6 September Current Affairs Rojgar With Ankit 2024

6 September Current Affairs Rojgar With Ankit 2024

6 September Current Affairs Rojgar With Ankit 2024 1
  1. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किस राज्य में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन किया है? महाराष्ट्र
  2. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किसकी शक्तियां बढ़ाई हैं? दिल्ली के उपराज्यपाल
  3. हाल ही में संयुक्त कमांडरों का पहला सम्मेलन कहाँ शुरू हुआ है? लखनऊ
  4. इंटरकांटिनेंटल फुटबॉल कप टूर्नामेंट के चौथे संस्करण का उद्घाटन किस शहर में किया गया? हैदराबाद
  5. हाल ही में किस मंत्रालय को पोषण ट्रैकर पहल के लिए ई-गवर्नेंस 2024 का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है? महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  6. भारतीय इस्पात सम्मेलन-2024 में ‘जेंडर डायवर्सिटी’ राष्ट्रीय पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? डॉ. दसारी राधिका
  7. पैरालंपिक या ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले तीरंदाज कौन बने हैं? हरविंदर सिंह
  8. पेरिस पैरालिंपिक में सचिन सरजेराव ने पुरुषों के शॉटपुट F46 कैटेगरी में कौन सा पदक जीता है? रजत पदक
  9. हाल ही में नए नोटरी पोर्टल का शुभारंभ किसने किया है? अर्जुन राम मेघवाल
  10. हाल ही में उत्तर प्रदेश महिला आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? बबीता चौहान
  • 1

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन किया है|

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लातुर जिले के उदगीर में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन और लोकार्पण किया। उन्होंने विहार के अंदर गौतम बुद्ध की एक प्रतिमा भी स्थापित की और डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह बुद्ध विहार कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित बुद्ध विहार की प्रतिकृति है। 15 हेक्टेयर तक फैले इस बुद्ध विहार में एक ध्यान केंद्र है जिसमें 1,200 अनुयायी रह सकते हैं। बिहार के साँची स्तूप से प्रेरित होकर इसके मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया है।

    राजधानियाँ-  मुंबई

    राज्यपाल- सी.पी. राधाकृष्णन

    मुख्यमंत्री- एकनाथ शिंदे

  • 2

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ाई हैं|

    गृह मंत्रालय ने दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) की शक्तियां बढ़ाने से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने LG की शक्तियां बढ़ा दी हैं। अब LG राजधानी में अथॉरिटी, बोर्ड, कमीशन या वैधानिक निकाय का गठन कर सकेंगे। LG अथॉरिटी, बोर्ड, कमीशन या वैधानिक निकाय में मेंबर्स की नियुक्ति भी कर सकेंगे। इससे पहले यह अधिकार दिल्ली सरकार के पास थे। मंत्रालय ने बताया कि यह फैसला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम, 1991 के तहत लिया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल MCD में सीधे पार्षद नियुक्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें दिल्ली सरकार से सलाह लेना जरूरी नहीं है। केंद्र सरकार ने इसी साल 13 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) की प्रशासनिक शक्तियां बढ़ाई थीं। दिल्ली की तरह अब जम्मू-कश्मीर में राज्य सरकार LG की मंजूरी के बिना अफसरों की पोस्टिंग और ट्रांसफर नहीं कर सकेगी। उपराज्यपाल के पास अब पुलिस, कानून व्यवस्था और ऑल इंडिया सर्विस (AIS) से जुड़े मामलों में ज्यादा अधिकार होंगे।

  • 3

    वैश्विक टेक्सटाइल प्रदर्शनी 'भारत टेक-2025' का आयोजन 14-17 फरवरी, दिल्ली और ग्रेटर नोएडामें किया जाएगा|

    भारतीय वस्त्रों का वैश्विक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के लिए एक वैश्विक टेक्‍सटाइल प्रदर्शनी भारत टेक-2025 अगले साल फरवरी में आयोजित की जाएगी। यह प्रदर्शनी 14 से 17 फरवरी तक दिल्‍ली के भारत मंडपम और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में पांच हजार से अधिक घरेलू और छह हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के भाग लेने की संभावना है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने आज  इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रदर्शनी फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से फॉरेन के विजन पर केंद्रित है।

  • 4

    संयुक्त कमांडरों का पहला सम्मेलन लखनऊ में शुरू हुआ है|

    संयुक्त कमांडरों का पहला सम्मेलन लखनऊ में शुरू हुआ।

    इसका विषय ‘सशक्त और सुरक्षित भारत: सशस्त्र बलों में परिवर्तन‘ है।

    यह सम्मेलन बदलते परिवेश के अनुकूल भारत की सेना के भविष्य को आकार देने पर केंद्रित है। प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी के साथ सम्‍मेलन का नेतृत्व किया वर्तमान सुरक्षा स्थिति और सशस्त्र बलों की रक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए जनरल अनिल चौहान ने विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर काम करने, सहयोग बढाने और भविष्य की योजनाओं के महत्व पर जोर दिया। उन्‍होंने एकीकरण के प्रारूप पर कई पहल शुरू करने के लिए तीनों सेनाओं की सराहना की।

  • 5

    इंटरकांटिनेंटल फुटबॉल कप टूर्नामेंट के चौथे संस्करण का उद्घाटन हैदराबाद में किया गया|

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में इंटरकांटिनेंटल फुटबॉल कप टूर्नामेंट के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया। अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत, मॉरीशस और सीरिया की टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हैदराबाद को भारत की खेल राजधानी के रूप में बदलने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सभी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

  • 6

    दो दिवसीय ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन-2024 का आयोजन हैदराबाद में हो रहा है|

    हैदराबाद, दो दिवसीय ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन-2024 का आयोजन कर रहा है|

    इसका विषय ‘एआई को सबके लिए अनुकूल बनाना’ है।

    इस दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर चर्चा को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे राज्‍य को वैश्विक इनोवेशन हब बनने के उद्देश्‍य को गति मिलेगी। शिखर सम्मेलन में एक पूर्ण सत्र और विशेष सत्रों का आयोजन होगा जिनमें एआई प्रगति, व्यावहारिक अनुप्रयोगों और भविष्य के अवसरों पर चर्चा होगी।

  • 7

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को पोषण ट्रैकर पहल के लिए ई-गवर्नेंस 2024 का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है|

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को पोषण ट्रैकर पहल के लिए ई-गवर्नेंस 2024 का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार सरकारी प्रक्रिया और डिजिटल परिवर्तन के लिए पोषण ट्रैकर पहल को दिया गया है। पोषण ट्रैकर बच्चों के पोषण विकास की वास्तविक समय की निगरानी और मूल्यांकन के साथ बच्चों के लिए एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करता है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बताया कि 0-6 वर्ष की आयु के बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मिशन पोषण 2.0 ने अपनी मासिक विकास निगरानी पहल पोषण ट्रैकर के माध्यम से लाखों जीवन के विकास पर नजर रखने में उल्लेखनीय प्रगति की है।

  • 8

    भारतीय इस्पात सम्मेलन-2024 में 'जेंडर डायवर्सिटी' राष्ट्रीय पुरस्कार से डॉ. दसारी राधिका को सम्मानित किया गया है|

    नई दिल्ली में आयोजित भारतीय इस्पात सम्मेलन- 2024 में भारतीय इस्पात संघ (आईएसए) ने प्रतिबद्धता में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने के लिए विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र की कॉर्पोरेट इकाई आरआईएनएल की डीजीएम (एचआर) डॉ. दसारी राधिका को प्रतिष्ठित ‘लैंगिक विविधता (जेंडर डायवर्सिटी) पुरस्कार’ प्रदान किया।

  • 9

    पैरालंपिक या ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले तीरंदाज हरविंदर सिंह बने हैं|

    पेरिस पैरालंपिक 2024 हरविंदर सिंह ने पुरुषों के निजी तीरंदाजी रिकर्व ओपन फाइनल में स्‍वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पैरालंपिक या ओलंपिक में स्‍वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले तीरंदाज बने। पुरुषों के क्‍लब थ्रो एफ-51 के फाइनल में धर्मवीर ने 34.92 मीटर की दूरी तक थ्रो करके एशियाई रिकार्ड तोड़ने के साथ स्‍वर्ण पदक जीता। प्रणव सूरमा ने इसी स्‍पर्धा में 34.59 मीटर की दूरी तक थ्रो करके रजत पदक जीता।

  • 10

    पेरिस पैरालिंपिक में सचिन सरजेराव ने पुरुषों के शॉटपुट F46 कैटेगरी में रजत पदक जीता है|

    पेरिस पैरालिंपिक में भारत के सचिन सरजेराव खिलारी ने पुरुषों के शॉटपुट F46 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीत लिया है। इस इवेंट में सचिन ने 16.21 मीटर थ्रो कर शॉटपुट में रिकॉर्ड बनाया था। वे 40 साल में पैरालिंपिक शॉटपुट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं। इस इवेंट में कनाडा के ग्रेग स्टीवर्ट ने (16.38 मीटर) गोल्ड जीता। सचिन ने 2024 में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। 2023 में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड जीता था। सचिन से पहले भारत ने 1984 में शॉटपुट में मेडल जीता था। 1984 में न्यूयॉर्क पैरालिंपिक के दौरान जोगिंदर सिंह बेदी ने 10.8 मीटर का थ्रो किया था।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *