Current Affairs in English

9 January Current Affairs Rojgar With Ankit 1
9 January Current Affairs Rojgar With Ankit 2
  1. हाल ही में, शेख हसीना किस देश की पांचवीं बार प्रधानमंत्री बनी हैं? बांग्लादेश
  2. हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने “राम मंदिर, राष्ट्र मंदिर एक साझी विरासत” पुस्तक का विमोचन किया? केरल
  3. हाल ही में 10वीं शताब्दी का कदंब शिलालेख कहाँ मिला है? गोवा
  4. हाल ही में नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड लिमिटेड (NIIFL) ने किसे अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है? संजीव अग्रवाल
  5. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत की GDP ग्रोथ रेट का अनुमान क्या रहेगा? 6.2%
  6. प्रतिवर्ष विश्व युद्ध अनाथ दिवस कब मनाया जाता है? 6 जनवरी
  7. हाल ही में IIT मंडी और किसके शोधकर्ताओं ने कैंसर की दवा बनाने के लिए पौधे की कोशिकाओं को इंजीनियर किया है? IIT मद्रास
  8. हाल ही में BIMSTEC के महासचिव का पद किसने संभाला है? इंद्रमणि पांडेय
  9. NSO की रिपोर्ट के अनुसार FY24 में भारतीय अर्थव्यवस्था कितने प्रतिशत के दर से बढ़ सकती है? 7.3%
  10. हाल ही में किसने अंतरिक्ष में बिजली पैदा करने के लिए ईंधन सेल का सफल परिक्षण किया है? ISRO
5 January Current Affairs Rojgar With Ankit 2
5 January Current Affairs Rojgar With Ankit 4
  1. हाल ही में प्रधानमंत्री ने किस द्वीप समूह में सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन का उद्घाटन किया है? लक्षद्वीप द्वीप समूह
  2. स्क्वायर किलोमीटर एरिया ऑब्ज़र्वेटरी (SKAO) क्या है? रेडियो दूरबीन सरणी
  3. हाल ही में किस राज्य ने मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रानी दुर्गावती श्रीअन्‍न प्रोत्साहन योजना लागू करने का निर्णय लिया है? मध्य प्रदेश
  4. शैक्षिक व्यवसायियों को आयुर्वेद अनुसंधान की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए कौन सा कार्यक्रम शुरू किया गया है? स्‍मार्ट-2.0
  5. हाल ही में आत्मनिर्भर भारत उत्सव में ‘अर्बन स्क्वायर’ का उद्घाटन किसने किया?
    हरदीप सिंह पुरी
  6. हाल ही में पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) ने 25,000 करोड़ रुपए की विद्युत परियोजनाओं के लिए किसके साथ समझौता किया? गुजरात
  7. हर साल राष्ट्रीय पक्षी दिवस कब मनाया जाता है? 5 जनवरी
  8. हाल ही में किसने पश्चिमी नौसेना कमान का कार्यभार संभाला है? संजय जसजीत सिंह
  9. हाल ही में यूरोपीय निवेश बैंक की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला कौन है? नदिया कैल्विनो
  10. भारत में सिरप के रूप में उपलब्ध पहली कीमो दवा का नाम क्या है? प्रीवॉल
3 January Current Affairs Rojgar With Ankit 3
3 January Current Affairs Rojgar With Ankit 6
  1. हाल ही में वार्डविज़ार्ड फूड्स ने किस राज्स सरकार के साथ समझौता किया है?
    गुजरात सरकार
  2. हाल ही में विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर किस देश की पांच दिवस यात्रा पर थे? रूस
  3. हाल ही में भारत की ‘‘पेट्रो राजधानी” के रूप में कौनसा राज्य जाना जाता है? गुजरात
  4. हाल ही में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने बालिकाओं के लिए पहले पूर्ण सैनिक स्कूल संविद गुरुकुलम सैनिक स्कूल का उद्घाटन कहाँ किया है? वृन्दावन
  5. हाल ही में इसरो ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान- पीएसएलवी-सी58 से एक्स-रे पोलारीमीटर उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कहाँ किया? आंध्र प्रदेश
  6. हाल ही में किस राज्य ने सामूहिक सूर्य नमस्कार करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है? गुजरात
  7. हाल ही में किस देश की अदालत ने नोबेल पुरस्‍कार विजेता डॉ. मुहम्‍मद युनुस को श्रम कानून के उल्‍लंघन में छह महीने के कारागार की सजा सुनाई है? बंगलादेश
  8. हाल ही में किस देश के बल्लेबाज़ डेविड वार्नर ने अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट-ओडीआई मैच से संन्यास लेने की घोषणा की है? ऑस्ट्रेलिया
  9. 2023 में भारत में बाघों की मृत्यु के मामले में कौन सा राज्य सबसे ऊपर है? महाराष्ट्र
  10. हाल ही में प्लास्टिक अपशिष्ट को रासायनिक रूप से पुनर्चक्रित कर ‘आईएससीसी-प्लस’ प्रमाणन प्राप्त करने वाली भारत की पहली कंपनी कौनसी है? रिलायंस समूह
1 January Current Affairs Rojgar With Ankit 4
1 January Current Affairs Rojgar With Ankit 8
  1. हाल ही में किसने पूरे भारत में ‘नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम (एनटीपीएस)’ का शुभारंभ किया है? भूपेन्द्र यादव
  2. हाल ही में किसने लद्दाख में ग्‍याराह सौ करोड़ रुपये की 29 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है? नितिन गडकरी
  3. हाल ही में किस सेना ने एडमिरलों की स्कंध-पट्टिकाओं के नये डिजाइन का अनावरण किया है? भारतीय नौसेना
  4. हाल ही में आवासन और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का उद्घाटन कहाँ किया है? नई दिल्ली
  5. हाल ही में किस राज्य ने ड्रोन मिशन स्थापित करने की मंजूरी दी है? महाराष्ट्र
  6. भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के अनुरूप सातवें 250 मेन फेरी क्राफ्ट का नाम क्या है? मंजुला
  7. किस सिख गुरु के चार पुत्रों की शहादत की याद में हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है? गुरु गोबिंद सिंह
  8. हाल ही में विकलांगता पर केंद्रीय सलाहकार बोर्ड की बैठक कहां संपन्न हुई? नई दिल्ली
  9. हाल ही में मिस महाराष्ट्र 2023 का खिताब किसने जीता है? केतकी राउत
  10. हाल ही में किस देश के राजनैतिक दिग्गज वोल्फगांग शैउबल का निधन हुआ है? जर्मनी
29 December Current Affairs Rojgar With Ankit 5
29 December Current Affairs Rojgar With Ankit 10
  1. ‘विश्व के पहले नेता कौन बने हैं जिनके यू-ट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या ने 2 करोड़ को पार किया है? भारत के प्रधानमंत्री
  2. हाल ही में भारत और किस देश के बीच प्रवासन और आवाजाही समझौते को मंजूरी मिली है? इटली
  3. हाल ही में ‘पंडित मोतीराम पंडित मणिराम संगीत समारोह’ के 50 वर्ष पूरे होने पर किसने एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है? अमित शाह
  4. 2023-24 सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने किस पाठ्यक्रम को मान्यता प्रदान नही की है? एम.फिल पाठ्यक्रम
  5. हाल ही में राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने आधिकारिक तौर पर किस टाइगर रिज़र्व में बाघों की आबादी में वृद्धि की घोषणा की? वाल्मिकी टाइगर रिज़र्व (VTR)
  6. हाल ही में, आईसीसी का वैश्विक क्रिकेट भागीदार कौन बना है? कोका-कोला
  7. हाल ही में किस राज्य ने ‘नम्मा कार्गो’ पहल का उद्घाटन किया है? कर्नाटक
  8. हाल ही में देश में ब्लैक टाइगर की सर्वाधिक संख्या कहाँ दर्ज की गई है? सिमलीपाल टाइगर रिज़र्व
  9. देश में रुफ़टोप सौर क्षमता वाला पहला राज्य कौन सा है? गुजरात
  10. हाल ही में ‘क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग’ 2024 में किस भारतीय संस्थान ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है? दिल्ली विश्वविद्यालय
28 December Current Affairs Rojgar With Ankit 6
28 December Current Affairs Rojgar With Ankit 12
  1. किस राज्य में आयोजित तानसेन समारोह का ‘ताल दरबार’ कार्यक्रम “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” में दर्ज किया गया है? मध्य प्रदेश
  2. हाल ही में निमोनिया की रोकथाम के लिए किस राज्य में SAANS अभियान 2023-24 का शुभारंभ किया गया है? मणिपुर
  3. 2023 में फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला एथलीट कौन है?पीवी सिंधु
  4. भारत सरकार ने किस देश के साथ पांच लिथियम ब्लॉक के लिए समझौता किया है? अर्जेंटीना
  5. 100 फुट ऊंची ‘रफ़ी मीनार’ को कहाँ स्थापित किया जाएगा? पंजाब
  6. हाल ही में किस IIT को पूर्व छात्रों ने 57 करोड़ रुपये दान दिए हैं? IIT मुंबई
  7. हाल ही में ‘गुजरात लिटरेचर फेस्टिवल’ का शुभारंभ किसने किया? भूपेन्द्र पटेल
  8. हाल ही में सेंचुरियन में दो टेस्ट शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज कौन बन गए हैं? केएल राहुल
  9. मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता कौन करेगा? नरेंद्र मोदी
  10. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कौन बने? डेविड वार्नर
27 December Current Affairs Rojgar With Ankit 7
27 December Current Affairs Rojgar With Ankit 14
  1. हाल ही में ‘मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित’ कार्यक्रम का आयोजन कहाँ हुआ? मध्य प्रदेश
  2. हाल ही में किसने ‘मेडटेक मित्र’ की शुरूआत की है? डॉ0 मनसुख मांडविया
  3. हाल ही में पहले शिमला विंटर कार्निवल का शुभारंभ कहाँ हुआ?हिमाचल प्रदेश
  4. 25 दिसंबर को पण्डित मदनमोहन मालवीय जी की कौनसी जयंती मनाई गई? 162वीं जयंती
  5. प्रतिवर्ष 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? सुशासन दिवस
  6. प्रथम दिव्यांग खेल पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट का पुरस्कार किसने जीता? सुमित अंतिल
  7. राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में महिला एकल का खिताब किसने जीता? अदिति पारेख
  8. दिवंगत न्यायमूर्ति माधव रेड्डी पर विशेष डाक कवर जारी किया जाएगा, वह किस राज्य के पूर्व राज्यपाल थे? महाराष्ट्र
  9. इंडिया स्किल रिपोर्ट 2024 के अनुसार, कौन सा राज्य काम करने के लिए सबसे पसंदीदा राज्य है? केरल
  10. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर कौन हैं? विराट कोहली
26 December Current Affairs Rojgar With Ankit 8
26 December Current Affairs Rojgar With Ankit 16
  1. हाल ही में किसे मिस कॉन्टिनेंटल इंटरनेशनल 2023 का विजेता घोषित किया गया है? आस्था रावल
  2. किसके आगामी संस्मरण का शीर्षक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ है?
    जनरल एम एम नरवणे
  3. दुनिया भर के व्यापार का लगभग कितना प्रतिशत स्वेज़ नहर से होकर गुजरता है जो हाल ही में लाल सागर में हमलों के कारण बाधित हो गया है? 12%
  4. हाल ही में, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) ने कितने वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में ‘जेएसडब्ल्यू- एनडीए कार रैली’ आयोजित की गई? 75 वर्ष
  5. हाल ही में ई-जागृति पोर्टल का उद्घाटन किसने किया? पीयूष गोयल
  6. हाल ही में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का आयोजन कहाँ हुआ? जैसलमेर
  7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने शैक्षिक संस्‍थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को वापस लेने का फैसला किया है? कर्नाटक सरकार
  8. ICICI बैंक ने किसे कार्यकारी निदेशक (ED) के रूप में पुनः नियुक्त किया है? संदीप बत्रा
  9. हाल ही में बिसलेरी ने अपना पहला वैश्विक ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया है? दीपिका पादुकोण
  10. आलू की उस बीमारी का क्या नाम है जिसने पंजाब के विभिन्न जिलों में आलू की फसल को काफी नुकसान पहुँचाया है? लेट ब्लाइट
25 December Current Affairs Rojgar With Ankit 9
25 December Current Affairs Rojgar With Ankit 18
  1. किस देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे? फ्रांस
  2. हाल ही में भारत सरकार ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ किस राज्य के लिए 100 मिलियन डॉलर के ऋण का समझौता किया? त्रिपुरा
  3. हाल ही में किसने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) बिगिनर्स ई-कोर्स लॉन्च किया है? विश्व बैंक समूह
  4. जनजातीय विद्यार्थियों के विकास के लिए देशभर में कितने एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे? 740
  5. हाल ही में किस आंतर्राष्ट्रीय संगठन ने दिल्ली के बीकानेर हाउस को अवार्ड ऑफ मेरिट प्रदान किया है? यूनेस्को
  6. हाल ही में, किस देश ने पैट्रियट हवाई रक्षा मिसाइलें अमरीका को भेजने का ऐलान किया है? जापान
  7. हाल ही में ‘राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना’ की शुरुआत किस राज्य ने की है? हिमाचल प्रदेश
  8. अंटार्कटिका में खोजी गई नई प्रजाति ‘ऑस्ट्रोपैलीन हैलानिची’ किससे संबंधित है? समुद्री मकड़ी
  9. किस एअरपोर्ट के टर्मिनल-2 को शीर्ष सुंदर एअरपोर्ट के रूप में मान्यता मिली है? बेंगलुरु एअरपोर्ट
  10. हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने स्वयं सहायता समूहों की पहुँच बढाने के लिए किसके साथ समझौता किया है? जिओ मार्ट
20 December Current Affairs Rojgar With Ankit 10
20 December Current Affairs Rojgar With Ankit 20
  1. विश्व बैंक की प्रवासन और विकास रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में प्रवासियों से सर्वाधिक धन प्राप्त करने वाला देश कौनसा है? भारत
  2. हाल ही में किसने आर्कटिक के लिए भारत के पहले शीतकालीन वैज्ञानिक अभियान को हरी झंडी दिखाई? किरेन रिजिजू
  3. हाल ही में, किसने SAMAR (Surface to Air Missile for Assured Retaliation) एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया? भारतीय वायुसेना
  4. हाल ही में छोटा भाषा मॉडल Phi-2 किसने जारी किया है? माइक्रोसॉफ्ट
  5. इंडसइंड बैंक ने किस उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के लिए ‘इंडस सॉलिटेयर प्रोग्राम’ शुरू किया है? हीरा उद्योग
  6. अंडर-19 एशिया कप 2023 की विजेता टीम कौनसी है? बांग्लादेश
  7. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-23 का भागीदार राज्य कौनसा है? असम
  8. हाल ही में जारी IUCN रेड लिस्ट अपडेट’ के अनुसार मीठे जल की कितने प्रतिशत मछलियाँ विलुप्त होने की ओर हैं? 25%
  9. हाल ही में आयी SBI की रिपोर्ट के अनुसार कब तक महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक हो जायेगी? 2029
  10. आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस को किस टीम ने ख़रीदा? सनराइजर्स हैदराबाद (20 December Current Affairs Rojgar With Ankit)
19 December Current Affairs Rojgar With Ankit 11
19 December Current Affairs Rojgar With Ankit 22
  1. हाल ही में, अन्तर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी व गीता महोत्सव का उद्घाटन कहाँ हुआ? कुरुक्षेत्र
  2. हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दूसरे काशी तमिल संगमम का शुभारंभ कहाँ किया? वाराणसी
  3. हाल ही में, देश में पहले कोविड-19 के नये सब-वेरियंट जेएन-1 की पुष्टि कहाँ हुई है? केरल
  4. हाल ही में, एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान क्या बताया है? 6.7 प्रतिशत
  5. हाल ही में, पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स में किस राज्य ने शीर्ष स्थान हासिल किया? हरियाणा
  6. हाल ही में कोकाकोला की बॉटलिंग यूनिट किस राज्य में 3000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी? गुजरात
  7. हाल ही में ‘कल के रहने योग्य शहर’ विषय पर वैश्विक शिखर सम्मेलन कहाँ होगा? गांधीनगर
  8. हाल ही में पेड्रो हेनरिक का निधन हुआ है वे कौन थे? गायक
  9. हाल ही में मुंबई इंडियंस ने किसे अपना कप्तान बनाने का फैसला लिया है?हार्दिक पांड्या
  10. हाल ही में ‘अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ किसके द्वारा प्रदान किये गए हैं? अश्विनी वैष्णव
18 December Current Affairs Rojgar With Ankit 12
18 December Current Affairs Rojgar With Ankit 24
  1. हाल ही में, भारतीय नौसेना ने किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? आईआईटी कानपुर
  2. हाल ही में, किस हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है? सूरत हवाई अड्डा
  3. हाल ही में, किस देश के राष्‍ट्रपति रॉनिल विक्रमसिंघे ने तीन भारतीय अधिकारियों को प्रतिष्ठित गोल्डन ओल पुरस्कार प्रदान किए? श्रीलंका
  4. हाल ही में, किस राज्य ने डोरस्टेप सेवाओं के लिए ‘भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार’ योजना शुरू की है? पंजाब
  5. रिलायंस ने बायोगैस पहल के लिए किस बैंक के साथ साझेदारी की है?
    डीबीएस बैंक इंडिया
  6. आरबीआई ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों को पेंशन वितरित करने के लिए किस बैंक को चुना है? बंधन बैंक
  7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने केंद्र द्वारा अपनी उधार सीमा तय करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया? केरल
  8. राम मंदिर की तैयारियों की देखरेख करने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कौन हैं? गोविंद देवगिरि
  9. इंटरपोल ने मानव तस्करी के खिलाफ कौनसा अभियान चलाया है?
    ऑपरेशन स्टॉर्म मेकर्स II
  10. ‘ग्रीन वॉयज-2050 प्रोजेक्ट’ किससे संबंधित है? अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO)
13 December Current Affairs Rojgar With Ankit 13
13 December Current Affairs Rojgar With Ankit 26
  1. किस राज्य ने बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से ‘महा लक्ष्मी योजना’ लागू की है? तेलंगाना
  2. खबरों में नजर आए शेरिंग ताशी किस पेशे से जुड़े हैं? लेखक
  3. राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया है? भजन लाल शर्मा
  4. पद्मपानी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया जायेगा? जावेद अख्तर
  5. वार्षिक ‘शार अमरतला तोय’ महोत्सव प्रतिवर्ष किस राज्य में मनाया जाता है? अरुणाचल प्रदेश
  6. केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का निर्णय किस वर्ष लिया था? 2019 AA
  7. डोनाल्ड टस्क किस देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए हैं? पोलैंड
  8. केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहाँ पर पहली बार खेलो इंडिया पैरा गेम्स का औपचारिक उद्घाटन किया? नई दिल्ली
  9. ग्रीन वॉयज-2050 परियोजना के लिये अग्रणी देश के रूप में किसे चुना गया है? भारत
  10. एक अभिनव इनडोर सौर खाना पकाने की प्रणाली “सूर्य नूतन” को किसने विकसित किया है? इंडियन ऑयल
12 December Current Affairs Rojgar With Ankit 14
12 December Current Affairs Rojgar With Ankit 28
  1. हाल ही में, इन्फिनिटी फोरम 2.0 को किसने संबोधित किया? नरेन्द्र मोदी
  2. भारत 27वें विश्व संघ निवेश सम्मेलन का आयोजन कहाँ करेगा? नई दिल्ली
  3. जलवायु परिवर्तन सूचकांक में भारत किस स्थान पर है? 7वें स्थान
  4. भारतीय राज्यों में बेरोजगारी के रुझान: जुलाई-सितंबर 2023 के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में सबसे उच्च बेरोजगारी दर किस आयु वर्ग में है? 15-29 वर्ष
  5. एनटीपीसी ने ब्रैंडन हॉल समूह (ग्रुप) के प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता पुरस्कारों में कितने रजत पुरस्कार जीते? दो
  6. टाटा मोटर्स ने अपना चौथा स्क्रैपिंग संयंत्र कहाँ खोला है? पंजाब
  7. भारत और किस देश के बीच के राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति यून सुक योल को बधाई दी ? दक्षिण कोरिया
  8. हाल ही में, किस देश में तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण किया गया? फ्रांस
  9. रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने राजघाट के समीप किसकी प्रतिमा का अनावरण किया है? महात्मा गांधी
  10. जयपुर वैक्स संग्रहालय में किसकी मोम प्रतिमा का अनावरण किया गया है? डॉ. बीआर अंबेडकर
11 December Current Affairs Rojgar With Ankit 15
11 December Current Affairs Rojgar With Ankit 30
  1. उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया? नरेंद्र मोदी
  2. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने कौन सा एडवांस्ड एआई मॉडल लांच किया है? जेमिनी
  3. आरबीआई ने लगातार 5वीं बार रेपो रेट को कितनी दर पर बरक़रार रखा है? 6.50%
  4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस केन्द्रीय मंत्री को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है? अर्जुन मुंडा
  5. हाल ही में, किसने ‘नए भारत का सामवेद’ पुस्‍तक का विमोचन किया? पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद
  6. हाल ही में, एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (एबीपी) की पहली डेल्टा रैंकिंग किसने जारी की? नीति आयोग
  7. इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी ने कहाँ पर “एडीएएस शो- 2023” का आयोजन किया? मानेसर, हरियाणा
  8. हाल ही में, प्रोजेक्ट जेमिनी का अनावरण किसने किया?  गूगल
  9. भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कॉलंबो सिक्‍योरटि कॉन्‍कलेव में भाग लेने के लिए कहाँ पहुंचे? मॉरीशस
  10. फीफा अंडर-17 विश्व कप-2023 की विजेता टीम कौनसी है? जर्मनी
9 December Current Affairs Rojgar With Ankit 16
9 December Current Affairs Rojgar With Ankit 32
  1. उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया? नरेंद्र मोदी
  2. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने कौन सा एडवांस्ड एआई मॉडल लांच किया है? जेमिनी
  3. आरबीआई ने लगातार 5वीं बार रेपो रेट को कितनी दर पर बरक़रार रखा है? 6.50%
  4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस केन्द्रीय मंत्री को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है? अर्जुन मुंडा
  5. हाल ही में, किसने ‘नए भारत का सामवेद’ पुस्‍तक का विमोचन किया?पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद
  6.  हाल ही में, एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (एबीपी) की पहली डेल्टा रैंकिंग किसने जारी की? नीति आयोग
  7. इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी ने कहाँ पर “एडीएएस शो- 2023” का आयोजन किया? मानेसर, हरियाणा
  8. हाल ही में, प्रोजेक्ट जेमिनी का अनावरण किसने किया?  गूगल
  9. भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कॉलंबो सिक्‍योरटि कॉन्‍कलेव में भाग लेने के लिए कहाँ पहुंचे? मॉरीशस
  10. फीफा अंडर-17 विश्व कप-2023 की विजेता टीम कौनसी है? जर्मनी
8 December Current Affairs Rojgar With Ankit 17
8 December Current Affairs Rojgar With Ankit 34
  1. किसे टाइम मैगजीन द्वारा ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ नामित किया गया है? टेलर स्विफ्ट
  2. गरबा नृत्य को यूनेस्को के ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ की लिस्ट में शामिल किया गया, यह किस राज्य से संबंधित है? गुजरात
  3. टाइम मैगजीन ने किसे ‘सीईओ ऑफ़ द ईयर’ चुना है? सैम ऑल्टमैन
  4. ‘मेरा गांव, मेरी धरोहर’ प्रोजेक्ट किस मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है? संस्कृति मंत्रालय
  5. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में किस विश्वविद्यालय को भारत में पहला स्थान प्राप्त हुआ?  दिल्ली विश्वविद्यालय
  6. भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक ने किस राज्य में सड़क परिवर्तनशीलता के लिए 17 करोड़ पचास लाख डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये? मध्य प्रदेश
  7. संयुक्त अरब अमीरात ने किसे विश्व रेडियो संचार सम्मेलन-डब्लू आर सी 2023 का अध्यक्ष नियुक्त किया है? मोहम्मद अल रम्सी
  8. निमन्लिखित में से, दस लाख करोड़ वाले क्लब में शामिल होने वाला पांचवां बिजनेस हाउस कौनसा है?  बजाज समूह
  9. फेडरेशन इंटरनेशनेल डी वॉलीबॉल (FIVB) पुरुष क्लब वॉलीबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2023 कहां शुरू हुआ है? बेंगलुरु
  10. किस क्रिकेटर को जम्मू-कश्मीर के लिए युवा मतदाता जागरूकता राजदूत नियुक्त किया गया है? सुरेश रैना
7 December Current Affairs Rojgar With Ankit 18
7 December Current Affairs Rojgar With Ankit 36
  1. ग्लोबल रेटिंग्स एजेंसी के अनुसार, भारत किस वर्ष तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा?  2030
  2. NCRB ने नवीनतम ‘Crime in India’ रिपोर्ट में किस अपराध में 2022 में 24% की वृद्धि की बात की है? साइबर अपराध
  3. हाल ही में किसने स्पेस टेक स्टार्ट-अप के लिए सीड फंड योजना लॉन्च की है? IN-SPACe
  4. पुरुष वॉलीबॉल क्लब विश्व चैम्पियनशिप 2023 का आयोजन किस देश में किया जायेगा? भारत
  5. भारत रत्न डॉ. बी आर अम्बेडकर का कौन-सा महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया? 86वां
  6. भारतीय मूल किस उपन्यासकार को सिंगापुर के सर्वोच्च कला सम्मान से सम्मानित किया गया? मीरा चंद
  7. किस केन्द्रीय मंत्री ने कार्डियोपल्मोनरी रेससिटेशन (सीपीआर) पर राष्ट्रव्यापी जन जागरूकता अभियान शुरू किया? डॉ. मनसुख मांडविया
  8. हाल ही में किस देश के मेरापी ज्वालामुखी में शक्तिशाली विस्फोट हुआ है? इंडोनेशिया
  9. हाल ही में, दिनेश फडनीस का निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र से सम्बंधित थे?  अभिनेता
  10. दोहा, कतर में वर्ल्‍ड सिक्‍स रेड विमैन स्‍नूकर चैम्‍पियनशिप का खिताब किसने जीता? विद्या पिल्लई

6 December Current Affairs Rojgar With Ankit 19
6 December Current Affairs Rojgar With Ankit 38
  1. किस देश के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुटो तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे? केन्या
  2. UDAN योजना के अंतर्गत, पूर्वोत्तर भारत को कितने नए अंतर्राष्ट्रीय हवाई मार्गों से जोड़ा गया है? चार
  3. हाल ही में, किस राज्य ने शैक्षणिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए ‘मिशन दक्ष’ शुरू किया है? बिहार
  4. इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023 (आईआईजीएफ-2023) का आयोजन कहाँ हुआ? नई दिल्ली
  5. भारत ने अक्टूबर 2023 में पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण का कितना प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया? 12 प्रतिशत
  6. 11वां बांग्लादेश पुस्तक मेला कहाँ शुरू हुआ है? कोलकाता
  7. भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती कब मनाई जाती है?  3दिसंबर
  8. गतिशील भूजल संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट- 2023 के अनुसार सर्वाधिक भूजल वृद्धि वाला राज्य कौनसा है? पश्चिम बंगाल
  9. हाल ही में ‘द हंप द्वितीय विश्व युद्ध संग्रहालय’ का उद्घाटन कहाँ हुआ है? अरुणाचल प्रदेश
  10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया? महाराष्ट्र
5 December Current Affairs Rojgar With Ankit 20
5 December Current Affairs Rojgar With Ankit 40
  1. भारतीय वानिकी अनुसंधान शिक्षा परिषद (ICFRE) की पहली महिला महानिदेशक (DG) कौन बनीं हैं? कंचन देवी                                                                                                                                                        
  2. किस देश ने इसरो की वैज्ञानिक डॉ. वी.आर. ललितांबिका को अपने शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित किया है? फ्रांस
  3. विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्धात्मकता रैंकिंग-2023 में भारत ने कौन सा स्थान प्राप्त किया है?49वाँ
  4. रक्षा मंत्रालय ने अपग्रेडेड सुपर रैपिड गन माउंट और अन्य उपकरणों के लिए लगभग 3000 करोड़ रुपये के अनुबंध पर किस संगठन के साथ हस्ताक्षर किए? BHEL
  5. माहे, मालवन और मंगरोल हाल ही में लॉन्च किए गए किन उत्पादों के नाम हैं?पनडुब्बी रोधी युद्धपोत
  6. बीमा क्षेत्र पर डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम के प्रभाव की जांच के लिए किस संस्था ने एक कार्यबल का गठन किया? आईआरडीएआई
  7. ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल नागरिकता के बारे में छात्रों और शिक्षकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए किस राज्य ने मेटा के साथ सहयोग किया? कर्नाटक
  8. 13वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का खिताब किस राज्य ने जीता? पंजाब
  9. भारत सर्वाधिक वोट के साथ किस संगठन के लिए फिर से निर्वाचित हुआ है? अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन
  10. प्रति वर्ष भारतीय नौसेना दिवस कब मनाया जाता है? 4 दिसंबर
1

सऊदी अरब में भारत और किस देश ने जद्दाह में द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और सऊदी अरब ने आपसी संबंधो को ओर मजबूत करते हुए और हज यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए द्विपक्षीय हज समझौते, 2024 पर हस्‍ताक्षर किए है। जद्दाह में केंद्रीय मंत्री स्‍मृति जूबिन ईरानी और सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री डॉक्‍टर तौफिक- बिन- फौजान- अल रबियाह ने समझौते पर हस्‍ताक्षर किए। केंद्रीय विदेश राज्‍यमंत्री वी. मुरलीधरन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
यह समझौता समावेशण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। पुरूष अभिभावक- मेहरम के बिना हज में महिलाओं की भागीदारी को बढाने के तौर तरीकों पर भी विचार विमर्श किया गया। इस समझौते के तहत 2024 में नई दिल्ली को वार्षिक हज यात्रा के लिए 1,75,025 तीर्थयात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है। 1,75,025 तीर्थयात्रियों में से भारतीय हज समिति के माध्यम से कुल 1,40,020 सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं, हज ग्रुप संचालकों के माध्यम से 35,005 तीर्थयात्रियों को सऊदी अरब जाने की अनुमति दी जाएगी। दोनों देशों के बीच समावेशण और आपसी सम्‍मान बढाने के साथ-साथ भारतीय जायरीन की यात्रा को सुचारू बनाने के लिए यह समझौता एक महत्‍वपूर्ण कदम है।

2

भारतीय वायुसेना ने हाल में पहली बार सी-130 जेविमान से कारगिल हवाई पट्टी पर रात्रि में लैंडिंग की

भारतीय वायु सेना ने हाल में पहली बार सी-130 जे विमान से कारगिल हवाई पट्टी पर रात्रि में लैंडिंग की है। वायुसेना ने कहा है कि उड़ान मार्ग के क्षेत्र की मास्किंग का उपयोग करते हुए इस अभ्यास उडान से गरुड़ कमांडो प्रशिक्षण मिशन को भी पूरा किया गया।

3

शेख हसीना बांग्लादेश देश की पांचवीं बार प्रधानमंत्री बनी

बांग्‍लादेश में राष्‍ट्रीय चुनाव में शेख हसीना के नेतृत्‍व वाली अवामी लीग पार्टी ने बहुमत प्राप्‍त कर लिया है। बांग्‍लादेश की जातीय संसद की 299 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में अब तक 224 सीटों के परिणाम मिल चुके हैं। अवामी लीग ने 165 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि जातीय पार्टी के उम्‍मीदवार जीते हैं। 49 निर्दलीय और अन्‍य पार्टियों के एक उम्‍मीदवार को जीत हासिल हुई है। इस शानदार विजय के साथ मौजूदा प्रधानमंत्री और अवामी लीग की अध्‍यक्ष लगातार चौथी बार सरकार बनाएंगी और पांचवीं बार प्रधानमंत्री बनेंगी। उन्‍होंने गोपालगंज-तीन सीट पर बडे अंतर से जीत दर्ज की। तीन सौ सीटों में से 299 के लिए मतदान हुआ। बांग्‍लादेश के चुनाव आयोग के अनुसार संसदीय चुनाव में लगभग चालीस प्रतिशत मतदान हुआ।

4

श्री अन्न एवं जैविक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन बेंगलुरू

बेंगलुरू में आयोजित तीन दिवसीय श्री अन्न एवं जैविक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का समापन समारोह केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मान्यता दी थी।
प्रधानमंत्री ने मिलेट्स को श्री अन्न नाम दिया और देश के साथ ही वैश्विक स्तर पर भी इसे पहुंचाया है। इस संबंध में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उपभोग को प्रोत्साहित करने का अच्छा अवसर हमारे सामने हैं।

5

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश की पहली स्वस्थ और स्वच्छ फूड स्ट्रीट, 'प्रसादम' का उद्घाटन उज्जैन

प्रसादम - देश के प्रत्‍येक कोने से आम नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित स्थानीय और पारंपरिक भोजन से जोड़ेगा। यह प्रयास आम लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित और स्वस्थ खान-पान की आदतों से भी संबद्ध करेगा।''केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में नीलकंठ वन, महाकाल लोक में देश की पहली स्वस्थ और स्वच्छ फूड स्ट्रीट, 'प्रसादम' का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मनोज यादव, उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला, राज्‍य के सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और सांसद श्री अनिल फिरोजिया भी शामिल हुए।

महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन आने वाले 1 से 1.5 लाख भक्तों के लिए "प्रसादम" सुविधाजनक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध भोजन विकल्प प्रदान करता है। इस फूड स्‍ट्रीट में कुल 939 वर्ग मीटर के क्षेत्र में 19 दुकानें लगाई गई हैं। यहां पर बच्चों के खेल क्षेत्र, पीने के पानी की सुविधा, सीसीटीवी निगरानी, ​​पार्किंग, सार्वजनिक सुविधाएं और बैठने की जगह सहित विभिन्न सुविधाएं प्रदान की गई है। उज्जैन में पर्यटन बढ़ाने और इसकी पाक परंपराओं को संरक्षित करने के अति‍रिक्‍त "प्रसादम" आर्थिक विकास और सामुदायिक जुड़ाव में भी योगदान देगा।

6

सुचेता सतीशसंयुक्त अरब अमीरात में एक संगीत कार्यक्रम में सबसे अधिक भाषाओं में गाकर गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है

संयुक्त अरब अमीरात में, एक ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम में, केरल की सुचेता सतीश ने एक ही संगीत कार्यक्रम में सबसे अधिक भाषाओं में गायन करके गिनीज विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।
यह कार्यक्रम दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सभागार में आयोजित किया गया। सुचेता का यह अभूतपूर्व प्रदर्शन एक अनूठी पहल कॉन्सर्ट फॉर क्लाइमेट का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के महत्वपूर्ण मुद्दे के बारे में जागरूकता पैदा करना था। सुचेता सतीश ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते ह‍ुए 140 भाषाओं में गीतों की अद्भुत प्रस्तुति दी और अपने संगीत कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

7

केरल राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने "राम मंदिर, राष्ट्र मंदिर एक साझी विरासत" पुस्तक का विमोचन किया

केरल के राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद ने दिल्ली के रंग भवन सभागार में गीता सिंह और आरिफ खान भारती द्वारा सह-लिखित पुस्तक “राम मंदिर, राष्ट्र मंदिर एक साझी विरासत” नामक पुस्तक का अनावरण किया। पुस्तक विमोचन समारोह में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अध्यक्ष आलोक कुमार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज सहित प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। पुस्तक की प्रस्तावना आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दी है।

8

भारत सरकार अरब अमीरात देश में एक समर्पित व्यापार क्षेत्र ‘भारत पार्क’ स्थापित करने की योजना बना रही है

भारत सरकार संयुक्त अरब अमीरात में एक समर्पित व्यापार क्षेत्र ‘भारत पार्क’ स्थापित करने की योजना बना रही है, जिसमें वैश्विक दर्शकों के लिए भारतीय निर्मित वस्तुओं को प्रदर्शित करने और संग्रहीत करने के लिए शोरूम और गोदाम होंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षित लेनदेन के साथ भारतीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय खरीद की सुविधा में क्षेत्र की भूमिका पर जोर दिया।

9

10वीं शताब्दी का कदंब शिलालेख गोवा मिला है

पुरातात्विक खोज में, दक्षिणी गोवा के काकोडा में महादेव मंदिर में 10वीं शताब्दी ई. का एक शिलालेख पाया गया है। कन्नड़ और संस्कृत दोनों में लिखा गया शिलालेख, कदंब काल के दौरान एक ऐतिहासिक प्रकरण पर प्रकाश डालता है, जो क्षेत्र के अतीत में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।
उडुपी जिले के मुल्की सुंदर राम शेट्टी कॉलेज में प्राचीन इतिहास और पुरातत्व में विशेषज्ञता वाले सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर टी. मुरुगेशी ने शिलालेख का सावधानीपूर्वक अध्ययन किया। पर्यावरणविद् राजेंद्र केरकर ने इस ऐतिहासिक रत्न को उजागर करने में सहयोगात्मक प्रयास पर प्रकाश डालते हुए इस खोज को प्रकाश में लाया।

10

एयर इंडिया ने कॉरपोरेट मामलों का ग्रुप प्रमुख पी बालाजी नियुक्त किया है

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने पी बालाजी को कॉरपोरेट मामलों का ग्रुप प्रमुख नियुक्त किया है। कंपनी के शीर्ष पदों में एक पर नियुक्ति को लेकर एयर इंडिया की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि 30 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले पी बालाजी के पास टेलीकॉम सेक्टर के साथ-साथ सूचना और प्रौद्योगिकी (IT) सेक्टर में काफी लंबा अनुभव है। उन्होंने उत्पाद प्रबंधन और मार्केटिंग में भी सेवाएं दी हैं। अब वे एयर इंडिया के कॉरपोरेट मामलों का प्रभार संभालेंगे।

1

प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप द्वीप समूह सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन का उद्घाटन किया है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लक्षद्वीप के कावारत्ती में प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, जल संसाधन, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों को शामिल कर 1,150 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के बीच कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप समूह सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन (केएलआई-एसओएफसी) परियोजना का उद्घाटन किया।
केएलआई-एसओएफसी परियोजना से इंटरनेट स्पीड में वृद्धि होगी जिससे नई संभावनाएं और अवसर खुलेंगेआजादी के बाद पहली बार लक्षद्वीप को सबमरीन ऑप्टिक फाइबर केबल से जोड़ा जाएगा। समर्पित सबमरीन ओएफसी लक्षद्वीप द्वीपों में संचार बुनियादी ढांचे में एक आदर्श बदलाव सुनिश्चित करेगी, जिससे तेज और अधिक विश्वसनीय इंटरनेट सेवाएं, टेलीमेडिसिन, ई-गवर्नेंस, शैक्षिक पहल, डिजिटल बैंकिंग, डिजिटल मुद्रा उपयोग, डिजिटल साक्षरता आदि सक्षम होंगी। यह परियोजना यूनिवर्सल सर्विसेज ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ), दूरसंचार विभाग द्वारा वित्त पोषित है।
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) परियोजना निष्पादन एजेंसी थी और यह काम ग्लोबल ओपन टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से मेसर्स एनईसी कॉर्पोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया था। परियोजना से संबंधित प्रमुख गतिविधियों में समुद्री मार्ग सर्वेक्षण, पनडुब्बी केबल बिछाना, सीएलएस स्टेशनों का सिविल निर्माण, अंतिम टर्मिनलों (एसएलटीई) की स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग शामिल हैं।

2

स्क्वायर किलोमीटर एरिया ऑब्ज़र्वेटरी (SKAO रेडियो दूरबीन सरणी

भारत ने औपचारिक रूप से स्क्वायर किलोमीटर ऐरे ऑब्ज़र्वेटरी (SKAO) के लिए साइन अप किया है – जो दुनिया की सबसे बड़ी रेडियो दूरबीन बनाने की एक महत्वाकांक्षी बहुराष्ट्रीय पहल है। SKAO एक उपकरण नहीं है बल्कि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में साइटों पर हजारों दूरबीन एंटेना का एक विशाल संग्रह है। ये एकल विशाल दूरबीन सरणी के रूप में आपस में जुड़ेंगे। यह खगोलविदों को ब्रह्मांडीय समझ को आगे बढ़ाते हुए, अत्यधिक दूरी तक खगोलीय घटनाओं की जांच करने में सक्षम बनाएगा। भारतीय वैज्ञानिकों ने पुणे में नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स (NCRA) और अन्य संस्थानों के माध्यम से दशकों तक SKAO के विकास में भाग लिया है।
एक महत्वपूर्ण योगदान एनसीआरए द्वारा डिजाइन किया गया उन्नत ‘टेलीस्कोप मैनेजर’ सॉफ्टवेयर है। यह तंत्रिका नेटवर्क अवलोकनों को नियंत्रित और अनुकूलित करेगा। सॉफ्टवेयर कौशल विशाल मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (GMRT) को चलाने में भारत की विशेषज्ञता का लाभ उठाता है, जो अपनी तरह का दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप, पुणे के पास भी स्थित है।

3

पीएम विश्वकर्मा योजना को लागू करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर ने पीएम विश्वकर्मा योजना (पीएमवीवाई) को लागू करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) बनकर कारीगरों और शिल्पकारों के अपने जीवंत समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सितंबर 2023 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और समृद्ध करने में इन कुशल व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका को ऊपर उठाना और पहचानना है।

जम्मू-कश्मीर में पीएमवीवाई की आधिकारिक शुरुआत 2 जनवरी, 2024 को हुई, जो केंद्रशासित प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था। वस्तुतः आयोजित उद्घाटन समारोह में उपराज्यपाल के सलाहकार, राजीव राय भटनागर और केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के सचिव की भागीदारी देखी गई। समारोह में ‘दारजी शिल्प’ में विशेषज्ञता वाले 30 प्रशिक्षुओं (विश्वकर्मा) के पहले बैच के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत भी हुई।

4

मध्य प्रदेश राज्य ने मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रानी दुर्गावती श्रीअन्‍न प्रोत्साहन योजना लागू करने का निर्णय लिया है

मध्य प्रदेश सरकार ने मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रानी दुर्गावती श्रीअन्‍न प्रोत्साहन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। जबलपुर में राज्‍य मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस योजना के अंतर्गत मोटा अनाज उगाने वाले किसानों को प्रोत्साहन दिया जायेगा।

5

किर्गिज़स्तान देश ने हिम तेंदुए (पैंथेरा अनसिया) को अपना राष्ट्रीय प्रतीक घोषित किया है

किर्गिज़स्तान ने आधिकारिक तौर पर हिम तेंदुए (पैंथेरा अनसिया) को अपना राष्ट्रीय प्रतीक घोषित किया है, जो संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हिम तेंदुआ किर्गिज़ संस्कृति में ऐतिहासिक रूप से महत्त्वपूर्ण है जिसका वर्णन किर्गिज़ लोक नायक मानस की कहानी में मिलता है, जो महानता, साहस तथा समुत्थानशीलता के प्रतीक के रूप में प्रतिष्ठित है। इसे 'घोस्ट ऑफ द माउंटेन' भी कहा जाता है। हिम तेंदुए पारिस्थितिक संतुलन के लिये महत्त्वपूर्ण हैं, जो वैश्विक क्षेत्र के 1/3 भाग में निवास करते हैं। उनकी आबादी में कमी से विभिन्न प्रजातियों के लिये खतरा बढ़ गया है।

उच्च तुंगता (Altitude) वाले इलाकों के लिये अनुकूलित उनकी अनूठी संरचना उथले क्षेत्रों में दक्षता सुनिश्चित करती है। हिम तेंदुओं को अवैध शिकार, निवास स्थान की हानि, मानव-वन्यजीव संघर्ष का सामना करना पड़ता है। भारत सरकार ने हिम तेंदुए की पहचान उच्च तुंगता वाले हिमालय के लिये एक प्रमुख प्रजाति के रूप में की है। इसने प्रजातियों और आवासों के संरक्षण के लिये एक हिम तेंदुआ परियोजना (प्रोजेक्‍ट स्‍नो लेपर्ड) विकसित किया है।

6

उत्तर पूर्वी हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम (NEHHDC) ने पारंपरिक कला और शिल्प का समर्थन ,सांस्कृतिक समृद्धि, कौशल विकास उद्देश्य से अष्टलक्ष्मी हाट की स्थापना की है

उत्तर पूर्वी हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम (NEHHDC) क्षेत्रीय कारीगरों की आय बढ़ाने के लिए गुवाहाटी में एक समर्पित बाज़ार और निवास स्थापित कर रहा है। अष्टलक्ष्मी, धन की आठ हिंदू देवी, के नाम पर, ₹7.6 करोड़ अष्टलक्ष्मी हाट का लक्ष्य पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों से हस्तशिल्प विविधता को प्रदर्शित करना है। इस परिसर में मास्टर कारीगरों के लिए 24 स्थायी हस्तशिल्प स्टालों के साथ-साथ आने वाले कलाकारों के लिए एक आवास केंद्र भी होगा।

जटिल मणिपुरी मिट्टी के बर्तनों से लेकर कैनवास पर विशाल मिज़ो परिदृश्य तक, अष्टलक्ष्मी हाट स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए क्षेत्र की बेशकीमती जीवित विरासत को समान रूप से प्रकट करने का वादा करता है। यह कारीगरों को एक सीधा शहर आउटलेट प्रदान करता है जो उन्हें प्रामाणिक सामान चाहने वाले समकालीन उपभोक्ताओं तक पहुंचाता है। रेजीडेंसी घटक सुदूर पहाड़ियों और गांवों के शिल्पकारों को बिक्री प्रदर्शनियों के दौरान ठहरने की सुविधा देता है।

7

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) संस्थान के लिए वर्ष 2024 को 'मानव संसाधन विकास और अनुशासन वर्ष' के रूप में नामित किया गया है

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (Indian Renewable Energy Development Agency Limited-IREDA) के लिये 2024 को 'मानव संसाधन विकास और अनुशासन वर्ष' के रूप में नामित किया गया है, जो नए क्षेत्रों में संगठन के रणनीतिक विस्तार को दर्शाता है।
IREDA, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (Ministry of New and Renewable Energy- MNRE) के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारत सरकार का एक मिनी रत्न (श्रेणी - I) उद्यम है। ह 1987 में एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान के रूप में स्थापित एक सार्वजनिक लिमिटेड सरकारी कंपनी है जो ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता के नवीन और नवीकरणीय स्रोतों से संबंधित परियोजनाओं की स्थापना के लिये वित्तीय सहायता को बढ़ावा देने, विकसित करने एवं विस्तारित करने में लगी हुई है।

8

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में 22 देश और 12 संगठन देश और अंतर्राष्ट्रीय संगठन शामिल हो चुके हैं

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में अब तक 22 देश और 12 अंतर्राष्ट्रीय संगठन सम्मिलित हो चुके हैं।
श्री पुरी ने अपने मंत्रालय की उपलब्धियों के बारे में मीडिया को संबोधित किया। उन्‍होंने बताया कि भारत, जैव ईंधन की सफलता के साथ धीरे-धीरे एक व्यापारिक वस्तु के रूप में जैव ईंधन को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन जैव ईंधन अपनाने के लिए सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और उद्योग का गठबंधन विकसित करने के लिए भारत के नेतृत्व में एक पहल है। इस पहल का उद्देश्य जैव ईंधन को ऊर्जा उपयोग में परिवर्तन की कुंजी के रूप में स्थापित करना और नौकरियों और आर्थिक विकास में योगदान देना है।
उन्होंने बताया कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता, तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता, तीसरा सबसे बड़ा तरल पेट्रोलियम गैस उपभोक्ता, चौथा सबसे बड़ा तरल प्राकृतिक गैस आयातक, चौथा सबसे बड़ा तेल शोधक और चौथा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार है।

9

शैक्षिक व्यवसायियों को आयुर्वेद अनुसंधान की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए स्‍मार्ट-2.0 कार्यक्रम शुरू किया गया है

केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद ने भारतीय राष्‍ट्रीय चिकित्सा प्रणाली आयोग के साथ मिलकर शैक्षिक व्‍यवसायियों को आयुर्वेद अनुसंधान की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए स्‍मार्ट-2.0 कार्यक्रम शुरू किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी सहयोग से देश भर के आयुर्वेद शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों के साथ आयुर्वेद के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में मजबूत नैदानिक अध्ययन को प्रोत्‍साहन देना है।
केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक प्रोफेसर वैद्य रबीनारायण आचार्य ने कहा कि अध्ययन का उद्देश्य बाल कासा, कुपोषण, अपर्याप्त स्तनपान, असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव, रजोनिवृत्ति के बाद की महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस के अनुसंधान क्षेत्रों में सुरक्षा, सहनशीलता और आयुर्वेद के उपयोग को बढावा देना है। केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, आयुर्वेद में वैज्ञानिक आधार पर अनुसंधान के निर्माण, समन्वय, विकास और प्रचार के लिए एक शीर्ष संगठन है। यह आयुष मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।

 

10

राष्ट्रीय कैडेट कोर के गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में पहली बार पूर्वोत्तर क्षेत्र की बालिकाओं ने भाग लिया

उत्तर पूर्व की 45 लड़कियों वाला राष्ट्रीय कैडेट कोर एक बैंड पहली बार गणतंत्र दिवस परेड 2024 में भाग लेगा। 13 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियां उत्तर पूर्व की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करेंगी। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने बताया कि देश भर से कुल दो हजार दो सौ 74 कैडेट एक महीने तक चलने वाले शिविर में भाग ले रहे हैं,

जिनमें सबसे अधिक नौ सौ सात लड़कियां शामिल हैं। कैडेटों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 122 के और उत्तर पूर्व के 177 कैडेट भी शामिल हैं। श्री सिंह ने कहा कि यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 25 मित्र देशों के कैडेट और अधिकारी भी इसमें भाग लेंगे।

1

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एचडीएफसी बैंक भारतीय स्टेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक को घरेलू प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंक (डी-एसआईबी) के रूप में पुष्टि की है

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को घरेलू प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंक (डी-एसआईबी) के रूप में फिर से पुष्टि की है।
विशेष रूप से, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक को उच्च श्रेणियों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे 1 अप्रैल, 2025 से डी-एसआईबी बफर आवश्यकताओं में वृद्धि की आवश्यकता होगी।

2

खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) ने दक्षिण कोरिया देश के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए

खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) ने इस वर्ष अपने दूसरे मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करके प्रमुख एशियाई भागीदारों के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
दक्षिण कोरिया के साथ हुआ हालिया समझौता, निवेश संबंधों को बढ़ावा देने और अपने आर्थिक पोर्टफोलियो में विविधता लाने के लिए ब्लॉक की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। नव स्थापित एफटीए के हिस्से के रूप में, दक्षिण कोरिया ने तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों जैसे महत्वपूर्ण ऊर्जा संसाधनों सहित लगभग 90% सभी वस्तुओं पर टैरिफ हटाने के लिए प्रतिबद्धता जताई है। दूसरी ओर, खाड़ी देश 76.4% व्यापारिक उत्पादों और 4% व्यापारिक वस्तुओं पर टैरिफ खत्म करके इसका जवाब देंगे।

व्यापार बाधाओं में इस पारस्परिक कमी का उद्देश्य आर्थिक गतिविधि को प्रोत्साहित करना और द्विपक्षीय वाणिज्य के लिए अधिक अनुकूल वातावरण बनाना है। समझौते का दायरा टैरिफ उन्मूलन से परे, वस्तुओं, सेवाओं में व्यापार, सरकारी खरीद और छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों (एसएमई) के बीच सहयोग तक फैला हुआ है।

3

वार्डविज़ार्ड फूड्स ने गुजरात सरकार राज्स सरकार के साथ समझौता किया है

गुजरात सरकार के साथ कंपनी के सहयोग के बाद, वार्डविज़ार्ड फूड्स एंड बेवरेजेज लिमिटेड ने हाल ही में अपने शेयरों में 9.98 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी। इस रणनीतिक कदम को गुजरात एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डीएच शाह और वार्डविज़ार्ड फूड्स एंड बेवरेजेज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शीतल भालेराव द्वारा हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से औपचारिक रूप दिया गया था।

 

4

यूएनएससी ने अफगानिस्तान देश में मानवीय स्थिति में सुधार करने के लिए प्रस्ताव स्वीकार किया है

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव स्वीकार किया है जिसका उद्देश्‍य अफगानिस्तान में मानवीय स्थिति में सुधार लाना और वहां महिलाओं के अधिकारों संबंधी मुद्दों का समाधान करना है। जापान और संयुक्‍त अरब अमारात द्वारा संयुक्‍त रूप से तैयार किये गये इस प्रस्‍ताव को कल बहुमत से स्वीकार किया गया। इस प्रस्‍ताव में महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा, आतंकवाद और नशीले पदार्थों सहित अफगानिस्तान की समस्‍याओं का समग्र समाधान करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है। अगस्‍त 2021 में सत्ता पर तालिबान के द्वारा काबिज होने के बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता रोक दिये जाने के कारण अफगानिस्तान में मानवीय हालात खराब हो गए हैं।

5

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर रूस देश की पांच दिवस यात्रा पर थे

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर की पांच दिनों की रूस यात्रा संपन्न हो गई। इस यात्रा के दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उप-प्रधानमंत्री तथा उद्योग और व्यापार मंत्री डेनिस मांटुरोव और विदेश मंत्री सेर्गेइ लावरोव से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने इन नेताओं के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र, यूक्रेन, इस्राइल-गजा संघर्ष और भारत-रूस आर्थिक सहयोग के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने व्यापार, वित्त, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, नागर विमानन और परमाणु क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति पर भी चर्चा की।

6

अमित शाह ने गांधीनगर शहर में नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (NCDFI) लिमिटेड के मुख्यालय का शिलान्यास किया है

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (NCDFI) लिमिटेड के मुख्यालय का शिलान्यास किया एवं ई—मार्किट अवॉर्ड 2023 समारोह को संबोधित किया।

इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल, गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष श्री शंकर चौधरी, इफ़को के अध्यक्ष श्री दिलीप संघाणी, NDDB के अध्यक्ष डॉ मीनेश शाह और NCDFI के अध्यक्ष डॉ मंगल राय समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

7

‘‘पेट्रो राजधानी” के रूप में गुजरात राज्य जाना जाता है

जामनगर में दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी और भरूच जिले के दहेज में ओपीएल पेट्रोकेमिकल परिसर के साथ गुजरात अब भारत की ‘‘पेट्रो राजधानी” के रूप में पहचाना जाता है। अधिकारियों ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) जामनगर रिफाइनरी 14 लाख बैरल प्रति दिन (एमबीपीएस) कच्चे तेल की प्रसंस्करण क्षमता के साथ दुनिया की सबसे बड़ी तथा सबसे जटिल सिंगल-साइट रिफाइनरी है। आरआईएल की वेबसाइट के अनुसार, जामनगर रिफाइनरी परिसर में दुनिया की कुछ सबसे बड़ी इकाइयां हैं, जैसे द्रवीकृत उत्प्रेरक क्रैकर, कोकर, एल्काइलेशन, पैराक्सिलीन, पॉलीप्रोपाइलीन, रिफाइनरी ऑफ-गैस क्रैकर और पेटकोक गैसीकरण संयंत्र। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने राज्य के पेट्रोकेमिकल क्षेत्र के प्रभाव को हाल ही में रेखांकित किया था।

 

8

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने बालिकाओं के लिए पहले पूर्ण सैनिक स्कूल संविद गुरुकुलम सैनिक स्कूल का उद्घाटन वृन्दावन किया है

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 01 जनवरी, 2024 को उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृन्दावन में बालिकाओं के लिए पहले पूर्ण सैनिक स्कूल संविद गुरुकुलम सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया। इस विद्यालय में 870 बालिका विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस स्कूल का उद्घाटन सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में गैर सरकारी संगठनों/निजी/राज्य सरकारी विद्यालयों के साथ साझेदारी के अंतर्गत 100 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना की पहल के तहत किया गया है, जिनमें से 42 विद्यालय स्थापित किए जा चुके हैं। ये मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों के अतिरिक्त बनने वाले विद्यालय हैं, जो पहले से ही पूर्ववर्ती पैटर्न के तहत कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं।

यह स्मरण योग्य तथ्य है कि श्री राजनाथ सिंह ने 2019 में सैनिक विद्यालयों में लड़कियों के प्रवेश को शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए चरणबद्ध तरीके से मंजूरी दे दी थी। मिजोरम के सैनिक स्कूल छिंगछिप में रक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई प्रायोगिक परियोजना की सफलता के बाद यह निर्णय लिया गया था।

9

इसरो ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान- पीएसएलवी-सी58 से एक्स-रे पोलारीमीटर उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन - इसरो ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान- पीएसएलवी-सी58 से एक्स-रे पोलारीमीटर सैटेलाइट-एक्सपोसैट को अंतरिक्ष में छोड़ा। यह प्रक्षेपण 1 जनवरी 2024 को सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा से किया गया। इसके साथ दस अन्य वैज्ञानिक पेलोड का भी प्रक्षेपण किया गया। यह मिशन खगोलीय स्रोतों से ब्रह्मांडीय एक्सरे के ध्रुवीकरण का अध्ययन करने संबंधी भारत के पहले समर्पित वैज्ञानिक प्रयास को दर्शाता है। इस प्रक्षेपण के बाद भारत ब्लैक होल और न्यूट्रॉन नक्षत्रों के अध्ययन के लिए विशिष्ट खगोल शास्त्रीय वेधशाला भेजने वाला दूसरा देश बन गया है।

इसरो के अध्यक्ष एस0 सोमनाथ ने बताया कि एक्सपोसैट को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया है।एक्सपोसैट के साथ प्रक्षेपित 10 अन्य पेलोड जिन संस्थानों से हैं उनमें- टेक मी टू स्पेस, एलबीएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर वुमन, केजे सौमया इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी, इंस्पेसिटी स्पेस लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, ध्रुव स्पेस प्राइवेट लिमिटेड, बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड और इसरो से तीन पेलोड शामिल हैं। यह वर्ष का पहला प्रक्षेपण और छुट्टियों का समय था, इसलिए अंतरिक्ष केंद्र की दर्शक दीर्घा सभी उम्र के लोगों की उत्साही भीड़ से भरी हुई थी।

10

गुजरात राज्य ने सामूहिक सूर्य नमस्कार करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के अवसर पर गुजरात की उपलब्धि की सराहना की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा, गुजरात ने 108 स्थानों पर एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा सूर्य नमस्कार करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ 2024 का स्वागत किया।

श्री मोदी ने कहा, हमारी संस्कृति में 108 संख्या का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार के आयोजन स्थलों में प्रतिष्ठित मोढ़ेरा सूर्य मंदिर भी शामिल है, जहां कई लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री मोदी ने कहा कि यह वास्तव में योग और सांस्कृतिक विरासत के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता का परिचायक है। प्रधानमंत्री ने लोगों से सूर्य नमस्कार को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

11

संयुक्त सैन्य अभ्यास 'डेज़र्ट साइक्लोन' भारत और संयुक्त अरब अमीरात देश से सम्बंधित है

राजस्‍थान में भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात के बीच संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास डेजर्ट साइक्‍लोन-2024 शुरू होगा। एक पखवाड़े के अभ्‍यास का उद्देश्‍य शहरी अभियानों में श्रेष्‍ठ प्रक्रियाओं को साझा करना और उन्‍हें सीखकर पारस्परिकता को बढ़ावा देना है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि रक्षा क्षेत्र के द्विपक्षीय सहयोग के संभावित क्षेत्रों में रक्षा-उपकरणों का विकास और उत्‍पादन, सशस्‍त्र बलों के संयुक्‍त अभ्‍यासों विशेषकर नौ-सैनिक अभ्‍यासों, सामरिक और विचारधाराओं की सूचना को साझा करना, इंटरमीडिएट जेट ट्रेनर से संबंधित प्रौद्योगिकी सहयोग शामिल हैं। भारत-संयुक्‍त अरब अमीरात का पहला संयुक्‍त वायुसेना अभ्‍यास सितंबर 2008 में अबू धाबी के अल धफरा बेस पर आयोजित किया गया था।

1

असम, उल्‍फा और केंद्र पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में उग्रवाद को समाप्त करने के लिए त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं

केंद्र, असम सरकार और यूनाइटेड लिब्रेशन फ्रंट ऑफ असम - उल्‍फा के बीच नई दिल्‍ली में ऐतिहासिक त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। इस समझौते का लक्ष्य पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में स्थायी शांति कायम करना है। समझौता ज्ञापन पर गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हस्ताक्षर किये गये। इस अवसर पर श्री शाह ने कहा कि असम के भविष्य के लिए यह स्‍वर्णिम दिन है।

2

Q भूपेन्द्र यादव पूरे भारत में 'नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम (एनटीपीएस)' का शुभारंभ किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा श्रम और रोजगार मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने देश भर में लकड़ी, बांस और अन्य वन्य उपज की निर्बाध आवाजाही के लिए पूरे भारत में नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम (एनटीपीएस) का शुभारंभ किया।
वर्तमान में, राज्य विशिष्ट पारगमन नियमों के आधार पर लकड़ी और वन उपज के परिवहन के लिए पारगमन परमिट जारी किए जाते हैं। एनटीपीएस की कल्पना "वन नेशन-वन पास" व्यवस्था के रूप में की गई है, जो पूरे देश में निर्बाध पारगमन को सक्षम बनाएगी।
यह पहल देश भर में कृषि वानिकी में शामिल वृक्ष उत्पादकों और किसानों के लिए एक एकीकृत, ऑनलाइन मोड प्रदान करके लकड़ी पारगमन परमिट जारी करने को सुव्यवस्थित करेगी, जिससे व्यापार करने में आसानी होगी।

3

नितिन गडकरी लद्दाख में ग्‍याराह सौ करोड़ रुपये की 29 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी

सरकार ने लद्दाख के लिए 29 सड़क परियोजनाएं मंजूर की हैं। एक हजार एक सौ सत्‍तर करोड़ रुपये से अधिक लागत की इन परियोजनाओं से सड़कों और राजमार्गों का विकास होगा। केन्‍द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इसके अलावा लगभग 182 करोड़ रुपये केन्‍द्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा निधि योजना के तहत आठ पुलों के लिए आवंटित किए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि इनसे लद्दाख में दूर-दराज के गांवों के साथ बेहतर सम्‍पर्क स्‍थापित होगा।

 

4

भारतीय नौसेना ने एडमिरलों की स्कंध-पट्टिकाओं के नये डिजाइन का अनावरण किया है

भारतीय नौसेना ने एडमिरलों की स्कंध-पट्टिकाओं के नये डिजाइन का अनावरण किया। भारतीय नौसेना ने बताया कि नई स्कंधपट्टिका इस महीने की शुरूआत में सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गयी घोषणा के अनुरूप है। भारतीय नौसेना का कहना है कि स्कंधपट्टिका के नये डिजाइन में अष्टकोण, नौसेना के ध्वज से लिया गया है।
यह छत्रपति शिवाजी महाराज की राजमुद्रा से प्रेरित है और समृद्ध समुद्री विरासत का वास्तविक प्रतिबिंब है। भारतीय नौसेना ने नये डिजाइन की स्वीकृति को गुलामी की मानसिकता से मुक्ति पर गर्व का प्रतीक बताया। यह प्रधानमंत्री मोदी के पांच प्रण के दो स्तंभों के प्रति प्रतिबद्धिता की भी पुष्टि करती है। नये डिजाइन में गोल्डन नेवी बटन गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का संकल्प दोहराता है। अष्टकोण आठ प्रमुख दिशाओं का प्रतिनिधित्व करता है। स्वोर्ड राष्ट्र की अत्याधुनिक शक्ति पर बल देता है। टेलीस्कोप निरंतर बदलती दुनिया में दूरदृष्टि का प्रतीक है।

5

भारत दुनिया में इस्पात क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बनकर उभरा

सरकार ने कहा है कि इस्पात क्षेत्र में जबरदस्त वृद्धि दर्ज करते हुए भारत दुनिया में इस्पात का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बनकर उभरा है। इस्पात मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष देश में इस्पात का उत्पादन लगभग 90 मिलियन टन और घरेलू इस्पात खपत 87 मिलियन टन रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। इस्पात क्षेत्र निर्माण, बुनियादी ढांचे, ऑटोमोबाइल और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

6

नीतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड का नया अध्यक्ष चुना गया है

जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया है। आज नई दिल्‍ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दौरान वर्तमान अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने इस्तीफा दे दिया। पार्टी महासचिव के0 सी0 त्यागी ने संवाददाताओं को बताया कि नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से जनता दल यूनाइटेड का अध्यक्ष चुन लिया गया है।

 

7

आवासन और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का उद्घाटन नई दिल्ली

आवासन और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री पुरी ने स्ट्रीट वेंडरों को ऋण प्रदान करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना की सराहना की। उन्होंने रेहड़ी-पटरी वालों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वे अब लघु उद्यमी बन गए हैं। 13वां फूड फेस्टिवल 31 दिसम्‍बर तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल का उद्देश्य स्ट्रीट फूड और विक्रेताओं को पहचान प्रदान करना है।

8

वाइब्रेंट भद्रवाह उत्सव जम्मू-कश्मीर मनाया गया

केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में वाइब्रेंट भद्रवाह उत्सव के तीसरे दिन हजारों पर्यटक साल के अंत की छुट्टियां मनाने के लिए बर्फ से भरे गुलदंडा घास के मैदान में एकत्र हुए। जम्मू पर्यटन निदेशालय और डोडा के जिला प्रशासन ने शीतकालीन उत्सव का आयोजन करके भद्रवाह को एक जीवंत स्‍वरूप प्रदान किया। भद्रवाह विकास प्राधिकरण ने कहा कि यह गंतव्य भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले बर्फीले गंतव्य के रूप में उभरा है। पर्यटक बर्फ के खेलों, स्थानीय व्यंजनों और स्थानीय लोक संगीत का आनंद ले रहे हैं।

9

महाराष्ट्र राज्य ने ड्रोन मिशन स्थापित करने की मंजूरी दी है

महाराष्ट्र सरकार ने ड्रोन मिशन स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। इस मिशन में सुरक्षा निगरानी, आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्य, दूर-दराज के इलाक़ों में दवाइयाँ और टीके पहुंचाने, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और यातायात प्रबंधन की निगरानी के कार्य किये जायेंगे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी बम्बई के विशेषज्ञ-दल की रिपोर्ट के आधार पर पांच वर्षीय कार्यान्वयन योजना तैयार की गई है। इसकी निगरानी मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अनुसार, ड्रोन मिशन का मुख्यालय आईआईटी-बम्बई में होगा। इस मिशन से महाराष्ट्र वैश्विक स्तर पर ड्रोन का प्रमुख केंद्र बन जाएगा। आईआईटी-बम्बई की रिपोर्ट इस वर्ष अक्टूबर में प्रस्तुत की गई थी, जिसके आधार पर सरकार ने इस मिशन को मंजूरी दी है।

10

भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के अनुरूप सातवें 250 मेन फेरी क्राफ्ट का नाम मंजुला है

भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के अनुरूप 07x 250 मेन फेरी क्राफ्ट के निर्माण और डिलीवरी के लिए मेसर्स शालीमार वर्क्स लिमिटेड, कोलकाता के साथ अनुबंध बाकायदा पूरा किया गया।
कुल सात फेरी क्राफ्ट में से छह फेरी क्राफ्ट पहले ही आईएन को सौंपे जा चुके हैं। सातवां फेरी क्राफ्ट ‘मंजुला’ (यार्ड 786) 29 दिसंबर 2023 को रियर एडमिरल दीपक कुमार गोस्वामी, एएसडी (एमबीआई) की उपस्थिति में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है। चूंकि सभी प्रमुख और सहायक उपकरण/प्रणालियां स्वदेशी निर्माताओं से ही प्राप्त किए गए हैं, इसलिए ये फेरी क्राफ्ट रक्षा मंत्रालय की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

11

मुडियेट्टू' केरल राज्य का लोकनृत्य नाटक है

मुडियेट्टू केरल का एक पारंपरिक अनुष्ठान थिएटर तथा लोकनृत्य नाटक है जिसमें देवी काली और राक्षस दारिका के बीच युद्ध की पौराणिक कथा प्रस्तुत की जाती है। यह परंपरा भगवती अथवा भद्रकाली उपासना की पद्धति का हिस्सा है जो आमतौर पर फसल कटाई के बाद फरवरी और मई के बीच भगवती मंदिरों में आयोजित किया जाता है। मरार और कुरुप्पु समुदायों के सदस्य इसका प्रदर्शन करते है, वे अपने चेहरे पर रंग लगाते हैं तथा काफी बड़ी एवं रंगीन पोशाक व टोपी पहनते हैं। इसमें शिव, नारद, दारिका, काली, दानवेंद्र, कोइचादर और कूली जैसे विभिन्न पात्र रूप शामिल हैं। विजयी काली द्वारा दारिका का सिर पकड़कर मंच पर प्रवेश करने के साथ इस अनुष्ठान का समापन होता है, जिसके बाद शिव की स्तुति-गीत का गायन होता है। मुडियेट्टू को वर्ष 2010 में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया था और इससे पूर्व कुटियाट्टम को विरासत सूची में शामिल किया गया था।

 

12

दिल्‍ली ट्री एम्बुलेंस का विस्तार करने की योजना बनाई

हाल ही में, दिल्ली नगर निगम (MCD) के बागवानी विभाग द्वारा दिल्ली में अपने ट्री एम्बुलेंस का विस्तार करने की योजना बनाई है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2024 तक मौजूदा संख्या को तीन गुना करके 12 करना है।
12 प्रशासनिक क्षेत्रों में से प्रत्येक को एक ट्री एम्बुलेंस सौंपी जाएगी, जिससे समय के साथ कुशल वृक्ष देखभाल के लिये शहर की क्षमता में वृद्धि होगी। ट्री एम्बुलेंस एक पहल है जिसे “पृथ्वी को बचाने की दृष्टि” के साथ “पेड़ों को बचाने” का समर्थन करने के लिये शुरू किया गया है। भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस, 2019 (22 मई को मनाया गया) के अवसर पर चेन्नई में ट्री एम्बुलेंस के पहले चरण का उद्घाटन किया गया। \
ट्री एम्बुलेंस, वनस्पतिशास्त्रियों, वानिकी विशेषज्ञों, बागवानों, स्वयंसेवकों और वृक्ष सर्जनों द्वारा चलाए जाते हैं साथ ही उन लोगों को मुफ्त सेवाएँ प्रदान करते हैं जो इसकी हेल्पलाइन पर कॉल करके रुग्ण वृक्षों और पौधों को बचाने में सहायता का अनुरोध करते हैं।

1

‘विश्व के पहले नेता भारत के प्रधानमंत्री बने हैं जिनके यू-ट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या ने 2 करोड़ को पार किया है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी विश्‍व के पहले ऐसे नेता बन गए हैं, जिनके निजी यू-ट्यूब चैनल के सब्‍सक्राइबर्स की संख्‍या 2 करोड़ हो गई है। चैनल के वीडियो के व्‍यूज की संख्‍या भी 450 करोड़ के पार हो गई है। नरेन्‍द्र मोदी यू-ट्यूब चैनल व्‍यूज और सब्‍सक्राइबर्स की संख्‍या में भारतीय और वैश्विक यू-ट्यूब चैनलों से आगे निकल गया है।

2

भारत और इटली देश के बीच प्रवासन और आवाजाही समझौते को मंजूरी मिली है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार और इटली सरकार के बीच प्रवासन और आवाजाही समझौते पर हस्ताक्षर और उसकी पुष्टि करने से संबंधित विदेश मंत्रालय के प्रस्ताव को अपनी पूर्वव्यापी मंजूरी दे दी है।
इस समझौते से लोगों के बीच परस्पर संपर्क में वृद्धि होगी, विद्यार्थियों, कुशल कामगारों , कारोबारियों और युवा पेशेवरों की आवाजाही को बढ़ावा मिलेगा और दोनों पक्षों के बीच अनियमित प्रवासन से संबंधित मुद्दों पर सहयोग को मजबूती मिलेगी।
यह समझौता अध्ययन के बाद के अवसरों, इंटर्नशिप, पेशेवर प्रशिक्षण के तंत्रों सहित वर्तमान इतालवी वीज़ा व्यवस्था को परिमित करता है जो फ्लो डिक्री के तहत मौजूदा श्रम आवाजाही मार्गों के तहत भारत के लिए लाभ का आश्वासन देते हैं।

3

न्यूजीलैंड देश ने हाल ही में भारत के महावाणिज्य दूतावास के खुलने को मंजूरी दी है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खुलने से भारत का राजनयिक पदचिह्न बढ़ाने में मदद मिलेगी और भारत की बढ़ती वैश्विक भागीदारी को देखते हुए भारत का राजनयिक प्रतिनिधित्व सुदृढ़ होगा। इससे भारत के रणनीतिक और वाणिज्यिक हितों को बढ़ावा देने और ऑकलैंड में भारतीय समुदाय का बेहतर ढंग से कल्याण कर पाने में भी सहायता होगी।
इस वाणिज्य दूतावास के 12 महीने की समय सीमा के भीतर खोले जाने और पूरी तरह से चालू हो जाने की संभावना है।

4

भारत ने मलेशिया देश के साथ प्रसारण में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को प्रसार भारती और रेडियो टेलीविज़न मलेशिया (आरटीएम), मलेशिया के बीच एमओयू/समझौते पर 07 नवंबर, 2023 को हुए हस्ताक्षर से अवगत कराया गया, जिसमें प्रसारण, समाचारों के आदान-प्रदान और ऑडियो-विज़ुअल कार्यक्रमों के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की अपार क्षमता है, साथ ही इससे मलेशिया के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसके साथ ही प्रसार भारती द्वारा विभिन्न देशों के साथ हुए एमओयू की कुल संख्या 46 हो गई है।

5

'पंडित मोतीराम पंडित मणिराम संगीत समारोह' के 50 वर्ष पूरे होने पर अमित शाह एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में पंडित जसराज संगीत समारोह - 'पंडित मोतीराम पंडित मणिराम संगीत समारोह' के 50 साल पूरे होने के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। यह स्मारक डाक टिकट डाक विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है।
इस संगीत समारोह की शुरुआत पंडित जसराज जी ने 1972 में अपने पिता, संगीत रत्न पंडित मोतीराम जी और उनके बड़े भाई और बाद में उनके गुरु बने, संगीत महामहोपाध्याय पंडित मणिराम जी की स्मृति के प्रति संगीतमय प्रेम व्यक्त करने के लिए की थी, जिनका निधन तब हुआ था
जब पंडित जसराज केवल 4 वर्ष के थे। सर्वकालिक महान भारतीय शास्त्रीय गायकों में से एक होने के अलावा, पंडित जसराज जी ने हैदराबाद के दर्शकों को युवा संगीतकारों से परिचित कराकर भारत में संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया, जो अब अपने आप में दिग्गज बन गए हैं। अपने जीवनकाल के 47 वर्षों तक हर वर्ष, बिना एक भी अंतराल के, पंडित जसराज जी ने इस वार्षिक संगीत समारोह की मेजबानी स्वयं की। यह हैदराबाद का सबसे पुराना संगीत समारोह है और इस विरासत को पंडित जसराज सांस्कृतिक फाउंडेशन द्वारा आगे बढ़ाया गया है। इस अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें "सन ऑफ हैदराबाद" भी कहा गया।

6

2023-24 सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एम.फिल पाठ्यक्रम को मान्यता प्रदान नही की है

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एक अधिसूचना जारी कर छात्रों को एमफिल की डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश न लेने की सलाह दी है। क्योंकि यह अब मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है। आयोग ने विश्वविद्यालयों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे एमफिल कार्यक्रम में प्रवेश न दे क्‍योंकि 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए ये अमान्‍य है।

हालाँकि, 2022 में जारी नए नियमों की अधिसूचना की तारीख तक प्रदान की गई एमफिल डिग्री वैध रहेगी। आयोग ने कहा है कि कुछ विश्वविद्यालय एमफिल (मास्टर ऑफ फिलॉसफी) कार्यक्रम के लिए नए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। आयोग ने कहा है कि एमफिल डिग्री अब मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है।

आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर यूजीसी रेगुलेशन 2022 के रेगुलेशन नंबर 14 पर जोर दिया है, जो साफ तौर पर उच्च शिक्षण संस्थानों में एमफिल प्रोग्राम को चलाने से रोकता है। यूजीसी ने पहले एमफिल डिग्री को अवैध घोषित करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को एमफिल कार्यक्रम पेश नहीं करने का निर्देश दिया था।

7

केंद्र सरकार ने मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर-मसरत आलम गुट संगठन को गैर कानूनी गतिविधियों की रोकथाम के लिए गैर कानूनी संस्था घोषित किया है

मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर-मसरत आलम गुट एम.एल.जे.के.-एम.ए को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम-यू.ए.पी.ए. के अंतर्गत गैर कानूनी संस्‍था घोषित किया गया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह संगठन और इसके सदस्य जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं। ये आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करते हैं और लोगों को जम्मू-कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाते हैं।

8

: कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन आईजीओटी कर्मयोगी (एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण) प्लेटफ़ॉर्म की स्थापना हुई है

सरकार ने राज्य सरकार के अधिकारियों के लिए एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण- आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर छह समर्थ क्यूरेटेड प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए हैं।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सरकारी अधिकारियों के कौशल और दक्षताओं को बढ़ाना है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करेगा कि अधिकारी शासन की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से समर्थ हैं।

आईजीओटी कर्मयोगी सरकारी अधिकारियों को उनकी क्षमता निर्माण यात्रा में मार्गदर्शन करने के लिए एक व्यापक ऑनलाइन प्रशिक्षण मंच है। वर्तमान में इस मंच पर विभिन्न सरकारी क्षेत्रों से 28 लाख से अधिक शिक्षार्थी पंजीकृत हैं।

पोर्टल ऑनलाइन शिक्षण, योग्यता प्रबंधन, कैरियर प्रबंधन, चर्चा, कार्यक्रम और नेटवर्किंग के लिए छह कार्यात्मक केंद्रों को जोड़ता ह

9

चवित्तुनाटकम का संबंध एक नाट्य शैली है

कुदुम्बश्री मिशन के कुल 504 सदस्यों ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने के लिये चवित्तुनाटकम प्रदर्शन में भाग लिया। चवित्तुनाटकम के प्रदर्शन में कुदुम्बश्री मिशन की कहानी बताई गई, जिसे वर्ष 1998 में पीपुल्स प्लान अभियान के तहत स्थापित किया गया था।

मिशन को गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के रूप में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य गरीबी के अंतर-पीढ़ीगत संचरण को समाप्त करना था और महिला सशक्तीकरण आंदोलन में इसके विकास को मंच पर महिलाओं द्वारा चवित्तुनाटकम प्रदर्शन के साथ सभी नाटकों के साथ सुनाया गया था।चवित्तुनाटकम एक नाट्य शैली है जिसका मध्य केरल के तटीय ज़िलों में प्रदर्शन किया जाता है।

कुदुम्बश्री प्रदर्शन ने विश्व प्रतिभा रिकॉर्ड भी जीता। इसका आयोजन राष्ट्रीय सरस मेला- 2023 को लोकप्रिय बनाने के अभियान के हिस्से के रूप में किया गया था।

 

10

राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने आधिकारिक तौर पर वाल्मिकी टाइगर रिज़र्व (VTR) में बाघों की आबादी में वृद्धि की घोषणा की

हाल ही में राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने आधिकारिक तौर पर वाल्मिकी टाइगर रिज़र्व (VTR) में बाघों की आबादी में वृद्धि की घोषणा की। इसमें बड़ी बिल्लियों की संख्या में 31 (वर्ष 2018) से 54 (वर्ष 2023) तक की वृद्धि देखी गई।
बिहार सरकार कैमूर वन्यजीव अभयारण्य को VTR के बाद राज्य का दूसरा व्याघ्र अभयारण्य घोषित करने के लिये NTCA की मंज़ूरी मिलने का इंतज़ार कर रही है। VTR के अंदर रेत और पत्थर के खनन पर पूर्ण प्रतिबंध और इसके पर्यावरण-सुभेद्य क्षेत्र में खनन पर सख्त प्रतिबंधों से घास के मैदान को विकसित करने में मदद मिली।
इस प्रकार घास के मैदान के आवरण में वृद्धि से शिकारी जंतुओं की आबादी को सहारा देने में मदद मिलती है, जिससे मांसाहारियों के जीवित रहने की संभावना बढ़ जाती है। यह रिज़र्व स्थानीय निवासियों के बीच जागरूकता बढ़ाकर और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिये क्षेत्र में तथा उसके आसपास खनन गतिविधियों की निगरानी कर बाघों के प्रबंधन व रखरखाव के लिये समर्पित है। NTCA ने रिज़र्व को 'बहुत अच्छा (Very Good)' श्रेणी में रखा है।

11

1

मध्य प्रदेश में आयोजित तानसेन समारोह का ‘ताल दरबार’ कार्यक्रम "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स" में दर्ज किया गया है

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तानसेन समारोह के अंतर्गत आयोजित ताल दरबार कार्यक्रम में बेजोड़ प्रदर्शन के लिए 1,282 तबला वादकों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स" में दर्ज किया गया है। इन सभी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है।

2

वासुदेव देवनानी राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया

16वीं राजस्थान विधानसभा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला जब भाजपा के अनुभवी विधायक वासुदेव देवनानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
उनकी नियुक्ति का प्रस्ताव मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पेश किया और कांग्रेस नेता और टोंक विधायक सचिन पायलट ने इसका समर्थन किया, जो सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच एक दुर्लभ एकता को दर्शाता है।
अजमेर उत्तर का प्रतिनिधित्व करने वाले वासुदेव देवनानी, वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक प्रमुख व्यक्तित्व रहे हैं।

3

निमोनिया की रोकथाम के लिए मणिपुर राज्य में SAANS अभियान 2023-24 का शुभारंभ किया गया है

बचपन में होने वाले निमोनिया से निपटने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम में, मणिपुर के राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. सपम रंजन सिंह ने हाल ही में इंफाल में SAANS अभियान 2023-24 का उद्घाटन किया। साथ ही, मंत्री ने बाल स्वास्थ्य देखभाल के लिए राज्य की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) को राज्य नवजात संसाधन केंद्र के रूप में भी समर्पित किया।
SAANS, जिसका अर्थ है निमोनिया को बेअसर करने के लिए सामाजिक जागरूकता और कार्रवाई, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाने वाला एक वार्षिक अभियान है। SAANS का प्राथमिक उद्देश्य बचपन में निमोनिया के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाना है, जो बाल मृत्यु का एक प्रमुख कारण है।

4

पुस्तक 'ब्रेकिंग द मोल्ड: रीइमेजिनिंग इंडियाज इकोनॉमिक फ्यूचर' रोहित लांबा रघुराम राजन लिखी है

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर, रघुराम राजन ने अर्थशास्त्री रोहित लांबा के साथ मिलकर ‘ब्रेकिंग द मोल्ड: रीइमेजिनिंग इंडियाज इकोनॉमिक फ्यूचर’ नामक एक अभूतपूर्व पुस्तक जारी की है।

राजन के साहित्यिक योगदान में यह नवीनतम जुड़ाव भारत के आर्थिक प्रक्षेप पथ की संभावनाओं और चुनौतियों में एक महत्वपूर्ण अन्वेषण का प्रतीक है। वैश्विक और भारतीय अर्थव्यवस्था में अपनी गहन अंतर्दृष्टि के लिए प्रसिद्ध रघुराम राजन ने ‘फॉल्ट लाइन्स: हाउ हिडन फ्रैक्चर्स स्टिल थ्रेटन द वर्ल्ड इकोनॉमी’ जैसी प्रभावशाली किताबें लिखी हैं, जिसने फाइनेंशियल टाइम्स बिजनेस बुक ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता है।
उनके अन्य उल्लेखनीय कार्यों में ‘आई डू व्हाट आई डू: ऑन रिफॉर्म, रेटोरिक एंड रिजॉल्व’ और ‘सेविंग कैपिटलिज्म फ्रॉम द कैपिटलिस्ट्स’ शामिल हैं, जो लुइगी ज़िंगालेस के साथ सह-लेखक हैं।

5

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (एनईएसएफबी) के अंतरिम प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में सतीश कुमार कालरा नियुक्त किया गया है

बेंगलुरु स्थित फिनटेक स्लाइस समर्थित नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (एनईएसएफबी) ने हाल ही में अपने अंतरिम प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में सतीश कुमार कालरा की नियुक्ति की घोषणा की है।
यह महत्वपूर्ण कदम स्लाइस और एनईएसएफबी के बीच चल रही विलय प्रक्रिया के हिस्से के रूप में आया है, जो फिनटेक और बैंकिंग क्षेत्र में एक अद्वितीय विकास का प्रतीक है।

6

2023 में फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला एथलीट पीवी सिंधु

पीवी सिंधु वर्ष 2023 के लिए फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई वाली महिला एथलीटों में जगह बनाने वाली एकमात्र महिला हैं. फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, पोलैंड की 22 वर्षीय टेनिस स्टार इगा स्वेटेक 2023 में अनुमानित 23.9 मिलियन डॉलर (करों और एजेंटों की फीस से पहले) के साथ सूची में शीर्ष पर रहीं।

7

'तलैयह और नासिर' नामक क्रूज मिसाइल ईरान देश से सम्बंधित हैं

ईरान ने दो नई स्मार्ट मिसाइल को अपनी नौसेना में शामिल किया है. ये मिसाइलें दिशा और टारगेट बदलने में सक्षम है. ईरान की इन दोनों मिसाइलों का नाम है Talaeieh और Nasir. इन मिसाइलों को ईरान के कोनाराक बंदरगाह पर तैनात किया गया है.

8

भारत सरकार ने अर्जेंटीना देश के साथ पांच लिथियम ब्लॉक के लिए समझौता किया है

भारत सरकार, अर्जेंटीना की सरकार के साथ अन्वेषण और विकास समझौता करने की योजना बना रही है.यह समझौता, अर्जेंटीना के कैटामार्का प्रांत में खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) द्वारा पहचान किए गए पांच लिथियम ब्लॉक के लिए होगा. भारत, अर्जेंटीना में पांच लिथियम ब्लॉक हासिल करने के करीब है. एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बातचीत "अंतिम चरण" में पहुंच रही है. भारत ने हाल ही में निगमित सरकारी कंपनी 'खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड' (Khanij Bidesh India Ltd) के जरिए लिथियम हेतु अर्जेंटीना की एक फ़र्म के साथ एक समझौता किया है. भारत द्वारा अर्जेंटीना में पांच लिथियम ब्लॉक प्राप्त करने का क्या महत्व है? भारत का यह कदम अन्वेषण अधिकारों को सुरक्षित करता है, इलेक्ट्रिक वाहनों और स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों में आत्मनिर्भरता बढ़ाता है.

9

भारत सरकार ने अर्जेंटीना देश के साथ पांच लिथियम ब्लॉक के लिए समझौता किया

भारत सरकार, अर्जेंटीना की सरकार के साथ अन्वेषण और विकास समझौता करने की योजना बना रही है.यह समझौता, अर्जेंटीना के कैटामार्का प्रांत में खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) द्वारा पहचान किए गए पांच लिथियम ब्लॉक के लिए होगा. भारत, अर्जेंटीना में पांच लिथियम ब्लॉक हासिल करने के करीब है. एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बातचीत "अंतिम चरण" में पहुंच रही है. भारत ने हाल ही में निगमित सरकारी कंपनी 'खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड' (Khanij Bidesh India Ltd) के जरिए लिथियम हेतु अर्जेंटीना की एक फ़र्म के साथ एक समझौता किया है. भारत द्वारा अर्जेंटीना में पांच लिथियम ब्लॉक प्राप्त करने का क्या महत्व है? भारत का यह कदम अन्वेषण अधिकारों को सुरक्षित करता है, इलेक्ट्रिक वाहनों और स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों में आत्मनिर्भरता बढ़ाता है.

10

100 फुट ऊंची 'रफ़ी मीनार' को . पंजाब स्थापित किया जाएगा

पंजाब के अमृतसर के गांव कोटला सुलतान सिंह में 100 फ़ीट ऊंची 'रफ़ी मीनार' बनाई जा रही है. यह मीनार, मशहूर गायक मोहम्मद रफ़ी की जन्मशती के मौके पर बनाई जा रही है. यह मीनार स्टील की बनी होगी और इसके शिखर पर भारतीय झंडा लहराएगा.

11

जलोश 2023' का 13वां संस्करण पुणे संपन्न हुआ

महाराष्ट्र के पुणे में दिव्यांग बच्चों के लिए सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा आयोजित ''जलोश 2023'' का 13वां संस्करण हाल ही में संपन्न हुआ, जिसमें 14 विश्व रिकॉर्ड बने।

 

12

गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री ने न्यूरो अपडेट 2023 सम्मेलन का उद्घाटन किया है

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Chief Minister Bhupendra Patel) ने रविवार को यहां 20वें ‘न्यूरो अपडेट 2023’ (neuro update 2023) सम्मेलन का उद्घाटन किया। वाइब्रेंट गुजरात समिट और न्यूरोलॉजी सम्मेलन के संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने कहा , “ तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं हमारे मौजूदा प्रधानमंत्री ने गुजरात में सभी क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास के लक्ष्य के साथ 20 वर्ष पहले वाइब्रेंट गुजरात समिट की शुरुआत की थी। आज हम स्वास्थ्य, फार्मा और केमिकल सहित प्रत्येक क्षेत्र में इस ग्लोबल समिट का फल प्राप्त कर रहे हैं।
अब हम आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प किया है। इस संकल्प को साकार करने की दिशा में अभी पूरे देश में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन हो रहा है।”

13

IIT मुंबई को पूर्व छात्रों ने 57 करोड़ रुपये दान दिए हैं

आईआईटी बॉम्बे के 1998 बैच के अल्मा मेटर (Alma Mater) सिल्वर जुबली रीयूनियन (Silver Jubilee Reunion) के खास मौके पर छात्रों ने संस्थान को 57 करोड़ रुपये दान देकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है.

1

मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित' कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश

27 December Current Affairs Rojgar With Ankit

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित' कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने हुकुमचंद मिल श्रमिकों की बकाया राशि से संबंधित लगभग 224 करोड़ रुपये का एक चेक भी आधिकारिक परिसमापक (लिक्विडेटर) और हुकुमचंद मिल, इंदौर के श्रमिक संघ के प्रमुखों को सौंपा। यह कार्यक्रम हुकुमचंद मिल श्रमिकों की काफी समय से लंबित मांगों के निपटान का प्रतीक है। श्री मोदी ने खरगोन जिले में 60 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला भी रखी।

इंदौर की हुकुमचंद मिल के 1992 में बंद होने और बाद में परिसमापन में चले जाने के बाद इस मिल के श्रमिकों ने अपनी बकाया राशि के भुगतान के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। अभी हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने सकारात्मक भूमिका निभाते हुए अदालतों, श्रमिक संघों और मिल श्रमिकों सहित सभी हितधारकों द्वारा समर्थित एक समझौता पैकेज के बारे में सफलतापूर्वक बातचीत आयोजित की। इस निपटान योजना में मध्य प्रदेश सरकार को सभी बकाया राशि का अग्रिम भुगतान करना, मिल की जमीन पर कब्जा लेना और इसे आवासीय और वाणिज्यिक स्थान के रूप में विकसित करना शामिल है।

2

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने सूचना, शिक्षा और संचार(आईईसी) अभियान की पहल की है

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्‍याय महा-अभियान पर सूचना, शिक्षा और संचार(आईईसी) अभियान की पहल की है। इस अभियान का उद्देश्‍य आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों-पीवीटीजी में सरकारी योजनाओं की शतप्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करना और जागरुकता बढाना है। इस अभियान का उद्देश्‍य देशभर के दो सौ जिलों के 22 हजार पीवीटीजी आदिवासी निवास स्‍थानों तक कल्‍याणकारी सरकारी योजनाओं की पहुंच बनाना भी है।

मंत्रालय ने बताया कि यह पहल प्रत्‍येक कमजोर जनजातीय समूहों के घरों तक पहुंचेगी। वे घर जो अब तक दूरी, सडक और डिजिटल संपर्क की कमी के कारण वंचित रहे हैं। इसके जरिये सरकार इस तरह के प्रत्‍येक घर के द्वार तक सुविधाएं प्रदान करेगी।

मंत्रालय ने बताया कि अभियान अवधि के दौरान इन समूहों को आधार कार्ड, समुदाय प्रमाण पत्र और जन-धन खाते दिये जायेंगे, जो आयुष्‍मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवश्‍यक है। इन कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए हाट बाजार, जन सेवा केन्‍द्र, ग्राम पंचायत, आंगनवाडी, वन-धन विकास केन्‍द्र और कृषि विकास केन्‍द्रों का इस्‍तेमाल किया जायेगा।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस वर्ष 15 नवम्‍बर को झारखण्‍ड के खूंटी जिले से जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री जन मन योजना का शुभारंभ किया था। ( 27 December Current Affairs Rojgar With Ankit )

3

डॉ0 मनसुख मांडविया मेडटेक मित्र' की शुरूआत की है

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ0 मनसुख मांडविया ने वर्चुअल माध्‍यम से मेडटेक मित्र की शुरूआत की। यह केंद्र सरकार की मेडटेक इनोवेटर्स और एडवांस हेल्थकेयर सॉल्यूशंस को सशक्त बनाने की रणनीतिक पहल है। उन्‍होंने कहा कि ये पहल भारतीय उद्योग के लिए गेमचेंजर साबित होगी और किफायती, गुणवत्ता वाले मेडटेक उपकरणों तथा डायग्नोस्टिक्स के स्वदेशी विकास की सुविधा प्रदान करेगी।

4

भारत में सुशासन दिवस 25 दिसंबर मनाया जाता है

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सुशासन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एक समारोह में मिशन कर्मयोगी के विस्तारित संस्करण का शुभारंभ किया। आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च की गई तीन नई सुविधाएं माई आईजीओटी, ब्लेंडेड प्रोग्राम और क्यूरेटेड प्रोग्राम हैं। मंत्री ने 12 क्षेत्र विशिष्ट क्षमता निर्माण ई-लर्निंग पाठ्यक्रम भी शुरू किए।
इसके अलावा, डॉ. जितेंद्र सिंह ने विकास (वेरिएबल एंड इमर्सिव कर्मयोगी एडवांस्ड सपोर्ट) नाम से एक नए मिश्रित शिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। विकास आईजीओटी के साथ एक मिश्रित कार्यक्रम है जिसमें केंद्र सरकार के लिए आवश्यक कार्यात्मक, व्यवहारिक और तकनीकी दक्षताओं के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए आईएसटीएम में 33 घंटे के ऑफ़लाइन प्रशिक्षण के साथ 30 घंटे का प्रशिक्षण शामिल है।
माई आईजीओटी - माई आईजीओटी व्यक्तिगत अधिकारी के होम पेज पर लक्षित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जो सीधे उस अधिकारी की अद्वितीय क्षमता निर्माण आवश्यकताओं को पूरा करता है जैसा कि उनके मंत्रालयों/विभागों के लिए क्षमता-निर्माण योजना में चिन्हित किया गया है।

5

पहले शिमला विंटर कार्निवल का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने ऐतिहासिक रिज पर पहले शिमला विंटर कार्निवल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरु‍आत सांस्‍कृतिक परेड के साथ हुई। इस कार्यक्रम में महानाटी प्रस्‍तुत करने वाली चार सौ पचास महिलाओं ने भागीदारी की। इन्‍होंने स्‍व-सहायता समूहों और आंगनबाड़ी कर्मियों की प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

6

प्रतिवर्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस 24 दिसंबर मनाया जाता है

उपभोक्ता अधिकारों तथा ज़िम्मेदारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये भारत प्रत्येक वर्ष 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाता है। इसी दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 को 24 दिसंबर 1986 को राष्ट्रपति द्वारा मंज़ूरी मिली थी। इस अधिनियम का उद्देश्य उपभोक्ताओं का दोषपूर्ण वस्तुओं, लापरवाह सेवाओं एवं अनुचित व्यापार प्रथाओं से संरक्षण करना है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के छह मौलिक अधिकार सुरक्षा का अधिकार, चुनने का अधिकार, सूचित किये जाने का अधिकार, सुनवाई का अधिकार, निवारण पाने का अधिकार एवं उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार हैं।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को प्रतिस्थापित करने के लिये उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 संसद द्वारा पारित किया गया था। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को मनाया जाता है।

7

25 दिसंबर को पण्डित मदनमोहन मालवीय जी की 162वीं जयंती मनाई गई

मदन मोहन मालवीय (25 दिसंबर, 1861 - 2 नवंबर, 1946) एक भारतीय विद्वान, राजनीतिज्ञ और शिक्षा सुधारक थे। वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक नेता थे और चार बार भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह अखिल भारत हिंदू महासभा तथा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भी थे।

महामना पण्डित मदनमोहन मालवीय की 162वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम में 'पण्डित मदनमोहन मालवीय सम्पूर्ण वाङ्ग्मय' की 11 खंडों की पहली श्रृंखला का विमोचन किया।
लगभग 4,000 पृष्ठों एवं 11 खंडों में संकलित दो भाषाओं (अंग्रेजी और हिंदी) प्रकाशित यह कृति, देश के हर कोने से एकत्र किए गए पण्डित मदनमोहन मालवीय के लेखों और भाषणों का संग्रह है।

इन खंडों में उनके ज्ञापन सहित अप्रकाशित पत्र, लेख और भाषण; वर्ष 1907 में उनके द्वारा प्रारंभ किये गये हिन्दी साप्ताहिक ‘अभ्युदय’ की संपादकीय सामग्री; समय-समय पर उनके द्वारा लिखे गए लेख, पैम्फलेट और पुस्तिकाएं; 1903 और 1910 के बीच आगरा एवं अवध के संयुक्त प्रांत की विधान परिषद में दिए गए सभी भाषण; रॉयल कमीशन के समक्ष दिए गए बयान; 1910 और 1920 के बीच इंपीरियल विधान परिषद में विधेयकों की प्रस्तुति के दौरान दिए गए भाषण; बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना से पहले और बाद में लिखे गए पत्र, लेख और भाषण; और 1923 और 1925 के बीच उनके द्वारा लिखी गई एक डायरी शामिल है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध संस्थापक पण्डित मदनमोहन मालवीय का आधुनिक भारत के निर्माताओं में अग्रणी स्थान है। उन्हें महान विद्वान और स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने लोगों में राष्ट्रीय चेतना जगाने के लिए काफी काम किया।

8

प्रतिवर्ष 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस दिवस के रूप में मनाया जाता है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती पर नई दिल्ली में 'सदैव अटल' स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 में ग्वालियर के छोटे से गाँव के एक साधारण-सा परिवार में हुआ था। अटल जी का राजनैतिक सफर स्वतंत्रता संग्रामी के रूप में शुरू हुआ। 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन में बाकि नेताओं के सथ उन्होंने भाग लिया और जेल भी गए। इसी दौरान उनकी मुलाकात भारतीय जनसंघ के लीडर श्याम प्रसाद मुखर्जी से हुई।

1968 में दीनदयाल उपाध्याय की मौत के बाद अटल जी जन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। 1977 में भारतीय जन संघ ने भारतीय लोकदल के साथ गठबंधन कर लिया, जिसे जनता पार्टी नाम दिया गया।

जनता पार्टी के लीडर मोरारजी देसाई जब प्रधानमंत्री बने तब अटल जी को एक्सटर्नल अफेयर मिनिस्टर बनाया गया।

1980 में लाल कृष्ण आडवानी व भैरव सिंह शेखावत के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी बनाई, और पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए।
मई 1996 में बीजेपी को जीत मिली और अटल जी को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया।

लेकिन बीजेपी को दूसरी पार्टियों से सपोर्ट नहीं मिला और बीजेपी सरकार गिर गई और मात्र 13 दिन में अटल जी को पद से इस्तीफा देना पड़ा।इसके बाद एक बार फिर बीजेपी सत्ता में आई लेकिन सरकार मात्र 13 महीने की रही।इसके बाद 1999 में कारगिल में हुई भारत की विजय ने अटल जी की सरकार को मजबूत बना दिया।

और चुनावों में बीजेपी की जीत हुई, जिसके बाद अटल जी तीसरी बाद प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे। इस बार सरकार ने 5 साल पुरे किये, और पहली गैर कांग्रेसी पार्टी बन गइ।

9

अंगोला देश ने हाल ही में ओपेक संगठन से अपनी सदस्यता को त्यागा है

अफ्रीका के दूसरे सबसे बड़े तेल उत्पादक अंगोला ने उत्पादन उद्देश्यों पर मतभेदों के कारण ओपेक से हटने की घोषणा की है, जिससे सऊदी के नेतृत्व वाले तेल कार्टेल को झटका लगा है।

यह मध्य आकार के उत्पादकों में इक्वाडोर और कतर के साथ शामिल हो गया है, जिन्होंने हाल के दशक में ओपेक छोड़ दिया है पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के बारे में
सऊदी अरब, कुवैत, वेनेजुएला, ईरान और इराक ने ओपेक बनाया। अंगोला 2007 में संगठन का सदस्य बना यह एक स्थायी अंतरसरकारी संगठन है जिसकी स्थापना सितंबर 1960 में बगदाद सम्मेलन में हुई थी।
यह तेल निर्यात करने वाले देशों का एक स्थायी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।अपने अस्तित्व के पहले पांच वर्षों में, ओपेक का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में था। 1 सितंबर, 1965 को इसे ऑस्ट्रिया के विएना में स्थानांतरित कर दिया गया।

10

'ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड' संयुक्त अरब अमीरात देश ने प्रदान किया है

प्रोफेसर वासिनी लारेडज ने साहित्य और कला के क्षेत्र में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का ‘ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड’ (जीएएम) जीता है। ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड को ‘अरब नोबेल’ के उपनाम से भी जाना जाता है।

यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड के विजेताओं को बधाई दी है। शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, यूएई में कई शीर्ष पदों पर स्थित हैं, जिनमें प्रमुख हैं-

यूएई के उपराष्ट्रपति
यूएई के प्रधानमंत्री और
दुबई के शासक

शेख मोहम्मद ने, साहित्य और कला में जीएएम अवार्ड जीतने पर अल्जीरियाई प्रोफेसर वासिनी लारेडज को बधाई दी।

ग्रेट अरब माइंड्स (जीएएम) पुरस्कार: जीएएम पुरस्कार, छह महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान के लिए दिया जाता है।

ये क्षेत्र हैं- प्राकृतिक विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, साहित्य और कला, वास्तुकला और डिजाइन, अर्थशास्त्र और चिकित्सा।
इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को अरब समाज और मानव प्रगति पर उनके प्रभाव के लिए पुरस्कृत किया जाता है।

1

उस कार्बन टैक्स का नाम कार्बन सीमा कर (सीबीटी) जिसे ब्रिटेन 2027 से स्टील और एल्युमीनियम जैसी सामग्रियों के आयात पर लागू करने की योजना बना रहा है

ब्रिटेन 2027 से कार्बन-सघन सामग्रियों के आयात पर जो कार्बन टैक्स लगाने की योजना बना रहा है, वह कार्बन सीमा कर है। यह लोहा, स्टील, एल्यूमीनियम, सिरेमिक और सीमेंट जैसी वस्तुओं पर लागू होगा। कर की दर विदेशों में आयातित वस्तुओं को बनाने से जुड़े कार्बन उत्सर्जन और यूके कार्बन की कीमतों के अंतर पर निर्भर करेगी। भारत गैर-टैरिफ बाधाओं के रूप में ऐसे हरित सीमा शुल्क का विरोध करता है। इसके अलावा यूके, यूरोपीय संघ का अनुसरण कर रहा है जिसने पहले ही अपना कार्बन सीमा समायोजन तंत्र शुरू कर दिया है।

2

आलू की बीमारी लेट ब्लाइट है जिसने पंजाब के विभिन्न जिलों में आलू की फसल को काफी नुकसान पहुँचाया है

आलू की जिस बीमारी ने पंजाब के सभी जिलों में फसलों को तबाह कर दिया है, उसे लेट ब्लाइट कहा जाता है । यह आलू पर हरे गोलाकार धब्बे जैसे लक्षण प्रदर्शित करता है जो गहरे भूरे रंग के घावों में फैल जाते हैं। राज्य की 50% से अधिक आलू की खेती लेट ब्लाइट फंगल संक्रमण से प्रभावित हुई है। अत्यधिक नमी और आर्द्रता ने इसके प्रसार को बढ़ावा दिया, जिसके परिणामस्वरूप कंद सड़ गए।

3

जनरल एम एम नरवणे आगामी संस्मरण का शीर्षक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ है

पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे का आगामी संस्मरण “फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी” है जिसमें उल्लेख किया गया है कि जब अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना शुरू की गई थी तो सशस्त्र बल आश्चर्यचकित हो गए थे।
जनरल नरवणे लिखते हैं कि उन्होंने सीमित जवानों की भर्ती के लिए टूर ऑफ ड्यूटी मॉडल का प्रस्ताव रखा था। संस्मरण ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ में नरवणे का सीधा-सीधा विवरण एक सैनिक, अधिकारी के रूप में 40 साल की यात्रा और 28वें सेना प्रमुख के रूप में उनके शीर्ष पर पहुंचने की आकर्षक झलक पेश करता है।

4

दुनिया भर के व्यापार का लगभग 12% प्रतिशत स्वेज़ नहर से होकर गुजरता है जो हाल ही में लाल सागर में हमलों के कारण बाधित हो गया है

दुनिया भर का 12% व्यापार स्वेज़ नहर से होकर गुजरता है, जो एशिया और यूरोप के बीच जहाज मार्ग को संभालती है। लाल सागर में जहाजों पर यमन के ईरान-गठबंधन हूती समूह द्वारा हाल ही में किए गए हमलों के बाद नहर को व्यवधान का सामना करना पड़ा है। इससे व्यापार अवरुद्ध हो गया है और सुरक्षित मार्ग के लिए नौसैनिक टास्क फोर्स की स्थापना को प्रेरित किया गया है। शत्रुताएँ वैश्विक वस्तुओं की आवाजाही को प्रभावित करती हैं, जिससे आपूर्ति श्रृंखला बैकअप और कमी होती है। ये हमले यमन में हौथिस और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच चल रहे संघर्ष का हिस्सा हैं। स्वेज़ नहर का स्थान व्यवधानों को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बनाता है।

5

पेंटोए टैगोरी क्या है, जो जीवाणु ही में ख़बरों में था

हाल ही मे विश्वभारती विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने रबींद्रनाथ टैगोर के कृषि संवर्धन प्रयासों के सम्मान में पौधों की वृद्धि को बढ़ावा देने वाली एक नई बैक्टीरिया प्रजाति की खोज की, जिसे उन्होंने पेंटोइया टैगोरी नाम दिया। बैक्टीरिया में अद्वितीय गुण होते हैं जो मिट्टी के पोषक तत्वों को बढ़ाते हैं।

6

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ‘भूमि राशि पोर्टल’ लॉन्च किया है

हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की 1467 परियोजनाओं को भूमि राशि पोर्टल के अंतर्गत लाया गया है। भूमि राशि पोर्टल का उद्देश्य भारत में राजमार्ग बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं में तेजी लाने और भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के भुगतान के लिए भूमि अधिग्रहण अधिसूचनाओं के ऑनलाइन प्रसंस्करण के लिए एकल बिंदु मंच प्रदान करना है।

7

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) ने 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में 'जेएसडब्ल्यू- एनडीए कार रैली' आयोजित की गई

चीफ ऑफ इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू चेयरमैन चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी लेफ्टिनेंट जनरल जे.पी. मैथ्यू ने नई दिल्‍ली में राष्ट्रीय समर स्मारक से जेएसडब्‍ल्‍यू- एनडीए कार रैली को हरी झंडी दिखाई। यह आयोजन राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी- एनडीए के गौरवपूर्ण 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह कार रैली ऑपरेशन बदली की याद में शुरू किया गया है। यह अभियान 1954 में मेजर जनरल इनायत हबीबुल्लाह के नेतृत्व में हुआ था। मंत्रालय ने कहा है कि कार रैली देहरादून से शुरू हो रही है और यह ग्‍वालियर, नासिक और मुंबई जैसे महत्‍वपूर्ण सैन्‍य अड्डों से गुजरेगी। यह कार रैली छह दिन के भीतर 1800 किलोमीटर की यात्रा तय कर पुणे में राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी पहुचेगी।

8

ई-जागृति पोर्टल का उद्घाटन पीयूष गोयल किया

उपभोक्ता कार्य विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण और शिकायत निवारण के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए नई दिल्ली में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2023 मनाया।

इस अवसर पर अपने उद्घाटन भाषण में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, कपड़ा और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि ग्राहकों की संतुष्टि ही देश के विकास का मार्ग है। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस, 2023 के अवसर पर, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, कपड़ा और वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने निम्नलिखित जारी किया:

उपभोक्ता आयोगों के लिए ई-जागृति पोर्टल का उद्घाटन

एनसीडीआरसी में वीसी सुविधा का उद्घाटन

नेशनल टेस्ट हाउस (एनटीएच) में ड्रोन प्रमाणन सुविधा का उद्घाटन

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 2.0 का उद्घाटन

नेशनल टेस्ट हाउस में नई प्रयोगशालाओं का उद्घाटन

मुंबई में घरेलू उपकरण परीक्षण प्रयोगशाला और गुवाहाटी में ट्रांसफार्मर परीक्षण सुविधा

जयपुर में जैविक खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला

9

'न्यूरो अपडेट 2023' सम्मेलन का उद्घाटन गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने किया

गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल नेअहमदाबाद में 20वें 'न्यूरो अपडेट 2023' सम्मेलन का उद्घाटन किया। वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन और न्यूरोलॉजी सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में समग्र विकास के लक्ष्य के साथ 20 साल पहले वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन की शुरुआत की थी।
इस वैश्विक शिखर सम्मेलन के लाभ आज स्वास्थ्य, दवा उद्योग और रसायन सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्‍पष्‍ट दिखाई दे रहे हैं। इस सम्मेलन में 'न्यूरोलॉजी में व्यावहारिक दृष्टिकोण' विषय पर न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में प्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा चर्चा और भाषण दिए जाएंगे। इस सम्मेलन में अहमदाबाद एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन के सदस्य और देशभर से न्यूरोलॉजी के डॉक्टर, प्रोफेसर और अन्य पेशेवर मौजूद थे।

1

फ्रांस देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर फ्रांस के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भारत आएंगे। भारत और फ्रांस के बीच कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर समानता है।
इस साल दोनों देश भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई 2023 को पेरिस में आयोजित बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि थे।

2

भारत सरकार ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ त्रिपुरा राज्य के लिए 100 मिलियन डॉलर के ऋण का समझौता किया

भारत सरकार ने उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा में शहरी सेवाओं एवं पर्यटन संबंधी सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण हासिल करने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

त्रिपुरा शहरी एवं पर्यटन विकास परियोजना के लिए ऋण समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों में भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय में आर्थिक कार्य विभाग की संयुक्त सचिव सुश्री जूही मुखर्जी और एडीबी की ओर से एडीबी के भारत स्थित रेजिडेंट मिशन के प्रभारी अधिकारी श्री निलय मिताश शामिल थे।

यह परियोजना 42 किलोमीटर (किमी) नए संचरण एवं वितरण संबंधी पाइप बिछाकर शहरी जल आपूर्ति प्रणालियों को उन्नत करेगी, 4 नए जल शोधन संयंत्र स्थापित करेगी और 55 किलोमीटर लंबे तूफानी वर्षा के पानी की निकासी के नालों में सुधार करेगी।
यह 21 किलोमीटर लंबी शहरी सड़कों को बेहतर बनाएगा जिसमें बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगों की जरूरतों को पूरा करने वाली विशेषताएं शामिल होंगी।

3

विश्व बैंक समूह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) बिगिनर्स ई-कोर्स लॉन्च किया है

अवसंरचना संबंधी क्षमता निर्माण में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष श्री अजय बांगा ने 20 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में श्री अजय सेठ, सचिव, आर्थिक कार्य विभाग (डीईए), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ; डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन, मुख्य आर्थिक सलाहकार, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार और श्री परमेश्वरन अय्यर, कार्यकारी निदेशक, विश्व बैंक समूह की उपस्थिति में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) बिगिनर्स ई-कोर्स लॉन्च किया। पीपीपी ई-कोर्स अवसंरचना वित्‍त सचिवालय, डीईए और विश्व बैंक द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया अवसंरचना पर केंद्रित क्षमता-निर्माण कार्यक्रम है।

इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य भारत में पीपीपी के गतिशील क्षेत्र को समझने और इसमें योगदान देने के इच्छुक व्यक्तियों को इसका मूलभूत ज्ञान और अंतर्दृष्टि प्रदान करना है।

4

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) में नौसेना प्रमुखों के सम्मेलन (सीओसी) का 8वां संस्करण थाईलैंड आयोजित किया गया

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) में नौसेना प्रमुखों के सम्मेलन (सीओसी) का 8वां संस्करण रॉयल थाई नेवी द्वारा 19 से 22 दिसंबर 2023 तक थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में 27 सदस्य देशों और पर्यवेक्षक देशों के नौसेना प्रमुखों एवं वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारतीय नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार द्वारा तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इस कार्यक्रम में भारत का नेतृत्व किया गया नौसेना प्रमुखों के सम्‍मेलन के दौरान थाईलैंड ने हिन्‍द महासागर नौसेना संगोष्‍ठी का प्रभार संभाला तथा अगले दो वर्ष के लिए कार्य योजना तय की। इस दौरान भारत द्वारा डिजाइन किए गए ध्‍वज को हिन्‍द महासागर नौसेना संगोष्‍ठी का ध्‍वज चुना गया।

5

जनजातीय विद्यार्थियों के विकास के लिए देशभर में 740 एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि जनजातीय विद्यार्थियों के विकास के लिए देशभर में 740 एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे। श्री मुंडा संथाली भाषा को संविधान में मान्‍यता मिलने की वर्षगांठ के अवसर पर पश्चिम बंगाल में झारग्राम के बेटकुंदरी मैदान में एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने इस दिशा में काम करना पहले ही शुरू कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि इन विद्यालयों में छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को निशुल्‍क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
देशभर में एकलव्‍य मॉडल विद्यालयों में दस हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए जल्‍दी ही विज्ञापन दिए जाएंगे। इस समय देशभर में करीब 200 ऐसे विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

6

यूनेस्को आंतर्राष्ट्रीय संगठन ने दिल्ली के बीकानेर हाउस को अवार्ड ऑफ मेरिट प्रदान किया है

संयुक्‍त राष्‍ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन- यूनेस्को ने पंजाब के रामबाग गेट और प्राचीरों, हरियाणा के चर्च ऑफ एपिफेनी और दिल्‍ली के बीकानेर हाउस को शहरी पुनरुद्धार और विरासत संरक्षण श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किए हैं।
रामबाग गेट और प्राचीरों को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस और चर्च ऑफ एपीफेनी और बीकानेर हाउस को अवार्ड ऑफ मेरिट प्रदान किया गया है। विरासत और सांस्‍कृतिक महत्‍व के भवनों के संरक्षण और रखरखाव के प्रयासों के लिये यूनेस्को एशिया पैसिफिक सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पुरस्कार प्रदान करता है। निर्णायक मंडल ने इस वर्ष चीन, भारत और नेपाल से कुल 12 परियोजनाओं को इन पुरस्‍कारों के लिए चयन किया।
तीन परियोजनाओं हांगकांग के फैन लिंग गोल्फ कोर्स, चीन के यांगझोऊ में डोंगगुआन गार्डन रेजीडेंस और भारत के केरल में कुन्नामंगलम भगवती मंदिर स्थित कर्णिकारा मंडपम को 'अवार्ड ऑफ डिस्टिंक्शन' प्रदान किया गया है।

7

नीदरलैंड देश ने यूक्रेन को 18 एफ-16 लड़ाकू विमान प्रदान करने का ऐलान किया है

नीदरलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मार्क रूट ने घोषणा की है कि सरकार यूक्रेन को 18 एफ-16 लड़ाकू विमान देने की तैयारी में है। श्री रूट ने कहा कि यूक्रेन को सैन्‍य समर्थन देने के बारे में हुए समझौतों के अंतर्गत एफ-16 लड़ाकू विमान दिए जा रहे हैं। इस बीच यूरोपीय आयोग ने कहा है कि वह यूक्रेन को 500 अतिरिक्‍त जनरेटर उपलब्‍ध करायेगा ताकि युद्धग्रस्‍त देश में महत्‍वपूर्ण सेवाएं जारी रहें। रूस द्वारा यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले जारी रखने के मद्देनजर यह घोषणा की गई है।

8

जापान देश ने पैट्रियट हवाई रक्षा मिसाइलें अमरीका को भेजने का ऐलान किया है

जापान सरकार ने कहा है कि वह अपने हथियार निर्यात नियमों में बदलाव के बाद अमरीका को पैट्रियट हवाई रक्षा मिसाइलें भेजेगा। जापान की युद्ध विरोधी नीतियों के लिहाज से यह एक महत्‍वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अमरीकी सरकार ने जापान से रक्षा निर्यात नियमों को बदलने का अनुरोध किया था, जिसके बाद जापान सरकार ऐसा किया है। 2014 के बाद से पहली बार जापान ने यह कदम उठाया है।

9

बिहार राज्य ने पुनौरा धाम परियोजना को मंज़ूरी दी है

बिहार राज्य सरकार द्वारा हाल ही में सीतामढ़ी ज़िले में स्थित एक मंदिर परिसर, पुनौरा धाम को एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिये एक परियोजना को मंज़ूरी दे दी गई है। पुनौरा धाम को भगवान श्री राम की पत्नी तथा हिंदू धर्म में पूजनीय देवी सीता का जन्मस्थान माना जाता है। इस पहल का उद्देश्य मिथिला की संस्कृति तथा धरोहर को बढ़ावा देना है, यह वह क्षेत्र है जहाँ माता सीता का जन्म और पालन-पोषण हुआ था। वाल्मिकी द्वारा रचित रामायण के अनुसार, जब मिथिला के शासक राजा जनक भूमि पर हल चला रहे थे तब सीता का अवतरण एक कुंड से हुआ था।
उन्होंने उन्हें अपनी पुत्री के रूप में स्वीकार किया तथा उनका नाम ‘सीता’ रखा, जिसका संस्कृत में अर्थ "खाड़ी" होता है। उन्होंने उन्हें जानकी नाम भी दिया, जिसका अर्थ "जनक की पुत्री" होता है।

10

संसद भवन परिसर की सुरक्षा के लिए सरकार ने सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फ़ोर्स (CISF) सुरक्षा बल को तैनात करने का निर्णय लिया है

सरकार ने संसद भवन परिसर में सुरक्षा उपाय बढ़ाने के लिए एक निर्णायक कदम उठाया है। सुरक्षा घेरे के हालिया उल्लंघन के आलोक में, आधिकारिक सूत्रों ने खुलासा किया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अब परिसर की “व्यापक” सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होगा। इस नई व्यवस्था के तहत, CISF हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए कठोर पहुंच नियंत्रण प्रक्रियाओं को लागू करेगा।
नए और पुराने दोनों संसद परिसरों में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की हैंडहेल्ड डिटेक्टरों का उपयोग करके जांच की जाएगी। इसके अतिरिक्त, उनके सामान की एक्स-रे मशीनों के माध्यम से गहन जांच की जाएगी। CISF जूते, भारी जैकेट और बेल्ट को भी एक ट्रे पर रखकर स्कैनर के माध्यम से स्कैन करेगा।

11

विश्व का सबसे पुराना ज्ञात किला साइबेरिया खोजा गया है

पुरातत्वविदों की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने साइबेरिया के सुदूर क्षेत्र में दुनिया के सबसे पुराने ज्ञात किले का पता लगाया है।

यह अभूतपूर्व खोज प्रारंभिक मानव समाजों के बारे में पारंपरिक मान्यताओं को चुनौती देती है, जिससे पता चलता है कि शिकारियों के बीच जटिल रक्षा संरचनाएं बहुत पहले से मौजूद थीं। अमन्या नाम की गढ़वाली बस्ती, पश्चिमी साइबेरिया में अमन्या नदी के किनारे स्थित है। इसमें लगभग 20 बिखरे हुए पिट-हाउस डिप्रेशन हैं जो दो खंडों, अमन्या I और अमन्या II में विभाजित हैं। साइट पर एकत्र किए गए नमूनों की रेडियोकार्बन डेटिंग से पता चलता है कि इस किले का निर्माण लगभग 8,000 साल पहले हुआ था, जो इसे दुनिया का सबसे पुराना ज्ञात किला बनाता है।

1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी स्थान पर नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश की स्‍वतंत्रता के दशकों बाद आर्थिक वृद्धि में नए रिकॉर्ड बनाने के साथ आध्‍यात्मिक स्‍थल अब विकास के साक्षी बन रहे हैं।

वाराणसी के उमरहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन करने के बाद श्री मोदी ने कहा कि कुछ ही सप्‍ताह में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी पूरा होने जा रहा है।
महामंदिर के श्रद्धालुओं से संबोधन में श्री मोदी ने लोगों से जीवन में नौ संकल्‍प लेने का आग्रह किया।

इनमें शामिल हैं - जल संरक्षण, डिजिटल भुगतान को प्रोत्‍साहन, स्‍वच्‍छता, स्‍थानीय उत्‍पादों को बढ़ावा, देश के विभिन्‍न स्‍थानों की यात्रा, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज को प्रोत्‍साहन, तंदुरूस्‍ती और कम-से-कम एक गरीब परिवार की सहायता करना।

यह नवनिर्मित ध्यान केंद्र सात मंजिलों पर ऊंचा है, जिसमें एक समय में प्रभावशाली 20,000 भक्त ध्यान कर सकते हैं।

मंदिर का नाम स्वर्वेद से लिया गया है, जो शाश्वत योगी और विहंगम योग के संस्थापक सद्गुरु श्री सदाफल देवजी महाराज द्वारा लिखित एक आध्यात्मिक ग्रंथ है।

2

एआई-संचालित ‘भाषिनी’ टूल भारतीय भाषा अनुवाद उपकरण सम्बंधित है

एक अभूतपूर्व कदम में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में हाल ही में एक भाषण के दौरान एआई-संचालित भारतीय भाषा अनुवाद उपकरण, ‘भाषिनी’ का उपयोग किया।

सरकार द्वारा विकसित इस टूल का उद्देश्य वास्तविक समय में अनुवाद की सुविधा प्रदान करना, देश के भीतर विविध भाषाई समुदायों के बीच संचार को बढ़ावा देना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भाषिनी की क्षमताओं का अनावरण करने के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी तमिल संगमम का अवसर चुना।

तमिल भाषी दर्शकों को संबोधित करते हुए, उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत उन्हें वास्तविक समय में अनुवाद तक पहुंचने के लिए इयरफ़ोन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करके की।

3

विश्व बैंक की प्रवासन और विकास रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में प्रवासियों से सर्वाधिक धन प्राप्त करने वाला देश भारत

विश्‍व बैंक की प्रवासन और विकास रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष भी भारत प्रवासियों से प्राप्तियों के मामले में शीर्ष में बना हुआ है।
इस वर्ष प्रवासी भारतीयों ने अनुमानित 125 अरब डॉलर भारत भेजे। दक्षिण-एशियाई क्षेत्र में प्रवासियों द्वारा भारत भेजे जाने वाली राशि में उल्‍लेखनीय वृद्धि हुई।
कुल मिलाकर दक्षिण-एशिया से भारत भेजी जाने वाली राशि 7.2 प्रतिशत बढी।
प्रवासियों से स्‍वदेश भेजे जाने वाले धन के मामले में अन्‍य शीर्ष पांच देश हैं - मैक्सिको 67 अरब डॉलर, चीन 50 अरब डॉलर, फिलीपीन्‍स 40 अरब डॉलर और मिस्र 24 अरब डॉलर।
अमरीका में श्रम बाजार में सख्‍ती और यूरोप में रोजगार वृद्धि के कारण प्रवासियों द्वारा भारत में अनुमान से भी अधिक धन भेजा गया।

4

किरेन रिजिजू आर्कटिक के लिए भारत के पहले शीतकालीन वैज्ञानिक अभियान को हरी झंडी दिखाई

माननीय केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री, श्री किरेन रिजिजू ने 18 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली में पृथ्वी विज्ञानं मंत्रालय (एमओईएस) मुख्यालय से आर्कटिक के लिए भारत के पहले शीतकालीन वैज्ञानिक अभियान को हरी झंडी दिखाई।
आर्कटिक के लिए भारतीय वैज्ञानिक अभियान (नवंबर से मार्च) शोधकर्ताओं को ध्रुवीय रातों के दौरान ऐसे क्षेत्र में अद्वितीय वैज्ञानिक अवलोकन करने की अनुमति देगा, जहां सर्दियों के दौरान लगभग रोज ही 24 घंटों तक कोई सूरज की रोशनी नहीं होती है और तापमान शून्य से नीचे (-15 डिग्री सेल्सियस से कम) होता है।
इससे आर्कटिक, विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन, अंतरिक्ष के मौसम, समुद्री-बर्फ और महासागर परिसंचरण गतिशीलता (सी सर्कुलेशन डायनेमिक्स), इकोसिस्‍टम अनुकूलन आदि ऐसे कारकों की समझ बढ़ाने में मदद मिलेगी, जो मानसून सहित उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में मौसम और जलवायु को प्रभावित करते हैं। भारत आर्कटिक में 2008 से हिमाद्रि नामक एक अनुसंधान आधार केंद्र संचालित कर रहा है, जो ज्यादातर गर्मियों (अप्रैल से अक्टूबर) के दौरान वैज्ञानिकों की मेजबानी करता रहा है।
आर्कटिक में शीतकालीन अभियानों को सुविधाजनक बनाने का निर्णय जून 2023 में नॉर्वेजियन आर्कटिक के हिमाद्री, नाय-एलेसुंड, स्वालबार्ड में श्री रिजिजू द्वारा भारत की आर्कटिक गतिविधियों की व्यक्तिगत समीक्षा के बाद लिया गया है।

20 December Current Affairs Rojgar With Ankit

5

आकाश मिसाइल का सफल प्रक्षेपण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा किया गया है

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने आकाश मिसाइल की ताकत के बारे में जानकारी दी।
आकाश मिसाइल सिस्टम के प्रदर्शन में डीआरडीओ ने दिखाया कि आकाश एक साथ चार निशानों को तबाह करने की ताकत रखता है।
25 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता वाले आकाश मिसाइल के सफल प्रक्षेपण पर डीआरडीओ ने बताया कि हवा में सटीक निशाना साधने की ताकत से लैस आकाश मिसाइल सिस्टम भारत के सुरक्षा असलहों में अत्याधुनिक हथियार के रूप में गिना जाएगा।
डीआरडीओ के मुताबिक भारत दुनिया का पहला देश है जिसके पास आकाश मिसाइल जैसी तकनीक और ताकत है।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRRO) के मुताबिक सिंगल फायरिंग यूनिट का इस्तेमाल कर मिसाइल लॉन्च करना और एक साथ चार ठिकानों पर सटीक निशाना लगाने की क्षमता रखने वाले देशों में भारत सबसे आगे है। दुनिया के किसी और देश के पास फिलहाल ऐसी क्षमता नहीं है।

6

भारतीय वायुसेना SAMAR (Surface to Air Missile for Assured Retaliation) एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया

भारतीय वायुसेना ने SAMAR (Surface to Air Missile for Assured Retaliation) एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया। बता दें कि समर एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को भारत में ही विकसित किया गया है और यह स्वदेशी डिजाइन पर आधारित है।
जमीन से हवा में मार करने वाला यह मिसाइल सिस्टम भारतीय वायुसेना द्वारा ही विकसित किया गया है। वायुसेना को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह अहम कदम है। वायुसेना ने बयान जारी कर बताया कि भारत में ही डिजाइन और विकसित किए गए SAMAR एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का युद्धाभ्यास अस्त्रशक्ति-2023 के दौरान सफल परीक्षण किया गया।
यह परीक्षण एयर फोर्स स्टेशन सूर्यलंका में किया गया। एयर डिफेंस सिस्टम को वायुसेना की मेंटिनेंस कमांड की एक यूनिट द्वारा ही विकसित किया गया है। पहली बार इस एयर डिफेंस सिस्टम का फील्ड परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान मिसाइल सिस्टम ने विभिन्न परिस्थितियों में सफलतापूर्वक अपने सभी उद्देश्य पूरे किए।

7

छोटा भाषा मॉडल Phi-2 माइक्रोसॉफ्ट जारी किया है

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा हाल ही में जारी किया गया छोटा भाषा मॉडल Phi-2, भाषा मॉडल की दुनिया में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि का सूचक है।
Phi-1.5 के उन्नत संस्करण के रूप में स्थापित यह मॉडल जेनरेटिव AI में क्षमताओं का दावा करता है जो लामा-2, मिस्ट्रल और जेमिनी-2 जैसे बड़े समकक्षों को चुनौती देता है।
बुनियादी तौर पर , "पाठ्यपुस्तक-गुणवत्ता" डेटासेट पर Phi-2s प्रशिक्षण में निहित है, इसे सामान्य ज्ञान, भाषा समझ, तार्किक और जटिल गणितीय और भौतिकी समस्याओं को हल करने में कौशल के साथ सशक्त बनाना है।

8

संयुक्त आतंकवाद-विरोधी अभ्यास' शंघाई सहयोग संगठन (SCO) संगठन से सम्बंधित है

हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के अधिकारियों ने SCO की क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना की कार्यकारी समिति के सहयोग से आतंकवादी, अलगाववादी और चरमपंथी ऑनलाइन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास का आयोजन किया।
भारत द्वारा आयोजित, यह अभ्यास आतंकवादी, अलगाववादी और चरमपंथी उद्देश्यों के लिये इंटरनेट के दोहन को कम करने पर केंद्रित था।
SCO एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसका उद्देश्य एक नई लोकतांत्रिक, निष्पक्ष और तर्कसंगत अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक एवं आर्थिक अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देना है।
इसका गठन वर्ष 2001 में किया गया था। SCO चार्टर पर वर्ष 2002 में हस्ताक्षर किये गए थे और यह वर्ष 2003 में लागू हुआ।
सदस्यता: कज़ाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, रूस, ताज़िकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान और ईरान।

1

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन लखनऊ

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित पीएनटी ग्राउंड में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज के युवाओं को सभी अवसर मिल रहे हैं। युवाओं को बस अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि अच्छे स्वास्थ्य के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। अमृतकाल में युवाओं का दायित्व है कि वे सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें। मेले में 48 सरकारी और निजी अस्पताल चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर रहे हैं।

2

अन्तर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी व गीता महोत्सव का उद्घाटन कुरुक्षेत्र

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी व गीता महोत्सव का उद्घाटन किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 8वीं अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी के अवसर पर डॉ. (श्रीमती) सुदेश धनखड़, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, असम सरकार के संस्कृति मंत्री, कुरुक्षेत्र के सांसद, परम पूज्य स्वामी ज्ञानानंद जी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राचार्य, संकाय सदस्य, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजक, देश विदेश से पधारे अनेक गीता प्रेमी, एवं कई अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

3

दुनियां का सबसे बड़ा 'कॉर्पोरेट कार्यालय' सूरत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सूरत में सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया।
श्री मोदी ने कहा कि भारत हीरे को तराशने और इसका निर्यात करने वाला एक प्रमुख देश है लेकिन रत्‍न और आभूषण के वैश्‍विक निर्यात में भारत की हिस्‍सेदारी अब भी कम है।
उन्‍होंने कहा कि सूरत हवाई अड्डे पर नवनिर्मित टर्मिनल से इसका दर्जा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का हो गया है तथा इससे सूरत के हीरा और कपड़ा उद्योग को काफी फायदा होगा।
सूरत डायमंड बोर्स अंतर्राष्ट्रीय हीरे और आभूषण व्यवसाय के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक केंद्र होगा। यह कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा। बोर्स में आयात-निर्यात के लिए अत्याधुनिक ‘सीमा शुल्क निकासी गृह’; खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए एक आभूषण मॉल तथा अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग और सुरक्षित वॉल्ट के लिए सुविधाएं मौजूद होंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि डायमंड बोर्स परियोजना भारत शक्ति और संकल्‍प का प्रतीक है। गुजरात में स्थित, यह कॉम्प्लेक्स क्षमता में अमेरिकी पेंटागन से भी आगे है, जिसमें 4,200 हीरा व्यापार कार्यालय हैं।

4

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दूसरे काशी तमिल संगमम का शुभारंभ वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि काशी और तमिलनाडु के बीच का संबंध भावनात्‍मक होने के साथ-साथ रचनात्‍मक भी है और काशी तमिल संगमम ऐसा मंच बन गया है जिसने दोनों क्षेत्रों में जीवन के हर क्षेत्र से जुडे लोगों को एक दूसरे के साथ संवाद का अवसर प्रदान किया है। प्रधानमंत्री ने वाराणसी के नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2023 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। काशी तमिल संगमम के 15 दिन तक चलने वाले दूसरे चरण में भाग लेने के लिए तमिलनाडु के प्रतिनिधिमंडल का पहला जत्‍था आज पवित्र शहर काशी पहुंचा। इस समूह में तमिलनाडु के विभिन्‍न भागों के विद्यार्थी शामिल हैं।

5

देश में पहले कोविड-19 के नये सब-वेरियंट जेएन-1 की पुष्टि केरल

इन्साकॉग की नियमित निगरानी गतिविधि के एक हिस्से के तहत केरल में कोविड-19 के जेएन.1 सब-वेरिएंट के एक मामले का पता चला है।
यह जानकारी आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने दी। इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इन्साकॉग) जीनोमिक प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क है, जो जीनोमिक दृष्टिकोण से भारत में कोविड-19 की निगरानी कर रहा है।
आईसीएमआर इसका एक हिस्सा है। कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित निगरानी दिशानिर्देशों के अनुसार आईएलआई व एसएआरआई के रोगियों का कोविड-19 परीक्षण किया जाता है और संक्रमित (पॉजिटिव) मामलों को संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण (डब्ल्यूजीएस) के लिए भेजा जाता है।

6

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर काशी विश्वनाथ मंदिर तथा गंगा नदी दो स्थलों को जोड़ता है

हाल ही में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर जश्न मनाया गया। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर प्रतिष्ठित काशी विश्वनाथ मंदिर तथा गंगा नदी के घाटों को जोड़ता है। काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित सबसे प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है। यह मंदिर पवित्र गंगा नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है तथा बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जो सबसे पवित्र शिव मंदिर है। काशी विश्वनाथ धाम भारत के शीर्ष तीर्थ स्थलों में से एक बन गया है क्योंकि आँकड़ों के अनुसार विगत दो वर्षों में लगभग 12.9 करोड़ श्रद्धालुओं ने मंदिर का दर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर, 2021 को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया था।

7

मालदीव देश ने भारत के साथ हाइड्रोग्राफी समझौता समाप्त किया है

वर्तमान मालदीव की सरकार ने 'इंडिया फर्स्ट' नीति से खुद को अलग करते हुए, राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं और संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत के साथ हाइड्रोग्राफी समझौते को नवीनीकृत नहीं करने का विकल्प चुना है। भारतीय प्रधानमंत्री की मालदीव यात्रा के दौरान 8 जून, 2019 को हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण समझौते पर हस्ताक्षर किये गए थे। समझौते के तहत भारत को द्वीप राष्ट्रों के क्षेत्रीय जल का व्यापक अध्ययन करने की अनुमति दी गई, जिसमें चट्टानें, लैगून, समुद्र तट, समुद्री धाराएँ और ज्वार का स्तर शामिल हैं। भारतीय नौसेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) द्वारा तीसरा संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण 19 जनवरी से 26 फरवरी, 2023 तक भारतीय नौसेना जहाज़ अन्वेषक (INS Investigator) द्वारा किया गया था। इससे पहले, मालदीव की मौजूदा सरकार ने भी भारत से द्वीप से अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने का अनुरोध किया था।

8

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 को बढ़ावा देने के लिए 200 मिलियन डॉलर आवंटित किए

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने स्वच्छ भारत (स्वच्छ भारत) मिशन-शहरी 2.0 को बढ़ावा देने के लिए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण को मंजूरी देकर सतत शहरी विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
2026 तक सभी शहरों को कचरा-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध इस पहल का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं को पेश करना, नई प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करना और नगरपालिका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में जलवायु और आपदा-लचीला दृष्टिकोण अपनाना है।

9

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 6.7 प्रतिशत

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष यानी 2023-24 के लिए भारत की अर्थव्यवस्था की विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। एडीबी ने सितंबर में 6.3 प्रतिशत विकास दर का अनुमान लगाया था।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि उम्मीद से ज्यादा 7.6 प्रतिशत रही, जिसके चलते बैंक को अपने अनुमान में संशोधन करना पड़ा।

10

भारत में कुल लॉजिस्टिक्स लागत देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद के 7.8-8.9 प्रतिशत के बीच है

इकोनॉमिक पॉलिसी रिसर्च थिंक टैंक नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कुल लॉजिस्टिक्स लागत देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद के 7.8-8.9 प्रतिशत के बीच है।
केंद्र सरकार समग्र रसद लागत को कम करने और भारतीय उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। सरकार 2030 तक भारत की बढ़ी हुई लॉजिस्टिक्स लागत को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मौजूदा 13-14 प्रतिशत से घटाकर जीडीपी के 8-9 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

11

2023 की शीर्ष 50 एशियाई हस्तियों की सूची में शाहरुख़ खान बॉलीवुड स्टार ने शीर्ष स्थान हासिल किया है

हाल ही में यूके के एक अखबार द्वारा जारी की गई 2023 की शीर्ष 50 एशियाई हस्तियों की सूची में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। साथ ही लिस्ट में आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा भी अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं।

यूके स्थित समाचार पत्र ईस्टर्न आई द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाने वाली सूची में सार्वजनिक इनपुट का उपयोग करके सीमाओं को तोड़ने वाले प्रेरक और प्रभावशाली काम के लिए दक्षिण एशियाई सितारों का जश्न मनाया जाता है।

1

सीमा विहीन कर निरीक्षक (टीआईडब्‍ल्‍यूबी) यूएनडीपी और ओईसीडी एक संयुक्त पहल है

सीमा विहीन कर निरीक्षक (टीआईडब्‍ल्‍यूबी), जो कि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) की एक संयुक्त पहल है, ने 14 दिसंबर, 2023 को सेंट लूसिया में एक कार्यक्रम शुरू किया।

भारत को ‘साझेदार प्रशासन’ के रूप में चुना गया है और वह इस कार्यक्रम के लिए कर विशेषज्ञ उपलब्ध कराएगा।
यह कार्यक्रम 12-18 माह की अवधि का होने की उम्मीद है जिसमें टीआईडब्ल्यूबी सचिवालय के सहयोग से और यूएनडीपी देश कार्यालय, बारबाडोस और पूर्वी कैरेबियाई की सहायता से भारत का उद्देश्‍य सेंट लूसिया के कर प्रशासन को तकनीकी ज्ञान एवं कौशल स्थानांतरित करके और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करके इसके कर प्रशासन को मजबूत करने में सहायता करना है।

इस कार्यक्रम में फोकस सामान्य रिपोर्टिंग मानक (सीआरएस) रूपरेखा के तहत सूचना के स्वत: आदान-प्रदान के प्रभावकारी उपयोग पर होगा।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की सदस्य (विधान) श्रीमती प्रज्ञा सहाय सक्सेना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस लॉन्च कार्यक्रम में भाग लिया।

2

डीआरडीओ स्वदेशी तकनीक से विकसित मानव रहित फ्लाइंग-विंग (हवाई जहाज), ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कर्नाटक में चित्रदुर्ग एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज से स्वदेशी रूप से विकसित उच्च गति वाले मानव रहित विमान फ्लाइंग-विंग, ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर का सफल उड़ान परीक्षण किया है।

इस ऑटोनॉमस रडार से बचने में सक्षम गोपनीय मानव रहित विमान का सफल उड़ान परीक्षण भारत में प्रौद्योगिकी तत्परता के स्तर में परिपक्वता का प्रमाण है।

इस सफलता के साथ ही भारत टेललेस कॉन्फिगरेशन में फ्लाइंग विंग तकनीक के नियंत्रण में महारत हासिल करने वाले देशों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गया है।

इस मानव रहित विमान को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान द्वारा तैयार और विकसित किया गया है।

इस विमान की पहली सफल उड़ान जुलाई 2022 में की गई थी और इसके बाद दो आंतरिक रूप से निर्मित प्रोटोटाइप का उपयोग करके विभिन्न विकासात्मक विन्यासों में छह उड़ान परीक्षण किए गए।

3

भारतीय नौसेना ने आईआईटी कानपुर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय नौसेना और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता ज्ञापन प्रौद्योगिकी विकास, नवीन समाधान और संयुक्त अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

मटेरियल (डॉकयार्ड एंड रिफिट्स) के सहायक प्रमुख रियर एडमिरल के. श्रीनिवास और आईआईटी कानपुर के कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर सुब्रमण्यम गणेश ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता ज्ञापन एक व्यापक ढांचे के रूप में काम करेगा और दोनों पक्षों को क्षमता निर्माण को बढ़ाने, क्षेत्र स्तर के मुद्दों का समाधान प्रदान करने और संकाय/अतिथि व्याख्यानों के आदान-प्रदान के माध्यम से प्रशिक्षण संबंधी प्रभावशीलता को बढ़ाने में समर्थ करेगा।

4

सूरत हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूरत हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित होने पर सूरत विमान पत्तन न केवल अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार बनेगा, बल्कि यह राज्य के समृद्ध हीरा एवं वस्त्र उद्योगों को भी निर्बाध निर्यात-आयात संचालन की उच्चस्तरीय सुविधा प्रदान करेगा।

यह रणनीतिक रूप से एक ऐसी विशेष पहल है, जो अभूतपूर्व आर्थिक क्षमता को उजागर करने का सामर्थ्य प्रदान करती है।

इससे सूरत शहर का विमान पत्तन अंतर्राष्ट्रीय विमानन परिदृश्य में एक प्रमुख हवाई अड्डा बन जाएगा और इस क्षेत्र में समृद्धि के एक नए युग का सूत्रपात भी होगा।

5

रक्षा मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक फ़्यूज़ खरीदने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, पुणे संगठन के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए इलेक्‍ट्रॉनिक फ्यूज़ खरीदे जाने के लिए भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड, पुणे के साथ अनुबंध पर हस्‍ताक्षर किया है।पांच हजार, तीन सौ 36 करोड रूपये से अधिक का यह अनुबंध दस वर्ष की अवधि के लिए है। मंत्रालय ने बताया कि केन्‍द्र सरकार की पहल भारतीय सेना के लिए भारतीय उद्योगों से आयुध विनिर्माण पहल के तहत यह अनुबंध किया गया है। इसका उद्देश्‍य आयात पर निर्भरता कम करना, आयुध विनिर्माण में आत्‍मनिर्भरता प्राप्‍त करना, महत्‍वपूर्ण प्रौदयोगिकी हासिल करना और आपूर्ति श्रृंखला में बाधा से प्रभावित होने वाले स्‍टॉक की उपलब्‍धता सुनिश्चित करना है। मंत्रालय ने बताया कि भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड अपने पुणे और आगामी नागपुर संयंत्र में इलेक्‍ट्रॉनिक फ्यूज़ का निर्माण करेगा। इस परियोजना से एक लाख 50 हजार मानव दिवस का रोजगार सृजित होगा और भारतीय उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

6

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रॉनिल विक्रमसिंघे ने तीन भारतीय अधिकारियों को प्रतिष्ठित गोल्डन ओल पुरस्कार प्रदान किए

श्रीलंका में राष्‍ट्रपति रॉनिल विक्रमसिंघे ने स्नातक समारोह में तीन भारतीय अधिकारियों को प्रतिष्ठित गोल्‍डन ओल पुरस्‍कार प्रदान किए। ये अधिकारी कोलंबो में रक्षा सेवाएं कमान और स्टाफ कॉलेज में कमान और स्‍टाफ पाठ्यक्रम की शिक्षा ले रहे थे। इन अधिकारियों - विंग कमांडर सुमित महाजन, मेजर रोहित और लेफ्टिनेंट कमांडर सन्‍नी शर्मा ने प्रथम पुरस्‍कार प्राप्‍त किए।

7

ईरान ने भारत सहित 33 अन्य देशों के पर्यटकों के लिए वीजा की आवश्‍यकता समाप्त कर दी है

ईरान ने भारत सहित 33 अन्य देशों के पर्यटकों के लिए वीजा की आवश्‍यकता समाप्त कर दी है। इस सूची में रूस, सऊदी अरब, कतर, जापान और संयुक्‍त अरब अमीरात भी शामिल हैं। इसका उद्देश्‍य ईरान आने वाले पर्यटकों की संख्या बढाना है। इसके साथ ही ऐसे देशों या क्षेत्रों की संख्या 45 हो गई है जहां के लोगों को ईरान यात्रा के लिए वीजा की आवश्‍यकता नहीं होगी।

8

पंजाब राज्य ने डोरस्टेप सेवाओं के लिए ‘भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार’ योजना शुरू की है

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लुधियाना से ‘भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार’ योजना की शुरुआत की। दोनों नेताओं ने डोरस्टेप ऑपरेटर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के तहत प्रदेशभर में करीब 4000 ऑपरेटर्स की भर्ती की गई है। इस योजना के तहत पंजाब की जनता को 43 प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा। लोगों को सिर्फ 1076 नंबर पर कॉल करना होगा।

9

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने औद्योगिक संपत्ति अधिकार के क्षेत्र में इटली देश के साथ समझौते को स्वीकृति दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग व उद्यम मंत्रालय के औद्योगिक संपत्ति का संरक्षण महानिदेशालय-इटली पेटेंट एवं ट्रेडमार्क कार्यालय और इटली में निर्मित औद्योगिक संपत्ति अधिकारों के क्षेत्र में सहयोग पर इटली गणराज्य के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को अपनी स्वीकृति दे दी है।

समझौता ज्ञापन प्रतिभागियों के बीच एक व्यवस्था की स्थापना को प्रोत्साहन देगा जो उन्हें औद्योगिक संपत्ति और इस क्षेत्र से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग गतिविधियों को विकसित करने में मदद करेगा।

10

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग के लिए सऊदी अरब के साथ सहयोग किया है

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और सऊदी अरब के संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच 18 अगस्त, 2023 को डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र में सहभागिता पर हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन (एमओसी) को मंजूरी दी है।

इस सहयोग ज्ञापन का उद्देश्य डिजिटलीकरण, इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण, ई-शासन, स्मार्ट बुनियादी ढांचे, ई-स्वास्थ्य व ई-शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना, डिजिटल नवाचार में अनुसंधान में साझेदारी को बढ़ावा देना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), रोबोट, क्लाउड कंप्यूटिंग और ब्लॉकचेन आदि जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग को बढ़ावा देना है।

1

तेलंगाना राज्य ने बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से ‘महा लक्ष्मी योजना’ लागू की है

हाल ही मे तेलंगाना सरकार ने महा लक्ष्मी योजना के कार्यान्वयन के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसका उद्देश्य टीएसआरटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा प्रदान करना है। महा लक्ष्मी योजना का उद्देश्य तेलंगाना राज्य की सीमाओं के भीतर राज्य संचालित पल्ले वेलुगु और तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) द्वारा संचालित एक्सप्रेस बसों में लड़कियों, सभी आयु वर्ग की महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मुफ्त यात्रा प्रदान करना है।

2

लालडुहोमा ने मिजोरम राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

हाल ही मे ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा ने मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने श्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। लालदुहोमा पूर्व भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी लालडुहोमा के ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट ने राज्य की 40 विधानसभा सीटों में से 27 पर जीत हासिल की।

3

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के लिए UPI भुगतान सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रु कर दी है

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के लिए UPI भुगतान सीमा को ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दिया है। ई-मैंडेट के लिए लेनदेन की सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी गई है। इससे उपभोक्ताओं को म्यूचुअल फंड, बीमा प्रीमियम और क्रेडिट कार्ड के लिए आवर्ती भुगतान करने में मदद मिलने की संभावना है।

4

खबरों में नजर आए शेरिंग ताशी लेखक पेशे से जुड़े हैं

हाल ही मे प्रसिद्ध भूटानी लेखक शेरिंग ताशी को साहित्य अकादमी की ‘प्रेमचंद फ़ेलोशिप’ से सम्मानित किया गया। श्री ताशी एक लेखक हैं जो रचनात्मक गैर-काल्पनिक साहित्य के क्षेत्र में अपने कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भूटान पर कई किताबें लिखी हैं और द बोधिसत्व किंग, बोल्ड भूटान बेकन्स, सिंबल्स ऑफ भूटान के सह-लेखक हैं और मिस्ट्रीज ऑफ द रेवेन क्राउन, लिगेसी ऑफ गोंगज़िम उग्येन डोरी और मिथ एंड मेमोरी जैसे कार्यों के स्वतंत्र लेखक हैं।

5

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने सीआरआईएसपीआर जीन संपादन तकनीक के आधार पर सिकल सेल रोग बीमारी के इलाज को मंजूरी दी

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने हाल ही में सिकल सेल रोग के लिए जीन थेरेपी की एक जोड़ी को मंजूरी दी है। इसमें नवीन सीआरआईएसपीआर जीन संपादन तकनीक पर आधारित पहला उपचार शामिल है। दोनों उपचारों को 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए अनुमोदित किया गया था। वर्टेक्स/सीआरआईएसपीआर जीन थेरेपी सफल जीन संपादन तकनीक का उपयोग करती है जिसने इसके आविष्कारकों को 2020 में नोबेल पुरस्कार दिलाया।

6

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा चुना गया है

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) के नाम की घोषणा कर दी गयी है. वह चार बार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव भी रहे. 56 वर्षीय शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक बने हैं. उन्होंने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को हराया था

7

पद्मपानी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से जावेद अख्तर सम्मानित किया जायेगा

अनुभवी गीतकार और लेखक जावेद अख्तर को अजंता-एलोरा फिल्म फेस्टिवल में पद्मपानी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (Padmapani Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया जाएगा. उन्हें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में योगदान के लिए यह अवार्ड दिया जा रहा है. वह "जंजीर", "दीवार", "शोले", "डॉन", "काला पत्थर" और "मिस्टर इंडिया" जैसी हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों के सह-लेखक है. अजंता-एलोरा फिल्म फेस्टिवल को पहले औरंगाबाद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने नाम से जाना जाता था.

8

इंटरनेशनल एंटी करप्शन चैंपियन के रूप में निखिल डे नामित किया गया है

निखिल डे को यूएसए द्वारा इंटरनेशनल एंटी करप्शन चैंपियन (International Anti-Corruption Champion) के रूप में नामित किया गया है. यूनाइटेड स्टेट्स ब्यूरो ऑफ इंटरनेशनल नारकोटिक्स एंड लॉ एनफोर्समेंट अफेयर्स ने भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे को यह सम्मान दिया.निखिल, भारत में 'मजदूर किसान शक्ति संगठन' के सह-संस्थापक भी है. 

9

वार्षिक 'शार अमरतला तोर्ग्या' महोत्सव प्रतिवर्ष अरुणाचल प्रदेश राज्य में मनाया जाता है

शार अमरतला तोर्ग्या' महोत्सव (Shar Amartala Torgya Festival) अरुणाचल प्रदेश राज्य में मनाया जाने वाला एक वार्षिक महोत्सव है.

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पश्चिम कामेंग जिले में आयोजित इस महोत्सव में भाग लिया. प्रदेश का अमरतला (बालेमू) अत्यंत धार्मिक महत्व का स्थान है.       

 

10

ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली किया जा रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के भारत मंडपम में ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. 

जीपीएआई एक बहुउद्देशीय पहल है, जिसका उद्देश्य एआई-संबंधित प्राथमिकताओं पर अत्याधुनिक अनुसंधान को बढ़ावा देना है. इसमें इंटेल, रिलायंस जियो, गूगल, मेटा, पेटीएम और माइक्रोसॉफ्ट सहित दुनिया के टॉप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गेमचेंजर्स भाग ले रहे है.

1

यूनेस्को द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल ‘गरबा’ गुजरात राज्य से है

गुजरात के पारंपरिक नृत्य रूप ‘गरबा’ को यूनेस्को द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया था।

कोलकाता की दुर्गा पूजा को आखिरी बार प्रतिष्ठित सूची में जोड़े जाने के दो साल बाद यह लोकप्रिय नृत्य शैली यूनेस्को की सूची में जगह बनाने वाली भारत की 15वीं सांस्कृतिक वस्तु है।

2

नई दिल्ली शहर पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक (आईएएडीबी) 2023 का मेजबान है

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले में पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक (आईएएडीबी) 2023 का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने लाल किले पर ”आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन” और छात्र द्विवार्षिक- समुन्नति का भी उद्घाटन किया। उन्होंने एक स्मारक डाक टिकट भी लॉन्च किया।

3

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय केंद्रीय मंत्रालय ने ‘हरितसागर’ दिशानिर्देश लॉन्च किए

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने सभी प्रमुख बंदरगाहों पर कार्बन की तीव्रता को कम करने के लिए “हरितसागर” ग्रीन पोर्ट दिशानिर्देश लॉन्च किए।

इन दिशानिर्देशों के तहत, विभिन्न हरित हस्तक्षेप जैसे कि जहाज से किनारे तक बिजली की आपूर्ति, बंदरगाह उपकरणों का विद्युतीकरण, बंदरगाह जहाजों में हरित हाइड्रोजन/हरित अमोनिया/मेथनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन का उपयोग और हरित हाइड्रोजन/हरित अमोनिया का ईंधन भरना, की हिस्सेदारी में वृद्धि नवीकरणीय ऊर्जा आदि उपलब्ध करायी गयी है।

 

4

रैंकिंग के अनुसार भारतीय जीवन बीमा निगम भारतीय बीमाकर्ता दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बीमाकर्ता है

राज्य के स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अमेरिका स्थित मेटलाइफ और प्रूडेंशियल फाइनेंशियल इंक से आगे निकलकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी बीमा कंपनी बन गई है। पूंजी बाजार कंपनी एसएंडपी ग्लोबल की नई रैंकिंग के अनुसार, एलआईसी केवल जर्मनी की एलियांज एसई, चीन की चाइना लाइफ इंश्योरेंस (सीएलआई) और जापान की निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस से पीछे है।

5

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने भारत और कोरिया देश के बीच इलेक्ट्रॉनिक ओरिजिन डेटा एक्सचेंज सिस्टम (EODES) लॉन्च किया

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने भारत-कोरिया इलेक्ट्रॉनिक ओरिजिन डेटा एक्सचेंज सिस्टम (EODES) लॉन्च किया। 

इसका उद्देश्य सीईपीए के तहत कारोबार किए गए सामानों के संबंध में दो सीमा शुल्क प्रशासनों के बीच मूल जानकारी के इलेक्ट्रॉनिक आदान-प्रदान के माध्यम से भारत-कोरिया व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के सुचारू कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाना है।

6

इन्फिनिटी फोरम 2.0 को नरेन्‍द्र मोदी संबोधित ने किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी फिनटेक से संबंधित ग्‍लोबल थॉट लीडरशिप प्‍लेटफॉर्म-इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। 

इन्फिनिटी फोरम का दूसरा संस्करण वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के पूर्ववर्ती कार्यक्रम के रूप में भारत सरकार के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) और गिफ्ट सिटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण का विषय 'गिफ्ट-आईएफएससी: नर्व सेंटर फॉर न्यू एज ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज' है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में दिसंबर 2021 में इन्फिनिटी फोरम के पहले संस्करण के आयोजन के दौरान महामारी से प्रभावित दुनिया को याद किया, जो वैश्विक आर्थिक स्थिति की अनिश्चितता से घिरी हुई थी।

7

भारत 27वें विश्‍व संघ निवेश सम्‍मेलन का आयोजन नई दिल्‍ली करेगा

भारत नई दिल्‍ली में 27वें निवेश संवर्धन एजेसियों के विश्‍व संघ के अंतर्राष्‍ट्रीय निवेश सम्‍मेलन की मेजबानी करेगा। भारत सरकार की राष्‍ट्रीय निवेश संवर्धन और सुविधा एजेंसी तथा निवेश संवर्धन एजेंसी विश्‍व संघ नई दिल्‍ली के इंडिया इंटरनेशनल कॉन्‍वेंशन एण्‍ड एक्‍सपो सेंटर-यशोभूमि में इस सम्‍मेलन का आयोजन कर रहे हैं। उद्योग संवर्धन तथा आंतरिक व्‍यापार विभाग के अंतर्गत यह सम्‍मेलन अब तक का सबसे बडा अंतर्राष्‍ट्रीय निवेश सम्‍मेलन होगा।केंद्रीय वाणिज्‍य तथा उद्योग, उपभोक्‍ता मामलों, खाद्य तथा जन-वितरण और कपडा मंत्री श्री पीयूष गोयल 13 दिसंबर को डेकेड ऑफ एक्‍शन में व्‍यापार तथा निवेश की भूमिका पर मुख्‍य भाषण देंगे। श्री गोयल एक्‍सपीरियंस इंडिया सेंटर-ईआईसी का भी शुभारंभ करेंगे। अंतर्राष्‍ट्रीय निवेश सम्‍मेलन भारत में पहली बार आयोजित किया जा रहा है।इस सम्‍मेलन में एक हजार से अधिक प्रतिभागी, 50 निवेश संवर्धन एजेंसी-आईपीए और विभिन्‍न बहुपक्षीय एजेंसियां भागीदारी करेंगे।

8

जलवायु परिवर्तन सूचकांक में भारत 7वें स्थान स्थान पर है

इस वर्ष के जलवायु परिवर्तन सूचकांक में भारत एक पायदान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत अब भी जलवायु परिवर्तन की दिशा में सबसे अधिक प्रयासरत देशों की सूची में बना हुआ है। दुबई में वैश्विक जलवायु सम्मेलन में जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत लगातार पांच वर्ष से शीर्ष दस देशों में बना हुआ है।जलवायु परिवर्तन सूचकांक में कार्बन उत्सर्जन कम करने के बारे में 63 देशों और यूरोपीय संघ के प्रयासों का आकलन किया जाता है। 90 प्रतिशत ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन इन्हीं देशों से होता है। इस सूचकांक में चीन 51वें और अमरीका 57वें स्थान पर है। डेनमार्क ने जलवायु कार्रवाई के प्रति लगातार प्रतिबद्धता दिखाते हुए 75.59% के उल्लेखनीय स्कोर के साथ शीर्ष स्थान बरकरार रखा। एस्टोनिया और फिलीपींस ने क्रमशः 72.07 और 70.70 के स्कोर के साथ दूसरी और तीसरी रैंक हासिल की।

9

भारतीय राज्यों में बेरोजगारी के रुझान: जुलाई-सितंबर 2023 के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में सबसे उच्च बेरोजगारी दर 15-29 वर्ष आयु वर्ग में है

राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) द्वारा हाल ही में किए गए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) में, 2023 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान शहरी क्षेत्रों में 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग में बेरोजगारी दर के संबंध में आंकड़े सामने आए हैं। 

अध्ययन में 22 राज्यों को शामिल किया गया, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में बेरोजगारी में उल्लेखनीय भिन्नता का पता चला। 

हिमाचल प्रदेश 33.9% की उच्चतम समग्र बेरोजगारी दर के साथ खड़ा है, जिससे यह निर्दिष्ट तिमाही के दौरान शहरी क्षेत्रों में 15-29 आयु वर्ग में सबसे महत्वपूर्ण बेरोजगारी चुनौती वाला राज्य बन गया है। 

राजस्थान 30.2% की दर के साथ दूसरे स्थान पर है। हिमाचल प्रदेश में, डेटा एक गंभीर लिंग विभाजन को इंगित करता है, जहां महिलाओं में 49.2% की काफी अधिक बेरोजगारी दर का अनुभव होता है, जबकि पुरुषों में यह 25.3% है। 

इसी तरह, राजस्थान में महिलाओं को 39.4% की बेरोजगारी दर का सामना करना पड़ता है, जबकि पुरुषों को 27.2% का अनुभव होता है। 

देश भर के शहरी क्षेत्रों में 15-29 आयु वर्ग में कुल बेरोजगारी दर 17.3% है, जिसमें पुरुषों की 15.5% की तुलना में महिलाओं की दर 22.9% अधिक है।

 

10

AICTE (All India Council for Technical Education) ने 2024-25 वर्ष से शुरू होने वाले BBA और BCA स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए नए नियमों की घोषणा की है

हाल ही में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (All India Council for Technical Education- AICTE) ने वर्ष 2024-25 से शुरू होने वाले बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों के लिये नए नियमों की घोषणा की है। 

तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा में समन्वित विकास सुनिश्चित करने के लिये कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) एवं प्रबंधन (BBA/BMS) में स्नातक (UG) पाठ्यक्रम AICTE के अंतर्गत आएंगे।  इंजीनियरिंग कॉलेजों को अब पारंपरिक इंजीनियरिंग विषयों से परे अपना दायरा बढ़ाते हुए BBA और BCA कार्यक्रमों की पेशकश करने की अनुमति दी गई है

1

 भारत ने अपने कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए केन्या देश को 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ऋण सुविधा देने की घोषणा की

भारत ने अपने कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए केन्या को 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ऋण सुविधा देने की घोषणा की, क्योंकि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केन्या के राष्ट्रपति विलियम समोई रुतो रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर सहमत हुए।

दोनों पक्षों ने खेल, शिक्षा और डिजिटल समाधान सहित कई क्षेत्रों में सहयोग प्रदान करने वाले पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री भागीदारी को बढ़ाने के लिए एक संयुक्त दृष्टि दस्तावेज का अनावरण किया। केन्याई पक्ष ने बाजरा सहित अन्य फसलों की खेती के लिए भारतीय कंपनियों और संस्थानों को जमीन उपलब्ध कराने की पेशकश की।

2

2021 की तुलना में 2022 में साइबर अपराध और आर्थिक अपराधों का रुझान बढ़ा हुआ

भारत में 2021 की तुलना में 2022 में पंजीकृत साइबर अपराधों में 24 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि अपराध की अन्य श्रेणियां – जिनमें आर्थिक अपराध (11%), वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध (9%), महिलाओं के खिलाफ (4%) भी दर्ज की गईं।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी नवीनतम आंकडे वृद्धि को दर्शाते हैं ।  ‘क्राइम इन इंडिया’ रिपोर्ट के अनुसार, साइबर क्राइम के तहत 65,893 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 में 52,974 मामलों की तुलना में 24.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। एनसीआरबी डेटा के अनुसार, आर्थिक अपराध के तहत कुल 1,93,385 मामले दर्ज किए गए। 2021 में 1,74,013 मामलों की तुलना में 11.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

3

iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म सरकारी अधिकारी श्रेणी के लोगों के लिए लॉन्च किया गया एक ऑनलाइन शिक्षण पोर्टल है

3 दिसंबर, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय विकलांग व्यक्ति दिवस (पीडब्ल्यूडी) के अवसर पर, आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर एक नया एक्सेसिबिलिटी विजेट लॉन्च किया गया था।

विजेट वर्तमान में उपयोगकर्ता के अनुकूल सुविधाएँ प्रदान करता है जैसे: स्क्रीन रीडर, स्मार्ट कंट्रास्ट, टेक्स्ट स्पेसिंग, डिस्लेक्सिया फ्रेंडली, संतृप्ति, पॉज़ एनिमेशन और पेज संरचना। आईजीओटी का एक्सेसिबिलिटी विजेट सभी के लिए एक समावेशी और न्यायसंगत सीखने का अनुभव बनाना चाहता है। आईजीओटी कर्मयोगी सरकारी अधिकारियों को उनकी क्षमता निर्माण यात्रा में मार्गदर्शन करने के लिए एक व्यापक ऑनलाइन शिक्षण पोर्टल है।

4

केंद्र सरकार ने तमिलनाडु राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के लिए पहली शहरी बाढ़ शमन परियोजना को मंजूरी दे दी है

पहली शहरी बाढ़ शमन परियोजना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अनुसार, केंद्र सरकार ने चेन्नई बेसिन परियोजना के लिए ‘एकीकृत शहरी बाढ़ प्रबंधन’ गतिविधियों के लिए 561.29 करोड़ रुपये की पहली शहरी बाढ़ शमन परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह शहरी बाढ़ शमन प्रयासों की श्रृंखला में पहला है और शहरी बाढ़ प्रबंधन के लिए एक व्यापक ढांचा विकसित करने में मदद करेगा।

5

हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एडीआरडीई) DRDO अंतर्गत एक रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला है

भारतीय वायु सेना के एक सी-17 परिवहन विमान ने आगरा के एक सैन्य क्षेत्र में एक स्वदेशी रूप से विकसित भारी प्लेटफॉर्म को उतारा, जो अधिकतम 16 टन का भार ले जा सकता है। यह पहली बार है कि 16 टन भार क्षमता वाले 24 फीट गुणा आठ फीट के आयाम वाले प्लेटफॉर्म को भारतीय वायुसेना के विमान से गिराया गया था।

भारतीय वायु सेना सी-17 ने पहली बार एडीआरडीई द्वारा विकसित टाइप वी प्लेटफॉर्म (24 फीट) को एयरड्रॉप किया। हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एडीआरडीई) एक प्रमुख रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला है।

6

तिरियानी ब्लॉक, जिसने एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (एबीपी) की पहली डेल्टा रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया, तेलंगाना राज्य

नीति आयोग द्वारा घोषित एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (एबीपी) की पहली डेल्टा रैंकिंग में तेलंगाना के कुमुरम भीम आसिफाबाद जिले के तिरियानी ब्लॉक ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कौशांबी ब्लॉक को मिला। नीति आयोग में एक वर्चुअल कार्यक्रम में रैंकिंग की घोषणा की गई।

ब्लॉकों की रैंकिंग की गणना जून, 2023 के महीने में ब्लॉकों के प्रदर्शन और प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPIs) में प्राप्त प्रगति के आधार पर की गई है।

 

7

भारत बिल पेमेंट्स (बीबीपीएस) फिक्की संस्था ने बनाया

देश के बड़े उपयोगिता बिल भुगतान बाजार को डिजिटल बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा बनाया गया प्लेटफॉर्म भारत बिल पेमेंट्स (बीबीपीएस) का उपयोग ऋण भुगतान और क्रेडिट कार्ड बकाया चुकाने के लिए तेजी से किया जा रहा है। जिस तरह से उपभोक्ताओं के लिए हर महीने उपयोगिता बिल उत्पन्न होते हैं, उसी तरह उधारकर्ताओं के लिए ईएमआई (समान मासिक किस्त) हर महीने एक विशिष्ट तारीख पर उत्पन्न होती है। ग्राहक बकाया ईएमआई चुकाने के लिए भुगतान के किसी भी तरीके का उपयोग कर सकता है और यहीं पर बीबीपीएस प्लेटफॉर्म तेजी से एक लोकप्रिय टूल के रूप में उभर रहा है।

8

कार्बन सीमा समायोजन तंत्र (CBAM) यूरोप क्षेत्र से संबंधित है

यूरोप ने उन उत्पादों को हतोत्साहित करने के इरादे से स्टील के अपने आयात की निगरानी शुरू कर दी है जो उन प्रक्रियाओं का परिणाम हैं जिनके परिणामस्वरूप उच्च कार्बन उत्सर्जन होता है। इस कदम से भारतीय इस्पात निर्यातकों पर असर पड़ने की उम्मीद है जो अपनी भट्टियों को जलाने के लिए फीडस्टॉक के रूप में प्रदूषणकारी कोकिंग कोयले पर निर्भर हैं। हालांकि इसका कोई तत्काल प्रभाव नहीं है, यूरोप के कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (सीबीएएम) ने भारत में ग्रीन स्टील की ओर बदलाव को प्रेरित किया है। सीबीएएम ने 1 अक्टूबर, 2023 से अपने संक्रमणकालीन चरण में आवेदन शुरू किया।

9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कला, वास्तुकला, और डिजाइन द्विवार्षिक महोत्सव का उद्घाटन नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के लाल किले में पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक कला महोत्‍सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सात शोध प्रकाशनों का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिज़ाइन का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता हमारे देश के जीवंत लोकतंत्र के कारण उत्पन्न हुई है। कला, वास्तुकला और संस्कृति तभी समृद्ध होती है जब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता होती है, बहस और चर्चा की परंपरा से विविधता निखरती है। 'आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिज़ाइन' अद्वितीय संकेतों को मुख्यधारा में लाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। शिल्पकार डिजाइन और विकास का ज्ञान हासिल करेंगे, साथ ही डिजिटल मार्केटिंग भी सीखेंगे।

10

प्लास्टिक अपशिष्ट को कम करने के लिए डॉ. जितेंद्र सिंह 'नेशनल सर्कुलर इकोनॉमी रोडमैप' का अनावरण किया है

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत में प्लास्टिक कचरे में कमी के लिए ‘नेशनल सर्कुलर इकोनॉमी रोडमैप’ का अनावरण किया, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख अनुसंधान संस्थानों के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है। इस दस्तावेज़ का उद्देश्य प्लास्टिक क्षेत्र में भारत के एक सर्कुलर अर्थव्यवस्था में परिवर्तन के लिए एक रोडमैप विकसित करने के लिए अनुसंधान और उद्योग साझेदारी स्थापित करना है। भारत और ऑस्ट्रेलिया वैश्विक प्लास्टिक संधि के निर्माण के लिए बातचीत में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, जिसे अगले वर्ष अंतिम रूप दिया जाएगा। दोनों देशों के बीच सहयोग संसाधन दक्षता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए अपशिष्ट प्रबंधन, रीसाइक्लिंग नीतियों और पर्यावरण पहल में अपनी ताकत का उपयोग करने पर केंद्रित है।

1

मिजोरम के नए मुख्यमंत्री के रूप में लालदुहोमा ने शपथ ली है

मिजोरम के नए मुख्यमंत्री

ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा (Lalduhoma) ने मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.  पार्टी नेता वनलालरुआता ने भी राजभवन में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. मिज़ो नेशनल फ्रंट के नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा भी इस अवसर पर उपस्थित थे. लालदुहोमा ने प्रदेश के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ की है.

 

2

उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन नरेंद्र मोदी किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान, एफआरआई में दो दिवसीय उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया.

इस समिट का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड को निवेश के नये केंद्र के रूप में स्थापित करना है. इस अवसर पर पीएम ने राज्य की महिला स्वयं सहायता समूहों के हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड का भी शुभारंभ किया.

3

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने जेमिनी एडवांस्ड एआई मॉडल लांच किया है

गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) ने ओपन एआई के चैट जीपीटी (Chat GPT) को कड़ी टक्कर देने के लिए अपना एडवांस्ड एआई मॉडल जेमिनी एआई (Gemini AI) लांच कर दिया है.

जेमिनी Google का लार्ज लैंग्वेज मॉडल है. जेमिनी एआई मॉडल इंसानो के इंटरैक्शन से इंस्पायर्ड है.

AI या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो मानव मस्तिष्क कैसे सोचता है और समस्या को हल करते समय कैसे सीखता है, कैसे निर्णय लेता है और कैसे काम करता। (  9 December Current Affairs Rojgar with Ankit )

4

आरबीआई ने लगातार 5वीं बार रेपो रेट को 6.50% दर पर बरक़रार रखा है

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान कर दिया है. आरबीआई ने लगातार 5वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करते हुए 6.50% पर रखा बरकरार रखा है.

गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसके साथ ही GDP के ग्रोथ के अनुमान को भी जारी किया है जिसे 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया गया है. मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की अध्यक्षता आरबीआई गवर्नर द्वारा की जाती है.

5

'जयपुर वैक्स म्यूजियम' में हाल ही में डॉ. बी.आर. अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण किया गया

भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार, डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण जयपुर वैक्स म्यूजियम, नाहरगढ़ के किले में किया गया. वैक्स की इस मूर्ति की ऊंचाई 5 फीट 11 इंच और भार 38 किलोग्राम है. इस म्यूजियम की स्थापना 2016 में राजस्थान सरकार के पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के सहयोग से की गयी थी.

6

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन मुंडा केन्द्रीय मंत्री को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है

विधान सभा चुनावों के बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को राज्य मंत्री के तौर पर जल शक्ति मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

7

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से सभी उपरोक्त केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा स्वीकार किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को जनजातीय मामलों के मंत्रालय के उनके मौजूदा विभाग के अलावा, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को उनके मौजूदा विभाग के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया है।राजीव चन्द्रशेखर को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, जल शक्ति राज्य मंत्री और डॉ. भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया है।

8

पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद 'नए भारत का सामवेद' पुस्‍तक का विमोचन किया

पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्‍ली में नए भारत का सामवेद पुस्‍तक का विमोचन किया। यह पुस्‍तक देश के संविधान के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों का संकलन है।

श्री कोविंद ने कहा कि अगर देश के हर नागरिक को संविधान के बारे में पर्याप्‍त ज्ञान हो तो हर चीज आसान हो जाएगी। उन्‍होंने कहा कि लोग यह समझ पाएंगे क‍ि संविधान निर्माणकर्ताओं को समाज के अंतिम नागरिक तक सभी की परवाह थी।श्री कोविंद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आचार संहिता और सरकार के मार्गदर्शन के लिए देश के संविधान को एकमात्र पुस्‍तक बताया है।

9

ए. रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। श्री रेड्डी को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में एक समारोह में तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने पद की शपथ दिलाई। वह तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री बने। श्री रेड्डी के अलावा उनके मंत्रिमंडल के 11 सदस्यों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसमें उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले मल्लू भट्टी विक्रमरका और तेलंगाना कांग्रेस के पूर्व प्रमुख एन. उत्तम कुमार रेड्डी शामिल हैं। मंत्रिमंडल की शपथ लेने वाले आठ अन्य मंत्रियों में- श्रीधर बाबू, पोन्नम प्रभाकर, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, दामोदर राजनरसिम्हा, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, दाना अनसूया, तुम्मला नागेश्वर राव, कोंडा सुरेखा और जुपल्ली कृष्ण राव शामिल हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे।

10

एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (एबीपी) की पहली डेल्टा रैंकिंग नीति आयोग जारी की

नीति आयोग द्वारा आज घोषित एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (एबीपी) की पहली डेल्टा रैंकिंग में तेलंगाना के आसिफाबाद के तिरियानी कुमुरम भीम ब्लॉक को पहला स्थान मिला। दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कौशांबी ब्लॉक को मिला। रैंकिंग की घोषणा नीति आयोग में एक वर्चुअल कार्यक्रम में की गई, जिसमें देश भर से 329 से अधिक आकांक्षी जिलों और 500 आकांक्षी ब्लॉकों की भागीदारी देखी गई। ब्लॉकों की रैंकिंग की गणना ब्लॉकों के प्रदर्शन और जून, 2023 के महीने में प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) में प्राप्त प्रगति के आधार पर की गई।

 

केपीआई के आधार पर ब्लॉकों की रैंकिंग करना कार्यक्रम की एक मुख्य रणनीति है जो प्रतिस्पर्धी और सहकारी संघवाद की भावना पर आधारित है।यह पहला मौका है कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के हिस्से के रूप में ब्लॉकों की रैंकिंग की गणना की गई है। एबीपी के अलावा, अक्टूबर, 2023 महीने के लिए एडीपी रैंकिंग की भी घोषणा की गई, जिसमें रायगड़ा (ओडिशा) और जमुई (बिहार) ने क्रमशः पहली और दूसरी रैंक हासिल की। एडीपी की विषयगत और समग्र श्रेणियों में शीर्ष रैंक पाने वालों को सम्मानित किया गया। एक अनोखी पहल में, एबीपी और एडीपी के शीर्ष रैंकरों को नीति आयोग में बने वॉल फॉल पर लगाया जाएगा।

1

टेलर स्विफ्ट टाइम मैगजीन द्वारा 'पर्सन ऑफ द ईयर' नामित किया गया है

मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट को 2023 के लिए टाइम मैगजीन का पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया गया है. यह उनके संगीत और प्रभाव के व्यापक रूप के रेखांकित करता है.

 

33 वर्षीय स्विफ्ट ने अपने पूरे करियर के संगीत का प्रदर्शन करते हुए अपने "एरास टूर" पर दुनिया भर में कार्यक्रम आयोजित किये है.

टाइम पत्रिका ने 2022 में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को "पर्सन ऑफ द ईयर" नामित किया था.

2

गरबा नृत्य को यूनेस्को के 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' की लिस्ट में शामिल किया गया, यह गुजरात राज्य से संबंधित है

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने घोषणा की कि यूनेस्को ने गुजरात के पारंपरिक गरबा नृत्य को अपनी 'मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage of Humanity) की लिस्ट में शामिल किया है  .

3

तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में अनुमुला रेवंत रेड्डी शपथ ली

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी (Anumula Revanth Reddy) ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है.राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. तेलंगाना राज्य के गठन के बाद वह प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री है. के.चंद्रशेखर राव राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे.

 

4

नासा के मार्स रोवर को ऑपरेट करने वाली पहली भारतीय अक्षता कृष्णमूर्ति

अक्षता कृष्णमूर्ति संयुक्त राज्य अमेरिका में नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के साथ मार्स रोवर को ऑपरेट करने वाली पहली भारतीय बन गयी है.

उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी है. अक्षता एमआईटी (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) से पीएचडी होल्डर है और वह पूर्णकालिक अवसर के लिए नासा में शामिल हुई है.

5

टाइम मैगजीन ने सैम ऑल्टमैन 'सीईओ ऑफ़ द ईयर' चुना है

टाइम मैगजीन ने ओपनएआई के संस्थापक सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) को 'सीईओ ऑफ़ द ईयर' के रूप में नामित किया है. सैम ऑल्टमैन ने OpenAI द्वारा विकसित चैटजीपीटी के सह-स्थापक है, जिसे नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था. वहीं अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल प्लेयर लियोनेल मेसी को 2023 'एथलीट ऑफ द ईयर' नामित किया गया है. 

 

6

'मेरा गांव, मेरी धरोहर' प्रोजेक्ट संस्कृति मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है

 इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा में स्थित माउंट मरापी (Mount Marapi) में हाल ही में विस्फोट हुआ, जिससे कई लोगों की जान चली गई और कई पर्वतारोही लापता हो गए.

विस्फोट 3 दिसंबर, 2023 को हुआ था. इंडोनेशिया "रिंग ऑफ फायर" पर स्थित है, जो एक अस्थिर टेक्टोनिक क्षेत्र है. माउंट मरापी लगभग 2,891 मीटर (लगभग 9,500 फीट) ऊंचा है.

7

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में दिल्ली विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय को भारत में पहला स्थान प्राप्त हुआ

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में दिल्ली विश्वविद्यालय को भारत में पहला स्थान प्राप्त होने पर कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने खुशी व्यक्त की। दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कुलपति ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है। रैंकिंग में दिल्ली विश्वविद्यालय को विश्वभर में 220 वां स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि भारत में यह पहले स्थान पर रहा है।

ओवरआल टोरंटो विश्वविद्यालय ने इस सूची में पहला रैंक हासिल किया है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले (यूसीबी) दूसरे पायदान पर है जबकि मैनचेस्टर विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान मिला है।

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में कुल 95 देश और 13 सौ 97 संस्थान शामिल हैं।विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन का मूल्यांकन तीन मापदंडों पर किया गया है पर्यावरणीय प्रभाव, सामाजिक प्रभाव और शासन।

8

भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक ने मध्य प्रदेश राज्य में सड़क परिवर्तनशीलता के लिए 17 करोड़ पचास लाख डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये

भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक ने मध्‍य प्रदेश में सड़क संपर्क और परिवर्तनशीलता में सुधार के लिए 17 करोड़ पचास लाख डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 500 किलोमीटर राज्य राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों का मानक दो-लेन सुविधा में उन्नयन किया जाएगा।इसमें जलवायु, आपदा-रोधी डिज़ाइन और नवीन सड़क सुरक्षा शामिल होगी।

यह परियोजना सड़क निर्माण में हरित प्रौद्योगिकी का उपयोग करने और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए कार्यनीति और योजना तैयार करने में मदद करेगी। यह परियोजना महिलाओं तथा लड़कियों के लिए आजीविका और उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित करेगी और सड़क किनारे कम से कम दो बाजारों का निर्माण करेगी।

9

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने घाना देश की राजधानी में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना 2023 की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने घाना की राजधानी अकरा में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना 2023 के मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। इस बैठक को संबोधित करते हुए श्री भट्ट ने वर्तमान वर्तमान समय में शांति सैनिकों के सामने आने वाली चुनौतियों और शांति स्थापना में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर श्री भट्ट ने संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों के लिए भारत के संकल्‍पों की भी घोषणा की।

भारत संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों में सैन्य योगदान देने वाला अग्रणी देश रहा है।रक्षा मंत्रालय के अनुसार पिछले सात दशकों में भारत ने 53 विभिन्न अभियानों में 2 लाख 75 हजार से अधिक सैनिकों का योगदान दिया है।

10

भारत द्वारा बांग्लादेश को दी गई मान्यता को चिह्नित करते हुए 'मैत्री दिवस' दिसंबर मनाया जाता है

 

एशियाटिक सोसाइटी ऑफ़ बांग्लादेश ने बुधवार को ढाका में "ए टेल ऑफ़ फ्रेंडशिप: भारत द्वारा बांग्लादेश को मान्यता के 52 वर्ष" विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया। 6 दिसंबर 1971 में भारत द्वारा बांग्लादेश को दी गई मान्यता को चिह्नित करते हुए इस दिन को 'मैत्री दिवस' के रूप में मनाया जाता है।  अवसर पर मुख्‍य अतिथि के रूप में बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने अपने संबोधन में 1971 में मुक्ति संग्राम के दौरान बांग्लादेश के लोगों को दिए गए समर्थन के लिए भारत को धन्यवाद दिया। उन्‍होंने कहा कि भारत के सक्रिय समर्थन के बिना मुक्ति का युद्ध केवल 9 महीनों में नहीं जीता जा सकता था। बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा हैं।

11

अफगानिस्तान के राजदूत के रूप में तालिबान द्वारा मनोनीत अधिकारी बिलाल करीमी को राजनयिक दर्जा देने वाला पहला देश चीन है?

चीन अपने यहां अफगानिस्तान के राजदूत के रूप में तालिबान द्वारा मनोनीत अधिकारी बिलाल करीमी को राजनयिक दर्जा देने वाला पहला देश बन गया है।

इस तरह उसने काबुल में तालिबान संचालित सरकार की वैधता को औपचारिक रूप से मान्यता दे दी है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि उनके देश का मानना है कि अफगानिस्तान को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बाहर नहीं किया जाना चाहिए।

1

ग्लोबल रेटिंग्स एजेंसी के अनुसार, भारत 2030 वर्ष तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा

एस.एंड.पी. ग्लोबल रेटिंग्स एजेंसी ने कहा है कि भारत वर्ष 2030 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, लेकिन देश के लिए एक बड़ी चुनौती विशाल अवसर का लाभ उठाना और अगला बड़ा वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनना होगा।

अमरीका की इस एजेंसी को उम्मीद है कि भारत अगले तीन वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होगा, जिसमें सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में अनुमानित 6.4 प्रतिशत से अधिक होकर वर्ष 2026 तक 7 प्रतिशत तक हो जाएगी मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत बढ़ी। भारत की जीडीपी जून की तिमाही में 7.8 प्रतिशत और सितंबर की तिमाही में 7.6 प्रतिशत बढ़ी।

 

2

इसरो चंद्रयान 3 चंद्रयान के प्रोपल्शन मॉड्यूल को चांद से धरती की ओर लाने में सफल रहा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन चंद्रयान 3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को चांद से धरती की ओर लाने में सफल हुआ है।  इसे चंद्रयान के ऑर्बिटर के रूप में भी जाना जाता है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इस वर्ष 23 अगस्त को चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर को चांद के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचाने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी।

चंद्रमा की कक्षा में एक महीने तक काम करने के बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल में लगभग 100 किलोग्राम ईंधन बचा रह गया था। पृथ्वी की कक्षा में लाकर अब उसका उपयोग भविष्य के चंद्र मिशनों के लिए किया जा सकेगा।

 

 

3

NCRB ने नवीनतम 'Crime in India' रिपोर्ट में साइबर अपराध में 2022 में 24% की वृद्धि की बात की है

 

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने ‘Crime in India’ शीर्षक से अपनी नवीनतम रिपोर्ट जारी की है, जिसमें वर्ष 2022 के लिए अपराध के आंकड़ों में महत्वपूर्ण रुझानों का खुलासा किया गया है।

मुख्य आकर्षण में साइबर अपराधों में 24% की उल्लेखनीय वृद्धि, आर्थिक अपराधों में 11% की उल्लेखनीय वृद्धि शामिल है। वरिष्ठ नागरिकों के विरुद्ध अपराध 9% और महिलाओं के विरुद्ध अपराध 4% बढ़े।

रिपोर्ट साइबर अपराधों में वृद्धि का संकेत देती है, 2022 में 65,893 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 24.4% की पर्याप्त वृद्धि को दर्शाता है। इन साइबर अपराध के 64.8% मामलों के पीछे का मकसद धोखाधड़ी (42,710 मामले) था, इसके बाद 5.5% (3,648 मामले) में जबरन वसूली और 5.2% (3,434 मामले) में यौन शोषण था 4 दिसंबर, 2023 को जारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में पूरे भारत में किसान आत्महत्याओं में चिंताजनक वृद्धि देखी गई। आंकड़ों से पता चलता है कि कुल 11,290 मौतें दर्ज की गई हैं। डेटा एक परेशान करने वाली प्रवृत्ति को रेखांकित करता है, 2022 में हर घंटे कम से कम एक किसान ने आत्महत्या की।

यह चिंताजनक पैटर्न 2019 के बाद से बढ़ रहा है, जब एनसीआरबी ने 10,281 किसान आत्महत्याएं दर्ज कीं। 2022 में सूखे, असामयिक वर्षा और अन्य प्रतिकूलताओं से चिह्नित चुनौतीपूर्ण कृषि स्थितियों ने किसानों के संघर्ष को और बढ़ा दिया है। NCRB डेटा से एक उल्लेखनीय रहस्योद्घाटन यह है कि खेतिहर मजदूरों के बीच आत्महत्याएं, जो खेती की गतिविधियों से दैनिक मजदूरी पर निर्भर थे, किसानों और खेती करने वालों से अधिक हैं।

खेती में लगे 11,290 व्यक्तियों में से जिनकी आत्महत्या से मृत्यु हो गई, 53% (6,083) खेतिहर मजदूर थे।

 

 

4

पहला एशियाई रेंजर फोरम गुवाहाटी शुरू हुआ

पहला एशियाई रेंजर फोरम गुवाहाटी में शुरू हुआ। विश्व स्तर पर रेंजरों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर सहयोग करने और समाधान प्रदान करने के लिए ये फोरम एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।  महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि रेंजर्स एशिया की प्राकृतिक विरासत के सच्चे संरक्षक हैं। इसमें 35 महिलाओं सहित 20 देशों के 180 से अधिक प्रतिभागी, 89 रेंजर्स और स्थानीय समुदायों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

 

5

IN-SPACe स्पेस टेक स्टार्ट-अप के लिए सीड फंड योजना लॉन्च की है

भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (Indian National Space Promotion and Authorization Centre – IN-SPACe) ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से शहरी विकास और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में लगे स्टार्ट-अप का समर्थन करने के उद्देश्य से एक सीड फंड योजना शुरू की है। यह योजना अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करके अपने मूल विचारों को प्रोटोटाइप में विकसित करने के लिए चयनित स्टार्ट-अप को सीड फंडिंग प्रदान करती है।

इसके अतिरिक्त, स्टार्ट-अप को सत्यापन के लिए पृथ्वी अवलोकन डेटा सहित इसरो सुविधा समर्थन, परामर्श और डेटा एल्गोरिदम तक पहुंच प्राप्त होगी।

6

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ई-के-वाई-सी शुरू की है

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किसानों का चेहरा और आधार पहचान आधारित ई-के-वाई-सी शुरू की है। लोकसभा में प्रश्नकाल में पूरक प्रश्‍न के जवाब में कृषि और किसान कल्‍याण राज्‍य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत धनराशि हासिल करने के लिए अनेक फर्जी प्रविष्टियां प्राप्‍त हुई हैं। उन्‍होंने कहा कि किसानों को प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण में पारदर्शिता और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए 13वां प्रधानमंत्री किसान कोष जारी करने के बाद नया ई-के-वाई-सी शुरू किया गया है। सुश्री करंदलाजे ने कहा कि इसकी प्रक्रिया बहुत सरल है और इसे एक मोबाइल एप के जरिये भी पूरा किया जा सकता है।

7

लोकसभा में जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 आरक्षित सीटों की संख्या में वृद्धि करते हैं

लोकसभा में जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 को पेश किया गया। जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक जम्मू और कश्मीर आरक्षण अधिनियम 2004 में संशोधन करता है। यह अधिनियम अनुसूचित जाति और जनजाति तथा अन्य सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के लोगों को नौकरियों और व्यावसायिक संस्थानों में आरक्षण प्रदान करता है।

हीं, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 में संशोधन करता है। प्रस्तावित विधेयक से विधानसभा सीटों की कुल संख्या बढ़कर 83 से बढकर 90 हो जाएगी। इसमें अनुसूचित जाति के लिए 7 सीटें और अनुसूचित जनजाति के लिए 9 सीटें आरक्षित हैं। साथ ही उपराज्यपाल कश्मीरी प्रवासी समुदाय से एक महिला सहित दो सदस्यों को विधान सभा में नामांकित कर सकते हैं।

8

पुरुष वॉलीबॉल क्लब विश्व चैम्पियनशिप 2023 का आयोजन भारत देश में किया जायेगा

 

पुरुष वॉलीबॉल क्लब विश्व चैम्पियनशिप 2023 का आयोजन बेंगलुरु (भारत) के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में किया जायेगा. यह पहला मौका है जब यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया जायेगा. इस टूर्नामेंट टॉप छह टीमें भाग ले रही है.फ़ेडरेशन इंटरनेशनेल डी वॉलीबॉल (FIVB), वॉलीबॉल के सभी रूपों के लिए अंतर्राष्ट्रीय शासी निकाय है. इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लॉज़ेन में स्थित है.

9

भारत रत्न डॉ. बी आर अम्बेडकर का कौन-सा महापरिनिर्वाण 86वां दिवस मनाया गया

राष्ट्र भारत रत्न डॉ. बी आर अम्बेडकर को उनके 68वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दे रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में संसद परिसर में बाबासाहेब अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की.

उनका जन्म 14 अप्रैल, 1891 को महू, मध्य प्रदेश में हुआ था. वह संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे और उन्हें भारतीय संविधान के जनक के रूप में भी जाना जाता है. साल 1947 में डॉ. अम्बेडकर स्वतंत्र भारत की पहली कैबिनेट में कानून मंत्री बने थे.

10

प्रो कबड्डी लीग की 'पटना पाइरेट्स' टीम का टाइटल स्पॉन्सर बिहार

बिहार सरकार प्रो कबड्डी लीग की 'पटना पाइरेट्स' टीम को स्पॉन्सर करेगी. बिहार सरकार प्रो कबड्डी लीग की "पटना पाइरेट्स" टीम का टाइटल स्पॉन्सर होगा.पटना पाइरेट्स के खिलाड़ी 'आनंदमय बिहार' लिखी जर्सी पहनकर खेलेंगे. बिहार पहली बार किसी खेल का प्रायोजक बन रहा है. प्रो कबड्डी लीग में पटना के संदीप कुमार को पहली बार बिहार से पटना पाइरेट्स की टीम में चुना गया है.

11

1

‘प्रधानमंत्री ने 'नौसेना दिवस 2023' समारोह के दौरान सिंधुदुर्ग जिले में कार्यक्रमों में भाग लिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी सिंधुदुर्ग में 'नौसेना दिवस 2023' समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने तारकरली समुद्र तट, सिंधुदुर्ग से भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों के 'सामरिक प्रदर्शनों' को भी देखा।

श्री मोदी ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि अब भारतीय नौसेना अधिकारियों के एपॉलेट यानी कंधे पर सज्जित अलंकरण में शिवाजी महाराज की सेना का प्रतीक चिह्न होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जल्‍दी ही नौसेना के रैंक को भारतीय संस्‍कृति और परम्‍परा के अनुरूप नये नाम दिए जाएंगे।

उन्‍होंने नौसैनिक पोत पर देश की पहली महिला कमान अधिकारी नियुक्‍त करने के लिए नौसेना को बधाई दी। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया।

उन्‍होंने शिवाजी महाराज पर एक चित्रकला प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। नौसेना दिवस हर वर्ष 4 दिसम्‍बर को मनाया जाता है।

 

सिंधुदुर्ग में 'नौसेना दिवस 2023' समारोह छत्रपति शिवाजी महाराज की समृद्ध समुद्री विरासत को सम्‍मान देता है, जिनकी सील ने नए नौसेना ध्वज के लिए प्रेरित किया जिसे पिछले साल अपनाया गया था जब प्रधानमंत्री ने पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को उतारा था।

2

केन्या देश के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुटो तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे

केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुटो भारत की तीन दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

राष्ट्रपति रुतो की यह पहली भारत यात्रा है। राष्ट्रपति रुटो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चर्चा करेंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे।

केन्‍या के राष्ट्रपति नई दिल्ली में एक व्यापार और निवेश कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

छह साल से अधिक की अवधि के बाद केन्या से किसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे।

3

मिज़ोरम विधानसभा चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट-जेडपीएम ने 27 सीटें जीतीं हैं

मिजोरम विधानसभा चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट-जेडपीएम ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। चालीस सदस्‍यों की विधानसभा में उसे 27 सीट मिली है।

सत्‍तारूढ मिजो नेशनल फ्रंट ने 10 सीटें जीती हैं । भारतीय जनता पार्टी को दो सीटों पर विजय मिली है। कांग्रेस ने एक सीट।

निवर्तमान मुख्‍यमन्‍त्री जोरमथंगा चुनाव हार गए हैं। जेडपीएम के लालथन सांगा ने आइजोल पूर्व-वन सीट पर उन्‍हें 2100 से भी अधिक वोटों से हराया। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री आर लालथंगलियाना भी चुनाव हार गए हैं। जेडपीएम के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार लालदूहोमा, सेरछ‍पि सीट से पहले ही जीत चुके हैं।

40 सीटों की मिजोरम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 21 है। मिजोरम में 7 नवम्‍बर को वोट डाले गए थे और 80 प्रतिशत से अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया था।

4

UDAN योजना के अंतर्गत, पूर्वोत्तर भारत को चार नए अंतर्राष्ट्रीय हवाई मार्गों से जोड़ा गया है

हाल ही में केंद्र की ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (UDAN) पहल ने पूर्वोत्तर राज्यों को अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ने वाले चार नए हवाई मार्गों को मंज़ूरी दी है।

ये मार्ग असम को थाईलैंड और बांग्लादेश, मणिपुर को म्याँमार तथा त्रिपुरा को बांग्लादेश से जोड़ेंगे।

उड़ान या UDAN योजना के तहत इन मार्गों पर रियायती हवाई किराए की पेशकश की जाएगी, जो क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

UDAN योजना में हवाई किराए के लिये राज्य सब्सिडी शामिल है, जिसमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण बोली प्रक्रिया, एयरलाइन चयन और उसके बाद सब्सिडी आवंटन का प्रबंधन करता है, जिसमें राज्य सबसे कम बोली लगाने वाले को व्यवहार्यता अंतर निधि प्रदान करते हैं।

 

वर्ष 2022 में शुरू की गई 'अंतर्राष्ट्रीय UDAN' का उद्देश्य विशिष्ट राज्यों से अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों तक हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाकर सामाजिक-आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देना है।

 

5

बिहार राज्य ने शैक्षणिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए ‘मिशन दक्ष’ शुरू किया है

बिहार सरकार ने राज्य संचालित स्कूलों में महत्वपूर्ण शैक्षणिक चुनौतियों का सामना करने वाले लगभग 25 लाख बच्चों का समर्थन करने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की। “मिशन दक्ष” (ज्ञान और कौशल के लिए गतिशील दृष्टिकोण), यह पहल राज्य भर में कक्षा 3-8 के छात्रों को विशेष हिंदी, गणित और अंग्रेजी कक्षाएं प्रदान करने पर केंद्रित है। प्रत्येक शिक्षक केवल पांच छात्रों को मार्गदर्शन देगा, विशेष रूप से वे जो हिंदी और अंग्रेजी में प्रवाह के साथ संघर्ष कर रहे हैं और बुनियादी गणित में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

कक्षा पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों की छुट्टी दिन में साढ़े तीन बजे होगी। इसके बाद साढ़े तीन से पांच बजे शाम तक प्रत्येक शिक्षक पांच-पांच कमजोर बच्चों को अतिरिक्त समय में पढ़ायेंगे।

इसमें माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों तथा शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षणार्थियों के अलावा टोला सेवकों को भी लगाया गया है।

6

समृद्धि कॉन्क्लेव" स्टार्टअप प्रोत्साहन अभियान

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारीलाल पुरोहित ने कृषि और जल प्रौद्योगिकी में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित डीपटेक स्टार्टअप प्रोत्‍साहन देने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जिसे समृद्धि (Strategic Acceleration for Market, Research, Innovation & Development: : आईसीपीएस स्टार्टअप के लिए एक समग्र पहल) कहा जाता है।

इसे इंटरडिसिप्लिनरी साइबर-फिजिकल सिस्टम्स (एनएम-आईसीपीएस) के बारे में राष्ट्रीय मिशन के तहत स्थापित एक प्रौद्योगिकी और नवाचार केंद्र आईहब एडब्‍ल्‍यूएडीएच द्वारा हॉस्‍ट किया गया है। समृद्धि कॉन्क्लेव में पांच रणनीतिक सहयोगों को औपचारिक रूप दिया गया है और इसमें पांच गहन-तकनीकी नवाचारों को शामिल किया गया है। कड़े मूल्यांकन के तहत कुल 13 स्टार्टअप का चयन किया गया है, जिन्‍होंने अपने विचार प्रस्तुत किए।

25 स्टार्टअप ने प्रदर्शनी में अपने समाधान प्रदर्शित किए। 30 से अधिक विशेषज्ञों ने बाजार अनुसंधान, नवाचार और विकास के लिए रणनीतिक प्रोत्‍साहन पर चर्चा की।

7

आईएसएसए विजन जीरो-2023 पुरस्कार सुरक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए है

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य पर आयोजित 23वीं विश्व कांग्रेस में "आईएसएसए विजन जीरो 2023" पुरस्कार प्राप्त किया।

"विजन जीरो" कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एक परिवर्तनकारी दृष्टिकोण है, जो काम के सभी स्तरों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के तीन आयामों को एकीकृत करता है। श्रमिकों और उनके आश्रितों को चिकित्सा देखभाल और नकद लाभ के लिए दुर्घटना के बाद की व्यवस्था के अलावा रोकथाम की रणनीति को एकरूप करके कार्यस्थल पर सुरक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए ईएसआईसी को "आईएसएसए विजन जीरो- 2023" से सम्मानित किया गया।

 

8

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023 (आईआईजीएफ-2023) का आयोजन नई दिल्ली

इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईजीएफ) एक बहु-हितधारक मंच है, जो इंटरनेट से संबंधित सार्वजनिक नीतिगत मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए सभी को एक समान मानते हुए विभिन्‍न समूहों के प्रतिनिधियों को एकजुट करता है।

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023 (आईआईजीएफ-2023) एक मिला-जुला कार्यक्रम है, जो 5 दिसंबर को नई दिल्‍ली में आयोजित किया गया।

वर्ष 2021 और 2022 में आईआईजीएफ के पहले दो संस्करणों के सफल आयोजन के बाद, आईआईजीएफ का यह तीसरा संस्करण "भारत के डिजिटल एजेंडे को समायोजित करते हुए आगे बढ़ना" जैसे महत्‍वपूर्ण विषय पर आयोजित किया जा रहा है।

 

9

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने साल 2023 का शब्द रिज घोषित किया

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) ने सोमवार को बोलचाल के शब्द ‘रिज' को साल 2023 का शब्द घोषित किया।

 

यह शब्द शैली, सौंदर्य, आकर्षण या रोमांटिक या यौन साथी को आकर्षित करने की क्षमता को संदर्भित करता है।

यह शब्द ओयूपी के विशेषज्ञों द्वारा तैयार आठ शब्दों की एक संक्षिप्त सूची से चुना गया।

व्युत्पत्तिशास्त्र के अनुसार, यह शब्द ‘करिज्मा' शब्द का संक्षिप्त रूप माना जाता है, जो शब्द के मध्य भाग से लिया गया है, जो एक असामान्य शब्द निर्माण परिपाटी है।

प्रकाशक ने एक बयान में कहा कि विश्वविद्यालय के भाषा विशेषज्ञों द्वारा चुना गया शब्द ‘रिज' इस बात का दिलचस्प उदाहरण है कि व्यापक रूप से इस्तेमाल किये जाने से पहले कैसे भाषा बनाई जा सकती है,कैसे उसे आकार दिया जा सकता है और समुदायों के भीतर साझा किया जा सकता है।

 

 

10

प्रथम सर्वेक्षण पोत (वृहद) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स शिपबिल्डिंग कंपनी द्वारा बनाया गया है

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता में बनाए जा रहे चार सर्वेक्षण पोत (वृहद) में से प्रथम, संध्याक (यार्ड 3025), 04 दिसंबर 2023 को भारतीय नौसेना को सौंपा गया।

चार सर्वेक्षण पोतों (वृहद) के लिए 30 अक्टूबर 2018 को अनुबंध पर हस्ताक्षर किये गये थे।

एसवीएल पोतों को इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग क्लासिफिकेशन सोसाइटी के नियमों के अनुसार मेसर्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है।

इस पोत की प्राथमिक भूमिका बंदरगाह/हार्बर तक पहुंचने वाले मार्गों का सम्पूर्ण तटीय और डीप-वॉटर हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करना और नौवहन चैनलों/मार्गों का निर्धारण करना होगी।

 

1

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगों को सशक्त बनाने पर बल दिया है। नई दिल्‍ली में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्रदान करते हुए, उन्‍होंने कहा कि दुनिया की आबादी में 15 प्रतिशत लोग दिव्यांग हैं।राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि दिव्यांगजनों का संघर्ष और उनकी उपलब्धियां लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

राष्ट्रपति ने दिव्यांगों के सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय प्रयासों के लिए लोगों, संस्थाओं, संगठनों, राज्य और जिले को कुल 30 पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक करोड़ से अधिक विशिष्ट दिव्यांग पहचान-पत्र बनाए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए रोजगार में चार प्रतिशत की आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

 

2

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है

चार राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के परिणाम मिल गए हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। कांग्रेस तेलंगाना में सरकार बनाएगी। राजस्थान में कुल 200 में से एक सौ 99 सीटों के लिए मतदान हुआ था।

श्रीगंगानगर के करणपुर सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। सभी 199 सीटों के परिणाम और रूझान मिल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 115 सीट जीती हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 69 सीट जीती है।

भारत आदिवासी पार्टी ने तीन जबकि बहुजन समाज पार्टी ने दो सीट जीती और राष्ट्रीय लोक दल और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने एक-एक सीट जीती।

आठ निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे। सरदारपुरा सीट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जीते हैं।

जपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन में जीत दर्ज क’’

मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों के परिणाम आ गये हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 163 सीट जीत ली हैं। कांग्रेस ने 55 सीट जीती। एक सीट भारत आदिवासी पार्टी के खाते में गई। छत्तीसगढ़ में पांच वर्ष के बाद भाजपा सत्‍ता में लौट रही है।

सभी 90 सीटों के परिणाम मिल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 54 सीट जीती हैं।सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 35 सीट जीती हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक सीट जीती है।तेलंगाना में सभी 119 सीटों के परिणाम उपलब्ध हैं। कांग्रेस ने 64 सीट जीत ली हैं।  

भारत राष्ट्र समिति ने 39 सीट हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 8 सीट जीती हैं। एआई एमआईएम ने 7 सीट जीत ली हैं। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने एक सीट जीती है।

 नागालैंड में तापी विधानसभा आरक्षित सीट का उपचुनाव नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के वांगपांग कोन्याक ने जीता।

3

भारत सर्वाधिक वोट के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के लिए फिर से निर्वाचित हुआ है

द्विवार्षिक कार्यकाल 2024-25 के लिए के लिए शुक्रवार को अपनी असेंबली में हुए चुनावों में, भारत को सर्वाधिक मतों के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) परिषद के लिए फिर से चुना गया। ‘‘अंतर्राष्ट्रीय समुद्री व्यापार में सर्वाधिक रुचि’’ वाले 10 राष्‍ट्रों की श्रेणी में आता है। इस श्रेणी में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नाम शामिल हैं।

भारत ने वैश्विक समुद्री क्षेत्र में सेवा जारी रखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का बड़े पैमाने पर समर्थन प्राप्‍त किया है। अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) समुद्री उद्योग को नियंत्रित करने वाला अग्रणी प्राधिकरण है, जो वैश्विक व्यापार, परिवहन और सभी समुद्री संचालन का समर्थन करता है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव श्री टी.के.रामचंद्रन ने किया।

4

भारतीय वानिकी अनुसंधान शिक्षा परिषद (ICFRE) की पहली महिला महानिदेशक (DG) कंचन देवी बनीं हैं

एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर में, मध्य प्रदेश कैडर की 1991-बैच की भारतीय वन सेवा अधिकारी कंचन देवी को भारतीय वानिकी अनुसंधान शिक्षा परिषद (ICFRE) की महानिदेशक (DG) के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि कंचन केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत प्रमुख परिषद में यह प्रतिष्ठित पद संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।

5

फ्रांस देश ने इसरो की वैज्ञानिक डॉ. वी.आर. ललितांबिका को अपने शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित किया है

फ्रांस सरकार ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की वैज्ञानिक डॉ. वी.आर. ललितांबिका को अपने शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित किया। फ्रांस और भारत के बीच अंतरिक्ष सहयोग में भागीदारी के लिए राजदूत थिएरी माथौ ने यह सम्मान डॉ. ललितांबिका को दिया। इसरो के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम निदेशालय की पूर्व निदेशक ललितांबिका को देश के शीर्ष नागरिक पुरस्कार – लीजन डी’ऑनूर से सम्मानित किया गया है।

6

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) महारत्न कंपनी को SKOCH गोल्ड अवार्ड 2023 से नवाजा गया है

बिजली क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता की एक महत्वपूर्ण मान्यता में, बिजली मंत्रालय के तहत महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (सीपीएसयू) पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) को प्रतिष्ठित SKOCH गोल्ड अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है।

पीजीसीआईएल को उसके अभूतपूर्व पुगलुर त्रिशूर 2000 मेगावाट वोल्टेज सोर्स कन्वर्टर हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) सिस्टम के लिए प्रशंसा प्रदान की गई।

 

 

7

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) महारत्न कंपनी को SKOCH गोल्ड अवार्ड 2023 से नवाजा गया है

बिजली क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता की एक महत्वपूर्ण मान्यता में, बिजली मंत्रालय के तहत महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (सीपीएसयू) पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) को प्रतिष्ठित SKOCH गोल्ड अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है।

पीजीसीआईएल को उसके अभूतपूर्व पुगलुर त्रिशूर 2000 मेगावाट वोल्टेज सोर्स कन्वर्टर हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) सिस्टम के लिए प्रशंसा प्रदान की गई।

भारत की महारत्न कंपनी 2023 - महारत्न कंपनियां भारत सरकार के तहत सूचीबद्ध केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) को दी जाने वाली स्थिति में से एक हैं।

भारत सरकार कुछ मानदंडों को पूरा करने के आधार पर सीपीएसई को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत करती है।

महारत्न, नवरत्न और मिनीरत्न के नाम से तीन तरह का दर्जा दिया जाता है. फिलहाल साल 2023 में कुल 13 महारत्न कंपनियां भारत में हैं।

भारत में महारत्न कंपनियों की सूची इस प्रकार है: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन और ऑयल इंडिया लिमिटेड।

8

37वें पुणे अंतर्राष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता के विजेता केमेई इलियास कप्रोनो बनें हैं

केन्‍या के केमेई इलियास कप्रोनो ने पुणे में 37वें पुणे अंतर्राष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता जीत ली है। इथियोपिया के साइमन माइना मोंगी दूसरे और अडेरे हालू तीसरे स्‍थान पर रहे। पूर्ण-मैराथन सनास मैदान से तड़के साढ़े तीन बजे जबकि हाफ-मैराथन तड़के चार बजे शुरू हुई। इसके अलावा दस किलोमीटर, पांच किलोमीटर और तीन किलोमीटर जैसी कई श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुणे नगर-निगम ने प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए 25 लाख रुपये दिये हैं। इस वर्ष के मैराथन का विषय है - पर्यावरण संरक्षण के लिए दौड।

9

पांचवें और फाइनल टी20 क्रिकेट स्पर्धा में भारत ने ऑस्ट्रेलिया देश को 6 रन से हराया

पांचवें और फाइनल टी20 क्रिकेट स्‍पर्धा में भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 6 रन से हराकर श्रृंखला 4-1 से जीत ली है।भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन ही बना सकी। बल्‍लेबाजी और गेंदबाजी में अच्‍छा प्रदर्शन करने के कारण अक्षर पटेल को प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

10

आर सुब्बालक्ष्मी का निधन हो गया है, वह अभिनेत्री क्षेत्र से सम्बंधित थी

मशहूर दिग्गज एक्ट्रेस आर सुब्बालक्ष्मी का 30 नवंबर को कोच्चि में निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। सुब्बालक्ष्मी एक संगीतकार और चित्रकार भी थीं। वह मलयालम सिनेमा की प्रतिष्ठित सहायक अभिनेत्रियों में से एक थीं। वह अक्सर प्रभावशाली ढंग से दादी की भूमिकाएं निभाती थीं। मलयालम में उनके कुछ फेमस परफॉर्मेंसेस में ‘कल्याणरमन, ‘पांडिप्पदा’ और ‘नंदनम’ शामिल हैं। सिर्फ मलयालम ही नहीं, वह तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और संस्कृत फिल्मों में भी दिखाई दी थीं। उन्होंने अंग्रेजी फिल्म ‘इन द नेम ऑफ गॉड’ में भी काम किया था।

11

विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्धात्मकता रैंकिंग-2023 में भारत ने 49वाँ सा स्थान प्राप्त किया

 

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (आईएमडी) ने 2023 विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्धात्मकता रैंकिंग (डब्ल्यूडीसीआर) प्रकाशित की है, जिसमें भारत 64 अर्थव्यवस्थाओं में 49वें स्थान पर है। आईएमडी के अध्ययन के अनुसार, भारत ने साइबर सुरक्षा ज्ञान के मामले में महत्वपूर्ण प्रगति की है, लेकिन प्रौद्योगिकी और भविष्य की तैयारी जैसे मोर्चों पर इसका अभाव है।संयुक्त राज्य अमेरिका तीनों कारकों: ज्ञान, प्रौद्योगिकी और भविष्य की तैयारी में मजबूत परिणामों के साथ शीर्ष स्थान पर वापस आ गया।

स्थिरता नीदरलैंड के समान है, जो चार स्थान आगे बढ़कर दूसरे स्थान पर है, उसके बाद सिंगापुर है, जो प्रौद्योगिकी कारक में पहले स्थान पर है।

12

Scroll to Top