Ugc Net Re Exam

UGC NET June 2026 Re-Exam Notice Out, Check New Schedule Now!!

National Testing Agency (NTA) ने UGC NET June 2026 परीक्षा के तहत तीन विषयों—English, Commerce और Sociology के लिए Re-Exam कराने का निर्णय लिया है। NTA ने UGC NET June 2026 परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जून 2026 के दौरान कुल 87 विषयों के लिए किया था। 16 अगस्त 2026 को जारी Official Notice के अनुसार, परीक्षा में मिलीं त्रुटियों और शिकायतों की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया गया है।

Ugc Net June 2026 Re-Exam

UGC NET June 2026 Re-Exam: Overview

ParameterDetails
Conducting AgencyNational Testing Agency (NTA)
Exam NameUGC NET June 2026
Re-Exam Subjects
  • English
  • Commerce
  • Sociology
Re-Exam Dates9 September 2026 & 10 September 2026
Examination ModeComputer-Based Test (CBT) / Online
Additional FeeNo additional fee
Official Websiteugcnet.nta.nic.in / nta.ac.in

UGC NET June 2026 Re-Exam: Why Re-Exam? 

जून 2026 की परीक्षा संपन्न होने के बाद NTA को English, Commerce और Sociology के प्रश्न पत्रों में कई गंभीर गड़बड़ियों और गलतियों की शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके निवारण हेतु NTA द्वारा एक Committee का गठन किया गया।

समिति की जांच में निम्नलिखित प्रमुख कमियां पाई गईं:

  • प्रश्न पत्रों में तथ्यात्मक (factual), टाइपेाग्राफिकल और अनुवाद (translation) से जुड़ी व्यापक गलतियां थीं।
  • प्रसिद्ध विद्वानों के misspelt names और किताबों के शीर्षकों में अशुद्धियां पाई गईं।
  • प्रश्नों के Stem wording, grammatical errors, punctuation और गैर-मानक शब्दावली का प्रयोग किया गया था।
  • पूर्व में आयोजित परीक्षाओं के प्रश्नों का बड़े पैमाने पर repetition देखा गया।

Download Re Exam Schedule and Notice

समिति के अनुसार, अशुद्धियों का स्तर इतना अधिक था कि केवल Dropped Questions प्रक्रिया से इन्हें ठीक नहीं किया जा सकता था। इसलिए निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए Re-Exam का निर्णय लिया गया।

UGC NET June 2026 Re-Exam: New Schedule

SubjectRe-Exam DateShift & Time
English9 September 2026Shift 1 (9:00 AM – 12:00 Noon)
Commerce9 September 2026Shift 2 (3:00 PM – 6:00 PM)
Sociology10 September 2026Shift 1 (9:00 AM – 12:00 Noon)

UGC NET June 2026 Re-Exam: Detailed Exam Pattern

UGC NET का री-एग्जाम भी निर्धारित स्टैंडर्ड पैटर्न के तहत आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में कुल 2 पेपर होंगे जिन्हें हल करने के लिए बिना किसी ब्रेक के 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

AspectPaper 1 (General)Paper 2 (Subject-Specific)Total / Combined
Subject / FocusTeaching & Research AptitudeEnglish / Commerce / SociologyCombined Test
Question TypeMCQs (Objective)MCQs (Objective)MCQs (Objective)
Number of Questions50100150
Marks per Question+2+2+2
Total Marks100200300
Negative MarkingNo Negative MarkingNo Negative MarkingNo Negative Marking
DurationSingle 3-hour session (No break between papers)Single 3-hour session (No break between papers)3 Hours (180 Minutes)

NTA के अनुसार, शेष 84 विषयों का परिणाम पूर्व घोषित प्रक्रिया के अनुसार जारी किया जा रहा है। उम्मीदवार City Intimation और Admit Card की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

UGC NET June 2026 Re-Exam: Preparation Tips

National Testing Agency (NTA) ने 16 अगस्त 2026 को जारी पब्लिक नोटिस में English, Commerce और Sociology के पेपर रद्द कर पुनः परीक्षा (Re-exam) कराने का निर्णय लिया है। यदि आप भी इन तीन विषयों के परीक्षार्थी हैं, तो आपके लिए परीक्षा की तिथियां और विषय-वार तैयारी के टिप्स नीचे दिए गए हैं: 

  1. English 
  • Literary Theory & Concepts: Literary terms, Criticism और Postcolonialism/Modernism के मूल सिद्धांतों को रिवाइज करें।
  • Chronology & Authors: प्रमुख लेखकों, उनकी पुस्तकों के प्रकाशन वर्ष और क्रम (Chronology) को याद रखें।
  • Terminology: अनुवाद संबंधी भ्रम से बचने के लिए मूल अंग्रेजी साहित्यिक शब्दों पर ध्यान दें।
  1. Commerce 
  • Numerical & Formulas: Accounting, Financial Management और Statistics के फार्मूलों की प्रैक्टिस करें।
  • Updates & Amendments: Income Tax rules, GST और Corporate Governance के नए बदलाव पढ़ें।
  • Assertion-Reasoning: लंबे और कथन-आधारित प्रश्नों को जल्दी हल करने की आदत डालें।
  1. Sociology 
  • Thinkers & Books: Karl Marx, Weber, Durkheim और भारतीय विचारकों के सिद्धांतों/पुस्तकों की टेबल बनाएं।
  • Research Methodology: Research methods, डेटा संग्रह और सांख्यिकी (Qualitative & Quantitative) को रिवाइज करें।
  • Elimination Method: कन्फ्यूज़ करने वाले प्रश्नों में एलिमिनेशन तकनीक अपनाएं।

RrbSome Important Link :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
Unsung Heroes: Ramon Magsaysay Awardees Revealed Life Without a Heart or Brain: Is It Really Possible? Did Humans Really Evolve from Monkeys? Know the Truth New Advocate General Appointed in Haryana: Key Details Bihar’s Literacy Rate: Key Facts You Should Know