Haryana में प्रस्तावित संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) ग्रुप सी और ग्रुप डी की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) और हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने आगामी मुख्य परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग ने इन परीक्षाओं के लिए संभावित महीने तय कर दिए हैं। आयोग की ओर से सीईटी ग्रुप सी फेज-2 और ग्रुप डी की परीक्षाओं के लिए संभावित महीने तय कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सहायक जिला अटॉर्नी और अधीक्षक (कानूनी) के पदों के लिए भी परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी इन भर्ती परीक्षाओं के लिए लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे, वे अपनी तैयारी तेज़ कर सकते हैं।
Haryana CET Group C & Group D Exam Date : Overview
| Details / Parameters | Information |
| Exam Conducting Bodies | HSSC & HPSC |
| CET Group C (Phase-2) Proposed Exam Date | September or October |
| CET Group D Proposed Exam Date | November |
| Designated Districts for Exam Centers | Ambala, Panchkula, Yamunanagar, Kurukshetra, Karnal, Panipat |
| Assistant District Attorney & Superintendent (Legal) Exam Date | August 9 (10:00 AM to 1:00 PM) |
| Admit Card Release Date for Legal Posts | August 3 |
| Admit Card Printing Condition | Mandatory on A4 Size Paper |
| Total Group D Applicants (Current) | 15.93 Lakh |
| Total Group D Applicants (Previous) | 13.50 Lakh |
| Increase in Applicants | Around 1.50 Lakh |
HSSC Group C Phase-2 and Group D Proposed Exam Schedule :
हरियाणा में संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) ग्रुप सी और ग्रुप डी की मुख्य परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कर्मचारी चयन आयोग अभी तक की योजना के अनुसार ग्रुप सी (फेज-2) के लिए सितंबर या अक्टूबर में परीक्षा आयोजित करने की तैयारियों में जुटा है, जबकि वहीं, ग्रुप डी की परीक्षा नवंबर माह में आयोजित कराने का विचार है। आयोग के सदस्य भूपेंद्र सिंह के अनुसार, जब भी कोई बड़ी परीक्षा आयोजित की जाती है, तो उसकी तैयारियां कम से कम पांच से छह माह पहले ही शुरू करनी पड़ती हैं।
Exam Centres and Administrative Preparations :
आयोग ने ग्रुप सी फेज-2 की परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अंबाला, पंचकूला, यमुना नगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत के जिला उपायुक्तों से परीक्षा केंद्रों का ब्योरा मांगा था। इसके साथ ही आयोग ने यह भी जानकारी मांगी थी कि अगस्त से अक्टूबर के बीच शनिवार और रविवार को दो-दो दिन की परीक्षा अवधि के दौरान कोई अन्य परीक्षा तो नहीं है। संसाधनों और इंतज़ामों की जांच करने के बाद ही आयोग ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए यह संभावित महीने तय किए हैं। इस साल जनवरी और उसके बाद कई नौकरियों के लिए फॉर्म भरवाए गए थे, जिनकी परीक्षाएं अब एक-एक करके कराने की तैयारी चल रही है।
Exam Date for Assistant District Attorney and Superintendent Legal Posts :
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने अभियोजन विभाग में सहायक जिला अटॉर्नी और विधि व विधायी विभाग में अधीक्षक (कानूनी) के पदों के लिए संयुक्त ‘विषय ज्ञान परीक्षा’ (Subject Knowledge Test) की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 9 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार शामिल होंगे जो विषय ज्ञान परीक्षा के लिए पात्र हैं।
पात्र उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र 3 अगस्त से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने निर्देश जारी किया है कि प्रवेश पत्र को A4 साइज के कागज पर ही प्रिंट करना अनिवार्य है। छोटे आकार के या अस्पष्ट फोटो व हस्ताक्षर वाले प्रवेश पत्र वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Record Surge in Group D Applicants
हरियाणा में ग्रुप डी के पदों के लिए वर्ष 2023 के बाद, यानी लगभग तीन वर्ष के अंतराल के बाद फिर से पोर्टल खोला गया था। यही कारण है कि इस बार आवेदकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बार आवेदकों की संख्या पिछली बार की तुलना में लगभग 1.50 लाख अधिक रही है। जहां पिछली बार ग्रुप डी के लिए 13.50 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, वहीं इस बार कुल 15.93 लाख अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन जमा कराया है।
