Neet Pg

NEET PG 2026 : Major Exam Changes Announced to Prevent Paper Leak !!

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 30 अगस्त 2026 को होने वाली NEET-PG परीक्षा के लिए कई बड़े और अहम बदलाव किए हैं। इन सुधारों का मुख्य मकसद परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है, ताकि किसी भी तरह से पेपर लीक को रोका जा सके। स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने तैयारियों का जायजा लेते हुए छात्रों और सुरक्षा को सर्वोपरि रखने का निर्देश दिया है। इस बार रिकॉर्ड 2,73,183 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल के मुकाबले 12.5% ज़्यादा है।

Neet Pg

नए नियमों के लागू होने से छात्रों को दूर के सेंटर्स पर जाने की भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी और उनका मानसिक तनाव भी कम होगा।इसके अलावा, सभी बच्चों की परीक्षा एक ही शिफ्ट में होने से किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा और सब बराबरी से परीक्षा दे सकेंगे।  

NEET PG 2026 : Overview 

ParameterDetails
Exam NameNEET-PG 2026
Exam Date30 August 2026
Conducting AuthorityUnion Ministry of Health / Central Health Ministry
Total Candidates Registered2,73,183 (12.5% increase from last year)
Number of Shifts1 Shift (Single Shift)
Total Questions180 questions (reduced from 200)
Total Marks720 Marks
Total Exam Duration210 minutes (3 Hours 30 Minutes)
Exam Center Announcement3 weeks prior to the exam date
Center Selection ModeComputer-Based Randomization System
Marking Scheme+4 for correct answer, -1 (25% negative marking) for incorrect answer, 0 for unanswered

Single Shift Examination System

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किया गया सबसे बड़ा बदलाव परीक्षा को दो शिफ्टों की व्यवस्था से समाप्त करके केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित करना है। अब पूरी परीक्षा Single Shift में संपन्न होगी। इस बदलाव से सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा में प्रश्नों की Difficulty Level पूरी तरह से समान रहेगा और किसी भी छात्र को शिफ्ट के अंतर का नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

Nearby Exam Center Allocation

परीक्षार्थियों की यात्रा और ठहरने की व्यवस्था में होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए उम्मीदवारों को अपने घर के पास परीक्षा केंद्र चुनने का अवसर मिलेगा:

  • उम्मीदवार परीक्षा के लिए अपनी पसंद के नजदीकी तीन राज्यों का विकल्प चुन सकेंगे।
  • पहला विकल्प उनका अपना राज्य होगा, जिसमें उन्हें अपने ही राज्य के किसी दूसरे शहर का विकल्प भी मिल सकता है।
  • केंद्रों का आवंटन कंप्यूटर आधारित रैंडमाइजेशन सिस्टम (Computer-Based Randomization System) के ज़रिए किया जाएगा।
  • परीक्षा शहर और केंद्र की जानकारी परीक्षा की तारीख से 3 हफ्ते पहले ही दे दी जाएगी, ताकि छात्रों को पर्याप्त समय मिल सके।

Enhanced Security Measures and Aadhaar Verification

परीक्षा की  सुरक्षा बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं:

  • Aadhaar & Biometric Verification: परीक्षा के दिन पहचान की जांच के लिए छात्रों का बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके लिए छात्रों को केंद्र पर 2 से 3 घंटे पहले पहुंचना होगा। अगर किसी छात्र का फिंगरप्रिंट मैच नहीं होता है, तो उनकी आंखों की पुतली (आइरिस) को स्कैन करके प्रवेश दिया जाएगा।
  • Strict Monitoring: परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए 60,000 से भी ज़्यादा कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।
  • High-Tech Security: सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे (लाइव मॉनिटरिंग), मोबाइल सिग्नल जैमर और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों द्वारा सीधी निगरानी रखी जाएगी। 
Neet Pg
 

 

Revised Exam Pattern and Sectional Timing

NEET-PG 2026 के परीक्षा पैटर्न में भी अहम बदलाव किए गए हैं:

  • प्रश्नों की कुल संख्या को 200 से घटाकर 180 कर दिया गया है, जबकि कुल अंक 720 हैं।
  • परीक्षा को हल करने के लिए कुल 210 मिनट (3 घंटे 30 मिनट) का समय मिलेगा। इससे अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न हल करने के लिए अधिक समय मिलेगा।
  • परीक्षा के 210 मिनट के समय को अलग-अलग सेक्शन (Section A, B, C) में बांटा गया है।
  • हर सेक्शन को पूरा करने का एक तय समय होगा। अगर आपने कोई सेक्शन सबमिट कर दिया या उसका समय खत्म हो गया, तो आप उस सेक्शन के सवालों पर दोबारा वापस नहीं आ सकेंगे। 

Marking Scheme

  • Correct Answer: प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाएंगे।
  • Incorrect Answer: गलत उत्तर देने पर -1 अंक (25% नेगेटिव मार्किंग) काटा जाएगा।
  • Unanswered Questions: छोड़े गए प्रश्नों के लिए 0 अंक होगा।
  • 🚀 Start Your Preparation on Our App
  • 🎥 Online Lectures | 📝 Free Mock Tests | ⚡ Daily Quizzes | 📖 PYQs
  • 🎯 Everything You Need to Crack Your Exam – All in One App! 🚀

Download Now

Official Guidelines on Rumors and Emergency Measures

स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने छात्रों को सलाह दी है कि वे पेपर लीक से जुड़ी किसी भी अफवाह या झूठी खबर पर भरोसा न करें। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा का प्रश्न-पत्र पूरी तरह से सुरक्षित है, क्योंकि इसे ‘मल्टी-लेयर एनक्रिप्शन'(Multi-Layer Encryption) तकनीक से सुरक्षित रखा जाता है और यह केवल परीक्षा के समय ही डिजिटल रूप से खुलता  है। इसके साथ ही, अगर किसी केंद्र पर अचानक सर्वर या तकनीक में कोई खराबी आती है, तो स्थिति को तुरंत संभालने के लिए बैकअप की पूरी व्यवस्था रखी गई है।

📲 Join Our WhatsApp Channel for Daily Recruitment & Exam Updates

Rrb

Some Important Link :

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
Got Two Government Job Selections? Here’s What Happens Next Got Two Government Job Selections? Here’s What Happens Next HP Police Constable Darshan Batch: Your Path to Selection MPESB Group 2 Sub Group 4 2026: Eligibility, Vacancy & Exam Date UP PGT vs UP Assistant Professor: Key Differences Explained UPSSSC Stenographer Error: Is One Full Stop a Big Problem?