Up Tgt

UP TGT 2022 Document Verification Letter: Process and Guidelines

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB), प्रयागराज द्वारा सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के 3539 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 01/2022 जारी किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें चयन का एकमात्र आधार लिखित परीक्षा है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अगला और अंतिम महत्वपूर्ण पड़ाव Document Verification होता है। लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद योग्य उम्मीदवारों को चयन बोर्ड द्वारा Document Verification  Letter जारी किया जाता है।

UP TGT 2022 Document Verification Letter: Overview

TitleDetails
OrganizationUttar Pradesh Secondary Education Service Selection Board (UPSESSB), Prayagraj
Advertisement Number01/2022
Post NameTrained Graduate Teacher (TGT)
Total Vacancies3,539 Posts
Pay Scale₹44,900 – ₹1,42,400 (Pay Level 7, Grade Pay ₹4,600)
Selection ProcessWritten Examination Only (No Negative Marking)
Official Websitewww.upsessb.org

What is the DV Letter and Notification Process?

Document Verification Letter एक आधिकारिक पत्र या निर्देश होता है जो लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को जारी किया जाता है।नियमों के मुताबिक, लिखित परीक्षा में मिलने वाले नंबरों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट (पैनल) तैयार की जाती है। इस लिस्ट में कुल खाली सीटों से थोड़े ज्यादा उम्मीदवार चुने जाते हैं, लेकिन यह संख्या कुल सीटों के 25% से ज्यादा नहीं हो सकती।  इस लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को उनके DV शेड्यूल, तिथि, समय और स्थान की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ उनके पंजीकृत ईमेल और एसएमएस (SMS) के माध्यम से सूचित की जाती है।

Mandatory Document Checklist for Verification

Document Verification के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक और आरक्षण संबंधी दस्तावेजों को प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है। इसके अतिरिक्त, चयन बोर्ड द्वारा सूचित किए जाने पर इन सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड भी करना होता है। अभ्यर्थियों को Original Documents और Self-Attested Photocopies के सेट तैयार रखने चाहिए:

  • High School Certificate: आयु सीमा और जन्मतिथि के सत्यापन के लिए केवल हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा का प्रमाण पत्र ही मान्य आधार माना जाएगा।
  • Educational Qualifications: Graduation की डिग्री और सभी वर्षों/सेमेस्टर के Mark sheets।
  • Professional Qualification (B.Ed.): प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक पद के लिए B.Ed. या अन्य समकक्ष डिग्री का प्रमाण पत्र।
  • Domicile Certificate: किसी भी प्रकार के आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होने का सक्षम अधिकारी द्वारा निवास प्रमाण पत्र।
  • Reservation Certificates: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए निर्धारित प्रारूप पर जाति व आय प्रमाण पत्र। महिला अभ्यर्थियों के मामले में पिता पक्ष से जाति प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।
  • Horizontal Reservation Proof: क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत आने वाले भूतपूर्व सैनिक (5%), स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित (2%), और विकलांगजन (4%) के लिए निर्धारित सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र।
  • Medical Fitness Certificate: सरकारी अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी द्वारा जारी किया गया स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाणपत्र।

Crucial Guardrails and Rejection Clauses

चयन बोर्ड के नियमों के मुताबिक, फॉर्म भरने की आखिरी तारीख (09.07.2022) तक आपके पास पढ़ाई और ट्रेनिंग से जुड़े सभी जरूरी सर्टिफिकेट होने चाहिए। अगर कोई उम्मीदवार इस तारीख के बाद की कोई डिग्री या सर्टिफिकेट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (कागजातों की जांच) के समय दिखाता है, तो उसका आवेदन तुरंत रद्द (निरस्त) कर दिया जाएगा।

जब आप अपना ऑनलाइन फॉर्म पूरी तरह से सबमिट कर देते हैं, तो उसके बाद उसमें कोई सुधार नहीं किया जा सकता। आप अपनी Reservation Category), Gender जैसी जरूरी जानकारियों में बाद में कोई भी बदलाव नहीं कर पाएंगे।

अगर आपके फॉर्म में भरी गई बातें और आपके Original Documents आपस में मैच नहीं करते हैं, या कोई भी जानकारी झूठी पाई जाती है, तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।गलत जानकारी देने पर आपको भविष्य में होने वाली परीक्षाओं से भी बाहर किया जा सकता है और आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

UPSSSC AGTA Recruitment 2024 Final Result OutClick Here
CUET UG 2026 Result OutClick Here
UP Home Guard Result OutClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
SSC MTS Result 2026: Check the Latest Official Update SSC GD Result 2026: Candidates May Face a Longer Wait Where to Practice SSC CGL English Before the Exam? SSC CGL Recruitment 2025: 12,000 Government Jobs What Makes the Pratigya Batch Unique?