Up Police Previous Year 12 (सामान्य अध्ययन)

एशिया के निम्न देशों में से कौन-सा देश तेल (पेट्रोलियम) का सबसे बड़ा उत्पादक देश है?

  • सऊदी अरब
  • इराक
  • यमन
  • ईरान
विश्व खनिज उत्पादन (2015-19) के अनुसार वर्तमान में सऊदी अरब एशिया का सबसे बड़ा पेट्रोलियम उत्पादक देश हैं। उसके बाद इराक, चीन, यू० ए० ई० तथा ईरान हैं।

निम्न में से कौन-सा भारत का सबसे पुराना तेल (पेट्रोलियम) उत्पादक राज्य है?

  • असम
  • मध्य प्रदेश
  • झारखंड
  • ओडिशा
भारत में सर्वप्रथम पेट्रोलियम उत्पादन असम के माकूम क्षेत्र के डिग्लोई में 1867 में प्रारंभ हुआ था। असम घाटी क्षेत्र तेल तथा प्राकृतिक गैस का महत्वपूर्ण केन्द्र है।

अगस्त, 2018 के अनुसार, भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?

  • न्यायमूर्ति एच०एल० दत्तू
  • न्यायमूर्ति डी० मुरुगेसन
  • न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष
  • न्यायमूर्ति के०जी० बालाकृष्णन
वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार के अध्यक्ष अरूण कुमार मिश्रा हैं। जो कि क्रमानुसार 8 वें अध्यक्ष है। यह एक वैधानिक संस्था है जिसकी स्थापना 12 अक्टूबर, 1993 को हुई थी।

अगस्त, 2018 में भारत में दिल्ली पुलिस द्वारा गठित सर्व महिला स्पेशल वीपन्स और टैक्टिस (SWAT) टीम में कमांडो की कुल संख्या कितनी है?

  • 36
  • 66
  • 56
  • 46
देश में सर्वप्रथम सर्व महिला स्पेशल वीपन्स और टैक्टिस टीम का गठन दिल्ली 2018 में किया गया। जिसमें कुल महिला कमांडो की संख्या 36 है।

भारत ने मई, 2018 में लैंड बॉर्डर क्रॉसिंग समझौते पर किस देश के साथ हस्ताक्षर किए हैं?

  • म्यांमार
  • नेपाल
  • बांग्लादेश
  • भूटान
भारत तथा म्यांमार के बीच दशकों पुराना झगड़ा लैड बॉर्डर क्रॉसिंग समझौते पर हस्ताक्षर कर सुलझा लिया गया।

वर्ष 2016 के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा अगस्त, 2018 में उत्कृष्ट संसदीय पुरस्कार से किसको नवाजा गया है?

  • दिनेश त्रिवेदी
  • हुकुमदेव नारायण यादव
  • डॉ० नजमा हेपतुल्लाह
  • गुलाम नबी आजाद
अगस्त, 2018 में उत्कृष्ट संसदीय पुरस्कार दिनेश त्रिवेदी को वर्ष 2016 के लिए प्रदान किया गया। जबकि नजमा हेपतुल्लाह को 2013, हुकुमदेव नारायण यादव को 2014 तथा भर्तृहरी महताब को वर्ष 2017 के लिए पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार 1995 में स्थापित किया गया था।

अगस्त, 2018 के अनुसार, भारतीय प्रतिभूमि और विनिमय बोर्ड (SEBI) के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?

  • अजय त्यागी
  • यू०के० सिन्हा
  • एस०के० मोहंती
  • जी० महालिंगम
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय वर्ग के वर्तमान अध्यक्ष अजय त्यागी है। सेबी (SEBI) को 30 जनवरी, 1992 को वैधानिकता प्राप्त हुई जबकि स्थापना 12 अप्रैल, 1998 में की गयी।

दांतों की वर्धित (enlarged) छवि को देखने के लिए दंत चिकित्सकों द्वारा ……… का उपयोग किया जाता है।

  • अवतल दर्पण
  • समतल दर्पण
  • बाइफोकल दर्पण
  • उत्तल दर्पण
दंत चिकित्सको द्वारा मरीजों के दांतों का परीक्षण के लिए अवतल दर्पण का उपयोग किया जाता है जिससे उन्हें क्षेत्र बड़ा तथा स्पष्ट दिखाई पड़ता है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा पीने, धोने, खाना पकाने और उचित स्वच्छता को बनाए रखने के लिए अनुशंसित न्यनूतम पानी की मात्रा, प्रति व्यक्ति प्रतिदिन ………… लीटर है।

  • 50
  • 10
  • 75
  • 20
संयुक्त राष्ट्र के मापदण्ड के अनुसार दैनिक चर्चा के लिए प्रतिदिन प्रति व्यक्ति न्यूनतम 50 लीटर की आवश्यकता होती है।

मृत जीवों और जानवरों को खाद-मिट्टी में परिवर्तित करने वाले सूक्ष्म जीवों को किस नाम से जाना जाता है?

  • अपघटन करने वाले
  • प्रोटोजोआ
  • फंगस
  • जीवाणु
अपघटक एक ऐसी सूक्ष्म जीव होते है, जो मृत जीव-जन्तुओं तथा पादपों को नियोजित कर अपना आहार ग्रहण करते हैं तथा परिणाम स्वरूप मृदा में पोषक तत्त्वों की पुनस्थापना करते है।
Education aur Rojgar Se Judi 5 Badi Baaty New Guidelines Ke Baad Bhi Nahi Mil Rhe Kendra, 11 Meeting Me Krane Honge Exam NEET- PG Ab 11 August Ko Hogi