- हाल ही में पुणे फिडे महिला ग्रैंड प्रिक्स 2025 का खिताब किसने जीता है? कोनेरू हम्पी
- हाल ही में विश्व मलेरिया दिवस 2025 कब मनाया जाएगा? 25 अप्रैल
- हाल ही में पहली मानव-रोबोट हाफ मैराथन कहाँ आयोजित की गई है? चीन
- हाल ही में भारतीय सेना ने ऑपरेशन टिक्का कहाँ चलाया है? बारामूला
- हाल ही में एशियाई योगासन चैंपियनशिप का कौन सा संस्करण आयोजित किया जाएगा? दूसरा
- हाल ही में किस मंत्रालय ने ‘आई एम सर्कुलर‘ कॉफी टेबल बुक लॉन्च की है? इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
- हाल ही में 2025 सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स किसने जीती है? ऑस्कर पियास्त्री
- हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20% आरक्षण की घोषणा की है? सिक्किम
- हाल ही में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया गया है? 24 अप्रैल
- हाल ही में राष्ट्रीय शून्य खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान 2025-26 का शुभारंभ किसने किया है? जगत प्रकाश नड्डा
25 April Current Affairs Rojgar With Ankit 2025
1
गरिया और बोरशो बोरन उत्सव 2025 का उद्घाटन अगरतला में किया गया है|
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हाल ही में अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में गरिया और बोरशो बोरन उत्सव 2025 (Garia and Borsho Boron Utsav 2025) का उद्घाटन किया है| दो दिवसीय उत्सव में गरिया पूजा (Garia Puja), नृत्य और खाने के स्टॉल शामिल हैं, जो त्रिपुरा की विरासत को दर्शाते हैं| गरिया पूजा एक ऐसा त्यौहार है जो कोकोबोरोक बोलने वाले त्रिपुरी समुदाय और रियांग समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. यह महादेव का एक रूप है|
2
हुबली हवाई अड्डा, कर्नाटक ने एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल से ग्रीन एयरपोर्ट्स रिकॉग्निशन 2025 में प्लैटिनम मान्यता हासिल की है|
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India (AAI) के हुबली हवाई अड्डे, कर्नाटक (Hubli Airport, Karnataka) को एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (Airports Council International (ACI) से ग्रीन एयरपोर्ट्स रिकॉग्निशन 2025 (Green Airports Recognition 2025) में प्रतिष्ठित प्लेटिनम मान्यता (Platinum recognition) प्राप्त हुई है| जो एशिया-प्रशांत और मध्य पूर्व क्षेत्रों (Asia-Pacific and Middle East regions) को कवर करती है|
3
विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा|
विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) हर वर्ष 25 अप्रैल को मनाया जाता है|
विश्व मलेरिया दिवस 2025 की थीम: "मलेरिया हमारे साथ समाप्त होगा: पुनर्निवेश, पुनर्कल्पना, पुनर्जागृति (Malaria Ends with Us: Reinvest, Reimagine, Reignite)"
उद्देश्य (Objective): मलेरिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इसकी रोकथाम और नियंत्रण के प्रयासों को प्रोत्साहित करना
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization WHO) के अनुसार, 2023 में मलेरिया से 597000 मौतें हुई, और मलेरिया के 5263 मिलियन नए मामले सामने आये. मलेरिया के सभी मामलों में से 95% मामले WHO के अफ्रीकी क्षेत्र (African Region) में है|
4
पहली मानव-रोबोट हाफ मैराथन चीन में आयोजित की गई है|
चीन के बीजिंग (Beijing, china) में विश्व की पहली मानव-रोबोट हाफ मैराथन (humanoid robots half-marathon)- यिझुआंग हाफ-मैराथन (Yizhuang half-marathon) का आयोजन किया गया|
इस 21 किलोमीटर की रेस में मानव धावकों के साथ-साथ 21 मानव-रोबोट (humanoid robots) ने भी भाग लिया है|
इसमें ड्रॉयडवीपी और नोएटिक्स रोबोटिक्स (DroidVP and Noetix Robotics) जैसे चीनी निर्माताओं के रोबोट ने भाग लिया|
रोबोट की श्रेणी में, बीजिंग इनोवेशन सेंटर ऑफ ह्यूमन रोबोटिक्स द्वारा निर्मित और डिजाइन किया गया "तियांगोंग अल्ट्रा" मानव रोबोट ("Tiangong Ultra" humanoid robot) ने 2 घंटे, 40 मिनट और 42 सेकंड में 21.0975 किलोमीटर का रास्ता पूरा करके दौड़ जीती|
5
भारतीय सेना ने ऑपरेशन टिक्का बारामूला में चलाया है|
भारतीय सेना (Indian Army) ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में "ऑपरेशन टिक्का (Operation Tikka)" के तहत नियंत्रण रेखा (Line of Control (LoC)) पर आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है|
6
एशियाई योगासन चैंपियनशिप का दूसरा संस्करण आयोजित किया जाएगा|
एशियाई योगासन चैंपियनशिप 2025 (Asian Yogasana Championship) का दूसरा संस्करण 25 से 27 अप्रैल तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा| इसका आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India) और योगासन भारत (Yogasana India) के सहयोग से किया जाएगा| इसमें 20 से अधिक एशियाई देशों के 170 एथलीट भाग लेंगे|
7
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 'आई एम सर्कुलर' कॉफी टेबल बुक लॉन्च की है|
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इंटरनेशनल काउंसिल फॉर सर्कुलर इकोनॉमी (International Council for Circular Economy ICCE) द्वारा संपादित ‘आई एम सर्कुलर’ कॉफी टेबल बुक (‘I Am Circular’ Coffee Table Book) का विमोचन किया है| ‘आई एम सर्कुलर’ कॉफी टेबल बुक में भारत के 30 सबसे आशाजनक नवाचारों (innovations) को शामिल किया गया है, जिन्हें ‘आई एम सर्कुलर’ चैलेंज (‘I Am Circular’ Challenge) के माध्यम से पहचाना गया है| ‘आई एम सर्कुलर’ चैलेंज, सर्कुलर अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों (principles of the circular economy) में निहित सफल समाधानों की खोज और विस्तार करने के लिए डिज़ाइन की गई पहल है| चयनित नवाचार तीन प्रमुख विषयों पर आधारित हैं: डिज़ाइन टू लास्ट, वर्क विद नेचर, और मौजूदा संसाधनों का उपयोग करें |
8
2025 सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स ऑस्कर पियास्त्री ने जीती है|
मैकलारेन ड्राइवर ऑस्ट्रेलियाई ऑस्कर पियास्त्री (McLaren driver Australian Oscar Piastri) ने 2025 फार्मूला वन सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप (2025 Formula 1 Saudi Arabian Grand Prix championship) जीती है| यह उनकी इस सीज़न की तीसरी जीत थी, जिससे वह ड्राइवर्स चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए| रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन दुसरे स्थान और चार्ल्स लेक्लेर तीसरे स्थान पर रहे| 2025 सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स (आधिकारिक तौर पर फॉर्मूला 1 एसटीसी सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स 2025 के रूप में जाना जाता है) सऊदी अरब के जेद्दा में जेद्दा कॉर्निश सर्किट में आयोजित किया गया|
9
सिक्किम सरकार ने राज्य पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20% आरक्षण की घोषणा की है|
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने हाल ही में राज्य पुलिस बल की भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीरों के लिए 20% आरक्षण (reservation) की घोषणा की है, और राज्य पुलिस बल में पूर्व सैन्यकर्मियों की भर्ती में आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट देगी|
10
प्रियंका चोपड़ा को गोल्ड हाउस गाला 2025 में पहले ग्लोबल वैनगार्ड सम्मान से सम्मानित किया जाएगा|
प्रियंका चोपड़ा को उनके हिंदी सिनेमा और हॉलीवुड में 25 वर्षों के करियर के लिए गोल्ड हाउस गाला 2025 (Gold House Gala 2025) में पहले ग्लोबल वैनगार्ड सम्मान (Global Vanguard Honour) से सम्मानित किया जाएगा | चौथा गोल्ड हाउस गाला 2025 पुरस्कार समारोह 10 मई को लॉस एंजिल्स (Los Angeles) के डाउनटाउन स्थित म्यूजिक सेंटर में आयोजित किया जाएगा |