राज्य के 17,510 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को मुफ्त टैबलेट देगी। इससे शैक्षिक और प्रशासनिक प्रणाली में डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। टैबलेट के वितरण से शिक्षण विधियों का आधुनिकीकरण होगा, डिजिटल शैक्षिक संसाधनों तक पहुंच में सुधार होगा और अटेंडेंस लगाने और डेटा अपडेट करने जैसे प्रशासनिक कार्य सरल हो जाएंगे।
दो दिवसीय ‘भारत-ईयू ट्रैक 1.5’ सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है|
भारत और यूरोपीय संघ दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन ‘भारत-ईयू ट्रैक 1.5’ की मेजबानी करेंगे।
सम्मेलन का उद्देश्य - ऑनलाइन माध्यम से बढ़ रही आतंकवादी गतिविधियों की रोकथाम करने के नए उपाय खोजना है।
नई दिल्ली में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में दक्षिण एशिया और यूरोप के विशेषज्ञ, नीति निर्माता, शिक्षाविद और कानूनी मामलों से जुड़े व्यक्ति भाग लेंगे। ऑनलाइन कट्टरपंथ में उभरते हुए खतरों और चरमपंथी आतंकवादियों द्वारा ऑनलाइन माध्यमों का दुरूपयोग रोकने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
भारत और जापान के बीच टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता नई दिल्ली में आयोजित हुई|
भारत और जापान के बीच टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस वार्ता में दोनों देशों ने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और परस्पर संबंधों को मजबूत बनाने की नई संभावनाएं तलाशी ।
जापान को ग्रीन अमोनिया की आपूर्ति के लिए भारत ने पहले समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं|
केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भारत से जापान को हरित अमोनिया के निर्यात के लिए पहले समझौते पर हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता की। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने मंगलवार काे जारी बयान में बताया किे सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज, सोजित्ज़ कॉर्पोरेशन, क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी और एनवाईके लाइन के बीच हेड्स ऑफ टर्म्स (एचओटी) समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। जो भारत से जापान तक सीमा पार हरित अमोनिया आपूर्ति साझेदारी को मजबूत करता है। यह समझौता दोनों देशों के बीच इस तरह के पहले सहयोग का प्रतिनिधित्व करता है, जो वैश्विक हरित ऊर्जा परिदृश्य में भारत की बढ़ती प्रमुखता को रेखांकित करता है।
सिक्किम के फम्बोंगल्हो वन्यजीव अभयारण्य में गैस्ट्रोडिया इंडिका, एक अनोखी ऑर्किड प्रजाति, खोजी गई थी|
अनोखी ऑर्किड प्रजाति, गैस्ट्रोडिया इंडिका, हाल ही में सिक्किम के फम्बोंगल्हो वन्यजीव अभयारण्य में खोजी गई| भारत की पहली ऑर्किड है जो कभी अपना फूल नहीं खोलती और गैस्ट्रोडिया वंश की पहली क्लेइस्टोगैमस प्रजाति है गैस्ट्रोडिया इंडिका होलोमाइकोट्रॉफिक है, जो पोषण के लिए पूरी तरह से कवक पर निर्भर करती है क्योंकि इसमें क्लोरोफिल नहीं होता। 1,950-2,100 मीटर की ऊंचाई पर पाई जाने वाली यह प्रजाति मैग्नोलिया और एसर जैसे विशिष्ट पेड़ों के पास घने, सड़े हुए पत्तों के मलबे में फलती-फूलती है। इस खोज के साथ भारत में गैस्ट्रोडिया प्रजातियों की कुल संख्या 10 हो गई है, लेकिन इसकी सीमित आबादी और विशिष्ट आवास की आवश्यकताओं के कारण यह प्रजाति खतरे में है |
यूएस ने इंडो-पैसिफिक में एक अत्यंत लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल पेश की है|
यूएस नेवी की नई AIM-174B मिसाइल का उद्देश्य चीन के हवाई प्रभुत्व का मुकाबला करना है| यह SM-6 मिसाइल का एक हवा से प्रक्षेपित संस्करण है और जुलाई 2024 में रेथियॉन द्वारा पेश किया गया था। यह लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल 400 किमी दूर तक के लक्ष्यों को निशाना बना सकती है, जो चीन के PL-15 की सीमा से अधिक है। इंडो-पैसिफिक में तैनात, यह बढ़ते क्षेत्रीय तनावों के बीच यूएस की शक्ति प्रक्षेपण का समर्थन करती है। AIM-174B वायु रक्षा स्थलों और युद्धपोतों जैसी उच्च प्राथमिकता वाली भूमि वस्तुओं को लक्षित करती है, जो अर्ध-बैलिस्टिक तरीके से संचालित होती है|
चर्चा में रहा ‘Californium’ एक अत्यधिक रेडियोधर्मी तत्व है|
बिहार पुलिस ने हाल ही में 50 ग्राम कैलिफोर्नियम, एक अत्यधिक रेडियोधर्मी तत्व जब्त किया। कैलिफोर्नियम एक कृत्रिम, चांदी-सफेद धातु है जिसका परमाणु क्रमांक 98 है, जिसे पहली बार 1950 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में संश्लेषित किया गया था। यह प्राकृतिक रूप से नहीं पाया जाता और क्यूरियम को हीलियम आयनों से बमबारी करके उत्पादित किया जाता है। यह अपनी तीव्र रेडियोधर्मिता के लिए जाना जाता है| कैलिफोर्नियम मूल्यवान लेकिन खतरनाक है। इसका उपयोग परमाणु रिएक्टरों को शुरू करने, हवाई जहाजों में धातु थकान का पता लगाने और कुछ कैंसरों के उपचार में किया जाता है। कैलिफोर्नियम के समस्थानिकों में Cf-251 शामिल है, जो 898 वर्षों के अर्ध-जीवन के साथ सबसे स्थिर है, और विभिन्न औद्योगिक और वैज्ञानिक अनुप्रयोगों में उपयोग किया जाता है।
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री कलैग्नार एम करुणानिधि की जन्म शताब्दी पर एक स्मारक सिक्का जारी किया गया है|
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने चेन्नई में तमिलनाडु के पांच बार के पूर्व मुख्यमंत्री कलैग्नार एम करुणानिधि की जन्म शताब्दी के अवसर पर एक स्मारक सिक्का जारी किया। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में, उन्हें देश के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक नेता, भारतीय राजनीति के दिग्गज, एक सक्षम प्रशासक, सामाजिक न्याय के समर्थक और एक सांस्कृतिक दिग्गज बताया।
राजधानी- चेन्नई
राज्यपाल- रविन्द्र नारायण रवि
मुख्यमंत्री- एम॰ के॰ स्टालिन
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किस योजना की शुरुआत की|
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन से एक दिन पहले “मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना” की शुरुआत की। श्री सोरेन ने राज्य के पाकुड़ जिले में इस योजना का शुभारंभ करते हुए 57 हजार एक सौ बीस महिला लाभार्थियों को एक-एक हजार रुपये की पहली किस्त सीधा उनके बैंक खाते में भेजी गई। योजना के अंतर्गत 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये यानी सालाना 12 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। श्री सोरेन ने कहा कि सितंबर से लाभार्थियों को हर महीने की 15 तारीख को यह राशि मिलेगी। ‘मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना’ का लक्ष्य राज्य की 48 लाख महिलाओं को लाभान्वित करना है।
भारतीय छात्र दल ने 17वें अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड (आईईएसओ) 2024 में 3 स्वर्ण पदक जीते हैं|
भारतीय छात्र दल ने 08-16 अगस्त, 2024 तक बीजिंग, चीन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड (आईईएसओ) के 17वें संस्करण में कई प्रतिष्ठित पदक जीते हैं। गुजरात, केरल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के छात्रों वाली चार सदस्यीय भारतीय दल ने तीन प्रतियोगिता श्रेणियों (सिद्धांत और व्यावहारिक, पृथ्वी प्रणाली परियोजना और अंतर्राष्ट्रीय दल दायर जांच) में तीन स्वर्ण और कांस्य और दो रजत पदक जीते हैं।
इंडियन कोस्ट गार्ड संगठन के डायरेक्टर जनरल (DG) राकेश पाल का निधन हुआ है|
इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG Indian Coast Guard) के डायरेक्टर जनरल (DG) राकेश पाल का निधन हो गया। वे चेन्नई में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कोस्ट गार्ड के एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। राकेश पाल ने 19 जुलाई 2023 को ICG के 25वें डायरेक्टर जनरल का पद संभाला था। 2013 में उन्हें तटरक्षक मेडल और 2018 में प्रेसिडेंट तटरक्षक मेडल से नवाजा गया था। फरवरी 2022 में उन्हें एडिशनल डायरेक्टर जनरल पर प्रमोट किया गया था।
भारतीय किस सेना के पूर्व चीफ जनरल सुंदरराजन पद्मनाभन का निधन हुआ है|
भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल सुंदरराजन पद्मनाभन का निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई में 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उन्होंने अगस्त 1975 से जुलाई 1976 तक स्वतंत्र लाइट बैटरी की कमान संभाली थी। सुंदरारजन ने सितंबर 1977 से मार्च 1980 तक गजाला माउंटेन रेजिमेंट की कमान संभाली थी। यह पर्वतीय रेजिमेंट इंडियन आर्मी की सबसे पुरानी तोपखाना रेजिमेंट्स में से एक है। 15 कोर कमांडर के रूप में उनकी सेवाओं के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। 30 सितंबर 2000 को उन्होंने 20वें सेना अध्यक्ष के रूप में भारतीय सेना का कार्यभार संभाला था। सुंदरराजन पद्मनाभन 31 दिसंबर 2002 में रिटायर्ड हुए थे।
वर्ष 2024 में विश्व संस्कृत 19 अगस्त को मनाया गया|
वर्ष 2024 में विश्व संस्कृत दिवस 19 अगस्त को मनाया गया। पहला विश्व संस्कृत दिवस वर्ष 1969 में मनाया गया था। विश्व संस्कृत दिवस प्रत्येक वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि (Full Moon) को मनाया जाता है। यह एक प्रतिष्ठित संस्कृत विद्वान और व्याकरणविद् पाणिनि की जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है। यह एक इंडो-आर्यन भाषा है और इसे सबसे पुरानी भाषाओं में से एक माना जाता है तथा भारत की अधिकांश भाषाओं की जननी के रूप में भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति लगभग 3500 वर्ष पहले भारत में हुई थी और इसे अक्सर देव वाणी (देवताओं की भाषा) के रूप में जाना जाता है। इसे वैदिक और शास्त्रीय दो भागों में विभाजित किया गया है। वैदिक संस्कृत ऋग्वेद, उपनिषद और पुराण का एक हिस्सा है। संस्कृत भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यह तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और उड़िया के अलावा 6 शास्त्रीय भाषाओं में भी शामिल है। वर्ष 2010 में संस्कृत को उत्तराखंड की दूसरी आधिकारिक भाषा के रूप में घोषित किया गया था। कर्नाटक के मत्तूर गाँव में सभी लोग बोलचाल में संस्कृत भाषा का प्रयोग करते हैं।
मंकीपॉक्स का केस फिलीपींस में मिला है|
फिलीपींस में मंकीपॉक्स का पहला केस मिला। अफ्रीका के बाहर स्वीडन और पाकिस्तान के बाद यह तीसरा देश है, जहां मंकीपॉक्स का केस सामने आया है। फिलीपींस के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मरीज अपने देश से कहीं बाहर नहीं गया था। मरीज में कौन सा वैरिएंट मिला है इसका पता नहीं चल पाया है। इससे पहले, पाकिस्तान में 16 अगस्त को मंकीपॉक्स के तीन केस मिले थे। स्वीडन में 15 अगस्त को मंकीपॉक्स का मामला सामने आया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 14 अगस्त को Mpox यानी मंकीपॉक्स को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। यह दो साल में दूसरी बार है जब इस बीमारी को हेल्थ इमरजेंसी बताया गया है। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल विश्व में मंकीपॉक्स से अब तक 537 मौत हो चुकी है
राजधानी- मनीला
मुद्रा- पेसो (फिलीपीनो)
11वीं बार झंडा फहराने वाले तीसरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनें हैं|
पहले प्रधानमंत्री - पंडित नेहरू - 17 बार,
दुसरे प्रधानमंत्री - इंदिरा गांधी - 16 बार
15 अगस्त को 78वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। पीएम मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री 11वें स्वतंत्रता दिवस पर 103 मिनट का सबसे लंबा भाषण दिया। चार बार (2016, 2019, 2022, 2023) 90 मिनट से ज्यादा का भाषण दिया है। सबसे छोटा भाषण साल 2014 में 65 मिनट का है, जब मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। नरेंद्र मोदी 11वीं बार झंडा फहराने वाले तीसरे प्रधानमंत्री बने। मोदी से पहले पंडित नेहरू ने 17 बार, इंदिरा गांधी ने 16 बार लाल किले से झंडा फहराया था। 78वें स्वतंत्रता दिवस की थीम 'विकसित भारत' रखी गई। इसके तहत स्वतंत्रता के 100वें साल यानी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। स्वतंत्रता दिवस पर पेरिस ओलिंपिक के भारतीय खिलाड़ी स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल हुए।
संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत का अगला राजदूत पर्वतनेनी हरीश को नियुक्त किया गया है|
केंद्र सरकार ने पर्वतनेनी हरीश को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया। इसके साथ ही उन्हें भारत का स्थायी प्रतिनिधि भी बनाया गया है।
कृषि तथा सम्बद्ध विज्ञान में उच्च शिक्षा के लिए आसियान-भारत फैलोशिप शिवराज सिंह चौहान ने लांच की है|
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि तथा सम्बद्ध विज्ञान में उच्च शिक्षा के लिए आसियान-भारत फैलोशिप (ASEAN-India Fellowship) लांच की। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि 2024-25 से शुरू होने वाले पांच वर्षों में आसियान देशों के छात्रों को 50 फेलोशिप प्रदान की जाएंगी। अगले पांच वर्षों तक प्रति वर्ष दस फेलोशिप प्रदान की जाएंगी। इसमें कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में मास्टर डिग्री कार्यक्रम शामिल होंगे, और पहले बैच के लिए अंतिम तिथि 27 अगस्त है। आसियान-भारत कोष द्वारा वित्त पोषित इस पहल में चयनित विद्यार्थियों के लिए प्रवेश शुल्क, रहने का खर्च और आकस्मिक व्यय शामिल होंगे।
तीसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत करेगा |
भारत तीसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन (Global South Summit) की मेजबानी करेगा।
इस शिखर सम्मेलन का विषय - ‘सतत भविष्य के लिए एक सशक्त ग्लोबल साउथ’ (‘A Strong Global South for a Sustainable Future’)
विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में बताया कि इसमें पिछले सम्मेलनों में विश्व की विभिन्न जटिल चुनौतियों पर हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। इन चुनौतियों में संघर्ष, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा संकट तथा जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से विश्व का प्रभावित होना शामिल है। सम्मेलन में ग्लोबल साउथ के देश चुनौतियों, प्राथमिकताओं तथा अल्प विकसित और विकासशील देशों की समस्याओं, विशेषकर विकास के क्षेत्रों में समाधान, तलाशने पर चर्चा करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि पिछले दो शिखर सम्मेलनों की ही तरह यह सम्मेलन भी वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष के स्तर का होगा, जिसकी मेजबानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
नलिन प्रभात को जम्मू-कश्मीर के स्पेशल DG के रूप में नियुक्त किया गया है|
नलिन प्रभात जम्मू-कश्मीर के नए स्पेशल DG नियुक्त किए गए। वे मौजूदा डीजीपी आरआर स्वैन के रिटायरमेंट के बाद नए पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभालेंगे। आरआर स्वैन 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। नलिन प्रभात 1 अक्टूबर को DGP का पद ग्रहण करेंगे। वर्तमान में नलिन राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG - National Security Guard ) की महानिदेशक (DG) हैं।
जर्मनी के वैज्ञानिकों ने प्लास्टिक को खाने वाले कवक की खोज की है|
जर्मनी के वैज्ञानिकों ने ऐसे कवक {fungus} पाए हैं जो प्लास्टिक खा सकते हैं, जो प्लास्टिक प्रदूषण की वैश्विक समस्या से निपटने में मदद कर सकते हैं। हर साल, लाखों टन प्लास्टिक कचरा समुद्र में समा जाता है। जबकि ये प्लास्टिक खाने वाले कवक एक आशाजनक समाधान प्रदान करते हैं, विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि केवल कवक पर निर्भर रहने से समस्या का समाधान नही होगा। इस व्यापक समस्या को प्रभावी ढंग से संबोधित करने के लिए इसके स्रोत पर प्लास्टिक कचरे को कम करने पर ध्यान केंद्रित करना अभी भी आवश्यक है| लेक स्टेचलिन में शोध में पाया गया कि कुछ माइक्रोफंगी अतिरिक्त कार्बन स्रोतों के बिना भी सिंथेटिक प्लास्टिक को तोड़ सकते हैं। ये कवक कुछ प्लास्टिक को बायोमास में बदल सकते हैं।
आयी हुरून इंडिया के अनुसार, भारत की सबसे प्रभावशाली महिला . रोशनी नादर मल्होत्रा है|
एचसीएल टेक्नोलॉजीज की रोशनी नादर मल्होत्रा 2024 बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया की पारिवारिक स्वामित्व वाली कंपनियों का नेतृत्व करने वाली प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शीर्ष पर हैं।
भारत में रामसर स्थलों की सूची में हाल ही में काझुवेली पक्षी अभयारण्य, तवा जलाशय, और नंजरायण पक्षी अभयारण्य नए स्थल शामिल किए गए हैं|
रामसर स्थलों की सूची में भारत की तीन और आर्द्रभूमि को शामिल किया गया है। इसी के साथ भारत में रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। रामसर स्थलों (अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि) में शामिल किये गए स्थलों में तमिलनाडु में नंजरायण पक्षी अभयारण्य तथा काझुवेली पक्षी अभयारण्य और मध्य प्रदेश में तवा जलाशय शामिल हैं।
ब्रायन निकोल को स्टारबक्स के नए CEO के रूप में नियुक्त किया गया है|
ग्लोबल कॉफी चेन स्टारबक्स ने ब्रायन निकोल को नया चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया। वे भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन की जगह लेंगे।
पैरालंपिक्स 2024 का आयोजन पेरिस में किया जाएगा|
पैरालंपिक्स 2024 फ्रांस की राजधानी पेरिस में 28 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। भारत इन खेलों के लिए 84 एथलीटों के साथ अपना सबसे बड़ा दल भेजेगा। टोक्यो में भारत ने 54 एथलीट भेजे थे, जिनमें सिर्फ 14 महिलाएँ थीं। पेरिस के लिए, दल में 84 एथलीट शामिल किए गए हैं, जिनमें 32 महिलाएँ हैं। टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 19 पदक जीते थे, जिनमें पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य शामिल हैं।