a UP Police Previous Year 6 - Rojgar With Ankit

UP Police Previous Year 6

वर्ष 2022 के एशियाई खेल की मेजबानी ………. द्वारा की जाएगी।

  • चीन
  • मलेशिया
  • सिंगापुर
  • ऑस्ट्रेलिया
19 वें एशियाई खेलों का आयोजन 10-25 सितंबर, 2022 के मध्य चीन के हांगझोऊ में किया जाएगा। इंडोनेशिया के जकार्ता-पालेमबांग में 18 वें एशियाई खेलों, 2018 सम्पन्न हुए थे। नागोया (जापान) में 20 वें एशियाई खेल का आयोजन 2026 में प्रस्तावित है।

भारत के चीफ ऑफ द ऑर्मी स्टॉफ (COAS) का नाम बताएँ, जिन्होंने 31 दिसंबर, 2016 को पदभार संभाला था-

  • जनरल बिपिन रावत
  • जनरल विजय कुमार हिंस
  • जनरल विक्रम सिंह
  • जनरल शंकर रॉय चौधरी
जनरल विपिन रावत ने 31 दिसंबर, 2016 को भारत के चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ का पदभार संभाला था। इनसे पहले भारत के COAS दलवीर सिंह सुहाग थे। मनोज मुकुंद नरवणे (31 दिसंबर, 2019 से) चीफ ऑफ द अर्मी स्टाफ हैं।

मानव शरीर का कौन-सा अंग इंसुलिन पैदा करता है?

  • अन्याशय
  • पित्ताशय
  • तिल्ली
  • यकृत
भोजन में मौजुद कार्बोहाइड्रेटस पाचन तंत्र के द्वारा ग्लूकोज में बदल दिया जाता है। इंसुलिन एक हार्मोन है। यह ग्लूकोज को अवशोषित करता है जो अग्नाशय से उत्पन्न होता है। यह कार्बोहाइड्रेट्स को भी नियंत्रित करता है।

नवंबर, 2018 में 33 वाँ आसियान शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था?

  • सिंगापुर
  • मलेशिया
  • थाईलैंड
  • इंडोनेशिया
आसियान 33 वाँ शिखर सम्मेलन 13-15 नवंबर, 2018 के मध्य सिंगापुर के ‘सनटके सिंगापुर कन्वैंशन सेंटर’ में सम्पन्न हुआ और 38 वाँ एवं 39 वाँ आसियान शिखर सम्मेलन का ब्रुनेई में अक्टूबर, 2021 में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व एक अधातु है, जो कक्षीय तापमान पर द्रव अवस्था में रहता है?

  • ब्रोमीन
  • हीलियम
  • क्लोरीन
  • पारा
ब्रोमीन एक अधातु (Non-Metal) है, न कि धातु जो कमरे के तापमान पर द्रव अवस्था में रहता है। जबकि कार्बन, सल्फर और फॉस्फोरस ऐसे अधातु हैं, जो कक्षीय ठोस तापमान अवस्था में रहते हैं जबकि हाइड्रोजन ऑक्सीजन, नाइट्रोजन और क्लोरीन गैस अवस्था में रहते हैं। पारा एक धातु है जो कक्षीय तापनमान पर द्रव अवस्था में रहता है।

निम्नलिखित में से किस तत्व की परमाणु त्रिज्या सबसे छोटी होती है?

  • सोडियम
  • क्लोरीन
  • कैल्शियम
  • ब्रोमीन
दिए गए तत्त्व परमाणु त्रिज्या के बढ़ते क्रम में निम्नवत है-क्लोरीन <सोडियम < कैल्शियम < ब्रोमीन परमाणु त्रिज्या को परमाणु के नाभिक और परमाणु के सबसे बाहरी आवरण के बीच सबसे छोटी दूरी के रूप में परिभाषित किया जाता है।

द्रवों का घनत्व नापने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जा सकता है?

  • पिक्नोमीटर
  • बेवामीटर
  • युडियोमीटर
  • एनिमोमीटर
पृथ्वी तल पर के पवन का वेग एनिमोमीटर के द्वारा मापा जाता है। मिट्टी के यांत्रिक गुणों के मापन हेतु बेवामीटर का प्रयोग किया जाता है। दहन के बाद गैस मिश्रण के आयतन में परिवर्तन का मापन युडियोमीटर के माध्यम से किया जाता है। द्रवों का घनत्व नापने के लिए पिक्नोमीटर का उपयोग किया जाता है।

केंद्रीय विश्वविद्यालय बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय विद्या विहार, किस शहर में स्थित है?

  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगराआगरा
केंद्रीय विश्वविद्यालय बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, विद्या विहार लखनऊ में स्थित है। 10 जजनवरी, 1996 को इस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस का मुख्यालय कहाँ स्थित हैं?

  • प्रयागराज
  • मेरठ
  • नोएडा
  • बरेली
उत्तर प्रदेश पुलिस का मुख्यालय सरोजनी नायडू मार्ग, प्रयागराज में स्थित था। यह सिग्नेचर बिल्डिग, लखनऊ में 7 जून 2019 को स्थानांतरित हो गया है।

उत्तराखंड किस वर्ष अस्तित्व में आया था?

  • 2000
  • 2011
  • 2016
  • 1991
उत्तर प्रदेश से अलग होकर 9 नवंबर, 2000 को उत्तराखंड (27वाँ राज्य) राज्य बनाया गया, जबकि दो और राज्य इसी वर्ष अस्तित्व में आए। मध्य प्रदेश से अलग होकर। नवंबर, 2000 को छत्तीसगढ़ ( 26 वाँ राज्य) तथा बिहार अलग होकर 1 नवंबर, 2000 को झारखंड ( 28 वाँ राज्य) का गठन कि गया। 2 जून, 2014 को आंध्र प्रदेश से अलग होकर भारत का 29 वाँ राज्य तेलंगाना अस्तित्व में आया। वर्तमान में भारत में कुल 28 राज्य तथा 8 केन्द्रशासित प्रदेश ( 26 नवंबर तक) हैं।
Sipahi Bharti Mein Home Guard Ko Milega Age Relaxation. PSC: Pariksha Ke 10 Din Pahle Jaari Honge Admit Card. D.El.Ed Mein Pravesh Ke Liye Dusra Chakra Pura, 41924 Seat Baati.