Lohia &Amp; Uppcb

Lohia Institute and UPPCB New Recruitment 2026: Complete Overview

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। इसी दिशा में लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया (Lohia) आयुर्विज्ञान संस्थान में बड़ी संख्या में नई भर्तियाँ करने की तैयारी की जा रही है। हाल ही में आयी एक खबर के अनुसार संस्थान में लगभग 1013 पदों पर डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन और अन्य कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।

संस्थान प्रशासन ने इन पदों के सृजन का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। खास बात यह है कि लोहिया संस्थान में जल्द ही 100 बेड का क्रिटिकल केयर वार्ड शुरू होने वाला है और इसके साथ ही एडवांस ट्रांसप्लांट यूनिट भी तैयार की जा रही है। इन नई सुविधाओं को सही तरीके से चलाने के लिए बड़ी संख्या में डॉक्टरों और स्टाफ की आवश्यकता होगी। 

Lohia Institute and UPPCB New Recruitment 2026 : Overview

Event Details
Organisation Name Dr Ram Manohar Lohia Institute Of Medical Sciences
Location Lucknow, Uttar Pradesh
Total Proposed Vacancies 1013 Posts
Doctor Posts 150
Nursing Officers And Staff 863
Other Staff Technician And Other Health Workers
Recruitment Status Proposal Sent To Government

Why These Recruitments Are Important ? 

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख सरकारी मेडिकल संस्थान है। यहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। पिछले कुछ वर्षों में मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है, इसलिए अस्पताल की सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है।

इसी कारण संस्थान में नए विभाग और नई चिकित्सा सुविधाएँ शुरू की जा रही हैं। जब अस्पताल में नई सुविधाएँ शुरू होती हैं तो उन्हें चलाने के लिए डॉक्टर, नर्स और तकनीकी कर्मचारियों की जरूरत भी बढ़ जाती है। 

इस भर्ती के माध्यम से :

  • अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी 
  • नर्सिंग स्टाफ की कमी दूर होगी
  • मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा
  • नई मेडिकल तकनीकों का उपयोग आसान होगा

इससे सीधे तौर पर मरीजों को फायदा होगा और अस्पताल की कार्यक्षमता भी बेहतर होगी। 

Critical Care Ward And New Facilities : 

लोहिया संस्थान के शहीद पथ स्थित परिसर में एक 100 बेड का क्रिटिकल केयर वार्ड तैयार किया जा रहा है। यह वार्ड गंभीर मरीजों के इलाज के लिए बनाया जा रहा है।क्रिटिकल केयर वार्ड में आमतौर पर ऐसे मरीजों का इलाज किया जाता है जिनकी हालत बहुत गंभीर होती है। इसके अलावा संस्थान में एडवांस ट्रांसप्लांट यूनिट भी शुरू की जाएगी। इससे भविष्य में अंग प्रत्यारोपण जैसी सुविधाएँ भी बेहतर तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी,इन नई सुविधाओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर, नर्स और तकनीकी कर्मचारियों की जरूरत होगी। इसलिए इतने बड़े स्तर पर भर्ती की योजना बनाई गई है।

 

UP Pollution Control Board New Posts : 

लोहिया संस्थान के साथ-साथ एक और महत्वपूर्ण खबर यह है कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भी लगभग 200 नए पद बनाए जाने की योजना है। इन पदों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कामों को मजबूत करना है। हर जिले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यालय खोलने की योजना है ताकि प्रदूषण से जुड़ी समस्याओं पर बेहतर निगरानी रखी जा सके।

UP Pollution Control Board Proposed Posts : 

Event Details
Organisation Name Uttar Pradesh Pollution Control Board
Total New Posts 200
Chief Environmental Officer 6
Environmental Officer 7
Scientific Officer 7
Law Officer 2
Senior Accountant 1
Administrative Officer 1
Assistant Environmental Engineer 45
Assistant Scientific Officer 20
Junior Engineer 30
Scientific Assistant 20
Laboratory Assistant 15
Junior Assistant 25

Benefit For Youth And Public

Note : इन दोनों योजनाओं से प्रदेश के युवाओं और आम जनता दोनों को फायदा होगा।

  • पहला फायदा यह होगा कि बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। खासकर मेडिकल और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए यह अच्छी खबर है।
  • दूसरा फायदा यह होगा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी। अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की संख्या बढ़ने से मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।
  • तीसरा फायदा पर्यावरण से जुड़ा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नए पद बनने से प्रदूषण की निगरानी और नियंत्रण के काम को मजबूती मिलेगी। 

Related Links:

SSC CHSL Tier 2 Exam Date 2026 Out Click Here to Read
SSC JE Tier 2 Exam Date 2026 Out Click Here to Read
UP Lekhpal Mains Exam Date 2026 Out Click Here to Read
SSC JE Tier 1 Result Out Click Here to Read 
UPSC CSE Final Result 2025 Out Click Here to Read
UP Police SI City Intimation Slip 2026 Out Click Here to Read
SSC CHSL Tier 1 Result 2025 Out Click Here to Read
KVS & NVS Tier 2 Exam Dates Out Click Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version