UP Police Previous Year 7( सामान्य अध्ययन )

मुंशी प्रेमचन्द्र का जन्म कहाँ हुआ था?

  • वाराणसी
  • गाजियाबाद
  • आरामपुर
  • कानपुर
31 जुलाई, 1880 को ग्राम लमही, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में जन्में, मुंशी प्रेमचंद की प्रमुख कृतियाँ हैं-गोदान, कर्मभूमि, रंगभूमि, सेवासदन आदि। मुंशी जी को ‘उपन्यास सम्राट’ के नाम से भी पुकारा जाता है। इनकी प्रमुख कहानियाँ हैं—पंच परमेश्वर, गुल्ली डंडा, दो बैलों की कथा, ईदगाह, पूस की रात, कफन इत्यादि।

निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है?

  • इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय
  • महात्मा गाँधी विद्यापीठ
  • बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की (उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना विश्वविद्यालय) की स्थापना 1887 ई० में हुई थी। एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना 1857 ई० में सर सैय्यद अहमद खान द्वारा की गई थी, जिसने आगे चलकर 1920 ई० में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय’ का रूप ग्रहण किया। 1921 ई० में शिव प्रसाद गुप्त और भगवान दास द्वारा ‘काशी विद्यापीठ’ की स्थापना की गई, जिसका नाम 1995 में परिवर्तित करके ‘महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ’ कर दिया गया। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय 1916 ई० में अस्तित्व में आया।

उत्तर प्रदेश के किस शहर को ‘पूर्व का ग्रासे’ के नाम से जाना जाता है?

  • कन्नौज
  • बनारस
  • मुरादाबाद
  • गोरखपुर
जिस प्रकार फ्रांस का शहर ‘ग्रासे’, विश्व की इत्र राजधानी के रूप में जाना जाता है, उसी प्रकार उत्तर प्रदेश का कन्नौज शहर, भारत भर में ‘इत्र की नगरी’ के नाम से प्रसिद्ध है। कन्नौज का इत्र एवं सुगंधित तेल विश्व प्रसिद्ध हैं। इसी प्रकार पीतल हेतु मुरादाबाद तथा लकड़ी के खिलौने, जरी व चिकन हेतु वाराणसी प्रसिद्ध है।

किस पड़ोसी देश का ‘लैण्ड ऑफ द थंडर ड्रैगन’ कहा जाता है?

  • भूटान
  • बांग्लादेश
  • नेपाल
  • वर्मा
भूटान को ‘लैंड ऑफ द थंडर ड्रैगन’ तथा ‘लैंड ऑफ थंडरबोल्ट’ आदि संज्ञा दी जाती है। भारत के राज्य पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरूणांचल प्रदेश एवं असम अपनी सीमा रेखा भूटान के साथ साझा करता है।

2017 में कजुआ इशीगुरो को किस विधा में नोबेल पुरस्कार मिला था?

  • साहित्य
  • गणित
  • भौतिक विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
वर्ष 2017 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखक कजुआ इशीगुरो को प्रदान किया गया था। उनका उपन्यास ‘द रिमेन्स ऑफ टुडे’ बहुत प्रसिद्ध है। वर्ष 2020 में अमेरिकी कवयित्री ‘लुइस ग्लक’ को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया। इनके प्रसिद्ध काव्य संग्रहों में से एक ‘द वाइल्ड आइरिस’ है।

पाकिस्तानी सीनेट में विपक्ष की पहली महिला नेत्री कौन थीं?

  • शेरी रहमान
  • मुमताज महल
  • बेनजीर भुट्टो
  • बिलावल भुट्टो जरदारी
पाकिस्तानी सीनेट में विपक्ष की पहली महिला नेत्री बनने का गौरव, ‘पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी’ की नेत्री ‘शेरी रहमान’ को प्राप्त है।

सीकर तकनीक के साथ भारत की क्रूज मिसाइल कौन-सी है?

  • ब्रह्मोस
  • नारायण
  • गरुड़
  • पृथ्वी
रूस के सहयोग से भारत द्वारा निर्मित क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस, सीकर तकनीक से युक्त हैं। सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का नाम भारत की ‘ब्रह्मपुत्र’ तथा रूस की ‘मस्कवा’ नदी के नाम पर रखा गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच कितनी सीमा ट्रेन चलती हैं?

  • 2
  • 3
  • 1
  • 4
‘समझौता एक्सप्रेस’ एव ‘थार एक्सप्रेस’ नामक दो ट्रेनें, पूर्व में भारत और पाकिस्तान के मध्य संचालित होती थीं। वर्तमान में पुरानी दिल्ली से अटारी तक तथा भगत की कोठी से मुनाबाव तक भारतीय सीमा में ही दो ट्रेनें क्रमश: ‘समझौता लिंक एक्सप्रेस’ तथा ‘थार लिंक एक्सप्रेस’ के नाम से संचालित की जा रही हैं।

हाल ही में एक वैश्विक डेटा चोरी अपराध में किस कम्पनी का नाम आया था?

  • कैम्ब्रिज एनालिटिका
  • सिस्को
  • गूगल
  • अमेज़न
हाल ही में ब्रिटिश परामर्शदाता कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका का नाम वैश्विक डेटा चोरी अपराध में संलिप्त पाया गया था। अमेजन, जेफ बेजोस द्वारा 1994 में स्थापित की गई थी। इसका मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के सिएटल वाशिंगटन में स्थित है। गूगल नामक सर्च इंजन 1998 में स्थापित किया गया था।

15 वीं रूस-भारत-चीन त्रि-पक्षीय विदेश मन्त्रियों की बैठक दिसम्बर, 2017 में ………… हें हुई थी।

  • नई दिल्ली
  • मॉस्को
  • बीजिंग
  • शंघाई
15 वों रूस-भारत-चीन त्रि-पक्षीय विदेश मंत्रियों की बैठक दिसम्बर माह में, 2017 को नई दिल्ली में सम्पन्न हुई। रूस, भारत एवं चीन के विदेश मंत्रियों की सितंबर 2020 में बैठक संपन्न हुई, जिसमें रूस, भारत एवं चीन के विदेश मंत्रियों, क्रमशः सर्गेई लावरोव, डॉ० एस० जयशंकर तथा वांग यी ने भाग लिया।
23 August Se Hogi 60,244 Pado Par Constable Bharti Pariksha | ◻️ उत्तर प्रदेश रोडवेज में जल्द होगी 10 हजार परिचालकों की भर्ती। Ankit Bhati Sir Ne kiye Sabhi Bachon Ke Liye Khaki aur Khaki 2.0 Batch Free