यह खबर हरियाणा पुलिस (Haryana Police) में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने आयु सीमा को लेकर चल रहे भ्रम को पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है | हरियाणा में 5500 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया वर्तमान में जारी है | इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थी के मन में सबसे बड़ा सवाल यह था कि उनकी उम्र गणना किस तरीके से की जाएगी | चेयरमैन हिम्मत सिंह ने पुलिस नियमों का हवाला देते हुए इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी है |
आयु गणना का उदहारण :
मान लीजिए किसी पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष है | यदि विज्ञापन 15 अगस्त को निकलता है और गणना की तिथि 1 अगस्त रखी जाती है, तो स्थिति इस प्रकार होगी :
| Details : | Candidate A | Candidate B |
| Date Of Birth | 5-August-1999 | 28-July-1999 |
| Date Of Calculation | August 2024 | August 2024 |
| Age(OnCalculation Date) | 24 Years 11 Months 27 Days | 25 Years 0 Months 4 Days |
| Eligibility Status | Eligible | Not Eligible (Over Age) |
इस बदलाव के मुख्य लाभ :
- स्पष्ट और पारदर्शता : अभ्यर्थी को अब अपनी आयु की गणना करने के लिए किसी विशेष दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा | उन्हें पता है कि महीने की शुरुआत ही आधार है |
- भ्रम की समाप्ति : अलग-अलग विभागों द्वारा अलग-अलग कट-ऑफ तारीखें रखने से होने वाला भ्रम कम होता है |
- सिस्टम में एकरूपता : डिजिटल आवेदन प्रणाली |
Watch Full Video Explanation Here :
Haryana Police Constable : Overview
| Haryana Police Constable | |
| Particular | Details |
| Organization | HSSC (Haryana Staff Selection Commission) |
| Total No. Of Vacancies | 5500 |
| Application Start Date | 11-January-2026 |
| Last Date to Apply | 25-January-2026 |
| Post Name | Constable |
| Admit Card | Before Exam |
| Exam Date | Notify Soon |
| Official Website | www.hssc.gov.in |
Haryana Police Constable : Vacancy Details
इस बार कुल 5500 पदों पर भर्ती निकाली गयी है |
| Post Name | No. Of Vacancies |
| Male Constable | 4500 |
| Female Constable | 600 |
| Male Constable (GRP-Railway) | 400 |
| Total | 5500 |
Haryana Police Constable : Age Relaxation
उन अभ्यर्थियों के लिए एक राहत भरी खबर है जिन्होंने 2024 में रद्द हुई पुलिस भर्ती में आवेदन किया था |
- पुरानी भर्ती के अभ्यर्थी : जिन युवाओ ने पिछली रद्द हुई भर्ती में आवेदन किया था, उन्हें आयु में विशेष छुट दी जाएगी |
- अधिसूचना : इस छुट के सम्बन्ध में जल्द ही एक अलग से आधिकारिक Notification जारी किया जायेगा |
Haryana Police Constable : Chairman Appeal
हिम्मत सिंह ने बताया कि अब तक करीब 1.5लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं | चुकीं आने वाले समय में अन्य सरकारी भर्तियों के लिए भी पोर्टल खोले जाने है, इसीलिए वेबसाइट पर लोड बढ़ सकता है | अभ्यर्थियों को बिना किसी भ्रम के विज्ञापन में दी गयी शर्तों को पढ़कर समय रहते ही पंजीकरण पूरा कर लेना चाहिए |
इस से भविष्य में होने वाली दिक्कतों से बचा जा सकता है, इन्ही चीजो का ध्यान रखते हुए हरियाणा चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बड़ा फैसला लिया है | और उनका मानना यह है की यह फैसला भविष्य में कारगर साबित होगा |
Conclusion :
हरियाणा पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं के लिए अब उम्र का गणित साफ़ है | अपनी तैयारी फिजिकल परीक्षा के अनुसार तेज कर दें और फॉर्म भरते समय कोई गलती न करे क्योंकि सुधार का कोई मौका आयोग द्वारा नही दिया जाएगा |
Trending Links:
