Jpsc

JPSC Drug Inspector Recruitment 2026

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने हाल ही में औषधि निरीक्षक (Drug Inspector) के पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना (Advt. No. 12/2025) जारी की है | यदि आप फार्मेसी या चिकित्सा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है |

अगर आप फार्मेसी या मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और झारखंड सरकार के साथ जुड़कर समाज में दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है | झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने वर्ष 2026 के लिए औषधि निरीक्षक (Drug Inspector) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है स्वस्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत होने वाली यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है जो एक प्रतिष्ठित सरकारी पद और आकर्षक वेतन (लेवल-9) की तलाश में है |

Click Here to download Notification PDF

चाहे आप B, Pharma के छात्र हों या मेडिकल ग्रेजुएट, यहाँ आपको भर्ती प्रक्रिया के हर चरण को समझने में मदद मिलेगी | तो चलिए, विस्तार से जानते हैं की आप झारखंड के औषधि प्रशासन विभाग का हिस्सा कैसे बन सकते हैं |

JPSC Drug Inspector Recruitment 2026 : Overview Table 

Description Details
Organization Name Jharkhand Public Service Commission (JPSC)
Post Name JPSC Drug Inspector
No. Of Post 30
Apply Start Date 29 January 2026
Apply Last  Date 18 February 2026
Application Fee For General/BC/EWS : 600/-

For SC/ST : 150/-

Exam Date Notify Later
Admit Card Before Exam
Selection Process
  •  Written Exam
  •   Interview
Salary 70,000 To 85,000 In Hand
Official Website www.jpsc.gov.in

JPSC Drug Inspector Recruitment 2026 : Vacancy Detail

Category No. Of Post
General 18
Schedule Tribes 02
Schedule Cast 05
Other Backward Classes (Category-I) 01
Other Backward Classes (Category-II) 02
Economically Weaker Section 02
Total 30

JPSC Drug Inspector Recruitment 2026 : Eligibility Criteria

  • उम्मीदवारों के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी,फार्मास्यूटिकल साइंस या क्लिनिकल फार्मालॉजी या माइक्रोबायोलॉजी के साथ मेडिसिन में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए | अनुभव संबंधी कोई भी आवश्यकता होने पर, कृपया आधिकारिक अधिसूचना देखें |

JPSC Drug Inspector Recruitment 2026 : Selection Process 

JPSC ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में विभाजित है :

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam) : यह वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होगी |
  2. साक्षात्कार (Interview) : लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा |
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) : अंतिम चरण से पहले सभी मूल प्रमाणपत्रों की जाँच की जाएगी |

JPSC Drug Inspector Recruitment 2026 : Age Limit

Category Minimum Age Limit Maximum Age Limit
General / EWS 21 Years 35 Years
OBC 21 Years 37 Years
BC / EBC 21 Years 38 Years
SC / ST 21 Years 40 Years

JPSC Drug Inspector Recruitment 2026 :  Exam Pattern 

लिखित परीक्षा में कुल 05 पात्र (Papers) होंगे | प्रत्येक पत्र 200 अंको का होगा और इसकी अवधि 02 घंटे होगी |

Paper Subjects Total Marks Duration
Paper-I Pharmaceutics 200 02 Hours
Paper-II Pharmaceutical Chemistry 200 02 Hours
Paper-III Pharmacognosy 200 02 Hours
Paper-IV Pharmacology & Toxicology 200 02 Hours
Paper-V GK  & Pharmaceutical Jurisprudence 200 02 Hours
Total Written Exam 1000 10 Hours
Interview Personality Test 100   –

JPSC Drug Inspector Recruitment 2026 :  Syllabus

विस्तृत पाठ्यक्रम में फार्मेसी के मुख्य विषय शामिल हैं |

Subjects Topics
Pharmaceutics Tablets, Capsules, Sterilization, Dosage Forms, Biopharmaceutics.
Pharma Chemistry Inorganic & Organic Chemistry, Medicine Chemistry, Analytical Chemistry.
Pharmacognosy Sources Of Drugs, Alkaloids, Glycosides, Plant Taxonomy.
Pharmacology Drug Action On Organs, Chemotherapy, Toxicology, Adverse Drug Reactions.
Jurisprudence Drugs & Cosmetics Act 1940, Pharmacy Act, Narcotic Drugs Act.

JPSC Drug Inspector Recruitment 2026 :  How To Apply 

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है | ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें |

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं : सबसे पहले JPSC Official website पर जाएं |
  2. One Time Registration (OTR) : यदि आपने पहले पंजीकरण नहीं  किया है, तो (OTR) लिंक पर क्लिक करके अपना विवरण भरें |
  3. आवेदन पत्र भरें : login करने के बाद ‘Drug Inspector Examination’ (Advt. No. 12/2025) के लिंक पर क्लिक करें |
  4. दस्तावेज़ उपलोड करें : अपनी फोटो, हस्ताक्षर, और आवश्यक शैक्षिक व अनुभव प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें |
  5. शुल्क भुगतान : अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें (General / BC / EWS के लिए 600 और SC / ST के लिए 150) |
  6. प्रिंट आउट लें : फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकल लें |
  7. हार्ड कॉपी भेजें : अंतिम तिथि (05 मार्च 2026) तक हस्ताक्षरित आवेदन की हार्ड कॉपी और दस्तावेजों को JPSC कार्यालय भेजना सुनिश्चित करें  |

Special Tips For Preparation : 

  1. सिलेबस को समझें : हर परीक्षा का पैटर्न अलग होता है | सबसे पहले आधिकारिक सिलेबस डाउनलोड करें और उसको विस्तार से समझें, उसमे दी हुई जानकारी के हिसाब से ही अपनी तैयार की शुरुआत करें | सिलेबस के माध्यम से आपको पेपर में कहाँ से प्रश्न आ सकते उस बारे में पता चल जाता है | इसीलिए सिलेबस के हिसाब से ही अपनी तैयारी करें |
  2. समय प्रबंधन : किसी भी परीक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि एक सही समय सारणी होनी चाहिए, इसलिए सही समय सारणी बनाकर पढाई शुरू कर दें |
  3. अन्य : किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हमारे परिवार रोजगार विद अंकित (RWA) से जुड़े, इसमें हम आपको पढाई के साथ-साथ प्रैक्टिस सेट भी कराते है, जो की आपकी तैयारी को और भी मजबूत करने का कम करते हैं |

JPSC Drug Inspector Recruitment 2026 : Conclusion 

झारखंड ड्रग इंस्पेक्टर की यह भर्ती उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो रेगुलेटरी फार्मास्युटिकल्स में अपना करियर बनाना चाहते हैं | तो अपनी तैयारी अभी से शुरू करें क्यूंकि 1000 अंकों की लिखित परीक्षा में  काफी प्रतिस्पर्धी होने वाली है |

Trending Links:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version