Up B.ed.

UP B.ED. Notification 2026 Out

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है| बुंदेलखंड विश्वविद्यालय,  झांसी एक बार फिर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। अगर आप भी इस साल बीएड कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो कमर कस लीजिए क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी  2026 से शुरू होने जा रही है, 10 मार्च तक आवेदन का मौका है |अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण का लिंक सक्रिय हो जाएगा। विश्वविद्यालय ने इस बार छात्रों की सुविधा के लिए कई नए तकनीकी बदलाव भी किए हैं।

Up B.ed

अगर आपका सपना एक शिक्षक बनकर भविष्य की पीढ़ियों को तराशने का है, तो आपका इंतजार अब खत्म हुआ। शिक्षा जगत में प्रवेश की पहली सीढ़ी यानी बीएड (बी.एड) प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी 2026  से आधिकारिक तौर पर शुरू होने जा रही है।

Click Here to download Notification PDF

हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता उसी के कदम चूमती है जो सही समय पर और सही जानकारी के साथ अपनी शुरुआत करता है। डिजिटल इंडिया के इस दौर में आवेदन प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है, लेकिन छोटी सी चूक आपके साल भर की मेहनत पर पानी फेर सकती है। इस साल की प्रवेश परीक्षा न केवल आपके शैक्षणिक ज्ञान का परीक्षण करेगी, बल्कि शिक्षण के प्रति आपके रुझान और तार्किक क्षमता को भी परखेगी। सरकारी और निजी कॉलेजों में अपनी सीट पक्की करने के लिए यह अनिवार्य है कि आप आवेदन फॉर्म को बिना किसी गलती के समय पर भरें।

UP B.ED Application Starts : Overview Table 

DescriptionDetails
OrganizationBundelkhand University (Jhansi)
Application Start DateFebruary 10, 2026
Last Date To ApplyMarch 10, 2026
Entrance Examination (Exam Date)Between April 20 And 26, 2026
Result DeclarationMay 25 To 30, 2026
Counseling ProcessJune 1 To 25, 2026
Academic Session BeginJuly 1, 2026
Total Seats (Approx.)2.40 Lakh (240,000+)
Official Websitehttps://bujhansi.ac.in/

Watch Full Video Explanation Here : 

The Seats Calculations : Last Year’s Experience 

पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो बीएड की लोकप्रियता में थोड़ी कमी देखी गयी थी | कुल 2.50 लाख सीटों के सापेक्ष काफी सीटें खली रह गयी थीं |

DetailsData
Total Seats Available250,000
Total Applications Received344,546
Total Admissions218,000
Seats Remaining Vacant32,000

सीटें खली रहने का मुख्य कारण काउंसलिंग प्रक्रिया में देरी या छात्रों का अन्य प्रोफेशनल  कोर्सेस की ओर झुकाव माना जा रहा है | हालांकि, इस बार विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि आवेदकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी |

UP B.Ed Entrance 2026: Highlights

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एक अनिवार्य सीढ़ी है। यहाँ वर्ष 2026 के लिए आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी दी गई है:

Application Fee : 

इस वर्ष के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के आधार पर निर्धारित किया गया है। यदि आप समय सीमा के बाद आवेदन करते हैं, तो विलंब शुल्क (Late Fee) भी लागू होगा।

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (बिना लेट फीस)आवेदन शुल्क (लेट फीस के साथ)
सामान्य / OBC₹1650₹2000
SC / ST (उत्तर प्रदेश के निवासी)₹850₹1000
अन्य राज्यों के अभ्यर्थी (सभी श्रेणी)₹1650₹2000

UP B.ED Application Starts : How To Fill Form 

  1. सबसे पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट व्ब्ल्यू.बुझांसी.एसी.इन पर जाएं।
  2. होमपेज पर “अप बी.एड जी 2026 रजिस्ट्रेशन” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर पंजीकरण करें।
  4. जरूरी दस्तावेज (फोटो, साइन, मार्कशीट) अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  6. अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
  • आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
  1. स्नातक (ग्रेजुएशन) की मार्कशीट
  2. आधार कार्ड
  3. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्ष
  4. जाति एवं निवास प्रमाणपत्र

UP B.Ed Entrance 2026 : Exam Pattern 

UP B.Ed प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन (Pen & Paper) मोड में आयोजित की जाती है। इसमें कुल दो पेपर होते हैं और दोनों ही अनिवार्य हैं |

 कुल प्रश्न: 200 (100 प्रति पेपर)

 कुल अंक: 400 (200 प्रति पेपर)

  समय: 3 घंटे (प्रत्येक पेपर के लिए)

 मार्किंग स्कीम: प्रत्येक सही उत्तर के लिए +2 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1/3 (Negative Marking) अंक की कटौती की जाएगी।

Paper 1 :

SubjectNo. Of QuestionsMarks
सामान्य ज्ञान (GK)50100
भाषा (हिंदी या अंग्रेजी में से कोई एक)50100

Paper-2 :

SubjectNo. Of Questions Marks
सामान्य अभिरुचि परीक्षण (Reasoning/Aptitude)50100
विषय योग्यता (कला/विज्ञान/वाणिज्य/कृषि)50100

What’s New This Time ?

विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार और प्रो. सौरभ श्रीवास्तव के अनुसार, इस साल फॉर्म भरने की प्रक्रिया को और भी सरल बनाया गया है:

  1. ऐ चैटबॉट की सुविधाः फॉर्म भरते समय अगर आपको कोई समस्या आती है, तो वेबसाइट पर मौजूद अल चाटबोट आपकी तुरंत मदद करेगा।
  2. गाइडलाइन वीडियोः  जल्दी  वेबसाइट पर एक वीडियो ट्यूटोरियल अपलोड किया जाएगा, जिसे देखकर छात्र बिना किसी गलती के अपना फॉर्म खुद भर सकेंगे।
  3.  सहायता केंद्रः तकनीकी दिक्कतों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे।

UP B.Ed Entrance 2026:(Course & Syllabus Details)

बीएड पाठ्यक्रम मुख्य रूप से 2 वर्ष की अवधि का होता है। प्रवेश परीक्षा का सिलेबस कुछ इस प्रकार है:

  • सामान्य ज्ञान: भारतीय इतिहास, भूगोल, राजनीति, सामाजिक मुद्दे, सामान्य विज्ञान, पंचवर्षीय योजना और करंट अफेयर्स।
  • भाषा (हिंदी/अंग्रेजी): व्याकरण, मुहावरे, गद्यांश, संधि, समास, पर्यायवाची और विलोम शब्द।
  • अभिरुचि (Aptitude): तर्कशक्ति (Reasoning), कोडिंग-डिकोडिंग, पहेलियाँ, और अंकगणितीय प्रश्न।
  • विषय योग्यता: आपके स्नातक (Graduation) स्तर के विषयों (जैसे कला, विज्ञान आदि) से संबंधित गहन प्रश्न।

Compulsory Advice : 

आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें, क्योंकि आखिरी दिनों में सर्वर पर लोड बढ़ने के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है | इस समस्या से बचने के लिए जल्द ही अपना आवेदन कर दें |

Trending Links:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
RWA Testimonial: A New Student from WB Shares Their Success Journey SSC Asked a New Pattern Question: Check What Surprised Aspirants CUET 3.0 Pravesh Batch Me Admission Kaise Lein? Complete Online Registration Guide UPPSC Interview Personality Development Session by Amar Chaudhary Sir: Boost Your Final Selection Chances Rajasthan Budget 2026 to Be Presented Today: Key Announcements and Expectations Ahead