Bihar Government Big Announcement Related To Tre-4

Bihar Government Big Announcement Related to TRE-4

Bihar TRE-4 Update: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और अच्छी खबर आई है। राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग और आंगनबाड़ी केंद्रों में बड़े पैमाने पर भर्ती करने का फैसला किया है। इसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को चौथे चरण (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती की मांग भेज दी गई है। इसके साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका और सहायिका के 22,891 खाली पदों पर भी बहुत जल्द भर्ती शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 24 मुख्य प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें शिक्षा, सहकारिता और खेल से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। सरकार के इस कदम से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और राज्य में शिक्षा व अन्य सुविधाएं और बेहतर होंगी।

Bihar TRE- 4: Overview Table

Key Details Information
Total Teacher Vacancies (TRE-4) 32,388
Total Anganwadi Vacancies 22,891
Sevika Posts 6,141
Sahayika Posts 16,750
Recruiting Body for Teachers Bihar Public Service Commission (BPSC)
Notification Release Expected First week of August
Total Proposals Approved in Cabinet 24
New Approved Policies
  • Bihar Sahakarita Niti-2026
  • Bihar Khel Niti 2026
  • Anganwadi Chayan Margdarshika-2026

Bihar TRE- 4: Teacher Recruitment Details

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (TRE-4) के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त के पहले सप्ताह में भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा, जिसके आधार पर आरक्षण रोस्टर तैयार कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस भर्ती में अलग-अलग कक्षाओं के लिए रिक्तियों का विवरण निम्नानुसार है:

Class / Level Number of Posts
Class 1 to 5 3,847
Class 6 to 8 8,563
Class 9 to 10 3,877
Class 11 to 12 16,101
Total Posts 32,388

उल्लेखनीय है कि सबसे ज्यादा 16,101 पद उच्च माध्यमिक (11वीं व 12वीं) शिक्षकों के लिए हैं, जबकि सबसे कम 3,847 पद प्राथमिक शिक्षकों के लिए रखे गए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना भेजे जाने के बाद आयोग अब आधिकारिक रूप से तिथियां, पात्रता, परीक्षा और चयन प्रक्रिया से जुड़े विस्तृत निर्देश जारी करेगा। सरकार का लक्ष्य इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करना है।

Bihar TRE- 4: Past Teacher Recruitments Record

बिहार में पिछले तीन चरणों के दौरान कुल 2.23 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं:

Phase Number of Teachers Recruited
Phase 1 (TRE-1) 1,02,871
Phase 2 (TRE-2) 69,500
Phase 3 (TRE-3) 51,389
Total Recruited 2,23,760

सरकार ने पहले भी यह घोषणा की थी कि राज्य में हर साल 20 हजार और अगले पांच वर्षों में कुल 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

Bihar TRE- 4: Anganwadi Recruitment and Guidelines

कैबिनेट बैठक में ‘आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन नियम 2026’ को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत राज्य के अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों में 6,141 सेविका और 16,750 सहायिका, यानी कुल 22,891 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी।

अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि नए नियमों के अनुसार, जिस इलाके में आंगनबाड़ी केंद्र है, वहां की बहुसंख्यक वर्ग की महिलाओं को भर्ती में पहली प्राथमिकता मिलेगी। सरकार के इस फैसले से गांवों और शहरों में आंगनबाड़ी का काम और बेहतर तरीके से हो सकेगा।

Bihar TRE- 4: Bihar Sahakarita Niti 2026

राज्य में सहकारिता आंदोलन को मजबूत, आधुनिक और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से ‘बिहार सहकारिता नीति-2026’ को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत:

  • पारंपरिक सहकारी समितियों को आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन से सशक्त किया जाएगा।
  • कृषि के अलावा अन्य नए क्षेत्रों में भी सहकारी समितियों के गठन और विस्तार को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • सरकार सहकारिता को रोजगार का एक मजबूत माध्यम बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Bihar TRE- 4: Bihar Khel Niti 2026

खेलों को बढ़ावा देने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निखारने और वर्तमान खेल संरचनाओं व प्रशिक्षण प्रणाली में सुधार के लिए ‘बिहार खेल नीति 2026’ को भी मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दी गई है।

इस नीति के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:

  • Four Pillars: यह नई नीति चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य ज़मीनी स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।
  • Government Jobs & Pension : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के साथ-साथ उनके लिए पेंशन का प्रावधान किया गया है।
  • “Medal Lao, Naukri Pao” Scheme : इस योजना के तहत पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।
  • Infrastructure Development : पंचायतों में सामुदायिक खेल के मैदान, प्रखंडों में मिनी स्टेडियम, जिलों में खेल भवन सह व्यायामशाला तथा राज्य स्तर पर उच्च प्रदर्शन केंद्र और खेल अकादमी स्थापित की जाएगी।
  • विशेष योजनाएं: दीर्घकालिक एथलीट विकास योजना और विशिष्ट एथलीटों के लिए विशेष पेंशन योजना की शुरुआत की जाएगी।

Some Important Link :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version