8 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

8 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

8 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) किस देश में UPI विकसित करेगा? पेरू
  2. हाल ही में भारत और कतर के बीच निवेश पर संयुक्त कार्य बल (JTFI) की पहली बैठक कहाँ संपन्न हुई? नई दिल्ली
  3. हाल ही में तीसरी भारतीय विश्लेषणात्मक कांग्रेस का आयोजन कहाँ हुआ है? देहरादून
  4. हाल ही में शेख सबा अल-खालिद अल-सबा किस देश के नए क्राउन प्रिंस बने हैं? कुवैत
  5. हाल ही में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) के कुलपति कौन बने हैं? राकेश मोहन जोशी
  6. हाल ही में दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी कौनसी बनी है? NVIDIA
  7. हाल ही में चर्चा में रहा, प्रतिष्ठित महारानी मंदिर कहाँ स्थित है? जम्मू-कश्मीर
  8. हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज कौन बनें हैं? रोहित शर्मा
  9. हाल ही में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल मिनटमैन-3 किस देश ने विकसित की है? अमेरिका
  10. हाल ही में नीली चींटी की खोज कहाँ हुई है? अरुणाचल प्रदेश
  • 1

    “सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग के जरिये मोबाइल-सक्षम आपदा लचीलापन" कैटेगरी के लिए संयुक्त राष्ट्र के डब्ल्यूएसआईएस 2024 “चैंपियन” पुरस्कार से सम्मानित सी-डॉट को किया गया है|

    भारत सरकार के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) को, “सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग के जरिये मोबाइल-सक्षम आपदा लचीलापन" परियोजना के लिए संयुक्त राष्ट्र के डब्ल्यूएसआईएस 2024 “चैंपियन” पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसे ‘जीवन के सभी पहलुओं में लाभ - ई-पर्यावरण’ की श्रेणी में एआई, सी-7, ई-पर्यावरण के तहत मान्यता प्राप्त है। इंटरनेशनल टेलिकॉम यूनियन (आईटीयू) द्वारा जिनेवा, स्विट्जरलैंड में 27 मई से 31 मई, 2024 तक आयोजित उच्च स्तरीय कार्यक्रम, वर्ल्ड समिट ऑन द इन्फोर्मेशन सोसायटी (डब्ल्यूएसआईएस)+20 फोरम 2024, ने डब्ल्यूएसआईएस के निष्कर्षों के कार्यान्वयन को मजबूती देने की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सी-डॉट के सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग प्लेटफॉर्म की परियोजना को मान्यता दी और सामाजिक प्रभाव के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के वास्ते सी-डॉट की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

  • 2

    नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) पेरू में UPI विकसित करेगा|

    नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पेरू के सेंट्रल रिजर्व बैंक ऑफ पेरू (BPRP) के साथ समझौता किया। इस समझौते के तहत NPCI पेरू में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) विकसित करेगा। पेरू में UPI के जरिए डोमेस्टिक और इंटरनेशनल पेमेंट नेटवर्क स्थापित होगा।  सिंगापुर, मलेशिया, UAE, फ्रांस, नेपाल, ब्रिटेन, मॉरीशस और श्रीलंका में UPI एक्टिव है।

    राजधानी- लीमा

    मुद्रा- सोल

  • 3

    भारत और कतर के बीच निवेश पर संयुक्त कार्य बल (JTFI) की पहली बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई|

    भारत और कतर के बीच निवेश सहयोग मजबूत करने के लिए निवेश पर संयुक्त कार्य बल (जेटीएफआई) की पहली बैठक नई दिल्ली हुई। संयुक्त कार्य बल की सह-अध्यक्षता आर्थिक मामलों के सचिव, अजय सेठ और कतर सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अवर सचिव मोहम्मद बिन हसन अल-मल्की ने की।

  • 4

    भारत का पहला खगोल-पर्यटन 'नक्षत्र सभा' मसूरी में आयोजित हुआ है|

    राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, उत्तराखंड सरकार ने मसूरी में 'नक्षत्र सभा' ​​नाम से अपनी तरह का भारत का पहला खगोल-पर्यटन आयोजित किया। पहला खगोल-पर्यटन कार्यक्रम 1 और 2 जून 2024 को मसूरी शहर में आयोजित किया गया था, जो पहाड़ों की रानी के रूप में भी प्रसिद्ध है। यह कार्यक्रम जॉर्ज एवरेस्ट शिखर पर आयोजित किया गया था। यहजगह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है क्योंकि यहाँ से पर्यटक दून घाटी और बर्फ से ढके हिमालय पर्वत के शानदार दृश्य का अवलोकन कर सकते हैं। राज्य पर्यटन मंत्रालय इस पहाड़ी राज्य के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर नक्षत्र सभाओं की एक श्रृंखला आयोजित करने की योजना बना रहा है।

  • 5

    तीसरी भारतीय विश्लेषणात्मक कांग्रेस का आयोजन देहरादून हुआ है|

    तीन दिवसीय तीसरी भारतीय विश्लेषणात्मक कांग्रेस 5 से 7 जून 2024 तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित की जा रही है। कांग्रेस का उद्घाटन लद्दाख विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.के.मेहता, 5 जून 2024 को ने किया। सम्मेलन का उद्देश्य विश्लेषणात्मक वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों, शिक्षाविदों और छात्रों को विचारों का आदान-प्रदान करने और इस क्षेत्र में नवीनतम विकास पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

  • 6

    शेख सबा अल-खालिद अल-सबा कुवैत के नए क्राउन प्रिंस बने हैं|

    राजधानी- कुवैत नगर

    मुद्रा- कुवैती दीनार

  • 7

    ‘अखिल ओडिशा हाथी जनसंख्‍या रिपोर्ट 2024’ के अनुसार, ओडिशा में पिछले सात वर्षों में हाथियों की संख्या में वृद्धि हुई है|

    ओडिशा में पिछले सात वर्षों में हाथियों की संख्या में थोड़ी वृद्धि हुई है ‘अखिल ओडिशा हाथी जनसंख्‍या रिपोर्ट- 2024’ के अनुसार राज्य के 38 वन प्रमंडलों में हाथियों की कुल संख्‍या 2098 थी। जिनमें 313 दांत वाले वयस्‍क हाथी, 13 वयस्क मखना, 748 वयस्क मादा, 148 उप-वयस्क नर, 282 उप-वयस्क मादा, 209 किशोर और 385 बछड़े शामिल हैं।

  • 8

    इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) के कुलपति राकेश मोहन जोशी बने हैं|

    इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) ने प्रोफेसर राकेश मोहन जोशी को नया कुलपति नियुक्त किया। वे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन मैनेजमेंट (IIFM), बेंगलुरु में डायरेक्टर के पद पर प्रतिनियुक्त (Deputized) थे।

  • 9

    दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी NVIDIA बनी है|

    अमेरिका की सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी NVIDIA कॉर्प दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई। कंपनी का मार्केट कैप 3.01 ट्रिलियन डॉलर (करीब 251 लाख करोड़) हो गया है। NVIDIA, एपल को पीछे कर दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई। एपल का मार्के कैप 3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 250 लाख करोड़) है।

  • 10

    स्पेस में सबसे ज्यादा दिनों तक रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ओलेग कोनोनेंको ने बनाया है|

    रूसी एस्ट्रोनॉट ओलेग कोनोनेंको ने स्पेस में सबसे ज्यादा दिनों तक रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 59 वर्षीय ओलेग ने स्पेस में अपने 1000 दिन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 15 सितंबर 2023 को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी थी। ओलेग कोनोनेंको ने गेन्नेडी पडल्का का रिकॉर्ड तोड़ा है। गोन्नेडी पडल्का ने स्पेस में 878 दिन बिताए थे। ओलेग कोनोनेंको सितंबर 2024 को धरती पर वापिस लौटेंगे। उन्होंने अप्रैल 2008 में पहली उड़ान भरी थी और स्पेस में 200 दिन बिताए थे। ओलेग कोनोनेंको का जन्म 21 जून 1964 को तुर्कमेनिस्तान में हुआ था।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *