29वाँ राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन (National Conference on e-Governance - NCeG 2026) 1–2 जुलाई 2026 को राजस्थान के जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (Rajasthan International Centre - RIC) में आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन का संयुक्त आयोजन प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (Department of Administrative Reforms and Public Grievances - DARPG), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) तथा राजस्थान सरकार द्वारा किया जा रहा है।
इस वर्ष की थीम: “विकसित भारत 2047: AI-सक्षम, डेटा-संचालित और सुरक्षित डिजिटल शासन (Viksit Bharat 2047: AI-Enabled, Data-Driven and Secure Digital Governance)”
सम्मेलन का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया।
सम्मेलन में 6 पूर्ण सत्र (Plenary Sessions) तथा 6 ब्रेकआउट सत्र (Breakout Sessions) आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence - AI), डीप टेक (Deep Tech), क्वांटम कंप्यूटिंग (Quantum Computing), वॉयस-फर्स्ट सॉल्यूशंस (Voice-First Solutions) तथा सुरक्षित डिजिटल अवसंरचना (Secure Digital Infrastructure) जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
उद्देश्य: डिजिटल शासन (Digital Governance) को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और नागरिक-केंद्रित बनाना
सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री (कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन) डॉ. जितेंद्र सिंह भी भाग लेंगे और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 (National e-Governance Awards 2026) प्रदान करेंगे। इस वर्ष 7 श्रेणियों में 17 उत्कृष्ट पहलों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें 10 स्वर्ण पुरस्कार (Gold Awards), 6 रजत पुरस्कार (Silver Awards) तथा 1 जूरी पुरस्कार (Jury Award) शामिल हैं।