Haryana Police Constable

Haryana Police Constable : Age Relaxation Issue

यह खबर हरियाणा पुलिस (Haryana Police)  में कांस्टेबल बनने  का सपना देख रहे युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने आयु सीमा को लेकर चल रहे भ्रम को पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है | हरियाणा में 5500 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया वर्तमान में जारी है | इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थी के मन में सबसे बड़ा सवाल यह था कि उनकी उम्र गणना किस तरीके से की जाएगी | चेयरमैन हिम्मत सिंह ने पुलिस नियमों का हवाला देते हुए इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी है |

Hayrana Constable

आयु गणना का उदहारण :

मान लीजिए किसी पद के लिए न्यूनतम आयु  18 वर्ष और अधिकतम आयु  25 वर्ष है | यदि विज्ञापन 15 अगस्त को निकलता है और गणना की तिथि 1 अगस्त रखी जाती है, तो स्थिति इस प्रकार होगी :

Details :Candidate ACandidate B
Date Of Birth5-August-199928-July-1999
Date Of CalculationAugust 2024August 2024
Age(OnCalculation Date)24 Years 11 Months 27 Days25 Years 0 Months 4 Days
Eligibility StatusEligibleNot Eligible (Over Age)

इस बदलाव के मुख्य लाभ :

  1. स्पष्ट और पारदर्शता : अभ्यर्थी को अब अपनी आयु की गणना करने के लिए किसी विशेष दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा | उन्हें पता  है कि महीने की शुरुआत ही आधार है |
  2. भ्रम की समाप्ति : अलग-अलग विभागों द्वारा अलग-अलग कट-ऑफ तारीखें रखने से होने वाला भ्रम कम होता है |
  3. सिस्टम में एकरूपता : डिजिटल आवेदन प्रणाली |

Watch Full Video Explanation Here :

 Haryana Police Constable : Overview 

Haryana Police Constable
ParticularDetails
OrganizationHSSC (Haryana Staff Selection Commission)
Total No. Of Vacancies5500
Application Start Date11-January-2026
Last Date to Apply25-January-2026
Post NameConstable
Admit CardBefore Exam
Exam DateNotify Soon
Official Websitewww.hssc.gov.in

Haryana Police Constable : Vacancy Details

इस बार कुल 5500 पदों पर भर्ती निकाली गयी है |

Post NameNo. Of Vacancies
Male Constable4500
Female Constable600
Male Constable (GRP-Railway)400
Total5500

Haryana Police Constable : Age Relaxation 

उन अभ्यर्थियों के लिए एक राहत भरी खबर है जिन्होंने 2024 में रद्द हुई पुलिस भर्ती में आवेदन किया था |

  1. पुरानी भर्ती के अभ्यर्थी : जिन युवाओ ने पिछली रद्द हुई भर्ती में आवेदन किया था, उन्हें आयु में विशेष छुट दी जाएगी |
  2. अधिसूचना : इस छुट के सम्बन्ध में जल्द ही एक अलग से आधिकारिक Notification जारी किया जायेगा |

Haryana Police Constable : Chairman Appeal 

हिम्मत सिंह ने बताया कि अब तक करीब 1.5लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं | चुकीं आने वाले समय में अन्य सरकारी भर्तियों के लिए भी पोर्टल खोले जाने है, इसीलिए वेबसाइट पर लोड बढ़ सकता है | अभ्यर्थियों को बिना किसी भ्रम के विज्ञापन में दी गयी शर्तों को पढ़कर समय रहते ही पंजीकरण पूरा कर लेना चाहिए |

इस से भविष्य में होने वाली दिक्कतों से बचा जा सकता है, इन्ही चीजो का ध्यान रखते हुए हरियाणा चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बड़ा फैसला लिया है | और उनका मानना यह है  की यह फैसला भविष्य में कारगर साबित होगा |

Conclusion :

हरियाणा पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं के लिए अब उम्र का गणित साफ़ है | अपनी तैयारी फिजिकल परीक्षा के अनुसार तेज कर दें और फॉर्म भरते समय कोई गलती न करे क्योंकि सुधार का कोई मौका आयोग द्वारा नही दिया जाएगा  |

Trending Links:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
MP Government Brings New Recruitment Rules Big Update on RSSB 4th Category Result Big Opportunity in Bihar Revenue Department RPF Bharti 2026 Latest Update by Ankit Bhati SSC CGL 2026 Official Notification Released